वर्तमान समय में अत्यधिक सर्दी एवं बादल युक्त मौसम को देखते हुये उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) प्रयागराज मण्डल, गोपाल दास गुप्ता ने किसान भाइयों को सलाह दी है कि वे अपने फसलों की नियमित निगरानी करते रहें एवं आवश्यकता पड़ने पर निम्न फसल सुरक्षा उपाय अपनाये।राई /सरसों :-माहू एवं पत्ती सुरंगक कीट के नियंत्रण हेतु एजाडीरेक्टिन 0.15 प्रतिशत ई0सी0 की 2.5 लीटर या डाईमेथोएट 30% ई0सी0 या क्लोरपाइरीफॉस 20% ई0सी0 की 1.0 लीटर मात्रा मे से किसी एक रसायन को 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की…
Category: उत्तर प्रदेश
मैं उद्यमियों को विश्वास दिलाता हूं; किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा : ब्रजेश पाठक
लखनऊ में इंदिरा प्रतिष्ठान में मंगलवार को निवेश सम्मेलन जिला स्तर का इंवेस्टर समिट शुरू हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर पहुंचे। लखनऊ में 50 हजार करोड़ के प्रस्ताव को लेकर उद्यमियों के साथ अधिकारियों और डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री ने चर्चा की।डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी इंवेस्ट करेगा। उसकी हर एक बुनियादी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब यूपी औद्योगिक पैमाने में दुनिया में एक नंबर पर होगा। आने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट का प्रधानमंत्री…
राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बीजेपी महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11:25 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर एंट्री का यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में और लखनऊ में आयोजित होने वाले संत समाज के समागम में शामिल होंगे।लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जनवरी, बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री 2 दिवसीय…
गाज़ीपुर: बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान के लीगल एडवाइजर नियुक्त किये गए ,प्रशान्त सिंह क्रांतिकारी
गाज़ीपुर : प्रशान्त सिंह क्रांतिकारी जी वकील पुत्र हुसियार सिंह अस्थायी निवासी नारहौली जलेसर जिला एटा आप को संस्था बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है 1 जनवरी 2023 से प्रभाव सेलागू किया जा चुका है । संस्था आप से आशा करती है कि आप अपने पद का सदीउपयोग करते हुए गरीब व अशहाय लोगो की मदद बिना किसी भेद भाव के करेंगे संस्था के संस्थापक राजकुमार मौर्य अध्यक्ष राकेश यादव सचिव संतोष गुप्ता कोशाध्यक्ष सावित्री मौर्य आदि संस्था के सदस्यों की सहमति से यह…
गाजीपुर : जल निगम कर्मचारियों को पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने से हो रही परेशानी
जल निगम कर्मचारियों को पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने से रोषराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला उपाध्यक्ष व कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि 5 माह से बकाया वेतन न मिलने से कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । दवा इलाज बच्चों का फीस राशन पानी शादी विवाह मां-बाप का सहारा तरह तरह के बहुत ही कठिनाई उठाना पड़ रहा है. कर्मचारियों की मांगे अनसुनी कर रही है. शासन और जल निगम प्रशासन जो कि हर विभाग में सातवां वेतनमान…
पीलीभीत :गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तुलबाने गए युवक के साथ बेवजह गाली गलौज कर दबंग ने मारपीट शुरू कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की
पूरनपुर गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तुलवाने गए युवक के साथ बेवजह गाली गलौज कर दी।विरोध पर दबंग ने मारपीट शुरू कर दी।जिससे क्रय केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल लोगों ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। तो दबंग लोगों से भी उलझ गया। शिकायत स्थानीय पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।गन्ना क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं शुरु से ही हावी हैं।कंही पर्चीयों की समस्या तो कंही तौल की समस्या आ रही है।वाहन कम होने के कारण ट्राली उतार को लेकर समस्या बनी हुई है।तहसील क्षेत्र के…
पीलीभीत :बिजली विभाग ने बंजरिया गांव में कैंप लगाकर बिजली बिल जमा किए
पूरनपुर एक सप्ताह पहले थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव जोगराजपुर,सुल्तानपुर,गोरा,बंजरिया,जगतपुर में बिजली सप्लाई बकाया बिल जमा न करने पर बंद कर दी गई थी।इससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पडा़। इस पर कुछ उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के बाद बिभाग को अश्वाशन दिया।उसके बाद बिजली विभाग द्वारा बंजरिया और जोगराजपुर की सप्लाई जोड़ दी गई।बिजली विभाग ने गांव बंजरिया में कैंप लगाया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिल संशोधित कराकर वकाया जमा किए गए।बकाया होने पर लगभग 32 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।इस दौरान पचास…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में दो बंदियों को सदाचार अपनाने की शपथ दिलाकर पुष्प भेट कर जेल से किया रवाना
फर्रुखाबाद,आज 10 जनवरी 2023 को नरेंद्र प्रकाश, एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेरणा से फाजिल जावेद समाजसेवी द्वारा कारागार में निरुद्ध दो बंदियों का जुर्माना जमा करवाया गया । दोनो बंदियों को तत्काल जेल से रिहा कर दिया गया । एक बंदी वाकर रू 11000.00 एवम बंदी संजू 5000.00 जुर्माना के एवज में जेल में सजा भुगत रहे थे इनकी मूल सजा समाप्त हो चुकी थी । सचिव महोदय द्वारा समाजसेवी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद एवम जेलर…
स्टूडेंट्स ने किया LLB की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद कुलपति आवास का घेराव, देर रात तक चला प्रदर्शन
लखनऊ के BBAU यानी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूनिवर्सिटी डे के मौके पर बवाल हो गया। बुधवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान LLB फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद स्टूडेंट्स में जबरदस्त आक्रोश दिखा। गुस्साए स्टूडेंट्स की फैकल्टी में नोकझोंक हुई। यहां सुनवाई नहीं होते देखकर स्टूडेंट्स ने कुलपति आवास का घेराव किया। मौके पर ही प्रशासनिक अफसरों के साथ बहस होती दिखी। आरोप हैं कि विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के एक छात्र ने LLB फर्स्ट ईयर…
लखनऊ में कोहरे की बूंदे बारिश बनकर टपकीं, जानिए
पूरा UP इन दिनों कोहरे की चादर से ढका है। लखनऊ में बुधवार की सुबह से कोहरे की बूंदें बारिश बनकर टपक रही हैं। घना कोहरा रिमझिम-रिमझिम गिर रहा है। साल 2023 की सबसे ज्यादा कोहरे वाली रात लखनऊ में मंगलवार-बुधवार को रिकॉर्ड की गई। सड़क पर सामने चल रहे वाहन तक नहीं दिखाई दिए। विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। वहीं UP का अलीगढ़ 1.6°C के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।शहर 10 जनवरी 9 जनवरीइटावा 2.5°C 3°Cआगरा 7.1°C 6.6°Cअलीगढ़ 7.6°C 5.6°Cबरेली 6.7°C 6.3°Cअयोध्या 5.5°C 4°Cगोरखपुर 7.3°C 6.8°Cकानपुर 7°C…
मंडलायुक्त प्रयागराज ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगाई प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ
प्रयागराज ‘‘तुलसी कथा रघुनाथ की’’ एवं स्थानीय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विषयक प्रदर्शनी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए उपयोगी सिद्ध होगी-मण्डलायुक्त मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउण्ड में त्रिवेणी मार्ग पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने ‘‘तुलसी कथा रघुनाथ की’’ एवं स्थानीय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की।इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में संगम की रेती…
पीलीभीत : पुत्री से छेड़छाड़ करने पर पुत्री के पिता ने आरोपी को मौत के घाट उतारकर काटा गुप्तांग पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
दिनांक 07.01.2023 को ग्राम रामनगर थाना हजारा जनपद पीलीभीत क्षेत्र में नेत्र परीक्षक सर्यप्रकाश यादव पुत्र सूर्यबली सिंह यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना हजारा पीलीभीत हाल निवासी गणपति इन्कलेव मिठ्ठी बहरी थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड) का रक्त रंजित शव उनके कमरे में मिलने पर उनके पुत्र शुसांत कुमार द्वारा थाने पर दी गयी सूचना के आधार पर मृतक के शव का उच्चाधिकारीगणों /फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण करने के उपरान्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी थी । दिनांक 09.01.23 को उक्त सम्बन्ध में मृतक के पुत्र द्वारा थाना हजारा पर…
फर्रुखाबाद:शीतलहर में हाइपोथर्मिया से करें बचाव – डॉ गुप्ता
फर्रुखाबाद, 10जनवरी 2023 सर्दियों का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत में पारा रिकॉर्डतोड़ तरीके से नीचे गिर रहा है। ठंड ने मध्य भारत में अपने पैर पूरी तरह से जमा लिए हैं। बढ़ती ठंड के साथ-साथ बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। जुकाम, खांसी, बुखार के साथ ही हाइपोथर्मिया जैसी स्थिति का भी खतरा बना रहता है। यह कहना है सिविल अस्पताल लिंजीगंज में तैनात मेडिकल आफीसर डॉ ऋषिनाथ गुप्ता का l डॉ गुप्ता ने बताया कि हाइपोथर्मिया एक स्थिति होती है जब तेज ठंड की वजह से…
कन्नौज:कुपोषण से जंग में नितेश को मिला एनआरसी का संग
कन्नौज, 10 जनवरी 2023 उमर्दा ब्लाक के ग्राम अगौस के रहने वाले सुमित कुमार के पहले बच्चे आयुष की उम्र 6 माह की है।। लेकिन वज़न और ऊंचाई के अनुसार उसका वजन सामान्य से कम था । आयुष 26 सितंबर 2022 को एनआरसी में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चला।भर्ती होने के समय उसका वजन 2.450 किलोग्राम था, लेकिन 7 अक्टूबर 2022 को जब उसे डिस्चार्ज किया गया।तब उसका वजन 2.900 किलोग्राम हो गया।नितेश की मां प्रिया बताती है कि मेरे बच्चे का जन्म समय से पहले यानि 8…
पीलीभीत- पूरनपुर विकास खण्ड में सचिवों का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन रहा जारी
पीलीभीत। ग्राम प्रधान पति द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर पंचायत अधिकारियों व सचिवों का धरना प्रदर्शन सोमवार को जारी रहा। पंचायत सचिव के साथ अभद्र ब्यवहार को लेकर सभी सचिव एक जुट होकर प्रधान की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। प्रधान पति की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी जारी की है। वहीं मंगलवार को जिले के विकास खण्डों के सचिव द्वारा स्थानीय विकास खण्ड में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम…
सृष्टि अपार्टमेंट से निकल रही महिला पर कुत्तों ने आक्रमण किया, मुँह में लगी चोट
लखनऊ के सृष्टि अपार्टमेंट में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को अपार्टमेंट में रहने वाली स्मृति शाक्य को कुत्तों ने घायल कर दिया। उनके चेहरे पर चोट आई है।उन्होंने बताया कि वह कॉलोनी से बाहर जा रही थीं तभी अचानक 8 से 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने उनको बचाया और कुत्तों को वहां से भगाया। जैकेट पहना था, इसकी वजह से बच गई। जैकेट को कुत्तों ने नोंच कर फाड़ दिया है। पिछले दो महीने के अंदर तीसरी बार…
अफसर ने पुलिस हेडक्वार्टर पर चाय का ऑफर दिया तो अखिलेश ने क्या कहा, आइये जानते हैं
लखनऊ पुलिस ने सपा ट्विटर हैंडल के मेंबर और कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। वह वहां कैंटीन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। अखिलेश के पहुंचने का पता चलते ही थोड़ी देर में ही सीनियर पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए।इस दौरान ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया ने अखिलेश को चाय का ऑफर किया तो उन्होंने मना कर दिया। कहा, “यहां की चाय नहीं पीएंगे। बाहर की पीएंगे। हम यहां की चाय नहीं…
प्रयागराज : जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में विकास कार्य के 33 बिंदुओं के प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कराये गये कार्यों का टीम गठित कर सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है। पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को पेंशनरों का सत्यापन कराते हुए पेंशन का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बनाये गये शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता का सत्यापन कराने…
पीलीभीत -ग्रामीण क्षेत्र में सकट चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ व तिल से पूजा अर्चना की।
पूरनपुर: अमरैयाकलां में महिलाओं ने सोमवार को सकट चतुर्थी के पर्व का व्रत रखकर एक जगह पर एकत्रित होकर सभी महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घ आयु व धन सम्पन्नता के लिए गुड़ व तिल से देवी देवताओं की पूजा अर्चना की तथा महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद के रूप में गुड़ व तिल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य महिला प्रेमादेवी ने सभी को सकट पर्व की कहानी सुनाई। जिसको सभी महिलाओं ने ध्यान पूर्वक सुना। इस पर्व पर महिलाओं ने तिल व चावल के लड्डू…
प्रयागराज- रोजगार मेले में 262 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा सोमवार को आकांक्षात्मक ब्लाॅक कोरांव के गोस्वामी तुलसीदास इ0का0 परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 द्वारा 30, डस्की स्टेलिन कन्सलटेंसी सर्विस प्रा0लि0 द्वारा 36, गोल्डेन फार्मा एग्रीकल्चर प्रा0लि0 द्वारा 28 एवं कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन द्वारा 45 पीपल ट्री आनलाइन द्वारा 105 एवं जी04एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया द्वारा 18 का चयन किया गया। उक्त मेले में कुल 262 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार…
