भारत की आजादी के आंदोलन में पत्रकारिता का भले एक बड़ा योगदान रहा हो, लेकिन आजाद भारत में पत्रकारों की बड़ी दुर्दशा हैं | न सुबिधा न सुरक्षा, हर तरफ बस जोखिम ही जोखिम उस पर भी सरकार की अनदेखी | आखिर पत्रकार करें तो क्या ? स्थिति कुछ ऐसी हैं कि पत्रकार जहाँ सर्दी गर्मी बरसात जैसे मौसम में समाचार कबरेज करते हैं, वहीं दंगा फसाद और प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी अपनी जान जोखिम में डाल पत्रकारिता के दायत्वों का निर्वहन करते हैं | लेकिन इन सबके…
Category: देश
ग़ाज़ीपुर ; मरदह गोविन्दपुर पांच वर्ष बाद मिला पोल से अर्थिंग जेई की निष्क्रियता के कारण ग्रामीण थे परेशान
गोविन्दपुर – किरत में कई वर्ष पूर्व अर्थिंग टूट कर गिर गया उसके उपरांत विजली विभाग के कर्मचारियों अपने साथ तार लेकर चले गये । दो वर्षों से ग्रामीणों ने कई बार जेई शैलेन्द्र ओझा को समस्या से अवगत कराया था लेकिन जेई कभी भी गांव में नही आये अगर आते तो उनको समस्या का स्थान पता होता । जेई शैलेन्द्र ओझा की निष्क्रियता के कारण ग्रामीणों को समस्या से निजात नही मिल सकी । जब बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के संस्थापक राजकुमार मौर्य अध्यक्ष राकेश यादव सचिव संतोष…
एएसपी राहुल श्रीवास्तव को पूर्व डीजीपी की संस्तुति पर शासन की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया
यूपी पुलिस के मीडिया प्रभारी और एटीएस में तैनात रेप के आरोपी एएसपी राहुल श्रीवास्तव को पूर्व डीजीपी की संस्तुति पर शासन की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।दूसरी तरफ पीड़िता ने अपने मजिस्ट्रेट के सामने बयान (164) में सभी आरोपों को दोहराया है। लखनऊ पुलिस इस मामले में कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने अपने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में एफआईआर में दर्ज शिकायत को आधार बनाते हुए बयान दर्ज कराए हैं।…
छह दिन 13 जिले और 21 लोक सभा सीट, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में नया रूट मैप
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में नया रूट मैप तैयार किया गया है। 16 से 22 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में 6 दिनों तक राहुल गांधी की यात्रा रहेगी। यात्रा 13 जिलों से होते हुए 20 लोकसभा को कर करेगी। 16 फरवरी को पूर्वांचल से चंदौली से उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी और पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ के संसदीय क्षेत्र से होते हुए झांसी से मध्य प्रदेश जाएगी। अमेठी-रायबरेली के जिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की यात्रा में शामिल…
सोमवार को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग के बाद कोई फैसला करेंगे : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। कोई भी पार्टी 134 का जादुई आंकड़ा यानी बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। 80 घंटों के बावजूद चुनाव आयोग ने अब तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जबकि गठबंधन की सरकार के लिए कवायद तेज हो चुकी है।नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के प्रेसिडेंट शाहबाज शरीफ ने रविवार रात पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल से मुलाकात की। इसके बाद PPP ने कहा- सोमवार को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव…
तीसरे टेस्ट से बाहर होने पर BCCI ने केएल राहुल पर सवाल उठाए
केएल राहुल के तीसरे टेस्ट से बाहर होने पर BCCI ने सवाल उठाए। बोर्ड अधिकारी ने कहा कि राहुल अगर फिट नहीं हैं तो वह इंस्टाग्राम पर अपनी बैटिंग की वीडियो पोस्ट क्यों कर रहे। ऐसा करने से वह बोर्ड को गलत सिग्नल भेज रहे हैं।टीम इंडिया के बैटर राहुल इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। उन्हें आखिरी 3 टेस्ट के स्क्वॉड में शामिल किया गया लेकिन सोमवार को ही BCCI ने बताया कि राहुल फिट नहीं हैं और वह तीसरा टेस्ट नहीं…
बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था, अक्षय कुमार पूरे टाइम श्रेयस की हेल्थ अपडेट लेते रहे
बीते साल 14 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी के बाद रिकवर हो रहे 48 साल के श्रेयस ने अब काम पर लौटना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर और उनकी वाइफ ने बताया कि कैसे मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई आर्टिस्ट इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े थे। श्रेयस की वाइफ दीप्ति तलपड़े ने बताया कि इस दौरान अक्षय कुमार पूरे टाइम श्रेयस की हेल्थ अपडेट लेते रहे। उन्होंने श्रेयस को किसी बेहतर…
राजेंद्र नाथ। एक ऐसे बॉलीवुड स्टार जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के चलते मशहूर थे
राजेंद्र नाथ। एक ऐसे बॉलीवुड स्टार जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के चलते मशहूर थे। 60-70 के दशक की फिल्में इनकी कॉमेडी के बिना अधूरी मानी जाती थीं। ये वो समय था जब महमूद और जॉनी वॉकर जैसे कॉमेडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके थे, लेकिन इसके बावजूद राजेंद्र नाथ पॉपुलर हो गए।यही वजह थी कि इन्होंने तकरीबन 187 फिल्मों में काम किया, लेकिन इतनी सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली। शुरुआत में छोटे-छोटे रोल में किसी ने उन्हें नोटिस नहीं किया। ‘दिल देके देखो’ से उन्हें पहली…
एटा के शहीद पार्क में पत्रकारों की सम्पन्न हुई बैठक, ज्ञापन की बनाई रणनीति
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर के शहीद पार्क में पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक बबलू चक्रबर्ती के आवाहन पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अमोल श्रीवास्तव एवं संचालन बबलू चक्रबर्ती ने किया । इस दौरान बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकारहित से सम्बंधित तमाम विषयों, मुद्दों पर आपसी विचार विमर्श कर मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जनपद के जिलाधिकारी को सौपनें का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। बैठक का संचालन करते समय बबलू चक्रवर्ती ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते जोखिमों और…
प्रयागराज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों में हुई त्रुटियों को छात्र के लाॅगिन पर प्रदर्शित किया जाना व छात्रों द्वारा त्रुटियों को ठीक करने की तिथि शासन द्वारा 12 फरवरी, 2024 से 15 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है एवं छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र में हुयी त्रुटियों को ऑनलाइन सुधार कर हार्ड काॅपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना। छात्रा/छात्राओं द्वारा आॅनलाइन आवेदन पत्रों की हार्ड काॅपी एवं संलग्न अभिलेख को छात्र/छात्रा…
फर्रुखाबाद:सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर का प्रमुख उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
12 फरबरी 2024 दिन सोमबार को समाजवादी पार्टी महानगर की एक बैठक जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पर एक निजी गेस्ट हाउस मे हुई, जिसमे समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद के ऊर्जावान महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा द्वारा सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद का प्रमुख उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है और इस अवसर पर राघव दत्त मिश्रा ने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत हर्ष का दिन है क्यों कि हमारे समाजवादी पार्टी महानगर के परिवार में एक ओर मनोनयन किया गया है…
हरदोई: 19 फरवरी को आयोजित किया जायेगा ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम:-जिलाधिकारी।
हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में 19 फरवरी 2024 को जनपद मुख्यालय पर आयोजित होने वाली ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के संबंध में बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार को निर्देश दिये कि कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करान के साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आने हेतु उक्त तिथि से पहले आमंत्रण पत्र भेज दें तथा कार्यक्रम में नए व पुराने निवेशकों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न…
हरदोई:मतदाता पहचान पत्रों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें:- मंगला प्रसाद सिंह
हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में रंगीन मतदाता पहचान पत्र वितरण के सम्बन्ध में आहूत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन विभाग से प्राप्त रंगीन मतदाता पहचान पत्रों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें और जो मतदाना पहचान पत्र पता आदि के कारण वितरण न हो सके उन्हें संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करायें।बैठक में जिलाधिकारी ने वीडियो क्रान्फेस के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों से रंगीन मतदाता पहचान वितरण के संबंध में निर्देश दिये डाक विभाग से…
हरदोई: इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण में प्रवेश लेने हेतु 15 मार्च तक आवेदन करें:- मीता गुप्ता
हरदोई : जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में कार्यालय प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते है।उन्होने बताया है कि यह प्रशिक्षण एक वर्ष का होगा और इस पाठ्यक्रम में सचिवीय पद्वति, बुककीपिंग एण्ड एकाउन्टेन्सी, सामान्य गणित ज्ञान, सामान्य हिन्दी, कम्प्यूटर प्रशिक्षण , तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा तथा व्यक्तित्व विकास आदि का ज्ञान कराया जाता है तथा प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति…
हरदोई: महिला लैंगिक उत्पीड़न निवारण हेतु परिवाद समिति गठित:- सौम्या गुरूरानी
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम के अन्तर्गत विकास भवन में अवस्थित कार्यालयों में आन्तरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है।सीडीओ ने अवगत कराया कि उक्त समिति में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीमा अवस्थी को नियंत्रक/नोडल अधिकारी तथा वरिष्ठ सहायक आशा सिंह, उर्दू अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक जेबा वारसी, लेखाकार पंचातीराज सुमन श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ सहायक डी0 आर0डी0ए0 रीता मिश्रा को सदस्य नामित किया गया है।
हरदोई: पात्र छात्रों के आवेदन 17 फरवरी तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसाहित करायें-तिवारी
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो से कहा है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत प्राप्त त्रृटिपूर्ण आवेदन 15 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन संबंधित छात्रों से ठीक करायें और ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त अभिलेखों संस्था मिलान कराकर पात्र छात्रों के आवेदन 17 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसाहित कराना सुनिश्चित करें।
हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को नियमानुसार अस्पतालों में उचित इलाज दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत कोई भी भुगतान लंबित न रखा जाए। भुगतान में लापरवाही करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक एएनएम सेन्टर पर कम से कम…
फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने जीएसटी के गलत नोटिस के विरोध में दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद,आज 12 फरवरी को नगर उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद मिश्रा गुट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर माननीय प्रधानमंत्री को सम्बोधित जीएसटी विभाग द्वारा वर्ष 17 व 18 व 18 व 19 में गलत जारी किए जा रहे नोटिसों के विरोध में सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत को ज्ञापन दिया गया सांसद के उपलब्ध न होने के कारण उनके निवास पर सांसद के पुत्र अंकित राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया जिसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान व नगर महामन्त्री राकेश कुमार सक्सेना व नगर…
फर्रुखाबाद:विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
फर्रुखाबाद,आज 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा मिलन कार्यक्रम के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनपद की चारों विधानसभा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को भाजपा…
फर्रुखाबाद:दो शातिर को चोरी के माल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस नें दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है। उनके पास चोरी किये गये पीतल के बर्तन भी बरामद किये हैं। बीते सप्ताह फरवरी की रात धर्मवीर पुत्र मनीराम निवासी तेरा सकवाई के घर से ताले तोड़कर पीतल के बर्तन चोरी किये गये थे। पुलिस नें मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना के दौरान पुलिस नें कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम तेरा निवासी अनिल वाल्मीकि उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र कल्लू व विजय पाल…
