लखनऊ में जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर खूब हंगामा किया। इसका 1 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जज का बेटा कर्मचारियों को धमका रहा है। बेटे के साथ उसकी मां भी खड़ी है। बेटापुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। बेटा कहता है कि अभी थाने चलकर थप्पड़ खिलवाता हूं। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बार-बार धौंस दिखा रहा। घटना शनिवार हजरतगंज चौराहे के पास की है।राजधानी में ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों…
Category: लखनऊ
5 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर थमाई नोटिस,महिला अस्पतालों में भी बेड रिजर्व करने के निर्देश
लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 4 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अहम बात यह हैं कि शहर के पॉश इलाकों में भी डेंगू मरीज अभी से मिलना शुरू हो गए हैं।वही मेडिकल टीम के निरीक्षण में कई जगह मच्छर पनपने की हालात भी मिले। इसके चलते विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए नोटिस भी थमाई। इस बीच लखनऊ के महिला अस्पतालों में भी डेंगू के बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए गए…
कौन है मेकअप आर्टिस्ट रिया का कातिल रिषभ ? जॉब ढूंढने आया था, लिव-इन में रहने लगा
मेकअप आर्टिस्ट रिया गुप्ता की हत्या एक शक के चलते हुई। लिव-इन पार्टनर रिषभ को लगता था कि रिया उससे सच्चाई छुपा रही है। शादी मुझसे करना चाहती है, लेकिन दूसरे लड़कों के साथ घूम रही है। वो भले ही रिया पर हाई-फाई लाइफ स्टाइल और बढ़ती पैसों की मांग का आरोप लगा रहा हो, लेकिन पुलिस पूछताछ में कुछ और राज खुलकर आए। जो दिखाते हैं कि रिषभ को भी हाई-फाई लाइफ स्टाइल पसंद थी।दरअसल, रिषभ प्रतापगढ़ के भदौरियन का पुरवा में रहता था। लखनऊ में वो जॉब ढूंढने…
7 दमकल ने तीन घंटे में बुझाई आग, ऐशबाग स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार रात तीन बजे के करीब आग लग गई
लखनऊ में ऐशबाग स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार रात तीन बजे के करीब आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकल की सात गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।आग बुझाते फैक्ट्री में बने पानी के टैंक (गर्म पानी) में पैर जाने से तीन दमकल कर्मी झुलस गए। जिसमे दो का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।ऐशबाग मोतीनगर लेन गुप्ता जी…
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी, वित्तीय अनियमितता मिलने के बाद SIT ने पूछताछ की
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को हरदोई स्थित जेपी वर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक कुमार और आरपी इंटर कॉलेज की प्रबंधक पूनम वर्मा के भाई अभिनव कनौजिया के साथ जेपी कॉलेज के नोडल अफसर यशवन्त कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।तीनों को एसआईटी ने बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले तीनों से एसआईटी अलग-अलग समय पर पूछताछ कर चुकी है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीनों को दाखिल कर कोर्ट में पेश किया गया।एसआईटी जांच के मुताबिक जेपी वर्मा इंटर कॉलेज के नोडल…
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 3 कोच के शीशे टूटे,30 दिन में चौथी बार पथराव
बाराबंकी में रविवार को वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ। ट्रेन की तीन बोगियों पर पत्थर फेंके गए। घटना में कई विंडो के शीशे टूट गए। ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे अराजक तत्वों ने सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर पत्थर चलाया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन जब लखनऊ पहुंची तब रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और…
हिंदी बोलने पर लोगों ने किया विरोध तो ब्रजेश पाठक भोजपुरी में बोले
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के कार्यक्रम में शनिवार को हिंदी बोलने पर लोगों ने विरोध कर दिया। एंकर के खिलाफ नारे लगने लगे। इस दौरान मौके पर स्थिति डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभाला। वह तत्काल माइक के पास आ पहुंचे। उन्होंने अपना भाषण भोजपुरी में शुरू कर दिया।ब्रजेश पाठक ने कहा हम त बोलत रही कि गाना शुरू करा जा, हमनी के अइजा सब भोजपुरी के सम्मान खातिर एकत्र भइल बानी जा। हम आप सबके प्रणाम करत बानी। ब्रजेश पाठक के इतना कहते ही पूरे कार्यक्रम में तालियों की…
यूपी ATS ने लखनऊ कोर्ट में हिजबुल मुजाहिदीन का ट्रेनर फिरदौस को पेश किया, दो अन्य संदिग्ध से पूछताछ
यूपी एटीएस ने हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा के ट्रेनर फिरदौस को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार कर लिया है। पीर पंजाल तंजीम से जुड़े आंतकी फिरदौस ने ही अहमद रजा को जम्मू कश्मीर के जंगलों में आधुनिक हथियारों से प्रशिक्षण दिलाया था। एटीएस ने अहमद रजा की जानकारी पर फिरदौस को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।यूपी एटीएस ने शनिवार ट्रांजिट रिमांड पर लाकर फिरदौस को लखनऊ स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया। एटीएस की अर्जी पर कोर्ट ने फिरदौस की 14 दिन की पुलिस…
मौसम केंद्र लखनऊ ने यूपी में गरज चमक के साथ बिजली गिरने व भारी बर्षा की चेतावनी दी
गरज चमक के साथ बिजली गिरने तथा भारी वर्षा की चेतावनी प्रभाव पूर्वानुमान आधारित दि0, 03/08/2023 को 08:30 बजे से 04/08/2023 को 08:30 बजे तक मध्यम से भारी वर्षा की संभावना प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, सहारनपुर, आगरा औरैया, बाँदा, बिजनौर, चित्रकूट, इटवा, फतेपुर, हमीरपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौसाम्बी, ललितपुर, महोबा, 04/08/2023 को 08:30 बजे से 05/08/2023 को 08:30 बजे तक, गरज, चमक के साथ भारी बर्षात व बिजली गिरने की संभावना ।प्रयागराज, रामपुर, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बाँदा, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, इटवा, फतेपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जालौन,…
बरेली में तैनात एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादल गलत : सुशील कठेरिया
बरेली में तैनात एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादल गलत ये बात कल लखनऊ में किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुशील कठेरिया ने कही. बता दें की बरेली में कावड़िये जिद पर अड़े थे की मस्जिद के सामने डीजे बजाएंगे. स्थानीय मुसलमानों ने विरोध किया तो कावड़िए धरने पर बैठ गए. इसके बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी (पटेल) ने आदेश दिया और डीजे जप्त कर लिया गया. कांवड़िये जिद पर अड़ गए कि मस्जिद के सामने डीजे बजाएंगे, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कावड़ियों के पास से हथियार बरामद हुए उन…
महिला कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार, कहा- नारीशक्ति ने आर-पार का मन बनाया है
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महिला कर्मचारियों ने रविवार को हुंकार भरी। कृषि विभाग के सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन में महिला कर्मचारियों ने कहा कि अब पुरानी पेंशन को लेकर नारी शक्ति ने आर-पार का मन बना लिया है, अब वह रुकने वाली नहीं है। पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या की महिलाएं पहुंची थी। महिलाओं की भीड़ इतनी बढ़ी कि कुर्सियां कम पड़ गई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में पहली बार मातृ शक्तियों ने इस सभागार को भर कर…
हेलो-राइड ठगी की मास्टरमाइंड नीलम ने क्या खुलासा किया ? चार साल से थी फरार
यूपी एसटीएफ के सामने हेलो राइड कंपनी की निदेशक नीलम वर्मा ने गिरफ्तारी के बाद कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उसको शनिवार को एसटीएफ ने मानकनगर से गिरफ्तार किया था। चार साल से फरार चल रही 100 करोड़ की ठगी की आरोपी नीलम वर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ईओडब्ल्यू के पूर्व विवेचक को एक मोटी रकम दी थी। जिसके लिए उसने अपना एक प्लाट बेचा था। एसटीएफ की पूछताछ में नीलम ने बताया कि ईओडब्ल्यू के एक पूर्व विवेचक ने उसकी लोकेशन पता लगा गई थी, लेकिन…
लखनऊ में यूट्यूब से कमाई के लालच देकर फंसाया, डायरी के 51 पन्नों पर लिखी कहानी
लखनऊ में एक युवक साइबर ठगों के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। परिजनों को युवक के कमरे से 51 पन्नों की डायरी मिली है। इसमें साइबर ठगों के ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी है।डायरी बताती है कि ठगों ने यूट्यूब से कमाई के लालच में देकर लिंक पर क्लिक कराकर डाटा हैक कर लिया। इसके बाद फोन पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर पैसों की मांग करने लगे। इसके चलते पवन डिप्रेशन में था। इसलिए उसने यह कदम उठायापुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप…
STF की मदद से पुलिस ने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को लखनऊ से उठाया, क्या है मामला
माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को शनिवार देर रात पुलिस ने STF की मदद से लखनऊ के विभूति खंड से हिरासत में लिया है। विजय मिश्र के खिलाफ प्रयागराज के अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज है। अतरसुइया पुलिस विजय मिश्रा से पूछताछ कर रही है।STF सूत्रों के मुताबिक, विजय मिश्र रंगदारी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। प्रयागराज पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, पर पकड़ में नहीं आ रहे थे। प्रयागराज पुलिस ने STF से…
लखनऊ: कुशवाहा महासभा उ०प्र० की कार्यकारिणी की बैठक का होगा आयोजन
लखनऊ: कुशवाहा महासभा उ०प्र० की सभी शाखाओं को संगठित कर उसकी गरिमा को स्थापित करने हेतु महासभा के विस्तार में संगठन से जुड़े लोगों की आवश्यकता को महसूस करते हुए कुशवाहा महासभा उ०प्र० के अध्यक्ष शिवराम सिंह कुशवाहा के निर्देश पर महासभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. यह बैठक दिनांक- 06/08/2023 को समय-11. 30 बजे, पूर्वान्ह स्थान बुद्ध विहार, रिसालदार पार्क, लालकुआं, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने समस्त महासभा के कार्यकारिणी सदस्य / पदाधिकारी / शुभचिन्तक / समर्थक लोगों से अपील की है…
गर्भवती होने पर गर्भपात का बना रहा था दबाव, दस माह से 15 साल की लड़की से रेप कर रहा था
लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ दस माह से 15 साल की लड़की से रेप कर रहा था। जिसके चलते किशोरी छह माह से गभर्वती है। इसकी जानकारी गुरुवार को उसकी बड़ी बहन के घर आने पर हुई। जब किशोरी के हावभाव पर शक होने पर उसने पूछताछ की। परिजनों ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ शुक्रवार शाम को थाने पर एफआईआर दर्ज कराई।उन्नाव निवासी पीड़िता की बहन ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया है कि उसके गोसाईगंज स्थित मायके में बुजुर्ग मां के साथ दो भाई और…
मुहर्रम को लेकर आज बदला रहेगा यातायात,जानें कहां हैं डायवर्जन
लखनऊ में आज 10वीं मोहर्रम पर शिया समुदाय की ओर से असरे का जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़ा से निकलकर कर्बला तालकटोरा जाएगा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह सात बजे से यातायात प्रतिबंधित रहेगा।10वीं मोहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा असरे का जुलूस नाजिम साहब के इमामबाडा (विक्टोरिया स्ट्रीट) निकट चौकी पाटानाला थाना चौक से प्रारम्भ होकर मेफेयर तिराहा (अकबरी गेट), नक्खास तिराहा, टुड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला थाने के सामने से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहा थानाक्षेत्र बाजारखाला से होते हुए कर्बला तालकटोरा…
वेतन न मिलने के कारण धरने पर बैठें शिक्षक , इलाज के पैसे न होने के कारण बहराइच में शिक्षक की मौत
“ये भी शिक्षक हैं। इनके पढ़ाए स्टूडेंट्स ने भी बेमिसाल कामयाबी हासिल की हैं। इनके परिवार का गुजारा भी उसी वेतन से होता हैं। जिसे एक बैठक में अपर मुख्य सचिव के मौखिक आदेश पर साल भर पहले से रोक दिया गया हैं। प्रदर्शन के साथ हम याचना कर रहे हैं। विरोधी दलों के नेताओं को ससम्मान मंच पर जगह न देकर वापस किया हैं। 2 दशक से सेवाओं के बदले वेतन पाने वाले शिक्षकों का अचानक से कैसे वेतन रोक सकते हैं? इस पर सोचना चाहिए? बावजूद इसके हम…
लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़ा गया मुकीम, यूपी एटीएस ने बताया ISI का संदिग्ध
यूपी एटीएस ने गुरुवार रात ISI के संदिग्ध एजेंट मुकीम लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि मुंबई वाली फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक एटीएस की पूछताछ में रिमांड के दौरान गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी रईस ने उसको अपना सहयोगी बताया था। हालांकि एटीएस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।सूत्रों के मुताबिक गोंडा के तरबगंज बीनपुरवा रामापुर गांव निवासी मुकीम रईस के संपर्क में था। रईस की गिरफ्तारी के बाद एटीएस उसकी तलाश कर रही थी।उसको एटीएस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के…
राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ उत्तर ईकाई की बैठक सम्पन्न
लखनऊ: राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ उत्तर इकाई की मासिक कवि गोष्ठी बुधवार को श्रीमती अनीता मौर्या नवजात के संयोजन व संस्था के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। मुख्य अतिथि श्रमिक विद्यापीठ के पूर्व निदेशक श्रीपति रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी रस्तोगी अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं श्रीमती कनक वर्मा ने मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि गोष्ठी का शुभारंभ किया। श्रीमती ममता प़कज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन युवा हास्य कवि अमित चौहान ने किया। इनके अतिरिक्त श्याम जीत सिंह श्याम,…
