बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. इसमें बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के हिस्से में 6-6 सीटें आई हैं. बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है– भाजपा – 101 सीटजदयू – 101…
Category: देश
बिहार चुनाव 2025 : सीट बंटवारे से नाराज उपेंद्र कुशवाहा हुए भावुक
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में आखिरकार सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है. हालांकि, इस ऐलान के बाद एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का मन खिन्न दिखाई दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने उम्मीद से कम सीटें मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखी, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी. उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पोस्ट में लिखा – “प्रिय मित्रों और साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुरूप सीटों की संख्या तय…
महिला विश्व कप 2025 :क्या लगातार 2 हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत
महिला विश्व कप 2025 में टीम इंडिया अपना लगातार दूसरा मैच हार चुकी है. साउथ अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया. रविवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 330 रन बनाए थे. स्मृति मंधाना ने 80 और प्रतिका रावल ने 75 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इन दोनों पारियों पर एलिसा हेली की शतकीय पारी (142) भारी पड़ी. एलिस पेरी ने अंतिम ओवरों में 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जीत दिलाने…
यशस्वी जायसवाल पर बॉल फेंकना पड़ा भारी, आईसीसी ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज पर ले लिया अबतक का सबसे बड़ा एक्शन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक विवादास्पद घटना ने सबका ध्यान खींच लिया. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स को भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर गुस्से में गेंद फेंकना महंगा पड़ गया. आईसीसी ने सील्स को लेवल-1 आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया है और उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है. यह घटना भारत की पहली पारी के 29वें ओवर की है.…
वर्षों तक सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच रहा झगड़ा! पहली बार भाईजान ने तोड़ी चुप्पी
सलमान खान ने हाल ही में गायक अरिजीत सिंह के साथ अपने कथित झगड़े पर खुल कर बात की है। सुपरस्टार ने इसे गलतफहमी बताया है। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने खुलासा किया कि दोनों के बीच कभी कोई असली दुश्मनी नहीं थी। वे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गलतफहमी अरिजीत की तरफ से नहीं, बल्कि उनकी तरफ से हुई थी। लगभग एक दशक से चली आ रही यह कहानी 2014 के स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स की है। उस वक्त अरिजीत सिंह…
अक्षय कुमार की हर बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही ‘जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने चौथे वीकेंड गजब की वापसी की है. फिल्म की कमाई वीकडेज में लाखों में सिमट गई थी लेकिन चौथे शनिवार को ये फिर से करोड़ का आंकड़ा आराम से टच कर गई. फिल्म की कमाई में कल 100 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. अब आज यानी 24वें दिन रविवार की छुट्टियों की वजह से इसमें और भी तेजी आ सकती है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़, दूसरे हफ्ते में 29 करोड़ और तीसरे हफ्ते…
हरदोई में अवैध विस्फोटक सामग्री जप्त तीन गिरफ्तार: दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में पटाखे बरामद |
हरदोई :- हरदोई पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार शाम कोतवाली देहात पुलिस ने तीन लोगों को भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार कोतवाली देहात पुलिस ने दिलदार हुसैन पुत्र नबी वक्त रिजवान पुत्र दिलदार हुसैन और इकरार अहमद पुत्र दिलदार हुसैन को उनके अब्दुल्लापुरवा स्थित घर पर बनी दुकान से हिरासत में लिया यह सभी अवदुल्लापुरवा वह थाना कोतवाली देहात के निवासी हैं। दुकान से भारी…
फर्रुखाबाद: ग्राम महरूपुर रावी में 300 किलो ग्राम लहन मौके पे नष्ट किया गया
आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जी0पी0गुप्ता के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11/10/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ द्वारा थाना कमालगंज के अंतर्गत आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया| स्टाक रजिस्टर, pos से बिक्री, online Payment, CCTV कैमरा का परीक्षण किया गया। संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में 300 किलो ग्राम लहन मौके पे नष्ट किया गया । 18 लीटर कच्ची शराब मौके पर बरामद हुई| आबकारी अधिनयम की सुसंगत धाराओं…
फर्रुखाबाद:गुठिना में आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 ग्राम गुठिना विधानसभा 192 में आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि, माननीय चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी, नगीना सांसद, के आगमन से सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में 2026 के जिला पंचायत चुनाव की तैयारी की भी घोषणा की गई और सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की रणनीति…
फर्रुखाबाद: तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (TSS) की विचार गोष्ठी में, समाजिक एकता और विकास पर गहन चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद में रविवार को तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (TSS) की एक आवश्यक बैठक बड़े उत्साह और संगठनात्मक गरिमा के साथ संपन्न हुई। यह बैठक आर.पी. पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), कायमगंज बाईपास रोड, नगला खैरबन्द, फर्रुखाबाद में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और युवा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 🔹 संगठन का आधिकारिक पंजीकरण बैठक के दौरान संगठन की विधिवत मान्यता से जुड़ा दस्तावेज भी प्रस्तुत किया गया। पंजीकरण संख्या: FAR/04341/2025-2026 यह प्रमाणित किया गया कि तथागत…
फर्रुखाबाद में सांसद मुकेश राजपूत ने राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ की शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में भाग लिया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (RSS) की स्थापना के सताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम श्री राम शाखा, सिक्कतरबाग में आयोजित किया गया, जिसमें शाखा के पद संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों और सामाजिक योगदान पर जोर दिया। सांसद मुकेश राजपूत ने भी संघ की दिशा-निर्देशों और सामाजिक सेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी और…
एलिस्ता (रूस): भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रतिष्ठापना में शामिल हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
एलिस्ता:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 काल्मिकिया गणराज्य (रूस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज एलिस्ता शहर स्थित गोल्डन अबोड ऑफ द बुद्ध शाक्यमुनि मंदिर में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की श्रद्धापूर्वक प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह भारत और रूस के बीच आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला है। कार्यक्रम के उपरांत डिप्टी सीएम मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से वार्ता की।…
चंडीगढ:चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज -“आईपीएस वाई. पुरन कुमार की मौत एक संस्थानिक हत्या है, आकस्मिक नहीं”
चंडीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार के निधन ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने आज चंडीगढ़ में दिवंगत अधिकारी के परिजनों से मुलाकात की और इसे “व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि एक गंभीर संस्थानिक हत्या” करार दिया। चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि — “यह कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक षड़यंत्र का परिणाम है। एक ईमानदार अधिकारी को झूठे आरोपों में फँसाकर बदनाम किया गया।…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई परीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को संयुक्त राज्य/प्रवर अभियंता सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 के सुचारू संचालन हेतु जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फिरोज गांधी इंटर कॉलेज कमालगंज, आर.पी. पी.जी. कॉलेज कमालगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, डी.एन. पी.जी. कॉलेज फतेहगढ़, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद तथा बद्री विशाल पी.जी. कॉलेज का भ्रमण किया। जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को दी गई सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत आज कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र की मिशन शक्ति टीम ने स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं एवं महिला स्टाफ को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व, महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076 आदि), साइबर अपराध से बचाव, लैंगिक समानता और स्वास्थ्य स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने कहा कि हर बालिका को अपने अधिकारों के…
फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नाजायज बन्दूक और आतिशबाजी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने धर्मवीर पुत्र मुल्तान सिंह निवासी मोहनपुर दीनारपुर, थाना कमालगंज को गिरफ्तार किया। उसके घर से एक 12 बोर एकनली देशी बन्दूक, 02 जिंदा कारतूस, तथा विभिन्न कंपनियों की भारी मात्रा…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने विमलेश कुमार पुत्र स्व. ग्रीश कुमार निवासी पंचम वाली गली, कस्बा व थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ को अवैध आतिशबाजी से भरे 03 कार्टन के साथ गिरफ्तार किया है। 🔹 क्या-क्या हुआ बरामद 01 कार्टन में COLOUR SPARKLERS के…
फर्रुखाबाद:हृदयाघात के पीछे आयुर्वेदिक रहस्य , 3000 वर्ष पुरानी बुद्धिमत्ता जो आज भी जान बचाती है!
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भले ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) के इलाज में कई तकनीकी प्रगति कर ली हो, लेकिन 3000 वर्ष पहले हमारे आयुर्वेदिक ऋषियों ने इसके असली कारण और उपचार की गहराई को समझ लिया था। महर्षि वाग्भट द्वारा रचित महान आयुर्वेदिक ग्रंथ ‘अष्टांग हृदयम’ में स्वास्थ्य और रोगों के 7,000 से अधिक सूत्रों में हृदय रोग का सटीक कारण और उसका प्राकृतिक उपचार बताया गया है — वह भी उस युग में जब आधुनिक चिकित्सा का नाम तक नहीं था। 💔…
फर्रुखाबाद में स्वदेशी उत्पादों की चमक: जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 में उमड़ा उत्साह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चल रहे जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला का आज चौथा दिन क्रिश्चन कॉलेज ग्राउंड, फर्रुखाबाद में हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। 9 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। आज के कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर श्री सुशील शाक्य, भा०ज०पा० जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, संयोजक श्री डी०एस० राठौर (जिला महामंत्री), श्रीमती रश्मि दुबे (जिला उपाध्यक्ष भा०ज०पा०), श्रीमती अनुराधा दुबे (ब्लॉक प्रमुख…
बदायूं : कुष्ठ रोगियों को स्काउट संस्था ने बांटा दैनिक उपयोग का सामान और भोजन
भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में कछला स्थित मां भागीरथी गंगा तट पर स्थित दोनों ओर के कुष्ठाश्रमों में 105 कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग का सामान और पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट टीम को रवाना किया। जिला मुख्यालय आयुक्त प्रेमपाल सिंह, महीपाल सिंह, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) मोहम्मद असरार ने कुष्ठाश्रम में कुष्ठ रोगियों को नहाने व कपड़े धोने का साबुन, चाय की पत्ती, पट्टियां आदि वस्तुएं प्रदान कीं। तजा…
