उत्तर प्रदेश फार्मा एवं बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र का सबसे बड़ा हब बनेगा। प्रदेश सरकार पीलीभीत, ललितपुर और जेवर में देश का सबसे बड़ा फार्मा पार्क विकसित कर रही है। काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं यहां सैकड़ों उद्यमियों ने निवेश के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। यह जानकारी हाल ही में लखनऊ के बायोटेक पार्क में एडवाइजरी कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में साझा की गयी। बैठक में देश भर के बायोटेक और फार्मा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए थे। बैठक में नई फार्मा पालिसी-23 के तहत…
Category: राज्य
पीलीभीत में व्यापार मंडल महामंत्री के मकान में घुसे संदिग्ध, तीन को पकड़ा, दो भागे…लूट का इरादा तो नहीं!
शहर के बीच घनी आबादी में व्यापारी नेता के मकान में सारेशाम तीन संदिग्ध युवक भीतर घुस गए। दो साथी घर के बाहर बाइक लिए खड़े थे। परिजन के पूछने पर संतोषजनक जवाब दिए बिना भागने लगे तो शोर पर लोगों ने पकड़ लिया। तीन लोग तो पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस घंटों बाद भी मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकी। उधर घटना को लेकर व्यापारियों में रोष देखा गया। इसे लूटपाट के इरादे से जोड़कर देखा जा रहा है।…
पीलीभीत में पूर्व चेयरमैन और 2 बेटों पर केस,जमीन का सौदा करने पर युवक पर किया जानलेवा हमला
पीलीभीत की बरखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रहे जमील अहमद और उनके पुत्रों के खिलाफ जमीनी विवाद के चलते गाली-गलौज करने का मामला दर्ज हुआ है। पूरे मामले में पीड़ित ने आरोपी पक्ष के पास लाइसेंसी पिस्टल होने की बात कहकर अपनी जान का खतरा भी बताया है। पुलिस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बीसलपुर के रहने वाले राजीव शर्मा ने बरखेड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने बरखेड़ा में स्थित अपनी जमीन का सौदा बरखेड़ा के…
पीलीभीत की पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश
पूरनपुर की पुलिस ने सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, पेचकश, कई चाबियां आदि बरामद हुई हैं। नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि शुक्रवार रात वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप बदमाश होने की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर मोहल्ला कुरैशियान निवासी तस्लीम, मोहल्ला रजागंज देहात निवासी रईस अहमद व नन्हे, गांव पौटा कलां…
रेलवे स्टेशन से करीब 15 लाख रुपये बरामद, एक पकड़ाया, पटना से मैनपुरी भेजी जा रही थी बड़ी खेप
जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए स्टेशन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीवित्पुत्रिका के मद्देनजर स्टेशन पर विशेष गश्त की जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक युवक को 15.13 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा। युवक रुपयों के बारे में जानकारी नहीं दे सका और न ही कोई कागजात दिखा सका। युवक पटना से रुपयों की खेप लेकर…
मैनपुरी जिला अस्पताल में फैली है अव्यवस्था, CMS के निरीक्षण में दो नर्स और स्वीपर गायब मिले, तीमारदार बोले- समय से नहीं मिलती दवा
मैनपुरी के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उनके ही दावों पर पलीता लगा रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल के सीएमएस के निरीक्षण में दो स्टाफ नर्स और एक स्वीपर अपनी ड्यूटी से गायब मिले। जिसको लेकर सीएमएस ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले कर्मचारियों के खिलाफ सीएमएस कार्रवाई की बात कह रहे हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में कर्मचारियों की मिल रही लापरवाही की शिकायत पर सीएमएस मदनलाल ने बीती रात 10 औचक निरीक्षण किया। जिसमें जांच के दौरान ड्यूटी…
मैनपुरी में फंदे से झूली नौवीं की छात्रा, घटना के समय घर पर अकेली थी, दृश्य देख सदमे में परिजन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की देर शाम एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजे निवासी राम निवास की पुत्री रिशू (17) ने बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय…
मैनपुरी में ट्रक ने साइकिल में मारी टक्कर,अधेड़ की मौत, ससुराल गया था, लौटते समय हुआ हादसा
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय कोहराम मच गया जिस समय साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी परिवार को हुई तो परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। सड़क हादसा किशनी थाना क्षेत्र के शमशेरगंज पुलिया के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव बम्हनीपुर निवासी कामता प्रसाद पुत्र…
पीलीभीत के इस गांव में बाघों ने डाला डेरा, दहशत में रात काट रहे ग्रामीण
पीलीभीत का बाघों ने डेरा डाल दिया है। ग्रामीण इलाके में बाघों की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। माधोटांडा क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में कई दिनों से एक बाघिन डेरा जमाए हुए है। वन विभाग दो प्रयासों में भी बाघिन को रेस्क्यू नहीं कर पाया। बाघिन जाल से निकलकर अभी भी गांव के आसपास ही गन्ने के खेत में छिपी हुई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में खूंखार जानवरों से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में बाघों की दहशत कम नहीं हो रही है। खासकर माधोटांडा क्षेत्र तो इन दिनों…
दिसंबर में चल सकती हैं मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनें, मैलानी-शाहगढ़ के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा
शाहगढ़ से मैलानी तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद भी अभी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होगा। शाहगढ़ से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन का काम दिसंबर तक पूरा होगा। इसके बाद 30 दिसंबर तक मैलानी से पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन संभव है। मैलानी से पीलीभीत तक चल रहे रेलवे के आमान परिवर्तन में मैलानी से शाहगढ़ तक पटरी बिछाने का काम करीब दो साल पहले पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण वर्ष २०२१ में हो चुका है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद मैलानी…
पीलीभीत में कर्मचारियों को गन्ना फसल की कटाई की दी ट्रेनिंग
पीलीभीत के जिले में गन्ना फसल कटाई के लिए शुक्रवार को गन्ना विकास समिति परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बरेली से आए वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना और पीलीभीत की अपर सांख्यिकी अधिकारी अनूपा सचान ने संपूर्ण गन्ना कटाई प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राम भद्र द्विवेदी ने क्रॉप कटाई के दौरान सामान्य त्रुटियों के प्रति सजग रहने के उपाय बताए। प्रशिक्षण से बाद वर्तमान शरदकालीन बुवाई को देखते हुए सभी स्टाफ को रेड रॉट से गन्ना फसल के बचाव के लिए अपने कार्य…
पीलीभीत में सीएम योगी ने दी 248 करोड़ की सौगात, 26 परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पीलीभीत में वन्यजीव सप्ताह के समापन पर मुस्ताफबाद गेस्ट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 248 करोड़ की 26 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम के सफल संरक्षण की देन है…
लखनऊ में लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही बच्ची, रोती-चिल्लाती रही
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है. स्कूल से लौट रही एक बच्ची अपनी बिल्डिंग की लिफ्ट में अकेली फंस गई. बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई, जिससे बच्ची घबरा गई. बिजली के लगातार आने-जाने के कारण बच्ची करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में अटकी रही. इस दौरान बच्ची बुरी तरह घबरा गई और लिफ्ट में चिल्लाने लगी. बच्ची लगातार चिल्लाती रही, कूदती रही और लिफ्ट में लगे कैमरे के आगे हाथ जोड़कर रोते हुए बाहर निकालने की गुहार…
अजय कुमार सिंह होंगे मैनपुरी के नए डीआईओएस
मैनपुरी में जनपद में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर पदोन्नति से डीआईओएस बने अजय कुमार सिंह को मैनपुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैनपुरी में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह काे वरिष्ठ विशेषज्ञ समग्र शिक्षा बेसिक लखनऊ के लिए तैनाती देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर पदोन्नति से डीआईओएस बने अजय कुमार सिंह को मैनपुरी के डीआईओएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मैनपुरी में रंगबाजी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार की दोपहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। इसी बीच पुलिस वाहन को गुजरता देख सभी वहां से भाग निकले। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगरिया से औंछा रोड बाईपास जाने वाले मार्ग की है। यहां दोपहर को दो बाइकों पर पांच छात्र आए और वहां खड़े हो गए। इसी समय बाईपास से तीन स्कूली छात्र एक बाइक से आए। वह नगरिया जाने वाले मार्ग पर मुड़ गए। इस…
मैनपुरी में झोलाछाप के गलत इलाज से हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप के विरुद्ध अभियान चलाकर शुरू की कार्रवाई
मैनपुरी में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। जिसमें झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की गई। विभाग अब शिकायतों के बाद सक्रिय होकर झोलाछापों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के क्रम झोलाछाप द्वारा घर में अस्पताल बनाकर चारपाईयों पर मरीज को भर्ती कर डेंगू का इलाज कर रहे चिकित्सक के देशी जुगाड़ अस्पताल को चिकित्सा अधीक्षक ने सील कर नोटिस चस्पा किया। नोटिस का जवाब तीन दिन में न देने पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की…
मैनपुरी में बुखार से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, पांच मरीज गभीर हालत में रेफर; चार डेंगू संक्रमित फिर मिले
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 51 दिन में 28 लोगों की बुखार से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर निवासी बुखार से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 1056 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी…
मैनपुरी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक, BSA बोलीं- कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा धरना
अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक, BSA बोली कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा धरना, शिक्षक पति-पत्नी पर हुई है कार्रवाई मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों ने धरना कर रहे शिक्षकों को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगे मान ली गई है। लेकिन शिक्षक…
पीलीभीत में अब रामपुर के डीएफओ पकड़ेंगे बांसखेड़ा से भागा बाघ
कलीनगर के बांसखेड़ा क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने बाघ को पकड़ने के लिए अब रामपुर के डीएफओ राजीव कुमार को भेजा गया है। आबादी क्षेत्र में बाघ की सक्रियता कम करने के लिए दो हाथियों से निगरानी शुरू कर दी गई है। हालांकि बृहस्पतिवार को विभागीय टीम बाघ की मौजूदगी ट्रेस नहीं कर सकी। माधोटांडा क्षेत्र के गांव बासखेड़ा में बाघ ने 27 सितंबर को आबादी के निकट एक बाग में डेरा जमा लिया था। सात दिन तक बाघ यहां मौजूद रहा। इस दौरान वन विभाग की ओर से…
पीलीभीत में दो लोगों के खिलाफ शिक्षक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
शिक्षक की मौत के मामले में न्यूरिया पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव डंडिया निवासी पूनम राणा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पति खूबचंद ग्राम धनकुना के सेंट मारिया इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। एक अक्तूबर को वह अपने मायके पीलीभीत गई थीं। पति घर पर अकेले थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही विनोद व जसवंत ने घर में…
