जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री शुक्रवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत बिशप जाॅनसन स्कूल पहुंचकर मतदान कार्मिंको के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों की उपस्थिति तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा कराये जा रहे प्रशिक्षण की ईवीएम मशीन चलवाकर निरीक्षण किया तथा साथ ही मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित किया कि सभी को सही से जानकारी रहे। मतदान कार्मिंकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज…
Category: राज्य
फर्रुखाबाद: शहरवासियों की यही पुकार, क्षय रोग पर करो विचार
28 अप्रैल 2023 जिले में 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ दिन ही शेष हैंl वहीं साफ-सफाई, नाली, सड़क, खड़ंजा बनवाने की मांग तक सीमित रहने वाले इस चुनाव में इस बार क्षय रोग का मुद्दा भी जोर पकड़ रहा है। इस चुनाव में शहरवासियों की यही पुकार, क्षय रोग पर करो विचार नारा कितने असर डालेगा। पढिए पूरी रिपोर्ट ….विख्यात समाजसेवी 90 वर्षीय अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ कहते हैं कि अपना जिला क्षय मुक्त बनाने के लिए मोहल्ला…
मैनपुरी-दिल्ली का लंबा सफर कम समय में होगा पूरा, यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते चलेगी एक और बस
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली तक का सफर अब और आसान होगा। यहां से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अब एक और बस का संचालन शुरू होने जा रहा है। अभी तक केवल दो बसें ही इस रास्ते पर संचालित हो रही हैं। यदि आप भी मैनपुरी से सीधे दिल्ली या दिल्ली से सीधे मैनपुरी आना-जाना चाहते हैं तो आपका सफर आसान हो जाएगा। मैनपुरी से दिल्ली तक जाने वाले कई यात्री एटा होकर जाते हैं। कई यात्रियों की पसंद यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाने की रहती है। मैनपुरी डिपो से…
मैनपुरी : गेंहू कतराई करते समय थ्रेशर में फंसा मजदूर का हाथ, दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक युवक थ्रेशिंग करते समय उसी में फंस गया और उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना औंछा थाना क्षेत्र के मधन गांव की है। गांव निवासी सैनुद्दीन मजदूरी पर थ्रेशिंग करने वाले ट्रैक्टर पर काम करता था। बीती रात बी वह मजदूरी पर काम करने के लिए गया था। रात में गेंहू की कतराई का काम…
मैनपुरी : नागेंद्र प्रताप बने निकाय चुनाव के लिए प्रेक्षक
जिले में प्रथम चरण के तहत चार मई को दस नगर निकायों के लिए मतदान होना है। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक की तैनाती भी कर दी है। बृज क्षेत्र विकास परिषद मथुरा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप को मैनपुरी का प्रेक्षक बनाया गया है। उन्हें 29 अप्रैल तक पहुंचकर आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
फर्रुखाबाद : गैस बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी का जुड़ा होता है चार्ज
गैस बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी का जुड़ा होता है चार्ज गोदाम से गैस सिलेंडर लेने पर एजेंसियों को वापस करने होंगे होम डिलीवरी के रूपये हॉकर होम डिलीवरी करने पर नहीं ले सकता अतिरिक्त चार्ज जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस गोदाम मालिकों को दिए सख्त निर्देश गैस गोदाम की बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी के भी जुड़े हैं रुपए
मैनपुरी : ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी सहित लाखों के जेवरात कर दिए पार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह घर वालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना करहल थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात वह परिजन के साथ घर की छत पर सो रहा था। रात…
मैनपुरी न्यूज़ : यूपी-112 में तैनात सिपाही को अचानक खून की उल्टी हुई, साथी अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी-112 पर तैनात सिपाही को अचानक खून की उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाया। यूपी-112 पर तैनात थेआरक्षी अरविंद कुमार (53) मूल रूप से इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के नगला भोज गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह मैनपुरी के किशनी थाना में यूपी-112 पर…
मैनपुरी की घटना के बाद फिर घिरी यूपी पुलिस, सांसद डिंपल यादव ने कहा है की यूपी में नहीं थम रहा पुलिस हिरासत में हत्या का सिलसिला !
उत्तर प्रदेश में स्थित मैनपुरी जेल में कथित तौर एक कैदी की मौत के बाद फिर से यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है. पहले समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया, फिर अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा ने स्थानीय लोगों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यूपी में पुलिस हिरासत में एक और व्यक्ति की हत्या. मैनपुरी में थाने में कथित आरोपी भूरा गिहार की हुई हत्या, परिजनों ने पुलिस पर…
इटावा : एसएसपी ने दिए दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेड एवं पीली पट्टी लगाने के निर्देश
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली पर रेड एवं पीली पट्टी लगाने के निर्देश दिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया की ट्रैक्टर ट्राली पर सवारियों का निर्वहन ना किया जाए ट्रैक्टर ट्राली केवल कृषि कार्य के लिए होती है इसका उपयोग सिर्फ कृषि कार्य में किया जाए जिससे लोगों की जान मान का खतरा कम किया जा सके रात्रि में हो रही ट्रैक्टर ट्राली से हृदय वितरित करने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेड…
फर्रुखाबाद:जिला टॉपर अभय शाक्य आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहता है
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टाप करने वाले गौतम बुद्ध इंटर कालेज मतापुर, फर्रुखाबाद के छात्र अभय शाक्य ने तमाम आर्थिक बंदिशों को दरकिनार करते अपनी मेधा का परचम लहराया है। उसके पिता मुकेश कुमार शाक्य दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। कोरोना में नौकरी छूट गई तो घर को आर्थिक तंगी ने घेर लिया। मजबूर पिता ने अपने बेटा को कान्वेंट स्कूल से उसका नाम कटवा लिया। मुकेश कुमार शाक्य ने अपने गांव के ही इंटर कालेज में…
अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा के पेशकार द्वारा 11 लाख रुपए की घूस मांगे जाने का मामला सामने आया है।
अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अमरपाल सिंह की कोर्ट में राजेंद्र बनाम रामशरण का मुकदमा चल रहा था. मुकदमा के अधिवक्ता का कहना है कि रुपए ना देने की वजह से उन्हें जानबूझकर मुकदमा हरवा दिया गया। अपर आयुक्त अमरपाल सिंह का पेशकार रामगोविंद मुकदमा जिताने के लिए 11 लाख रुपए मांग रहा था। जिसकी वॉइस रिकॉर्डिंग भी है। साथ ही वीडियो भी वायरल हो रहा है। कमिश्नरी कार्यालय के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर के इस बड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की है। वही अपर आयुक्त अमरपाल…
मैनपुरी : व्यक्ति की हत्या कर गायब कर दिया शव, दोषी तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास
मैनपुरी में तीन सगे भाइयों ने व्यक्ति की हत्या करके शव को गायब कर दिया। कोर्ट ने दोषी तीनों भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 30-30 का जुर्माना लगाया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में छह साल पहले एक व्यक्ति की हत्या करके शव गायब करने वाले तीन सगे भाइयों को जिला जज अनिल कुमार ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही इन पर 30-30 हजार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा का ऐलान होने के बाद तीनों को हिरासत में लेकर जेल…
मैनपुरी में 10 वीं में बेटी और 12 वीं में बेटे ने किया टॉप
यूपी बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटी अव्वल रही है । जीजीआईसी की वैष्णवी चौहान ने मैनपुरी जनपद में टॉप किया है । वही टॉप -10 की सूची में पांच बेटियों ने अपना स्थान बनाया।पहले तीन स्थान पर तो बेटियों ने बेटो को पछाड़ दिया है अस्मिता दूसरे स्थान पर और मनु तीसरे स्थान पर रही है इसके आलावा नौ में स्थान पर रूचि और दस में स्थान पर संयुक्त रूप से आकांक्षा और शबनम ने स्थान बनाया। इस बार 10 वीं की टॉप – 10…
फर्रुखाबाद:- दुकानदार की बेटी ने अपनी लगन और परिश्रम से किया जिला टॉप ।
एक माध्यम वर्गीय परिवार की बेटी तान्या शाक्य जिसने सीमित संसाधनों में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में 96% अंको के साथ संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान हासिल कर माता पिता और परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रौशन किया है । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्यामनगर फर्रुखाबाद की छात्रा तान्या शाक्य ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । तान्या का कहना है कि वह प्रतिदिन चार -पांच घण्टे पढ़ती है । वह आगे चलकर आई ए एस बनना चाहती है । तान्या अपनी…
फर्रुखाबाद :- मऊदरवाजा पुलिस ने 3 वारंटियों को भेज जेल।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज थाना मऊदरवाजा पुलिस ने थाना प्रभारी अमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने बताया कि शीशराम व जगतराम पुत्रगण गंगाराम निवासी जिजुइया तथा दिलशाद उर्फ चीना निवासी बहादुर गंज तराई को गिरफ्तार कर लिया गया है इन पर धारा 138 बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है ।
पीलीभीत :- डायल 112 पुलिस पर मारपीट करने व नगदी छीनने का आरोप
पूर्णपुर। विवाद के बाद डायल करती 112 पुलिस ने गाड़ी में बैठे पीड़ित व उसके भाई को जमकर पकड़ा। जो घायल हो गए।पुलिस की कारगुजारी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव महद खास निवासी रोहित कुमार ने उसका अंकल मुरारिलाल से आपसी विवाद में कहासुनी हो गया था। इस दौरान पीड़ित के अंकल मुरारीलाल ने डायल 112 पुलिस को फोन करके क्षेत्र पर बुला लिया। डायल 112 के चार अज्ञात पीड़ित व। मुकेश व अंकल मुरारी को गाड़ी में बिठा कर…
देश की सेवा करना चाहता है यूपी बोर्ड 12th टॉपर शुभ छापरा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में चरखारी महोबा के रहने वाले शुभ छापरा ने 500 ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। वह सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर 500 में से 486 अंक लेकर सौरभ गंगवार (पीलीभीत) और अनामिका (इटावा) हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 485 अंकों के साथ प्रियांशु उपाध्याय (फतेहपुर), खुशी (फतेहपुर) और सुप्रिया (सिद्धार्थ नगर) रहे हैं। इंटरमीडिएट का कुल परिणाम इस बार 75.52 फीसदी रहा है।…
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने किया टॉप
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 25 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम की घोषणा दोपहर 1.30 बजे कर दी गई है. हाईस्कूल में 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. 86.64 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 93.34 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं. प्रियांशी सोनी ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्टसीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है. कानपुर के कुशाग्र पांडे सेकंड टॉपर बने हैं. वहीं तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसकत नूर रही हैं. चौथे स्थान पर मथुरा के…
बाइक पर अपने 9 बच्चों को बैठाने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
कहावत है कि भारत ‘जुगाड़’ पर ही चल रहा है. यह कहावत कई बार आपको तब याद आती होगी, जब आप कोई गजब का जुगाड़ वाला आइडिया देखते होंगे. ऐसे ही एक देसी जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इस वीडियो में एक छोटी सी बाइक पर अपने 9 बच्चों को अपने साथ बैठाकर ले जाने के लिए एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ किया है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो…
