(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की मर्यादा, जिम्मेदारियां और अनुशासन की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ रिक्रूट आरक्षियों को समुचित सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण प्रदान किए जाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “आप सभी रिक्रूट आरक्षी भविष्य में कानून व्यवस्था की रीढ़ बनेंगे। इसलिए जरूरी है कि प्रशिक्षण के दौरान…
Category: राज्य
लखीमपुर खीरी : थाना गोला पर सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर एसपी ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोला गोकर्णनाथ – पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा बुधवार को थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लगने वाले मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिसमें कांवड़ियों को लेकर रूट डाइवर्जन, बैरिकेडिंग एवं…
कासगंज:सांसद देवेश शाक्य ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा ज्ञापन, NH-530 पर गोरहा पुल भूमि मुआवज़े की माँग।
कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 एटा के सांसद देवेश शाक्य ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-530 मथुरा-बरेली मार्ग के अंतर्गत गोरहा पुल, सोरों, कासगंज क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित गंभीर मुद्दे को उठाया। सांसद शाक्य ने श्री गडकरी को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि एनएच-530 परियोजना के अंतर्गत कासगंज जनपद के कस्बा गोरहा में नहर के पास स्थित कई दुकानदारों, व्यापारियों और किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। प्रभावितों…
फर्रुखाबाद:उपनिबंधक कार्यालय में सेंधमारी, लाकर से 4.50 लाख की नकदी चोरी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 तहसील सदर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने रिकॉर्ड रूम में रखे लाकर को तोड़कर उसमें से करीब 4.50 लाख रुपए नकद पार कर दिए। चोरी की यह घटना बुधवार सुबह उस समय उजागर हुई, जब कार्यालय के कर्मचारी रोज़ाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे और लाकर टूटा हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ…
फर्रुखाबाद:रोजगार व अप्रेन्टिशिप मेला 24 जुलाई को जनपद में आयोजित होगा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद के युवा बेरोजगारों और तकनीकी प्रशिक्षार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 24 जुलाई 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड, नीमराना (राजस्थान) द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। कंपनी द्वारा कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रतिभाग के लिए आवश्यक दस्तावेज: मेले में भाग…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में घर से खेत पर खाद लगाने गए किसान की हत्या।
आंवला – जनपद बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में घर से खेत पर खाद लगाने गए किसान की हत्या सिरौली थाना सिरौली क्षेत्र गांव शिवपुरी में सोमवार को सुबह 10 बजे खेत पर खाद लगाने को कह कर घर से निकला था जो कि शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सिरौली पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस और परिजनों ने हर स्वरुप की छान वीन की लेकिन कोई सफलता हाशिल नहीं हुई मंगलवार की सुबह को गांव के लोगों ने हर स्वरुप के परिजनों…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का आगाज़।
(द दस्तक 24 न्यूज़), 23 जुलाई 2025 राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (National Animal Disease Control Programme – NADCP) के अंतर्गत एफ.एम.डी. (Foot and Mouth Disease) टीकाकरण के छठे चरण (2025-26) का आज भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वेटनरी एम्बुलेंस और बहुउद्देशीय सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। यह टीकाकरण अभियान 23 जुलाई से 5 सितम्बर 2025 तक जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के लिए 502550 एफ.एम.डी. वैक्सीन डोज प्राप्त हुई हैं। कुल 18 टीमें गठित…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया चिकित्सालय, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र एवं पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर तथा पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराई जाएं और इसे पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए ताकि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा…
कासगंज के गांव भुजपुरा निवासी शिव कुमार पुत्र रामखिलाड़ी की सड़क हादसे में हुई मौत
कासगंज जनपद के पटियाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के भुजपुरा निवासी शिव कुमार पुत्र रामखिलाड़ी की सड़क हादसे में हुई मौत जनपद कासगंज ब्लॉक गंजडुंडवारा के गांव भुजपुरा का शिवकुमार पुत्र रामखिलाड़ी 21वर्ष अपने गांव मोटरसाइकिल से कादरगंज की तरफ आ रहा था जैसे ही बागबाश से नगरिया की तरफ आया मोटरसाइकिल एक खंभे से टकरा गई मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धीरजसिंह एंबुलेंस कॉल करके बुलाई ओर उसको तुरंत उपचार हेतु chc गंजडुंडवारा रेफर किया अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके…
फर्रुखाबाद : स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 27वी विशाल तिरंगा यात्रा के लिए आनंद कश्यप को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी ?
द दस्तक 24न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 27वी विशाल तिरंगा यात्रा के लिए आनंद कश्यप को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी फर्रुखाबाद 22 जुलाई को मैन बाजार में संपन्न हुई बैठक !में सर्वसम्मति से प्रसिद्ध यूट्यूबर आनंद कश्यप को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 27वी विशाल तिरंगा यात्रा के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी, जिसमें कमेटी के पदाधिकारी संरक्षक एवं संस्थापक उपस्थित रहे। अनूप राठौर, अन्नू राठौर, पुष्पेंद्र अमरसिंह मोदी, आलोक गुप्ता,शिवओम राठौर, सुरेन्द्र राठौर, पिंटू राठौर, अभिषेक राठौर,पंकज राठौर,ऋषभ भारद्वाज, मोंटी सक्सेना, राजकुमार दीक्षित, नीरज महाजन, विकास गुप्ता,…
मैनपुरी में 14 जुलाई को जमानत पर छूटे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में 14 जुलाई को जमानत पर छूटे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर भोगांव थाना क्षेत्र के रुई इलाके में हुआ। मृतक पुष्पेंद्र कुमार के परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर हंगामा किया। बाद में भाई शीलेश कुमार की तहरीर पर भोगांव थाना पुलिस ने युवती पक्ष के तीन नामजद सहित अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ साजिशन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: विकास, सशक्तीकरण और जनहित को नई दिशा।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य के प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रस्तुत हैं मंत्रिपरिषद के प्रमुख निर्णयों का संक्षिप्त विवरण— पुरानी पेंशन योजना के विकल्प की समय-सीमा में अंतिम विस्तार उन राज्य कर्मियों को जिन्होंने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को चुनने हेतु समय से विकल्प…
फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन बालिका इंटर कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों पर जताई नाराजगी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन निर्माण की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने पाया कि UPCLDF (उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन फॉर लो-कॉस्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन) द्वारा निर्मित यह भवन जमीन के लेवल पर ही बनाया जा रहा है, जो तकनीकी और सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने…
प्रयागराज भूमि संरक्षण अधिकारी फूलपुर, प्रयागराज,जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का हुआ आयोजन
भूमि संरक्षण इकाई फूलपुर प्रयागराज द्वारा आज दिनांक 21.07.2025 को संगम सभागार में मा० विधायक कोरॉव राजमणि कोल एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना, खेत तालाब योजना, आर०ए०डी० योजना एवं डब्लू०डी०सी० पी०एम०के०एस०वाई 2.0 योजना के प्रगति की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित परियोजनाओं के प्रस्तावों पर…
लखनऊ:रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह ने अमेरिका में रचा इतिहास, 69 वर्ष की उम्र में जीते 9 मेडल।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 21 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी एसपी श्री जगदीश सिंह ने अमेरिका में आयोजित World Police & Fire Games 2025 में इतिहास रच दिया है। 69 वर्ष की उम्र में उन्होंने कुल 9 पदक जीतकर भारत का और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया। उन्होंने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस शानदार उपलब्धि पर श्री सिंह को बधाई देते हुए उन्हें “युवा पीढ़ी के लिए…
फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों की बैठक सम्पन्न, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से संवाद करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे आपराधिक घटनाओं की निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई में सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे न…
फर्रुखाबाद:66 योजनाओं की समीक्षा बैठक, धीमी कार्यप्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराज़गी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 1 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद में संचालित 66 योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर कई विभागों पर नाराज़गी जताई। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण कार्य में देरी पर स्पष्ट असंतोष व्यक्त किया गया। इसी तरह,…
कन्नौज: श्रावण मास को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 21 जुलाई 2025 श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार द्वारा सोमवार को मेहंदी घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की गई। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्थाओं, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों तथा ट्रैफिक प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। मेहंदी घाट पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर…
फर्रुखाबाद में शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहन चालकों के लिए ज़रूरी जानकारी
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात की सुगमता व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी माल वाहनों (जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि) के लिए विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यह डायवर्जन 22 जुलाई 2025 को सायं 6:00 बजे से 23 जुलाई 2025 को सायं 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है…
फर्रुखाबाद की बेटी रौनक शाक्य ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में रचा इतिहास, अब नेशनल गेम्स की तैयारी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद की होनहार बालिका रौनक शाक्य ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। मुरसां कन्याखेड़ा निवासी एवं चिकित्सक डॉ. विपिन शाक्य की बेटी रौनक ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय और 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रौनक न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं, बल्कि खेलों में भी शुरू से ही उनकी गहरी रुचि रही है। बचपन से ही अनुशासन और…
