हरदोई : चुनाव आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर अनुपालन किया जाये जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह।

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित की जाये। पार्किंग की योजना तैयार कर ली जाये। वेबकॉस्टिंग की तैयारी कर ली जाये। एफएसटी टीमों से प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त की जाये। चुनाव आयोग के निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर अनुपालन किया जाये। सी विजिल व 1950 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। प्रेक्षकों के साथ रहने के लिए लायजनिंग…

हरदोई : उपजिलाधिकारी शाहाबाद पूनम भाष्कर ने किया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ 5 बूथ से अधिक वाले मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रो की व्यवस्थाओं को देखा तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील शाहाबाद में एफएसटी, एसएसटी व वीएसटी टीमों के साथ बैठक की गयी। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हरदोई : उपजिलाधिकारी ने चुनाव के दौरान लोगों को दिया भयमुक्त वातावरण का आश्वासन।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी बिलग्राम गरिमा सिंह ने मल्लांवा विकास खण्ड के वलनरेबल बूथों सम्विलियन विद्यालय गंज जलालाबाद एवं प्राथमिक विद्यालय करवा में वलनरेबल वोटर्स के साथ बैठक कर भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। किसी मतदाता को डराने व धमकाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई : 13 मई को स्वयं व परिवार के सदस्यों के साथ बूथ पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करें:- जिला निर्वाचन अधिकारी

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर संवाद किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रथम बार मतदाता बनी छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा…

ग़ाज़ीपुर : मरदह पवार हॉउस जेई शैलेन्द्र ओझा के निष्क्रियता के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है

मरदह समाज सेवी राजकुमार मौर्या संस्थापक बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के द्वारा जिला अधिकारी ग़ाज़ीपुर को लिखित तौर पर अवगत करते हुए बताया की मरदह पवार हॉउस जेई शैलेन्द्र ओझा के निष्क्रियता के कारन बड़ी दुर्घटना हो सकती है मरदह थाना के सामने कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के बाउंड्री को छूते हुए महज आठ फ़िट की उचाई से विजली विभाग का नंगा तर गया हुआ है जिसकी शिकायत कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की संचालिका प्रेमा सिंह ने लिखित शिकायत कई बार करचुकी है संचालिका प्रेमा सिंह का वीडियो भी…

प्रयागराज- मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी पी एन सिंह के निर्देशन में यमुनापार के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के द्वारा विशाल  रैलियाँ निकाली गईं।

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप प्रयागराज के सहायक नोडल अधिकारी पी एन सिंह के निर्देशन में यमुनापार के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के द्वारा विशाल रैलियां निकाली गईं। इस रैली में सामान्य छात्र-छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।छात्र- छात्राएं अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व पोस्टर लिए थे। यमुनापार की यह रैलियां देखते ही बनती थीं। छात्र-छात्राएं आकर्षक नारे लगा रहे थे। ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘लोकतंत्र को मज़बूत करेंगे, हम सब मिलकर वोट करेंगे’, ‘ शपथ ग्रहण हम करते हैं, वोट करेंगे..वोट करेंगे’,…

प्रयागराज-जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की गोष्ठी सम्पन्न

आगामी त्योहारो को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न काराये जाने हेतु पुलिस आयुक्त तथा जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा जिला पंचायत सभागार में संभ्रांत ब्यक्तियो के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आहूत कर आवश्यक निर्देश दिए गएlगोष्ठी में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेl द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

बरेली – सिरौली थाना प्रभारी ने एफ़एसटी व एसएसटी टीम के साथ चलाया चैकिंग अभियान।

आंवला – उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने जैसे ही आचार संहिता लागू की आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सख्त नजर आने लगा जगह जगह प्रचार प्रसार को लगाए गए होल्डिंग को आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने उतरवा दिए और सख्त नजर आने लगा वहीं गुरुवार को आंवला कोतवाली क्षेत्र व सिरौली थाना क्षेत्र में एफएसटी व एसएसटी टीम के साथ सिरौली थाना प्रभारी लव सिरोही ने चैकिंग अभियान चलाया गया आने जाने वाले राहगीरों में चैकिंग के कारण पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।…

बरेली – समाजवादी युवाजन सभा की बरेली जिला कार्यकारिणी घोषित हुई जिसमें राहुल यादव को जिला सचिव व जितेंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये।

आंवला – समाजवादी पार्टी के युवाजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के संस्तुति पर समाजवादी युवाजन सभा बरेली के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ मोहित भारद्वाज ने अपने बरेली जिले की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जारी सूची के अनुसार राहुल यादव को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया व जितेंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया और विशेष पद अधिकारियों व सदस्यों को नामित किया गया वहीं नामित पद अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी लोग समाजवादी पार्टी को…

हरदोई : शराफतअली बने सपा जिलाध्यक्ष

प्रत्याशी चयन में माथापच्ची कर रही समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले अपने संगठन के भी कील कांटे दुरुस्त करना शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनावों में इस बार जीत के लिए सपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है इसलिए उसने जिले के संगठन में भी बड़ा फेरबदल कर जिलाध्यक्ष को बदल कर अपने पुराने विश्वसनीय चेहरे को जिलाध्यक्षी की कमान सौंपी है।अब तक सपा जिलाध्यक्ष के तौर पर जिले की कमान संभाल रहे वीरेंद्र यादव बीरे के स्थान पर शराफत अली को एक बार फिर जिलाध्यक्ष…

हरदोई : डीएम चौराहा पर अवस्थी परिसर जिला प्रबंधक कार्यालय।

अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय सुरेंद्र पाल पाठक परिसर से अवस्थी परिसर द्वितीय मंजिल डीएम चौराहा पर आ गया जिसका उद्घाटन बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री विश्वजीत मिश्रा जी ने और मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल जी ने किया जिसमें बैंक ऑफ इंडिया हरदोई अंचल के आंचलिक प्रबंधक कुमार प्रशांत जी और उप आंचलित प्रबंधक नरेंद्र कुमार जी अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन जी कर्मचारी संघ के नेता वेद प्रकाश पांडे ऑफिसर संघ की नेता अनूप कुमार सिंह एवम सौरभ सिंह रस्मी हरबोला rabc से…

रायबरेली : सलोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों की दबंगई थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

ये तो कम है इससे भी ज्यादा मरीज पीड़ित थे 2022 में कोरोना के दौर से ग्रामीण निकले ही थे की आपदा को अवसर बनाकर सलोन सीएचसी के डाक्टर मरीजों को लूटने के लिए बाहर से दिनभर दवा लिखते थे। और सलोन सीएचसी की दवा फूंक देते थे। उसकी भी खबर चली घायल फर्स पर पडा कराह रहा था उसको उठाकर स्ट्रेचर पर लिटाया तक नहीं गया। बेवली गांव का एक पिता सर्पदंश से ग्रसित अपने बच्चे को गोद में लेकर पूरे सीएचसी में घूमा किसी ने इलाज क्या देखना…

बरेली – बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन, लोकसभा आंवला प्रत्याशी सैयद आबिद अली के नाम पर लगी मोहर।

आंवला – लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है सभी पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर चुकी हैं सपा से नीरज मौर्य तो भारतीय जनता पार्टी से दो बार चुने गए सांसद धर्मेंद्र कश्यप के नाम समाने आये हैं इसी क्रम में आज कस्बा आंवला के मोहल्ला अलीगंज बस पंस्टैंड पर बारह भुर्जी स्थित अमन बैकंट हॉल में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के हजारों कार्यकर्ता व जिले व दूर दराज से आए पदाधिकारी मौजूद रहे ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरेली मुरादाबाद मंडल के…

हरदोई : परिवहन एवं पुलिस विभाग मिलकर ओवर लोडिंग पर लगाम लगाये:-मंगला प्रसाद सिंह

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परिवहन एवं पुलिस विभाग मिलकर ओवरलोडिंग पर लगाम लगाये तथा स्कूलों में समय समय पर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में कार्यक्रम कराये जाएं और बस व ट्रक चालकों को ट्रेफिक नियमों के बारे में बताया जाये। हेलमेट के लिए लोगों को प्रेरित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदोई : एसडीएम ने सीओ के साथ कस्बा माधोगंज में फ्लैग मार्च किया।

उप जिलाधिकारी बिलग्राम गरिमा सिंह ने बताया है कि विगत दिवस लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु अधोहस्ताक्षरी व सुनील शर्मा, क्षेत्राधिकारी बिलग्राम, ध्रुव कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना माधौगंज तथा बी०एस०एफ० की बटालियन व अन्य पुलिस बल के साथ ग्राम गौरा, बघियारी, जेहदीपुर व कस्बा माधौगंज का फ्लैग मार्च व ऐरिया डामिनेशन किया गया।

हरदोई : उप जिलाधिकारी शाहबाद ने सभी से अपील की सभी लोग मतदान कर अपने बूथ का मतदान प्रतिशत सबसे अच्छा करके दिखाएंगे ।

उप जिलाधिकारी शाहाबाद पूनम भास्कर ने थानाध्यक्ष शाहाबाद, तहसीलदार शाहाबाद तथा अन्य प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम कचूरा में समस्त ग्रामवासियो के साथ एक चुनावी बैठक की,लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में कचूरा में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा था जिसके क्रम में आज उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर द्वारा ग्राम वासियों से वार्ता की गाई तथा सभी बढ़ चढ़कर इस बार 2024 के चुनाव में मतदान करे, इसके लिए प्रेरित किया गया उपस्थित समस्त ग्राम वासियों को मतदाता शपथ दिलाई गयी l सभी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे l इस…

हरदोई : दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं:-डीएम दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेः-मंगला प्रसाद सिंह

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं और सभी मतदान केन्द्रो पर रैम्प के साथ दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सक्षम ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये जिसके माध्यम से दिव्यांग मतदाता सुविधाओं हेतु आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांग आइकॉन से माध्यम से अन्य दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया जाये। उनकी ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

बरेली – मझगवां ब्लॉक क्षेत्र में हो रहा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ 12 – 12 बजे तक बंद रहते है प्राइमरी व अपर प्राइमरी विद्यालय।

आंवला – अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव बारा सिरसा निवासी जीवन यादव ने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए बताया कि बारा सिरसा गांव का अपर प्राइमरी स्कूल व प्राइमरी स्कूल दोनों ही कंबाइंड में है। जिसमें सोमवार को अपर प्राइमरी स्कूल ताला पड़ा रहा और छात्र स्कूल खुलने का इंतजार करते रहे। जिसको देखकर ग्रामीण ने अधिकारियों को सूचना दी तभी स्कूल के एक मास्टर ने स्कूल का ताला खुलने के लिए छात्रों से कहा तभी छात्रों ने अपर प्राइमरी स्कूल का ईंटों से ताला तोड़ना शुरू कर दिया…

हरदोई : जन कल्याणकारी योजनाओं से कोसों दूर है साडी ब्लाक का घटकना गांव

डबल इंजन की सरकार केंद्र व राज्य मे विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर व हर गरीब को विभिन्न प्रकार की योजना का लेकर दावे कर रही हो।लेकिन विधानसभा साडी का एक ऐसा गांव जहा अब भी विकास की किरण नहीं पड़ी हुई है।वह गांव है। साडी विकास खंड के ग्राम सभा घटकना का।यहाँ कच्चे मकान में रह रहे है कई वर्षो से आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इन का कहना है। कि हम लोग सरकार की नजरों मे आवास के पात्र है।लेकिन प्रधान वा सचिव की नजर…

हरदोई : साडी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम सभा आदमपुर सामुदायिक शौचालय में रविवार को नहीं आती केयरटेकर

डबल इंजन की सरकार केंद्र व राज्य मे विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर व हर गरीब को विभिन्न प्रकार की योजना का लेकर दावे कर रही हो।लेकिन विधानसभा साडी का एक ऐसा गांव जहा अब भी विकास की किरण नहीं पड़ी हुई है।वह गांव है। साडी विकास खंड के ग्राम सभा आदमपुर ।यहाँ कच्चे मकान में रह रहे है कई वर्षो से आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इन का कहना है। कि हम लोग सरकार की नजरों मे आवास के पात्र है।लेकिन प्रधान वा सचिव की नजर…