प्रयागराज: उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के संरक्षण व संवर्धन से ही प्रदेश के वन एवं वन्यजीवों में हुई बढ़ोत्तरी

प्राकृतिक संसाधनां में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन हमारे अतीत के गौरृव, संस्कृति, सभ्यता और विकास के प्रतीक है। वन प्राणदायिनी वायु व जीवों की उत्पत्ति में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुश नेतृत्व में प्रदेश में गत 08 वर्षाें में 242 करोड़ वृक्षारोपण किया गया और चालू वर्ष में भी 37.21 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करते हुए प्रदेश की हरीतिमा व वनावरण में वृद्धि की गयी है। प्रदेश का भौगोलिक क्षेत्र 09 कृषि जलवायु क्षेत्रों (एग्रो क्लाईमेटिक जोन)-भाबर व तराई क्षेत्र,…

प्रयागराज: पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु दावा प्रारूप 18 में सुसंगत अभिलेखों सहित 06 नवम्बर तक करें प्रस्तुत

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि आयोग के निर्देश के अनुपालन में आयुक्त, झांसी मण्डल झासी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अर्हता दिनांक 01.11.2025 के आधार पर De Nevo पुनरीक्षण की तैयारी के क्रम में दिनांक 30 सितम्बर, 2025 को निर्वाचन क्षेत्र में लोक सूचना का प्रकाशन करते हुए निर्वाचक नामाविलयों के पुनरीक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक…

लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट और निर्वाचन व्यय विवरणी की सुनवाई की

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा ने 06 अक्टूबर, 2025 को अपने कार्यालय में प्रदेश के पते पर पंजीकृत उन राजनैतिक दलों की सुनवाई की, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में आयोजित लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाग लेने के बाद भी अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, अंशदान रिपोर्ट और निर्वाचन व्यय विवरणी निर्धारित समय सीमा तक प्रस्तुत नहीं की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक दल द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया और उनके मोबाइल नंबर, पंजीकरण संख्या, वर्तमान…

फर्रुखाबाद:थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 को महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के तहत थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के आदर्श भारतीय इंटर कॉलेज, नगला घुरुआ में बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की, जिनमें शामिल हैं: बालिकाओं के लिए हेल्पलाइन: 1098 पुलिस हेल्पलाइन: 112 वीमेन हेल्पलाइन: 181 वूमेन पावर लाइन: 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076 अन्य…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0: शमशाबाद में एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 थाना शमशाबाद की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत जूनियर हाई स्कूल शमशाबाद में जाकर बालिकाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान टीम ने बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की, जिनमें शामिल हैं: बाल संरक्षण हेल्पलाइन: 1098 पुलिस हेल्पलाइन: 112 वीमेन हेल्पलाइन: 181 वूमेन पावर लाइन: 1090 साइबर हेल्पलाइन: 1930 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076 एम्बुलेंस सेवा: 102 अग्निशमन सेवा: 101 जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा…

कासगंज: सरसों बीज की निःशुल्क मिनी किट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

कासगंज।राज्य सरकार द्वारा तिलहन एवं दलहनी उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके मद्देनजर उच्च उत्पादन वाली सरसों प्रजाति के बीज की मिनी किट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि निःशुल्क सरसों बीज की मिनी किट प्राप्त करने के लिए किसानों को 15 अक्टूबर तक कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर अपनी बुकिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि रबी की वर्ष 2025-26 के लिए सरसों बीज की मिनी किट सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता प्रदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति टीम और कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के एनकेपी इंटर कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे कि 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) आदि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और बालिकाओं को…

फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना राजेपुर क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम Y S H K इंटर कॉलेज, चित्रकूट में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को निम्नलिखित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराने की…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 आज थाना कोतवाली फतेहगढ़ की टीम ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान में एंटी रोमियो टीम की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान स्कूल से आई बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से वे किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसमें शामिल प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090: वूमेन पावर लाइन 181:…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 को थाना कमालगंज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान करना है। टीम ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, समाज में उनके अधिकारों और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या डर की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की जानकारी…

फर्रुखाबाद: किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस “किसान जागृति दिवस” के रूप में मनाया गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों और मजदूरों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी का जन्म दिवस “किसान जागृति दिवस” के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि “बाबा महेंद्र सिंह टिकैत एक पुण्य आत्मा थे, जिन्होंने किसानों के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा और साहस के साथ लड़ी।…

फर्रुखाबाद में पी.सी.एस. प्रारंभिक परीक्षा-2025 की सफलता हेतु कलेक्टरेट में गोष्ठी आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 आगामी पी.सी.एस. प्रारंभिक परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिले में परीक्षा संचालन को सुचारु एवं शांतिपूर्ण बनाने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीमान जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा की गई। बैठक में सभी परीक्षा केन्द्रों के स्कूल/कॉलेज प्रबंधक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान परीक्षा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी की विस्तृत समीक्षा की…

फर्रुखाबाद में आलू उत्पादक किसानों हेतु नगद मूल्य पर बीज वितरण, दरें हुई निर्धारित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 निदेशालय उद्यान, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्रांक-259/आलू बीज आवंटन/2025-26 दिनांक 04 अक्टूबर 2025 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद फर्रुखाबाद के समस्त आलू उत्पादक कृषकों को नगद मूल्य पर आलू बीज वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा विभिन्न आलू बीज प्रजातियों की विक्रय दर निर्धारित की गई है, जो निम्नवत् हैं—क्र.सं. आलू बीज प्रजाति श्रेणी विक्रय दर (रु. प्रति कुन्तल) 1 कुफरी बहार आधारित द्वितीय टुथफूल ₹3715 2 कुफरी…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्रा शैलेजा पाठक बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्साधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में कनोडिया इंटर कॉलेज, लोहाई रोड फर्रुखाबाद की कक्षा-12 की छात्रा कु. शैलेजा पाठक को एक दिन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO), फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। एक दिन की मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में पदभार संभालते हुए कु. शैलेजा पाठक ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एवं ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र, फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली…

फर्रुखाबाद:आकांक्षा समिति द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में आकांक्षा समिति की ओर से महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ताइक्वांडो प्रशिक्षुओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सचेत करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. वंदना द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति अभियान” उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को…

कासगंज:स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति, कासगंज एवं WWF-इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में श्री द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर WWF-इंडिया के सीनियर परियोजना अधिकारी हिमांशु शर्मा, जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी सुजीत कुमार, कॉलेज की प्रधानाचार्या सोमवती शर्मा एवं अन्य अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।

फर्रुखाबाद: अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम — पी.एम. अजय योजना से मिलेगा आर्थिक संबल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “पी०एम०-अजय (प्रधानमंत्री अमृत जल आजीविका योजना)” के घटक ग्रांट-इन-एड योजना के तहत अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देना है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के इच्छुक व्यक्ति कम से कम तीन लोगों का समूह या क्लस्टर बनाकर अपनी इकाई स्थापित कर सकते…

फर्रुखाबाद: पसीने से रचेगा सफलता का नया इतिहास — अमित यादव ने दिखाई जीत की प्रतिबद्धता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 “पसीना गिरा है तो सपने भी पूरे होंगे, हम खिलाड़ी हैं, हार से कभी पीछे न हटेंगे” — इन प्रेरणादायी शब्दों के साथ जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव ने जनता के बीच अपनी प्रतिबद्धता और संघर्ष की झलक प्रस्तुत की है। अमित यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनसेवा को ही अपना उद्देश्य माना है। समाज के हर वर्ग के विकास और क्षेत्र की बेहतरी के लिए वे निरंतर कार्यरत रहे हैं। जनता के बीच लोकप्रियता और मेहनत से भरे…

फर्रुखाबाद:विधायक सुशील शाक्य बुद्ध महोत्सव पर बोले—यह पर्व शांति व करुणा का संदेश देता है।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 भगवान बुद्ध की पावन धरती संकिसा में आज भव्य बुद्ध संकिसा महोत्सव का शुभारंभ अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिले सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में आए बुद्ध अनुयायियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उपस्थिति रही। विधायक सुशील शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि—“बुद्ध महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह शांति, करुणा और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह…

फर्रुखाबाद: ग्रामीण विवाद में दबंगों पर आरोप — निजी गली पर जबरन छज्जा डालने की शिकायत उपजिलाधिकारी से

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 ग्राम कुटरा परगना पहाड़ा ब्लॉक बढ़पुर, तहसील फर्रुखाबाद के निवासी एक व्यक्ति ने अपने भतीजे एवं कुछ भूमाफियाओं पर जबरन सरकारी भूमि और निजी गली पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी फतेहगढ़ को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, ग्राम महरूपुर सहजू की सरहद पर स्थित सरकारी दड़े पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से मकान निर्माण किया जा रहा है। वहीं, उसके भतीजे आदित्य कुमार के मकान के…