रायबरेली : राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर युवक ने राष्ट्रगान का बनाया मजाक

शिवगढ । थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रगान का अपमान करने का एक मामला सामने आया है। जिसमे स्वतंत्रता दिवस के दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के साथ राष्ट्रगान का मजाक उड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब वायरल वीडियो के विषय में पड़ताल की गई तो पता चला कि यह युवक थाना क्षेत्र के पटखौली का रहने वाला इजहार पुत्र जुम्मन है, जो वीडियो में शराब के नशे में धुत दिखाई दे…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी की बैठक, बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस की तैयारी तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी कार्यालय फर्रुखाबाद में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 05 सितंबर 2025 को मनाए जाने वाले बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस की तैयारी करना रहा। बैठक में जिला प्रभारी छोटे लाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर शाक्य, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजयवीर शाक्य सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि शहादत दिवस के अवसर पर…

प्रयागराज: आद्या प्रसाद पुत्र रामकैलाश निवासी डीही (डीही), लेड़ियारी, तहसील कोरांव, प्रयागराज के चल सम्पत्ति की सार्वजनिक नीलामी 15 सितंबर को

उप जिलाधिकारी कोराव संदीप तिवारी ने बताया है कि उ०प्र० उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड इलाहाबाद मु0 10939289/- रू0 व अन्य के बाकीदार मेसर्स भूर्तिया राईस मिल नीबी, डीही प्रो० आद्या प्रसाद पुत्र रामकैलाश निवासी डीही (डीही), लेड़ियारी, तहसील कोरांव, जिला प्रयागराज के चल सम्पत्ति की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 15.09.2025 को अपरान्ह 01ः00 बजे भूर्तिया राईस मिल नीबी, लेड़ियारी, तहसील कोरांव, प्रयागराज में की जायेगी। लो०नि०वि० से प्राप्त मूल्यांकन धनराशि मु0 126250+18% जी०एस०टी० से अधिक मूल्य पर नीलामी दिनांक 15.09.2025 को प्रारम्भ की जायेगी। उक्त नीलामी में इच्छुक व्यक्ति दिये गये…

प्रयागराज: ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा मुक्त विश्वविद्यालय -प्रोफेसर सत्यकाम

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाएगा, जिससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें। यह बीड़ा उठाया है प्रदेश के एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने।कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने रविवार को बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय यह प्रयत्न कर रहा है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी महिला उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसके लिए लगातार इंटर कॉलेजों, पंचायतों और आंगनबाड़ियों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने…

पीलीभीत:आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों को किया गया सम्मानित।

बीसलपुर/पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के ग्राम मंडरा सुमन के ग्रीन कैस्टल बारातघर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों को केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा संमानित किया गया। मंत्री जी ने सम्मेलन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहने गांव -गांव में पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की अलख जगाने वाली सशक्त स्तंभ हैं।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार से लेकर कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य तक ,उनका समर्पण समाज के उज्जवल भविष्य की नींव रखता है।यह सम्मेलन न केवल उनके अथक परिश्रम का सम्मान है बल्कि भाजपा सरकार की…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पहुँचे बाढ़ प्रभावित गांव, ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद के अमृतपुर विधायक सुशील जी रविवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम सलेमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी परिवार को परेशान नहीं होना पड़ेगा, प्रशासन हर संभव मदद करेगा। ग्रामीणों से संवाद ग्रामीणों ने विधायक के सामने…

फर्रूखाबाद में बाढ़ का कहर: प्रशासन लगातार कर रहा राहत कार्य

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। जिले के 162 गाँव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है और जिलाधिकारी खुद हर दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने साफ निर्देश दिए हैं कि राहत वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों की…

गोरखपुर:श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सीएम योगी ने किए पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 “जो बोले सो निहाल… सत् श्री अकाल!” के जयघोष के बीच गोरखपुर का पैडलेगंज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आज श्रद्धा और उल्लास से गूंज उठा। पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुद्वारे में पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब सनातन धर्म और समाज पर संकट आया, तब-तब सिख गुरुजनों ने अपना सर्वस्व बलिदान देकर धर्म और मानवता की रक्षा की। गुरु तेग बहादुर…

फर्रुखाबाद में थाना एवं चौकी इंचार्जों के तबादले, पुलिस अधीक्षक ने की नई तैनातियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कई थाना अध्यक्षों और चौकी इंचार्जों के तबादले एवं नई तैनाती की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशानुसार— पुलिस लाइन से उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक कपिल कुमार को कंपिल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उप निरीक्षक संदीप कुमार गौतम को थाना कमालगंज में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनात किया गया। उप निरीक्षक संत कुमार…

फर्रुखाबाद:प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, राहत सामग्री वितरित की।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने रविवार को फर्रुखाबाद जनपद की तहसील अमृतपुर के ग्राम दौलतपुर चकई व हरिहरपुर वीरपुर का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। द्विवेदी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच भी करवाई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में…

कन्नौज पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक वारण्टी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबू अली पुत्र सूबेदार उर्फ कल्लू लोटा, निवासी मोहल्ला नगरिया महादेव थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (उम्र लगभग 62 वर्ष) के रूप में हुई है। बाबू अली के खिलाफ क्राइम नंबर 340/24 थाना सौरिख…

कन्नौज: तालग्राम पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 01 किलो 40 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना तालग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजय के नेतृत्व में तालग्राम पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कन्हैया गिहार पुत्र कमल सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम शाहबाजपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, हाल पता मकरन्दनगर कुतलूपुर थाना…

फर्रुखाबाद:आकांक्षा समिति द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 आकांक्षा समिति के तत्वावधान में बाढ राहत सामग्री आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वंदना द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई बाढ पीड़ितो की सहायता हेतु भोजन सामग्री कपड़े आदि का वितरण किया गया जनपद फर्रुखाबाद में गंगापर क्षेत्र में भयंकर बाढ़ के द्वारा जनजीवन पूर्ण रुप से अस्तव्यस्त हो गया है । जिलाधिकारी फर्रूखाबाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सहायता कार्यक्रम किये जा रहे हैं । आज आकांक्षा समिति द्वारा आटा चावल दाल चाय पत्ती चीनी नमक आलू आदिभोजन…

कन्नौज पुलिस ने चालकों को किया जागरूक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025  पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु रविवार को तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं अन्य यातायात पुलिस कर्मियों ने टैंपो, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को रोककर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाया कि सड़क पर चलते समय निर्धारित गति सीमा, सही लेन, यात्री क्षमता तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना आवश्यक है। साथ ही बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, हेलमेट…

कन्नौज में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का पैदल गश्त

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तिर्वा ने रविवार को थाना तिर्वा क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पैदल गश्त का मुख्य…

फर्रुखाबाद में एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़), 24 अगस्त 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से किया गया। यह सेंटर फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई, जहानगंज-फर्रुखाबाद हाईवे रोड पर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा जी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर मुख्य जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ इस सेंटर की स्थापना का…

लखनऊ:सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, विधायक पूजा पाल के बयानों पर जताई आपत्ति।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 कौशाम्बी जनपद की चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती पूजा पाल के हालिया बयानों ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। सोशल मीडिया और प्रेस में दिए गए उनके वक्तव्यों पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें निराधार, अमर्यादित और भाजपा प्रेरित करार दिया है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि पूजा पाल को राजनीति में पहचान और सम्मान दिलाने का काम सपा ने ही किया था। संकट की घड़ी में पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर संभव…

फर्रुखाबाद:उज्जैन जंक्शन पर सांसद मुकेश राजपूत ने रेलवे एसोसिएशन पदाधिकारियों संग की बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज उज्जैन जंक्शन पर ऑल इण्डिया रेलवे सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं व सुझावों को विस्तार से रखा। सांसद राजपूत ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि कार्यकुशलता और सुविधाओं में सुधार…

फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत पिपरगांव में सफाई कर्मी की मनमानी, महीनों तक नहीं होती सफाई– ग्रामीण परेशान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद ग्राम पंचायत पिपरगांव में तैनात सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी पिछले 6 महीने से गांव में सफाई करने नहीं आया, जिससे नालियां बजबजाने लगी हैं और चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन प्रधान हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ देते हैं कि पूरे पंचायत में…

शाहजहांपुर को मिली बड़ी सौगात– विकास प्राधिकरण कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जिले के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मा० वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना से अब शहर का विकास योजनाबद्ध और आधुनिक मानकों के अनुरूप होगा। बेतरतीब निर्माण और अव्यवस्थित विकास पर रोक लगेगी तथा आर्किटेक्चर और प्लानिंग के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।…