उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की हुई शादी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य का विवाह शुक्रवार को रायबरेली के हरी शंकर मौर्य की पुत्री अंजली मौर्य से हुआ। बारात प्रयागराज से पिछवारा चौराहा सलोन रोड रायबरेली गई थी। अंजलि ने बीएससी गणित और बीएड किया है। विवाह समारोह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बहुत ही सादगीपूर्ण ढंग से हुआ। यहां तक कि उपमुख्यमंत्री के कई नजदीकी रिश्तेदार भी विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सके। सगाई फरवरी में हुई थी।

लखनऊ: सरकारी टीचर निकला कोरोना का इलाज कर रहा ‘डॉक्टर’

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो मेडिकल स्टाफ बताकर कोरोना के मरीजों का इलाज करता था, जबकि खुद प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर था, इस दौरान उसने एक कोरोना मरीज का इलाज किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई, इस आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.लखनऊ में थाना चिनहट कंचनपुर मटियारी में रहने वाला शशिवेंद्र पटेल जो कि पेशे से प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर है. उस पर आरोप है कि कोरोना संक्रमण के दौरान…

प्रभु की दुकान: प्रफुल्ल सिंह “बेचैन कलम”

एक दिन में सड़क से जा रहा था, रास्ते में एक जगह बोर्ड लगा था, ईश्वरीय किराने की दुकान, मेरी जिज्ञासा बढ़ गई क्यों ना इस दुकान पर जाकर देखो इसमें बिकता क्या है? जैसे ही यह ख्याल आया दरवाजा अपने आप खुल गया, जरा सी जिज्ञासा रखते हैं तो द्वार अपने आप खुल जाते हैं, खोलने नहीं पड़ते, मैंने खुद को दुकान के अंदर पाया। मैंने दुकान के अंदर देखा जगह-जगह देवदूत खड़े थे, एक देवदूत ने मुझे टोकरी देते हुए कहा, मेरे बच्चे ध्यान से खरीदारी करना, यहां…

कोविड से राहत के लिए राशन कार्ड धारकों को तीन महीने तक राशन मुफ्त, योगी सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिये सभी राशन कार्ड धारकों को 3 माह की अवधि तक राशन मुफ्त देने का फैसला लिया है. योगी सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं. अभियान चलाकर उनके भी राशन कार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाएगा.उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने नई सूचना सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को भेज दी है. निर्णय के अनुपालन में सभी…

समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवाँ आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफइनल है : डॉ नवल किशोर शाक्य

यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी को सियासी तौर पर बड़ा झटका लगा है. अयोध्या से लेकर मथुरा और काशी सहित प्रदेश भर में सपा ने बीजेपी को करारी मात दी है. यूपी के ये तीनों जिल योगी आदित्यनाथ सरकार के एजेंडे में शामिल रहे हैं और पिछले चार सालों में इन जिलों पर सरकार काफी मेहरबान रही है. इसके बावजूद  अयोध्या-मथुरा-काशी में मिली करारी मात एक बड़ा सियासी संदेश दे रही है. आगामी विधानसभा के लिए यूपी की जनता बता रही है की अब वे समाजवादी पार्टी को लाना चाहते है.…

यूपी में रविवार को लॉकडाउन, बंद रहेंगे बाजार और दफ्तर

यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी जिले में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी और मास्क नहीं पहनने वालों से 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी की जाए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दफ्तर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी जिलों के बाजारों में व्यापक स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।

कोरोना: बढ़ीं मौतें, दिल्ली से लेकर लखनऊ के श्मशानों में इंतजार

पूरे देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के करीब 2 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मौतें हुई हैं। कोरोना के पॉजिटिव मामले बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट आई है। मृत्यु दर में भी नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लोगों के अंतिम संस्कार के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों में राजधानी दिल्ली में अकेले 240 मौतें हुईं हैं, जिससे श्मशान…

बाराबंकी: सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बाराबंकी: जनपद की जनता विकास परक ताकतों को मजबूत करने का कार्य करें। धर्म वाद व संकीर्ण वादिता के चलते भाजपा से जनता निराश है और समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।उक्त विचार आज सपा कार्यालय में सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राम सागर रावत ने व्यक्त किए।पूर्व सांसद रामसागर रावत ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायत चुनाव का अपना महत्व है। पंचायत चुनाव के माध्यम…

लखनऊ, वाराणसी और कानपुर के बाद अब इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू

यूपी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसको देखते हुए प्रयागराज जिला प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को प्रशासन ने रात में भी बहाल रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान बेवजह किसी को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है।…

आखिरकार…900 किमी का सफर तय करके बाँदा जिला कारागार पहुंचा बाहुबली मुख्तार

पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी के लेने गई यूपी पुलिस की टीम आखिरकार 900 किमी का सफर तय करके बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंच गई। यहां मुख्तार को 15 नंबर की बैरक में रखा जाएगा। सीओ सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि हमे अंसारी को बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हम बसपा विधायक को एंबुलेंस में लेकर आज तड़के आए हैं।   मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।…

UP में सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक

यूपी में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सख्ती बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। योगी सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। इस बाबत सोमवार को गाइड लाइन जारी करते हुए इसका सख्ती से पालन करने को कहा गया है।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बढ़ रहे संक्रमण के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती कर कड़ी कार्रवाई करें। इसके साथ ही कोविड…

लखनऊ: सपा के संस्थापक सदस्य व यूपी के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का 89 वर्ष की आयु में निधन

सपा के संस्थापक सदस्य व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह (89) का रविवार सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। खबर के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा क्योंकि उन्होंने अपना शरीर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को दान कर दिया था। उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक जताया है।

यूपी में कक्षा आठ तक के स्‍कूल रव‍िवार तक बंद

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से शासन की ङ्क्षचता बढ़ा दी है। जांच बढ़ाने, निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय करने के साथ ही फैसला किया गया है कि होली पर कक्षा आठ तक के जो स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे, वह अब रविवार यानी चार अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं, अन्य शैक्षिक संस्थान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ खोले जाएंगे। अन्य राज्यों की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़…

लखनऊ: सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के वार्षिक चुनाव में कोषाध्यक्ष प्रत्यासी ने किया जोरदार नामांकन

जनपद लखनऊ में जिला एवं सत्र न्यायालय में होने वाले सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कोषाध्यक्ष के प्रत्यासी विवेक मिश्रा ने जोरदार नामांकन कराया ,विवेक मिश्रा के समर्थन में सैकड़ो की संख्या में उनके सहयोगी अधिवक्ता ,समर्थको की भीड़ रही ,समर्थको ने विवेक मिश्रा जय जय कार के नारे लगाते हुए पूरे परिसर में भ्रमण कर अधिवक्ता बंधुओ का मुँह मीठा कराकर अपने लिए वोट की अपील की बताते चले कि विवेक मिश्रा इससे पूर्व वर्ष 2014 -15 सेंट्रल बार एसोसिएशन में संयुक्त मंत्री के पद पर कार्यरत…

एवरेस्ट विजेता आईएएस रविन्द्र को सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यान अज्ञेय सम्मान

 एवरेस्ट फतह करने वाले पहले आईएएस अधिकारी रविन्द्र कुमार को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यान अज्ञेय पुरस्कार मिलेगा। रविंद्र कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के डीएम हैं। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर दूसरी बार फतह करनेवाले देश के प्रथम आईएस अधिकारी का गौरव हासिल कर चुके हैं। 26 फरवरी 2021 को उत्तरप्रदेश के हिन्दी संस्थान के वर्ष 2019 के सम्मानों पुरस्कारों पर निर्णय लेने के लिए गठित पुरस्कार समिति की बैठक में रविन्द्र की पुस्तक एवरेस्ट : सपनों की उड़ान – सिफर से…

मोदी जी नहीं समझ पाए कि बुद्ध ने कितना नुकसान किया, भारत को नपुंसक बना डाला: रामभद्राचार्य

भारत 200 साल तक गुलाम रहा। भारतीय दर्शन को जितना कुचलना संभव था, सबने उतना कुचला। मोदी जी भी नहीं समझ पाए कि महात्मा बुद्ध ने भारत का कितना नुकसान किया है। भारत को नपुंसक बना डाला। यह बात छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में हैप्पीनेस सेंटर के उद्घाटन पर आए मुख्य अतिथि पद्म विभूषण रामभद्राचार्य ने कही। दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट के कुलाधिपति रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि भारत के प्राण उसका अध्यात्म हैं और उन्होंने उसी को नहीं माना। वह देश को अनात्मवाद की ओर ले गए। यही वजह रही…

लखनऊ :सोहन लाल मुराई पाठशाला ट्रस्ट बिरहाना का त्रिवार्षिक चुनाव आयोजित

लखनऊ: शहर की लब्ध प्रतिष्टित चैरिटबल संस्था 1913 में लखनऊ राजेंद्रनगर बिरहाना निवासी सोहन लाल मौर्य द्वारा स्थापित सोहन लाल मुराई पाठशाला ट्रस्ट बिरहाना लखनऊ का त्रिवार्षिक चुनाव आज सोहन लाल प्राइमरी पाठशाला बिरहाना लखनऊ में दिन में 1बजे मुख्य चुनाव अधिकारी श्री एस0 एन0 कुशवाहा व चुनाव अधिकारी श्री रामश्रेय मौर्य के द्वारा कराया गया। जिसमें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ,वास्तुविद श्री नीरज कुमार कुशवाहा अध्यक्ष,श्री मूलचंद मौर्य उपाध्यक्ष , हाई कोर्ट लखनऊ में अडिशनल गवर्मेंट एडवोकेट फर्स्ट श्री लल्ला जी मौर्य को पुनःमहामंत्री चुना गया।…

वेतन और पेंशन नहीं, जल निगम अधिकारी-कर्मी बैठे अनशन पर

उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के तत्वाधान में जल निगम कर्मियों ने मंगलवार को निगम के प्रधान कार्यालय पर क्रमिक अनशन प्रारम्भ कर दिया। अनशन पर आज कर्मचारी महासंघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन, जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन, प्रावैधिक संघ एवं कर्मचारी संघ के सदस्य बैठे। अनशन स्थल पर विशाल सभा भी की गई। डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर गौरी शंकर सिंह कुशवाहा ने पांच माह से वेतन एवं पेंशन न मिलने से जल निगम कर्मियों, पेंशनरों की हो रही दुर्दशा का वर्णन करते हुए तत्काल वेतन, पेंशन…

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित, 12 पद पर महिलाओं को आरक्षण

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी के बीच शुक्रवार को आरक्षण की सूची जारी की गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह कर रहे ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों की आरक्षण व्यवस्था का ब्यौरा दिया। लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट एससी महिला के लिए तथा वाराणसी की टीम ओबीसी के लिए आरक्षित है। गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कोई आरक्षण नहीं है। यह सामान्य सीट है। प्रदेश के 75 जिलों में से 27 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष…

इंतजार खत्म, 14 मार्च तक फाइनल होगी आरक्षण सूची

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को अधिसूचना जारी होते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 15 तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव में 33 फीसद महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। पिछड़ी जाति के लिए 27 फीसद ग्राम पंचायतें आरक्षित होंगी। पंचायत क्षेत्रों को अनुसूचित जाति की आबादी और परिवारों की संख्या के आधार पर अवरोही क्रम में लगाते हुए सर्वप्रथम पद का आवंटन उन पंचायत क्षेत्रों में किया जाएगा, जो पूर्व में कभी भी अनुसूचित जाति के लिए…