बीसलपुर हाईवे पर जोगीठेर गांव के पास रविवार रात सांड़ की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को बरखेड़ा सीएचसी भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी अश्विनि पुत्र सियाराम टिकरी गांव में चाट का ठेला लगाता है। रविवार रात सामान खरीदकर युवक बाइक से गांव की ओर लौट रहा था। इस दौरान जोगीठेर गांव के निकट पहुंचते ही हाईवे किनारे घूम रहा सांड़ मार्ग…
Category: राज्य
दिल्ली : योगेंद्र कुमार हेड वार्डर तिहाड़ जेल के नेतृत्व में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय टैगोर गार्डन में वन मोहत्सव के शुभ अवसर पर पौधारोपण किया ।
बड़ी संख्या में फलदार एवम अक्सीजन देने वाले वृक्ष का पौधारोपण किया तथा बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से निवेदन किया की जिस विधार्थी ने पौधारोपण किया है वो ही उसकी देखभाल करेगा तथा प्रधानाचार्य संजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया , इस अवसर पर बी के पांडेय , इंदर सोनी , अनिल चौधरी , वीरेंद्र कुमार , जोगेन्दर कुमार , देविंदर मखीजा , हरीश…
पीलीभीत में प्रमुख मंदिरों में लगाए कैमरें, कांवड़ मार्गों पर तैनात हुई पुलिस
सावन के पहले सोमवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जिले भर से शिवभक्त मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से 25 वालंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पुलिस भी तैनात रहेगी। गौरीशंकर मंदिर के अलावा दूधियानाथ मंदिर में भी भीड़ अधिक पहुंचने के मद्देनजर छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। रविवार रात से ही शहर के मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। कांवड़ियों…
पीलीभीत के केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां टकराईं
पीलीभीत से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला मझोला जा रहा था। इसी दौरान एस्कॉर्ट ने गड्ढा आने पर अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही तीन गाड़ियां टकरा गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को संसदीय क्षेत्र पहुंचे। शहर में प्रेसवार्ता के बाद वह मझोला इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे थे। बिरहनी जाने वाले मार्ग पर…
पीलीभीत में प्रेमिका से मिलने गए किशोर की हत्या
पीलीभीत के दियोरिया निवासी संजीव कुमार के पुत्र शिवम का कस्बे की ही एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किशोरी के घर वालों को जब पता चला तो उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहते। परिवार वालों का आरोप है कि साजिश के तहत शुक्रवार की रात करीब 12 बजे परिजनों ने किशोरी से कॉल करवाकर शिवम को अपने घर बुला लिया। घर पहुंचते उसे कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद उसकी जमकर…
अखबार की ई-पेपर की PDF WhatsApp ग्रुप में प्रसारित करना गैरकानूनी, अमर उजाला की शिकायत पर कार्रवाई ?
हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के बाद अब हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने भी अनधिकृत तौर पर अखबार के ई-पेपर की पीडीएफ कॉपी व्हाट्स एप ग्रुप पर प्रसारित करने वालों का संज्ञान लिया है। ‘अमर उजाला’ प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन से पूछताछ की है। सभी ने पुलिस को भरोसा दिलाया है कि अब वे ऐसा गैरकानूनी काम नहीं करेंगे। अखबार के ई-पेपर की पीडीएफ डाउनलोड कर उसे व्हाट्स एप ग्रुप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करना डिजिटल पाइरेसी के दायरे…
लखनऊ मे दीनदहाड़े छात्रा के अपहरण का प्रयास ?
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दीनदहाड़े अपहरण करने की कोशिश करी । BJP के क्षेत्रीय मंत्री विमलेश कुमार अर्कवंशी उर्फ़ वीके की बेटी के दीनदहाड़े अपहरण की कोशिश। कक्षा 5 की छात्रा का स्कूल से घर जाते वक्त अपहरण करने का प्रयास किया ।दीन दहाड़े अपहरण की नाकाम कोशिश के बाद भीड़-भाड़ देखकर भागे बाइक सवार बदमाश । 5वी की 10 वर्षीय छात्रा सुभाषचन्द्र बोस अकेडमी इंटर कॉलेज से मंगलवार दोपहर पैदल जा रही थी घर। अपहरणकर्ताओ ने पैदल जा रही छात्रा कों पापा बुलाने की बात कहते हुए जबरन…
लखनऊ : बंद सिनेमा घरों के बहुरेंगे दिन, राज्य सरकार देगी प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बंद सिनेमाघरों के पुनर्संचालन, मल्टीप्लेक्स विहीन जिलों में मल्टीप्लेक्स निर्माण, एकल छविगृह निर्माण के लिए अनुदान योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के मनोरंजन के प्रमुख साधनों में सिनेमा की बड़ी भूमिका है। नए दौर में बदलती तकनीक के साथ प्रदेश में एकल स्क्रीन वाले पुराने सिनेमाघर या तो बंद हो गए हैं अथवा उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे सिनेमाघरों के पुनर्जीवन के लिए राज्य…
यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 कोच पलटे ?
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. ये ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. हादसा गोंडा जिले के झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में हुआ. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है. गोंडा कमिश्नर शशिभूषण सुशील के मुताबिक, हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि दो यात्री घायल हैं. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर दुर्घटना सहायता ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. रेलवे के…
पीलीभीत में पुरानी रंजिश में चले पथराव
कोतवाली के गांव जोगीठेर निवासी सोमपाल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को देर शाम उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर इन लोगों ने उनके दरवाजे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। घर के लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पथराव करने वाले लोग भाग गए थे। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सोमपाल की तहरीर पर…
पीलीभीत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
पीलीभीत के न्यूरिया के गौहर गांव निवासी प्रमोद कुमार वर्ष पुत्र हरद्वारीलाल आगरा में कोल्ड स्टोर में नौकरी करता था। सोमवार सुबह वह गांव स्थित घर आया था। दिनभर घर पर ही रहा। इसके बाद पड़ोस के गांव हरकिशनपुर गया था। लौटने के बाद परिजनों के साथ खाना गया और सो गया। मंगलवार सुबह तड़के घर से बाहर चला गया। करीब सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली की गांव के बाहर स्थित पेड़ से उसका शव लटक रहा है। साड़ी से फंदा लगाया गया था। जानकारी के बाद परिजनों में…
पीलीभीत में पुलिस कर्मचारी पर हमला करने वाले को 10 साल की सजा
पीलीभीत के थाना पूरनपुर ग्राम अमरैय्या कलां निवासी धर्मपाल को हत्या के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल शर्मा के मुताबिक अभियुक्त धर्मपाल ने पेट में दर्द और जी मिचलाने की बात कही। इस पर उपचार के लिए उसे हवालात से बाहर निकाला गया। हवालात से बाहर निकलते ही वह भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया, तब तक वह मोहल्ला कायस्थान की एक गली में घुस गया। उसका पीछा कर रहे पुलिस दल में शामिल होमगार्ड प्रियम ने उसे…
प्रयागराज- जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार/समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार/समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना, ऋण-जमानुपात, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय समावेशन योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी…
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से जिले में इस समय हैं 1013 फाइलेरिया रोगी, फाइलेरिया चुनें या दवा खाएं – सीएमओ
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2024 जनपद सहित प्रदेश के 27 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से 28 अगस्त के बीच चलाया जायेगा। इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे साथ ही अपने सामने दवा खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। यह दवा आपको फाइलेरिया रोग से सुरक्षित रखेगी इसको खाना है फेंकना नहीं यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का। सीएमओ ने कहा कि जनपद में लोगों को फाइलेरिया…
लखनऊ: पंतनगर हो या इंद्र प्रस्थनगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते एक माह से अपने सपनों के घर को तोड़े जाने की भ्रामक खबरों से परेशान पंतनगर, इन्द्रप्रस्थनगर एवं रहीमनगर आदि क्षेत्रों के लोगों की समस्या का समाधान कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे प्रभावित परिवारों के भय और भ्रम का समाधान करते हुए ने मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थ नगर, वहां निवासरत लोगों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण जीवन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। संबंधित प्रकरण में एनजीटी के आदेशों…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अमृतपुर तहसील के बाढ़ संभावित क्षेत्रों व कड़क्का तटबंध का किया निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जनपद के अमृतपुर तहसील के बाढ़ संभावित क्षेत्रों व कड़क्का तटबंध का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा रामगंगा के किनारे बसे अलादपुर भटौली गाँव का निरीक्षण किया गया व ग्रामीणों से बातकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कटान से प्रभावित लोगों का सर्वे कर वह जिस श्रेणी में पात्र है उसमें उन्हें आवास दिया जाये। जिनके आवास कटान में कटे है उनको मुआवजा मिले…
फर्रुखाबाद:सावन माह में होने वाली काँवड़ यात्रा व गंगा स्नान के मद्देनजर पांचाल घाट से रामगंगा पुल तक किया गया निरीक्षण ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2024, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा सावन माह में होने बाली काँवड यात्रा व गँगा स्नान के मद्देनजर संयुक्त रूप से पांचाल घाट व पांचाल घाट से रामगँगा पुल तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी अपनी देखरेख में पांचाल घाट पर स्नान बाले क्षेत्र में दोनों तरफ बैरिकेटिंग कराये,गहरे पानी बाले स्थानों पर पानी गहरा है स्नान प्रतिवंधित है के चेतावनी बोर्ड लगाये जाये, घाट पर…
प्रतापगढः राजा भैया के पिता उदय सिंह हाउस अरेस्ट, भदरी महल छावनी में तब्दील ?
कुंडा विधानसभा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है. भदरी महल के बाहर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है. साथ ही पुलिस प्रशासन ने भदरी महल के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है. प्रशासन ने यह कार्रवाई मोहर्रम के चलते किया है. उदय प्रताप सिंह को उनके महल में ही तीन दिनों के लिए नजरबंद कर दिया गया है. रिपोटर – अर्पित यादव
नन्हे पैरों की उड़ान, दुकानदार का बेटा बना इंजीनियर अब करा रहा है माता-पिता को विदेश की शहर
तस्वीर में तीन पीढ़ियाँ एक साथ हैं, वे पहली बार उड़ान भरते हैं और अपने पूरे जीवन में पहली बार विदेश जाते हैं।पूरी कहानी एक छोटे से गांव के रहने वाले एक गरीब परिवार के बेटे सुबोध शाक्य की है चलो आओ सुनते हैं उनकी कहानी उन्हीं की जुबानी से हम एक बहुत छोटे से गाँव बढेली से हैं, जो अभी भी भारतीय मानचित्र पर सही ढंग से नहीं है।मेरे पिता एक दुकानदार हैं और माँ एक गृहिणी हैंमेरे माता-पिता एक काम बहुत अच्छे से करते हैं, वे अपने बच्चों…
फर्रुखाबाद:स्कूल वाहनों की सघन जांच में बिना परमिट संचालित दो स्कूल वाहन सीज पांच स्कूली वाहनों का हुआ चालान
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा आज मेरापुर थाना क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान दो वाहनों में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्हें थाना मेरापुर में सीज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पांच स्कूली वाहनों को चालान किया गया है और निर्देशित किया गया है कि वह अपने वाहन का निरीक्षण कार्यालय में कराएं। इन स्कूली वाहनों पर रूपए 98000 का…
