बहराइच : बहोरिकापुर ग्राम पंचायत में चंद माह पहले बने सामुदायिक शौचालय की टूटी टाइल्स और बिखरी गंदगी देख मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के तेवर तल्ख हो उठे। देखरेख करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य को फटकार लगाई और तुरंत सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। उन्होंने टूटी टाइल्स को रिपेयर करवाने की हिदायत खंड विकास अधिकारी को दी। उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी के साथ विकास खंड शिवपुर के विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकली सीडीओ ने स्वयंसेवी महिला की गोद में बच्चा देखकर उसका नामांकन…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद :कलुआ गैंग के तीन डकैतों को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद : कोल्हू पर काम कर रहे किसान का 20 वर्ष पूर्व डकैतों ने अपहरण कर लिया। चीख पुकार पर बचाने पहुंचे उसके पिता को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में एससीएसटी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता ने तीन डकैतों को अपहरण व हत्या में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के अलावा 35-35 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी राकेश कुमार ने 16 फरवरी 2002 को थाने में रिपोर्ट…
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 12 मई से कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए 12 मई से 27 मई तक चलेगा एमडीए अभियान
फर्रुखाबाद: जनपद सहित प्रदेश के 19 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 12 मई से 27 मई के बीच चलाया जायेगा | इस दौरानप्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों कोफाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे साथ ही अपने सामने दवा खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा।यह दवा आपको फाइलेरिया रोग से सुरक्षित रखेगी इसको खाना है फेंकना नहीं यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा का |सीएमओ ने कहा कि जनपद में लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डीईसी और अल्बेंडालोल…
फर्रुखाबाद:छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स को यातायात के नियमों की जानकारी देते यातायात निरीक्षक बनने खान ,साथ में एआरटीओ व प्रधानाचार्य
फर्रुखाबाद : शासन तथा एनसीसी निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल रोमिल शर्मा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद डॉक्टर आदर्श कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय के छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स के साथ सड़क सुरक्षा अभियान रैली का आयोजन किया गया ।रैली का शुभारंभ डॉक्टर आदर्श कुमार त्रिपाठी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कराया गया । प्रातः 8:00 बजे से म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के छात्रों तथा एनसीसी कैडेट ने रैली का आरंभ, बैनर तथा तख्तियों पर लिखे स्लोगन…
चार बच्चे पैदा करें हिंदू, साध्वी ऋतंभरा के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य क्या बोले
कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा रामोत्सव का आयोजन किया गया, जहां साध्वी ऋतंभरा के दिए एक बयान पर सूबे की सियासत गरमाई हुई है। वहीं, साध्वी के ‘हर हिंदू को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए’ वाले बयान का अप्रत्यक्ष रूप से बचाव करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साध्वी ऋतंभरा ने समाज का मार्गदर्शन किया है। दरअसल, कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद ने रामोत्सव का अयोजन किया था, जहां साध्वी ऋतंभरा ने कहा था कि अब हर हिंदू को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने…
एक ही गाड़ी में बैठकर कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव
नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कैबिनेट बैठक के लिए जाते समय भी एक साथ नजर आए। दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर एनेक्सी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आगे की सीट पर बैठे हुए थे जबकि केशव पीछे बैठे थे। इसका वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार दूसरी बार बनने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए…
फर्रुखाबाद:बाबा योगी जी का गरजा बुलडोजरः नगर फर्रुखाबाद में दर्जनों दुकानों व मकानों की तोड़ी गई पटिया
फर्रुखाबाद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सरकार की इस कार्यवाही से आम लोग काफी खुश है। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवींद्र कुमार आज सुबह 7:00 बजे नगरपालिका के कर्मचारियों एवं पुलिस फोर्स के साथ बीवीगंज पुलिस चौकी के निकट पहुंचे। अतिक्रमण तोड़ने के लिए दो जेसीबी मशीने एवं मलवा ले जाने के लिए ट्रैक्टर लगाया गया।पुलिस चौकी बीबीगंज के पास ही पटिया तोड़ने की शुरुआत की गई। जिसमे किसी ने भी पटिया तोड़ने…
बरेली/आँवला – मझगवां ब्लाक में जीवनदायिनी बनी एंबुलेंस 102/108 सुरक्षित पहुंचाया जच्चा-बच्चा को अस्पताल।
आँवला – जीवनदायिनी 102 /108 एंबुलेंस सेवा बुधवार सुबह को एक बार फिर जच्चा-बच्चा की जीवन रक्षा करने में सफल रही मझगवा ब्लॉक के गांव धीरपुर निवासी श्रीमती रूबी w/o अतर सिंह प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी धीरपुर गांव की आशा ने 102 पर कॉल किया जैसे ही सूचना मिली 102 के पायलट धर्मेन्द्र सिंह और ईएमटी दया शंकर बिना समय गंवाए 10 मिनट के अंदर उनके घर पहुंचे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ती हुई देखकर 102 एंबुलेंस के ईएमटी दया शंकर ने…
फर्रुखाबाद : डीएम के फोन के बाद क्यों दौड़े अफसर
फर्रुखाबाद : मारपीट में घायल वृद्ध और उनके पौत्र को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां घायलों के स्वजन ने डीएम को फोन कर शिकायत की कि यहां उनका इलाज नहीं हो रहा है। इस पर डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत कई अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों से स्वजन ने शिकायत की कि पुलिस के सामने आरोपितों ने उन्हें पीटा और तहरीर फाड़ दी। जिस पर जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए। जांच में आरोप की पुष्टि…
कौड़िहार, बहरिया, कोरांव एवं भगवतपुर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन आज
द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
फर्रुखाबाद:ब्लॉक स्तरीय मेले का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद शमशाबाद ब्लॉक स्तरीय मेला के आयोजन का शुभारंभ किया गया जिसमें फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ,शमशाबाद पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, शमशाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम किशोर राजपूत ,शमशाबाद मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत , मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य कुमरजीत राजपूत शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर मौजूद रहे क्षेत्र की आशा बहुएं आंगनवाड़ी गर्भवती महिलाएं सभी लोग उपस्थित रहे सांसद मुकेश राजपूत जी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब से भारत आजाद हुआ है तब से ऐसी…
बहराइच : ग्रामीणों क्यों उतरे सड़कों पर
बहराइच : मंदिर की दीवार गिराने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को नानपारा-इमामगंज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आवागमन बाधित होने से राहगीर तपती धूप में परेशान रहे। घंटों जाम के बाद अधिकारियों के समझाने पर यातायात बहाल हो सका। रविवार को खैरीघाट के ग्राम नकहा में नहर किनारे स्थित मंदिर की दीवार को नहर विभाग के अवर अभियंता, एसडीओ ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से गिरवा दिया था। घटना को…
फर्रुखाबाद : पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
फर्रुखाबाद : तनाव में चल रहे सेवानिवृत्त दीवान ने सोमवार देर रात फंदा लगा लिया। उनका शव मंगलवार तड़के लोगों ने लटका देखा। शव देखकर स्वजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जनपद कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर निवासी रामेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2017 में फतेहगढ़ से पुलिस विभाग के दीवान के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह तिर्वा कोठी में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते थे। मंगलवार तड़के मोहल्ले के लोगों ने रामेंद्र का शव उनके मकान में शव लटका देखा। इसकी जानकारी रामेंद्र…
फर्रुखाबाद: डीएम ने शिक्षिका के लिए की कार्यवाही
फर्रुखाबाद : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की लेटलतीफी और गैरहाजिरी कम नहीं हो रही है। ऐसे लापरवाह अध्यापकों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को बढ़पुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगला प्रीतम सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नगला प्रीतम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका रीना वाजपेयी अनुपस्थित थीं। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह स्कूल आई थीं, लेकिन दवा लेने चली गईं हैं। अनुपस्थित मिलने पर…
मैनपुरी:प्राइमरी के बच्चों को भी स्मार्ट क्लास से पढ़ाने की प्रक्रिया जारी कर रहे हैं अध्यापक
मैनपुरी: आज स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरम सराय बेवर की कक्षा में प्रोजेक्टर लग गया,अब स्कूल की कक्षा भी स्मार्ट क्लास में बदल गई,अब स्कूल के बच्चे भी प्राईवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास का आंनद लेकर खुशी खुशी प्रोजेक्टर और इंटरनेट से सीखेंगे।अब सरकारी स्कूल की छवि बदल रही है गांव ,गरीब ,किसान ,मजदूर,एवं आम आदमी के बच्चे भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपने गांव के ही सरकारी स्कूल में सीखेंगे,और देश के काम आएंगे।यहां के शिक्षक ने बताया कि यह प्रोजेक्टर कोई सरकार के द्वारा नहीं…
पीलीभीत:स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर के निर्देशन में रैली निकाली
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर श्री मदन लाल वर्मा जी के निर्देशन में रैली निकाली.क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तथा रेडक्रास के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी श्री मदनलाल वर्मा जी के निर्देशन में एक जागरूकता रैली निकाली गई. जिसको पूरनपुर के अधिशासी अधिकारी श्री आरके भार्गव जी ने झंडी दिखाकर…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान “4.0” के अंतर्गत जिलाधिकारी ने स्वावलंबन कैम्प का किया शुभारम्भ
फर्रुखाबाद 19 अप्रैल 2022 महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान “4.0” के अंतर्गत विकास खण्ड बढपुर के सभागार में स्वावलंबन कैम्प का आयोजन जिलाधिकारी संजय सिंह ने दीप जलाकर किया |प्रत्येक 15 दिवसों के अंतराल पर ऐसे कैम्प आयोजित होंगे। कैम्प में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी ,पुलिस अधीक्षक और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गर्भवती मनीषा, सोनम, रजनी की गोद भराई…
पीलीभीत :निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों में बैठाई जायें सवारियां- एआरटीओ।
पीलीभीत : चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज एआरटीओ श्री अमिताभ राय एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आसाम चौराहे पर वाहन चालकों के विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किये गये। बैठक में उन्होंने सभी को निर्देश दिये गये कि नगर के प्रमुख चौराहे जैसे बांसुरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गन्ना तिराहा ,गौहनिया चौराहा इत्यादि के चारों सड़क पर 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन स्टैंड, पार्किंग ,ठेला ,ऑटो रिक्शा, मैजिक या अन्य…
पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस ने किये चरस एवं स्मैक तस्कर गिरफ्तार
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश कुमार पी0 व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर आज दिनाक 19.04.2022 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता 1- श्रीमती सीमा पाण्डेय पत्नी विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 2- मोहित पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 3- निशान पुत्र लखविन्दर सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को मय 03 किलो चरस, 131 पुडिया स्मैक…
बरेली/आँवला – आंवला तहसील क्षेत्र में फिर गूंजी एंबुलेंस में किलकारी।
आँवला – आंवला तहसील क्षेत्र में जीवनदायनी साबित हो रही हैं 102/108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जच्चा बच्चा कि जीवन रक्षा करने में सफल रही। आंवला भमोरा ब्लॉक के गांव मकरंदपुर धाराजीत निवासी श्रीमती जयमंती प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला के पति सुरेश ने 108 पर कॉल किया जैसे ही सूचना मिली 108 के पायलट अनूप और ईएमटी अरविंद बिना समय गवाएं 15 मिनट के अंदर उनके घर पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ती हुई देख कर 108 एंबुलेंस के…
