कासगंज :जिला विधिकसेवा प्राधिकरण 13 जनवरी को विधिक साक्षरता अभियान कंबल वितरण का कार्य शुरू

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज श्री रामेश्वर की अनुमति से श्री विजय कुमार-।।। अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा दिनांक- 13/01/2026 को आवास विकास कौलोनी, जनपद कासगंज में समय 03:00 बजे से विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन कर कम्बल वितरित किये गये।कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित जनसामान्य को विधिक जागरूक करते हुये उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। और कन्या…

कासगंज: मुख्य विकाश अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड पर धीमी प्रगति पर समीक्षा कर विभागों को दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करधीमी प्रगति वाले विभागों को तत्काल कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश। तेजी से विकास कार्य कराकर तत्काल फीडिंग करायें और रैंक में सुधार लायें-मुख्य विकास अधिकारी कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुये कहा कि जिन विभागों की प्रगति धीमी है ऐसे सभी विभाग कार्यों में तेजी लाकर अपनी और जनपद की रैंक में…

कासगंज:शासन के अनुपालन में मकरसंक्रांति पर अवकाश घोषित

शासन के उक्त आदेश के अनुपालन में मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी 2026 को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरूवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के पत्र संख्या द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2(II) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के क्रमांक-2 पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी 2026 को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया…

लखीमपुर खीरी : अभाविप ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर अभाविप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह अशोक चौराहा पर चाय व छाछ का वितरण किया व नीलकंठ मैदान में गरीबों को निशुल्क वस्त्र वितरण किया गया तत्पश्चात पैरामाउंट प्रशिक्षण क्लासेज में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत प्रवासी के रूप में आए प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक अलख कान्त श्रीवास्तव जी ने अपने…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर ग्रामीण श्रमिकों से मिले जिलाध्यक्ष, मुंह मीठा कराकर मनाया जन्मदिन

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिनांक 12 जनवरी दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम सभा जमुनहा,ग्राम सभा बाबरपुर, ग्राम सभा ग्रंट नंबर 10 के ग्राम अंबेडकर नगर में ग्रामीण श्रमिकों के बीच पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामीण श्रमिकों का मुंह मीठा कराकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाकर खुशी का इजहार किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन भी…

लखीमपुर खीरी : स्वामी विवेकानंद जयंती पर आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में आयोजित युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अतिथि संरक्षक अरविंद पांडे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम बाल उद्यान के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कई देशों में धर्म का प्रचार प्रसार किया और शिकागो में आयोजित धर्म…

‘सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य’, सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?

समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह के उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा के संपर्क में होने वाले बयान पर सियासत गरमा गई है, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले पर बयान दिया है. उन्नाव दौरे पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर कहा, ‘इतना उनको हीरो मत बनाइए, इतना हीरो बनने लायक नहीं हैं.’ उन्नाव दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सांसद वीरेंद्र सिंह…

किसान के बेटे ने रचा इतिहास: हरदोई के अभिनीत कुमार मौर्य ‘स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित

(लखनऊ) “हालात कितने भी कठिन हों, अगर हौसला अडिग हो तो मंज़िल खुद झुक जाती है।”इस कहावत को हरदोई जिले के कछौना क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य ने अपने जीवन से सच कर दिखाया है।साधारण किसान परिवार में जन्मे अभिनीत कुमार मौर्य ने सीमित संसाधनों और आर्थिक संघर्षों के बावजूद वह मुकाम हासिल किया, जहाँ पहुँचना हर किसी के बस की बात नहीं। अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊँची चोटी माउंट केन्या पर तिरंगा फहराकर उन्होंने न केवल हरदोई, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।उनकी इसी असाधारण…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को आपात स्थिति में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के…

फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने परिवार संग किया कोणार्क सूर्य मंदिर का दर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत आज अपनी धर्मपत्नी के साथ ओडिशा स्थित विश्वविख्यात कोणार्क सूर्य मंदिर पहुँचे। इस अवसर पर उनके साथ सुपुत्र अंकित राजपूत एवं पुत्रवधू भी उपस्थित रहे। सांसद परिवार ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का अवलोकन कर इसकी अद्भुत वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। कोणार्क सूर्य मंदिर, जो 13वीं शताब्दी में निर्मित है, भारत की प्राचीन स्थापत्य कला और आध्यात्मिक परंपरा का अनुपम उदाहरण माना जाता है। सांसद मुकेश राजपूत ने मंदिर परिसर में समय बिताते हुए भारतीय…

फर्रुखाबाद में एनकार्ड बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति, आवास व आयुष्मान कार्ड पर डीएम सख्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एनकार्ड (N-CORD) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशा मुक्ति, मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि फर्रुखाबाद से सटे जिलों में अफीम की खेती की जाती है, लेकिन फर्रुखाबाद जनपद में अफीम की खेती नहीं होती। इस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं नशा न करने तथा युवा पीढ़ी को…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने दुष्कर्म के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कम्पिल पुलिस ने मु0अ0सं0 08/2026 धारा 64(1) बीएनएस में नामजद एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर निवासी जोगेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह को थाना स्थानीय…

फर्रुखाबाद: राशन दुकान निर्माण को लेकर ग्राम कक्योली में विवाद, जिलाधिकारी से की गई शिकायत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 जनपद के विकास खण्ड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम कक्योली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन दुकान) के निर्माण स्थल को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। ग्राम निवासी सोनी पत्नी राम तिवारी ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थल को जानबूझकर निरस्त कर असुरक्षित स्थान पर निर्माण कराने की कोशिश की जा रही है। प्रार्थिनी के अनुसार, पूर्व में राशन दुकान के निर्माण के लिए गाटा संख्या 544 (ग्राम सभा की भूमि) का प्रस्ताव किया गया था,…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, लहरा रजाकुलीपुर निवासी महेंद्र अपने भतीजे बॉबी के साथ कायमगंज नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद देर रात दोनों मोटरसाइकिल से अपने…

फर्रुखाबाद:ब्लॉक मोहम्मदाबाद में ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सोमवार 12 जनवरी 2026 को ब्लॉक मोहम्मदाबाद में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत एवं खंड विकास अधिकारी श्री त्रिलोक चन्द्र शर्मा द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 71 ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों ने सहभागिता की। बैठक में शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्यों…

फर्रुखाबाद:आशा बहुओं और कोविड कर्मचारियों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 आशा बहुओं एवं कोविड कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद खुलकर सामने आ गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने आज आशा बहुओं और कोविड कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। अजय कटियार ने कहा कि आशा बहुएँ वर्षों से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ दे रही हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के सभी ब्लॉकों में…

लखनऊ में इटावा का परचम, टीचर्स-11 इटावा ने फाइनल जीतकर किया राज्य स्तर पर कब्ज़ा

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीचर्स-11 इटावा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमरोहा की टीम को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।लखनऊ के लार्ड बालाजी स्टेडियम में राज्य स्तरीय बेसिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश से 32 टीमों ने प्रतिभाग किया।फाइनल मैच में कप्तान विपिन सिंह चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फाइनल मुकाबले में टीचर्स-11 इटावा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए।इटावा की ओर से ओपनर…

हरदोई: थाना बना कत्लगाह दिनदहाड़े महिला की हत्या से सनसनी।

हरदोई:- जिले के पाली थाना परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े हुई सनसनी खेज घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया पुलिस अभिरक्षा में मौजूद एक महिला को उसके पति ने थाने के अंदर ही गोली मार दी घटना के बाद थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला बीती 7 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी इस मामले में महिला के…

लखनऊ कमिश्नरेट के 6वें स्थापना दिवस पर ‘बड़ा खाना’ आयोजन, डीजीपी राजीव कृष्ण हुए शामिल

लखनऊ: (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण ने लखनऊ पुलिस लाइन में लखनऊ कमिश्नरेट के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम में सहभागिता कर पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे पुलिस बल को एक परिवार के रूप में जोड़ने वाली वर्षों पुरानी परंपरा बताया। डीजीपी श्री राजीव कृष्ण ने कहा कि ‘बड़ा खाना’ केवल एक सामूहिक भोज नहीं, बल्कि टीम-निर्माण, आपसी सौहार्द और…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति TSS की मासिक बैठक में समाजसेवा, सम्मान और संगठन विस्तार पर हुआ व्यापक विमर्श

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक रविवार को प्रातः 11:00 बजे आर.पी. पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल) बाईपास, नगला खैरबन्द, कायमगंज रोड, फर्रुखाबाद स्थित परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह ने की। बैठक में समाजसेवा, संगठन विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से…