हरदोई में भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री के लिए बोले अपशब्द, हुआ मुकदमा दर्ज

पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता मुकदमा दर्ज हरदोई।भाजपा हरदोई के अंतर्गत अतरौली मंडल(विधानसभा-संडीला) के उपाध्यक्ष, साधन सहकारी समिति लिमि०-गोढ़वा के अध्यक्ष व कथित एमएलसी प्रतिनिधि अमल शुक्ला के कल वॉयरल हुए एक ऑडियो में उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अत्यंत अभद्र टिप्पणी करने व सामाजिक घृणा तथा वैमनस्यता फैलाने(हेट स्पीच) के चलते क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह की शिकायत पर जनपद के कोतवाली शहर में बीती रात ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं हरदोई के विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने अमल…

हरदोई:स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता मे किया गयाहरदोई:

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में तहसील सदर, के विकास खण्ड टडियावां ग्राम पंचायत बहर के ग्राम कण्डौहना में गांधी जयती के अवसर पर स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता मे किया गया। मुख्यअतिथि अपर जिला जज/सचिव सुधाकर दुबे ने राष्ट्ररपिता माहत्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो पर चलने का आव्हन किया। उन्होने कहा कि माहत्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय का संदेश देता है।…

हरदोई: हरदोई के हरियावां थाने में तैनात दरोगा को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा

हरदोई में सोमवार को हरियावां थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताते चले कि रामअशीष सब इंस्पेक्टर थाना हरियावां में विवेचना में एक आरोपी का नाम निकालने के बदले वह दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे। हरियावां थाने के गुलरिया गांव निवासी इकबाल ने बताया कि गांव के ही मोमिना के साथ उसकी मां फिरोजा का झगड़ा हुआ था। बकरी के विवाद को लेकर दोनों लोग झगड़ गए थे, जिसके बाद मोमीना ने एक…

पुलिस हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

पुलिस हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश- ‼️ ➡️पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा आज दिनांक 24.09.2023 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। आज सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानों क्षेत्रों में घटित अपराध व उनके…

हरदोई : प्राथमिक विद्यालय बढनवा माधोगंज में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन

निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय बढनवा में 20-09-2023 को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री चंदिका प्रसाद की अध्यक्षता में व प्रधान अध्यापक गौरव कुमार के निर्देशन में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल में विकास खण्ड के एआरपी नीरज कुमार व कुलदीप कुमार सिंह, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष महोदय द्वारा मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रेरक गीत…

हरदोई : उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई के अंतर्गत आधार से लिंक कराया जाएः-जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद की गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई के अंतर्गत आधार से लिंक कराया जाए। बैंकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने एलडीएम को सभी बैंकों को इस संबंध में निर्देशित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबित इकेवाईसी प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाए। एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बैंकों से संबंधित समस्याएं रखी जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी…

हरदोई : किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने हेतु खुली बोली लगाकर की जायेगी धान खरीद जिलाधिकारीनीलामी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेः-एमपी सिंह

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे धान कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी व प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य दिलाने व मूल्य समर्थन योजना में गुणात्मक व पारदर्शी ढंग से धान क्रय हेतु आवश्यक है कि किसानों द्वारा मण्डियों में लाये गये धान की बिकी हेतु नीलामी द्वारा खुली बोली दिन में 02 बार पूर्वान्ह 11.00 बजे और अपरान्ह् 02.00 बजे मण्डी सचिव, क्रय संस्थाओं के केन्द्र प्रभारी तथा उपस्थित व्यापारियों के समक्ष लगायी जायेगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके।…

हरदोई :-पत्रकारों को प्रतिबंधित करने पर इंडियन कौंसिल आफ प्रेस ने जिला अधिकारी को सौंपा लेटर पिटीशन

हरदोई :-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मीडिया/पत्रकारों को प्रतिबंधित किए जाने पर इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस केजिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जिला अधिकारी हरदोई के माध्यम से दिया लेटर पिटीशन देकर शासनादेश को निरस्त करने की मांग कि क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16 अगस्त को शासनादेश जारी करके लिखा गया है कि मीडिया / पत्रकारों द्वारा तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर नकारात्मक समाचार प्रकाशित करता है जो की शासन एवं प्रशासन की छवि को धूमिल करने का…

हरदोई: पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

हरदोई: हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वैभव लाल में संपन्न हुई। बैठक में नई कमेटियों के गठन,सदस्यता अभियान सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों में आपसी सामान्य स्थापित करना और एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहने का है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का किसी भी दशा में किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वरिष्ठ…

हरदोई :मेला महोत्सव का पोस्टर हुआ लांच, दिसम्बर में आयोजित होगा भव्य हरदोई मेला महोत्सव

हरदोई : सांस्कृतिक चेतना को जगाने के उद्देश्य से विगत सात वर्षो से लगातार आयोजित हो रहे हरदोई मेला महोत्सव के आठवें सीजन का पोस्टर लांच हुआ।जिसमे शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रविवार को शहर के नमः लान में दिसम्बर में आयोजित होने वाले हरदोई मेला महोत्सव 2023 का भव्य पोस्टर लांच किया गया। जिसमें जनपद के ऐतिहासिक ,धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल के साथ मेला का लोगो अंकित है। इस अवसर पर बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा की हरदोई मेला महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक चेतना को जगाए…

हरदोई : गूगल शीट पर प्रतिदिन भरी जाये आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति:- जिलाधिकारी

हरदोई: विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लाई जाए। कार्ड बनाने की प्रगति गूगल शीट पर प्रतिदिन भरी जाए। विकास खण्ड की भाँति ग्राम स्तर पर भी डाटा को पासवर्ड प्रोटेक्टेड बनाया जाए तथा सूचना पूर्ण सावधानी के साथ भरी जाए। खण्ड विकास अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की निरंतर निगरानी करें। कार्य की धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।…

हरदोई : बालीबाल प्रतियोगिता में सहारा स्पोर्टिस, शाहाबाद व पायका ए ने जीते मैच:-मन्जू शर्मा।

हरदोई : उप क्रीड़ा अधिकारी मन्जू शर्मा ने बताया है कि विगत दिवस 26 मार्च 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट स्टेडियम बालक वर्ग की आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन यातायात निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने किया।उन्होने बताया कि प्रथम मैच सहारा स्पोर्टिग व पायका के मध्य खेला गया जिसमें सहारा स्पोर्टिग विजय हुआ, दूसरे मैच में शाहाबाद टीम ने अलमामैटार्स को हरा विजय प्राप्त की तथा तीसरे मैच में पायका ए ने कौढ़ा टीम को हराकर विजय हासिल की और इसके उपरान्त विजय टीमों को यातायात…

हरदोई : दो दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का होगा आयोजनः-मन्जू शर्मा

हरदोई : उपक्रीड़ाधिकारी मन्जू शर्मा ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, हरदोई के द्वारा हाकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यान चन्द जी के जन्म दिवस 29 अगस्त 2023 को खेल दिवस के शुभ अवसर पर 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की दो दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र/आधार कार्ड/नगर निगम का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है । प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इन्ट्री निःशुल्क है । इस…

हरदोई :आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की गयीः-पीके शुक्ल

हरदोई : प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय पिहानी पीके शुक्ल ने बताया है कि चयन परीक्षा के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 (सत्र 2024-25) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2023 तक बढा दी गयी है। अभ्यर्थी वेबसाइट https://navodaya.gov.in  या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs  जाकर मुफ्त आवेदन कर सकते हैं।करेक्शन विन्डों आनलाईन आवेदन के प्रेक्षण की अन्तिम तिथि के पश्चात 02 दिनों तक खुली रहेगी। जिसमे अभ्यर्थी लिंक, श्रेणी (सामान्य/अ0पि0व/अजा0/अजजा0), क्षेत्र (शहरी/ग्रामीण), दिव्यांगता और परीक्षा के माध्यम से सम्बन्धित संशोधन कर सकते है।

हरदोई :जिलाधिकारी ने देखी फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्वाचन कार्यालय में फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी हॉल में किसी भी दशा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल कैमरा, स्पाई पेन आदि ले जाने की अनुमति किसी को न दी जाए। एफएलसी हॉल में प्रवेश से पूर्व प्रवेश द्वार से पहले बनाये गए कलेक्टिंग सेंटर काउंटर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करा लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 19 सितंबर तक जारी रहेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित…

हरदोई :विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित 175 विद्यार्थियों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाई

हरदोई: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 10 से 28 अगस्त तक आईडीए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फ़ाइलेरियारोधी दवा का सेवन पात्र लाभार्थियों को कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज पिहानी में फाईलेरियारोधी दवा का सेवन कराने के लिए बूथ लगाया गया । बूथ का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रोफ़ेसर मंगल किरन ने फाइलेरिया रोधी दवाएं आइवरमेक्टिन, डाईइथाइल कार्बामजीन और एल्बेंडाजोल का सेवन कर किया । दवा सेवन के बाद प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने और…

हरदोई :SRG शशांक मिश्र द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर का किया गया सहयोगात्मक पर्यवेक्षण।

हरदोई : पूर्व सूचना के आधार पर शशांक मिश्र एस आर जी द्वारा उ प्रा वि सदरियापुर माधौगंज का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। सर्वप्रथम शशांक मिश्र नें मां सरस्वती व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।कक्षाकक्ष में पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षक द्वारा बच्चों के समूह बनाकर चार्ट वर्क कराया जा रहा था। बच्चे अनुशासित होकर प्रकरण के अनुसार कार्य कर रहे थे। प्रकरण में चन्द्रयान-3, सौरमंडल के सभी ग्रह, सूर्यग्रहण व चन्द्रग्रहण,रोमन गिनती आदि कार्य किया जा रहा था।एस आर जी महोदय द्वारा प्रत्येक समूह से उनसे सम्बन्धित…

हरदोई :चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त, तक संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंः-प्रधानाचार्य

हरदोई: प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आर0 के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के तृतीय/उच्चीकृत चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्रवेश सूची राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्राप्त हो गयी है प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 26 अगस्त, 2023 से 31 अगस्त, 2023 की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जानी है। अतः तृतीय चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त, 2023 की सांय 05.00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी…

हरदोई :छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित तिथि तक करे आवेदन

हरदोई: जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया है कि शैक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने से लेकर वितरण हेतु पूर्व मे जारी समय सारिणी 28 जुलाई 2023 को निरस्त करते हुये अब समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त से 30 सितम्बर 2023 तक विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 08 अगस्त से 5 अक्टूबर तक जिला विद्यालय…

हरदोई :बंदर को भगाने के लिए दौड़ने पर बिजली के तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत

हरदोई : हरदोई:- कोतवाली हरपालपुर में जीजा के यहां आई साली फूलमती पुत्री रामचंद्र उम्र 15 वर्ष बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि फूलमती छत पर बंदर भगाने के लिए गई थी इसी के चलते वह बिजली के तार की चपेट में आ गई और मौके पर ही मृत्यु हो गई एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक्का फूलमती का सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।