रायबरेली : युवक पर रॉड से हमला:दो पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

डीह थाना क्षेत्र के कोनहा मजरे कस्बा डीह में 7 मार्च को एक युवक पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला किया गया। दोपहर करीब 2 बजे हुई इस घटना में कोनहा निवासी अखिलेश पुत्र मालिक घायल हो गए। अखिलेश बाजार डीह से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने अखिलेश की बेरहमी से पिटाई की और मौके से जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद…

प्रयागराज: कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अधिकारियों/लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई

उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा अधीक्षक-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा तथा शंकरगढ़ एवं उपखण्ड अधिकारी विद्युत कौंधियारा तथा रींवा रोड को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग नहीं करने के कारण विभाग से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण न हो पाने, कार्य में उदासीनता बरतने से शिकायतों की संख्या में बढ़ने तथा फीडबैक असंतुष्ट पाये जाने पर उपरोक्त सभी से तीन दिवस में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उपस्थित न होने की स्थिति में कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को आख्या प्रेषित कर दी जायेगी। तहसील हण्डिया उपजिलाधिकारी हण्डिया ने लेखपाल…

प्रयागराज: जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च (शनिवार) को

प्रयागराज, जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च (शनिवार) को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 14.03.2026 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

लखीमपुर खीरी : सीडीओ एवं एसपी खीरी की अध्यक्षता में तहसील पलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक 07.03.2026 दिन शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ खीरी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा तहसील पलिया पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों…

प्रयागराज: समाधान दिवस-मेजा जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मेजा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 4 महिलाओं-सविता देवी, रचना कुमारी, कविता कुमारी, अंजली की गोदभराई एवं 3 बच्चों-दिव्यांशी, वेदांश एवं अर्पिता…

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल का एसपी आरती सिंह ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की परखी स्थिति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह (फतेहगढ़) द्वारा थाना कम्पिल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस कर्मियों की बैरकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और अभिलेखों को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में आने वाले हिस्ट्रीशीटरों…

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण, एसपी आरती सिंह ने व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों सहित थाना परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव को व्यवस्थित रखने और कार्यालयी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में…

फर्रुखाबाद:तहसील कायमगंज में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 93 शिकायतें दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 27, पुलिस विभाग की 21, विद्युत विभाग की 15, विकास विभाग की 13, आपूर्ति विभाग की 02, नगर पालिका/नगर पंचायत की 04 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें सहित कुल 93 शिकायतें…

फर्रुखाबाद: लेह-लद्दाख में बर्फ स्खलन से शहीद हुए जवान कुलदीप यादव, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कलौली मेहबुल्लापुर निवासी भारतीय सेना के जवान कुलदीप यादव का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए और नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव भारतीय सेना में सेवारत थे और इन दिनों लेह-लद्दाख क्षेत्र में तैनात…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कायमगंज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था तथा नगरवासियों को उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया और कर वसूली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन, सफाई व्यवस्था तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में नियमित रूप…

फर्रुखाबाद: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, बैंक से संबंधित योजनाएं तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत चुनाव, YSR और फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रियाओं…

फर्रुखाबाद: गाटा संख्या 89 की जमीन पर अवैध नाम दर्ज होने का मामला, भारती कृषक एसोसिएशन ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनसमस्याओं को लेकर भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कायमगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मजरा भगौतीपुर, परगना कम्पिल, तहसील कायमगंज की गाटा संख्या 89 की जमीन से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान खतौनी वर्ष 1978–79 के अभिलेखों में गाटा संख्या 89 की भूमि सरकारी स्कूल (नेशनल स्कूल) के नाम दर्ज है। संगठन ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि बाद में…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कायमगंज विकासखंड का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को विकासखंड कायमगंज का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, जनसुनवाई व्यवस्था तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की औचक छापेमारी, दुकानों का किया गया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। दिनांक 07 मार्च 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपने स्टाफ के साथ क्षेत्रांतर्गत संचालित आबकारी दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में खुले नाले और कूड़े के ढेर से बढ़ी परेशानी, हादसे का खतरा।

ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कुलेसरा गांव इन दिनों खुले नाले और कूड़े के ढेर की समस्या से जूझ रहा है। जीटी रोड के किनारे नाले का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष से चल रहा है, लेकिन अभी तक नाला पूरी तरह खुला पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार खुले नाले में आए दिन गाय और अन्य पशु गिर जाते…

फर्रुखाबाद: सहकारी क्रय-विक्रय समिति लाल गेट रेटगंज के सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 शनिवार को लाल गेट रेटगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति में सभापति एवं उपसभापति पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया, जिन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभापति पद के लिए प्रदीप कुमार पुत्र ललित प्रसाद का नामांकन एकमात्र होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपसभापति पद…

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।सम्पूर्ण…

पीलीभीत: ग्राम प्रधान व चेयरमैन में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज।

पीलीभीत/बिलसंडा: थाना बिलसंडा के ग्राम रुरिया घुरिया का मामला है।दो दिन पहले ग्राम प्रधान कालीचरण वर्मा व चेयरमैन डीके गुप्ता के बीच बाइक एक्सीडेंट को लेकर जमकर बबाल हुआ। प्रेमपाल तथा लाडले की बाइक को लेकर बात हुई थी। प्रेमपाल जो ग्राम रुरिया घुरिया का निवासी है ने प्रधान कालीचरण को इस बारे में बताया। कालीचरण प्रधान मौके पर पहुंच कर समाधान करने की कोशिश की।मगर लाडले जो चेयरमैन के मामा का लड़का हैं वह प्रधान कालीचरण से गलत तरीके से पेश आया। घर आकर प्रधान कालीचरण ने इसकी शिकायत…

प्रयागराज: मेजा में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु छात्रों के लिए प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ

प्रयागराज के मेजा में दिव्यांग छात्र/छात्राओं का प्रवेश प्रारम्भसर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय,गेदुराही, मेजा, प्रयागराज (मेजा तहसील के पास) जहां दृष्टिबाधित , श्रवणबाधित, अस्थिबाधित दिव्यांग छात्रों के साथ ही सामान्य छात्र छात्राओं को कक्षा 06 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु छात्रों के लिए प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ हो गया है। इच्छुक छात्र या अभिभावक विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म निःशुल्क अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से किसी…

पश्चिम एशिया देश में युद्ध के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

प्रयागराज, पश्चिम एशिया देश में युद्ध के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वर्तमान समय में जिला आपदा कंट्रोल रूम के सहायता नम्बरों पर कुल 116 व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हुई है, जिसे राहत आयुक्त कार्यालय को अग्रिम कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराया जा चुका हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि यदि आपके परिवार, रिश्तेदारी या परिचय का कोई व्यक्ति पश्चिम एशिया देशों में है, का विवरण (व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, फंसे हुए व्यक्ति का मों०नं०, जनपद में व्यक्ति का निवास,…