फर्रुखाबाद:गुठिना में आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 ग्राम गुठिना विधानसभा 192 में आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य अतिथि, माननीय चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी, नगीना सांसद, के आगमन से सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम भाईचारा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में 2026 के जिला पंचायत चुनाव की तैयारी की भी घोषणा की गई और सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

सम्मेलन में प्रमुख उपस्थित सदस्य रहे –

माननीय बलवीर सिंह जाटव, प्रदेश सचिव प्रभारी भाईचारा ASP, कानपुर मंडल, माननीय प्रदीप निगम, प्रदेश कार्यकारी सदस्य प्रभारी कानपुर मंडल, माननीय जावेद वारसी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रभारी कानपुर मंडल, माननीय प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र दोहरे, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला संयोजक

जिला संयोजकों में नूर अहमद सिद्दीकी, नितिन कुमार गौतम, सूरज गौतम, रामानंद दिवाकर, पंछी लाल प्रधान, धर्मेंद्र कश्यप, प्रताप राना, अतुल कठेरिया, पंकज गौतम, खुशीराम शाक्य, राजेश कुमार, शैलेंद्र यादव, अंकुर सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त विधानसभा संयोजक रवि कुमार गौतम, बृज गोपाल यादव, पवन गौतम, डॉ. मानसिंह, अमन गौतम, रविंद्र वाल्मीकि, रामलड़ैते दिवाकर, अब्दुल खान उर्फ बबलू, मस्ताना ट्रेलर, रक्षपाल, जर्मन कठेरिया, राजपाल, अमन जाटव, डॉ. श्रीकांत, नितेश, पंकज गौतम, राहुल गौतम समेत आसपास के सभी गांवों के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, पार्टी की सदस्यता बढ़ाना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना बताया गया।