फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 166/2025, धारा 65(2) BNS, 5M/6 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(V) SC/ST एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: कल्लन उर्फ दलजीत, पिता का नाम: हीरेन्द्र उर्फ हीरा…
Category: देश
फर्रुखाबाद:ग्राम नगला दुबे में नव निर्मित मैत्री शांति उपवन बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भव्य अनावरण
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 ग्राम नगला दुबे में रविवार को नव निर्मित मैत्री शांति उपवन बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे माननीय विधायक सुशील शाक्य (MLA) जी ने बुद्ध प्रतिमा का अनावरण कर समाज में करुणा, अहिंसा और शांति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूज्य भंते धर्म कीर्ति एवं श्री कर्मवीर शाक्य जी की गरिमामयी उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।…
फर्रुखाबाद: कुलदीप सिंह को मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 संगठन को मजबूत बनाने और कार्यों की गति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री कुलदीप सिंह, पुत्र ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, निवासी सिंह वाहिनी कालोनी, श्यामनगर, को फतेहगढ़ मंडल का मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंडल अध्यक्ष रमला राठौर द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए की गई। नियुक्ति पत्र मिलने पर श्री कुलदीप सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और…
फर्रुखाबाद: कायमगंज चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने हवन-पूजन कर दी शुरुआत
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, कायमगंज में नए पेराई सत्र का शुभारंभ आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हवन-पूजन कर किया। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं मिल प्रबंधन की उपस्थिति रही। शुभारंभ अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज, चीनी मिल प्रबंधन समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। हवन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने मिल की तैयारियों का जायजा लिया और पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने…
फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने मंगलवार को थाना नवाबगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं पुलिस बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ अजय वर्मा ने थाना क्षेत्र में चिन्हित एचएस, सक्रिय अपराधियों तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बीट प्रणाली को मजबूत करने,…
फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 अमृतपुर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा द्वारा शनिवार को थाना राजेपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सक्रिय एचएस, सक्रिय अपराधियों तथा टॉप-10 अपराधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, शस्त्रों के…
एमएस धोनी ने जडेजा को RR में भेजा! चौंकाने वाली वजह आई सामने
रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में जाने से ज्यादा चर्चा उनके CSK छोड़ने पर हुई है. दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को CSK के साथ ट्रेड करने के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर 12 साल बाद जडेजा, सीएसके छोड़ने को राजी कैसे हुए. क्या जडेजा को टीम छोड़ने के लिए किसी ने मजबूर किया था या फिर राजस्थान उन्हें कोई बहुत बड़ा ऑफर दे रही थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट में…
IND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया की शर्मनाक हार
कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन रहा, जिसके चलते टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 30 रनों से हार गई. ईडन गार्डन्स की पिच भी सवालों के घेरे में आ गई है, जहां बल्लेबाजों के लिए कोई मदद नहीं दिख रही थी. टेम्बा बावुमा ने अपनी कप्तानी में कभी न हारने वाले वाला रिकॉर्ड कायम रखा है, जबकि आज सुबह ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत जाएगी. पहली पारी में टीम इंडिया…
प्रियंका चोपड़ा के पास धाकड़ प्रोजेक्ट्स की लाइन, ‘वाराणसी’ समेत इन फिल्मों से लाएंगी बॉक्स ऑफिस पर तूफान
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं. एक्ट्रेस महेश बाबू स्टारर फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी लाइनअप हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस बहुत जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई दे सकती हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रियंका बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. महेश बाबू स्टारर फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं.फिल्म का टीजर रिलीज…
‘दे दे प्यार दे 2’ आधा बजट निकालने वाली है, वो भी ओपनिंग वीकेंड में
अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग डे पर आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इसके सामने पहले से मौजूद फिल्में चाहे वो हक हो या थामा और एक दीवाने की दीवानियत, सबकी कमाई बहुत तेजी से घट चुकी है क्योंकि अब ज्यादा दर्शक अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए जा रहे हैं. 14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म को आज थिएटर्स में तीसरा दिन है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अजय देवगन की साल 2025 में दूसरी सबसे बड़ी…
बिहार में शुरू हुई नई सरकार के गठन की तैयारी, नीतीश जल्द देंगे इस्तीफा, जानें कब हो सकती है शपथ
बिहार की राजनीति में अगले कुछ घंटे बेहद अहम होने वाले हैं. आज से कई बड़ी बैठकें होने की संभावना है, जिनके बाद राज्य में सरकार परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. माना जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह इस्तीफा भी दे सकते हैं. नई सरकार बनने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. बीजेपी की ओर से सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आज शाम या कल सुबह तक होने की संभावना…
नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय? कई नेताओं ने दिए संकेत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसके साथ खड़ी है. संतोष सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम जनता का धन्यवाद करते हैं, यह लोकतंत्र की जीत है. हम नीतीश कुमार को बधाई देने गए थे. यह जनादेश उनके नेतृत्व में मिला है, इसलिए वे निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने…
कासगंज:अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा वितरित किए गए निः शुल्क प्रैक्टिस सेट
कासगंज।अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में संचालित नवोदय विद्यालय विद्या ज्ञान सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर लटूरी सिंह बौहरे स्मृति इंटर कॉलेज ढोलना में होडल सिंह लोधी चेयरमैन एसआर ग्रुप द्वारा प्रदान किए गए 35 निः शुल्क प्रेक्टिस सेट वितरित किए गए। रविवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा एक कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 35 बच्चों को निःशुल्क प्रैक्टिस सेट वितरित किए गए। साथ ही उनके माता पिता की भी काउंसलिंग की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत ने…
फर्रुखाबाद: TSS की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और ग्राम पंचायत अध्यक्ष चयन पर बनी सहमति
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक प्रातः 11 बजे एस.आर. मैरिज लॉन, चिलसरा रोड, भोपत नगला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ.भोजराज शाक्य ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार अभियान और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख निर्णय तीनों तहसीलों में कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करने पर जोर अध्यक्ष डॉ. भोजराज शाक्य ने निर्देश दिया कि अपूर्ण कमेटियों का गठन जल्द…
फर्रुखाबाद: राजपूताना पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दिलाई गई सुरक्षा शपथ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 जिलाधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत के निर्देशन में संचालित सड़क सुरक्षा माह (1 नवंबर से 30 नवंबर) के अंतर्गत राजपूताना पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हिरदेश कुमार सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने…
कासगंज : परिषदीय छात्र अरविंद कुमार बना सोरों का ब्लॉक चैंपियन
परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को ब्लॉक सोरों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं जूनियर वर्ग जी 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप एवं ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली और सोमेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं…
फर्रुखाबाद: 40 वर्षीय युवक अवधेश लापता, पुलिस ने जनसहयोग की अपील की।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 थाना मऊदरवाजा, फतेहगढ़ क्षेत्र से 40 वर्षीय अवधेश पुत्र रामपाल 13 अगस्त 2025 से लापता हैं। ग्राम छोटा फतेहपुर कुबेरपुर घाट निवासी अवधेश दोपहर 3 बजे घर से फर्रुखाबाद बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए।पुलिस के अनुसार गुमशुदा का कद लगभग 5 फीट 3 इंच, रंग सांवला, आँख-नाक सामान्य हैं। उनके हाथ पर नाम-पता गुदा हुआ है और दाहिने पैर में इन्फैक्शन का निशान है। गुमशुदगी के समय उन्होंने काले रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने आमजन…
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद कासगंज की विधानसभा कासगंज, अमॉपुर एवं पटियाली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिलाधिकारी, कासगंज द्वारा विधान सभावार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, विधानसभा-100 कासगंज हेतु 07 जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं- 1- श्री उपेन्द्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत 2- श्री देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी 3- डॉ0 अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी 4- श्री ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0-प्रा0ख0 5- श्री रविचन्द्र जयसवाल, जिला उद्यान अधिकारी 6- श्री विद्या…
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता तहसील कासगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासगंज में दिव्यांगजनों के साथ सीढ़ियों पर बैठकर समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण। संजू देवी ग्राम हरनातपुर, समा परवीन मोहल्ला नवाब, विमलेश कुमारी दुर्गा कॉलोनी कासगंज के कई महीनों से राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे जिलाधिकारी आज सम्पूर्ण समाधान दिवस कासगंज में जैसे ही पहुंचे दिव्यांगजन सीढ़ियों…
फर्रुखाबाद: विश्वनाथ प्रताप सिंह बने नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 नवंबर 2025 जिले में शिक्षा विभाग को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। शासन द्वारा विश्वनाथ प्रताप सिंह को नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के रूप में नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। ✔ प्राथमिकता होगी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नए बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उनका पहला लक्ष्य जिले में शिक्षा के स्तर…
