उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ऑफिस में महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। बाराबंकी से ट्रांसफर होकर लखनऊ पहुंची महिला सिपाही को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में आमद यानी पोस्टिंग करावानी थी। गुरुवार को रक्षाबंधन का दिन होने की वजह से पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में छुट्टी का माहौल था। लेकिन ऑफिस में 57 नंबर कमरे में आमद कराने यानि पोस्टिंग के लिए पहुंची थी। महिला सिपाही के साथ वहां पर तैनात पुलिस कर्मी ने छेड़छाड़ की। महिला सिपाही ने जब विरोध…
Category: लखनऊ
मेरे बेटे की मौत की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। हत्यारों को सजा दिलाने के लिए मैं आखिरी सांस तक लडूंगी।” : छाया
“वो तो मंत्री हैं…जैसा कहेंगे, पुलिस वैसा ही करेगी। पुलिस मेरे बेटे के हत्यारों को बचा रही है। जमीन की लालच में साजिश करके मेरे बेटे को मारा गया। ये सब पूरी प्लानिंग के साथ हुआ।पुलिस कह रही है, जुआ खेला गया। वहां ताश का एक पत्ता नहीं था। बेटे से पहले मारपीट की गई। उसकी घड़ी टूटी हुई, ऊपर गमले में पड़ी हुई मिली। पूरी शर्ट फटी थी। राखी भी टूटी पड़ी थी। विनय बचने के लिए भागा था। लेकिन उसे जीने में लाकर गोली मार दी गई। मुझे…
7 सितंबर तक करना होगा आवेदन, LU खुद करेगा बीटेक, MCA और फॉर्मेसी में दाखिले
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीटेक, एमसीए और बीफार्मा की सभी सीटों पर खुद से दाखिला लेगा। अभी तक इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन AKTU की काउंसिलिंग के जरिए होते थे। पर AKTU को संबद्धता मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलते देख LU ने खुद प्रवेश लेने का फैसला लिया है।LU में सत्र 2023-24 के लिए बीटेक, बीफार्मा और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। LU के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस एंड…
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा लखनऊ विश्वविद्यालय , व्राटिनो टेक्नोलॉजी के बीच हुआ MOU
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए गणित और खगोल विज्ञान विभाग की प्लेनोटोरियम को देश की पहली स्वदेशी खगोल विज्ञान शोधशाला के रूप में स्थापित किया जाएगा।शुक्रवार को LU और गोरखपुर की व्राटिनो टेक्नोलॉजी में भारतीय खगाल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए MOU हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और व्राटिनो के निदेशक सचिन्द्र नाथ मौजूद रहे।कुलपति प्रो.आलोक राय ने बताया कि अंतरिक्ष अनुसंधान और अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम के लिए नई तकनीक और…
इको गार्डन पर अभ्यर्थियों ने मनाया रक्षाबंधन, 24वें दिन भी जारी रहा धरना
एक अंक के फेर में नियुक्ति से वंचित 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। लगातार 24 दिनों से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी हैं। अभ्यर्थियों की मांग हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए सरकार तत्काल नियुक्ति प्रदान करे।गुरुवार को धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने इको गार्ड पर ही रक्षाबंधन भी मनाया और मांगे न माने जाने तक प्रदर्शन जारी रहने की बात कही।इस दौरान गाजियाबाद जिले से आई महिला अभ्यर्थी संध्या ने बताया कि पहली बार रक्षाबंधन के त्यौहार पर परिवार से…
रक्षा बंधन पर ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से लौट रही टीचर को रास्ते में रेप करने की कोशिश
लखनऊ में रक्षा बंधन पर ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से लौट रही टीचर को रास्ते में 3 युवकों ने किडनैप कर लिया। स्कूटी से गिराकर घसीटते हुए सुनसान जगह ले गए। लड़की चिल्लाती रही, वह छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही। लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों हाथ, पीठ और सिर पर चाकू से वार किए।हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल,युवती का इलाज कमांड अस्पताल ICU में इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है…
500 से ज्यादा छात्रों का कराया था एडमिशन, दिव्यांग छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग
दिव्यांग छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग की कस्टडी रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर कोर्ट ने बुधवार को आदेश देते हुए चार सितंबर की दोपहर दो बजे तक और पूछताछ की अनुमति दी है। विक्रम नाग सात दिनों की रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई थी। ईडी ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर कस्टडी रिमांड बढ़ाने के लिए मांग की थी।ईडी की जांच में सामने आया है कि विक्रम नाग दिव्यांग छात्रों के फर्जी दाखिले के जरिए…
सोशल मीडिया पर ब्रिटिश नागरिकता के दस्तावेज हो रहे वायरल,KGMU में फैकल्टी की नागरिकता पर सवाल
KGMU यानी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ.श्रीकांत श्रीवास्तव की नागरिकता का मुद्दा तूल पकड़ रहा हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ब्रिटिश नागरिकता से जुड़ा दस्तावेज वायरल होने के बाद अब इस मामले की शिकायत कुलाधिपति और गवर्नर आनंदी बेन पटेल से की गई हैं।शिकायत में कहा गया हैं कि साल 2010 से KGMU में चिकित्सक के रूप में तैनात प्रो.श्रीकांत श्रीवास्तव को प्रोफेसर हेड ऑफ डिपार्टमेंट बनाना और UGC सेल का विभाग का अध्यक्ष बनाया जाना नियमों का घोर उल्लंघन हैं। इसलिए उन…
4 केंद्रों पर हो रही काउंसिलिंग, 15 हजार स्टूडेंट्स ने लिया प्रवेश
यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए चल रही दूसरे फेज की काउंसिलिंग का आज अंतिम दिन हैं। प्रदेश के 150 राजकीय संस्थानों में चल रही काउंसिलिंग में अब तक करीब 15 हजार छात्रों ने दाखिला ले लिया हैं।प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए 2.50 लाख से ज्यादा सीट हैं। फिलहाल जो ट्रेंड दिख रहा हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि छात्रों का पॉलिटेक्निक कोर्स से लगभग मोहभंग हो चुका हैं। हालांकि अभी एक राउंड काउंसिलिंग होनी बाकी हैं।प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के…
अब तक नही शुरू हुई काउंसिलिंग AKTU में , सत्र में देरी होना तय
AKTU यानी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 745 कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब तक काउंसिलिंग शुरू नही हो पाई हैं। दाखिले के लिए 43 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन के बाद काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करने का इंतजार कर रहे हैं।अब तक काउंसिलिंग शुरू न होने के पीछे एफीलिएशन यानी संबद्धता का चक्कर हैं। तय समय में इस प्रक्रिया को पूरी करने में बरती गई लापरवाही का नतीजा सत्र में देरी का कारण बन रहा हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन सितंबर के पहले सप्ताह में शेड्यूल जारी का…
जूनियर डाक्टर को अपर निदेशक के पद पर किया गया तैनात, डाक्टरों में रोष
उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग में मनमानी एक फैशन बनता जा रहा है। लखनऊ के प्रतिष्ठित SGPGI के निदेशक आरके धीमान पर वहीं के फैकल्टी फोरम ने मनमानी का आरोप लगाया है। SGPGI में अपर निदेशक का पद आईएएस का होता है। इस पर प्रदेश सरकार किसी आईएएस अफसर की तैनाती करती है, लेकिन SGPGI निदेशक ने नियमों को दरकिनार करते हुए वरिष्ठता क्रम में बहुत ही नीचे डॉ. नारायण प्रसाद को अपर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया, जोकि नियम विरुद्ध है। डॉ. नारायण प्रसाद के नए कार्यभार को…
LBS छात्रावास के कमरे में भरभरा कर गिरा प्लास्टर, छात्र घायल
लखनऊ विश्वविद्यालय के LBS यानी लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की कमरा नंबर 118 में रविवार की दोपहर प्लास्टर टूटकर छात्र के ऊपर गिर पड़ा। जिससे छात्र के पैर में चोट आई है। छात्र को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।LBS के प्रथम तल के कमरे में की छत से प्लास्टर गिरने से पीड़ित छात्र के पैर में काफी चोट आयी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमरे का प्लास्टर भरभरा कर गिरने से स्टूडेंट्स में चिंता है। छात्रों ने कहा कि घटना बड़ी थी। ऐसी लापरवाही से किसी…
बेसिक शिक्षा निदेशक ने किया जवाब तलब, 38 जिलों के BSA से मांगा गया खर्च का ब्यौरा
बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के 38 BSA से वित्तीय वर्ष 2022-23 में परिषद द्वारा संचालित प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में कराई गई परीक्षाओं के दौरान किए गए व्यय और भुगतान से जुड़ी जानकारी तलब की हैं। साथ ही बाकी बची धनराशि का भी ब्यौरा मांगा गया हैं।बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से 38 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि परीक्षाओं में उपभोग की गई धनराशि का प्रमाण पत्र एवं अवशेष राशि के लिए मांग पत्र निर्धारित प्रारूप अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया…
लखनऊ के शहीद पथ के पास बनेगा भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय
लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय बनेगा। पुलिस मुख्यालय के पास करीब 8 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह गोमती नदी के भी नजदीक है। पर्यटन विभाग ने 24.43 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर सितंबर में आधारशिला रखी जा सकती है।यहां सेवामुक्त युद्धपोत INS गोमती की मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय नौसेना के बेड़े में 34 वर्ष तक शामिल INS गोमती उत्तर प्रदेश को दिया गया है।भारतीय नौसेना का शौर्य…
यूपी वित्त एवं लेखा सेवा के समूह ‘क’ के कर्मचारियों संग हुआ खेल, एफआईआर के निर्देश
यूपी वित्त एवं लेखा सेवा के समूह ‘क’ के अधिकारियों के पदोन्नति के बाद नियमानुसार विशेष सचिव एवं अनु सचिव वित्त (सेवायें) के स्थानांतरण जुलाई में किए गए।उसके ठीक एक माह बाद इन्ही आदेशों के तरीके से अनु सचिव के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किसी ने फिर से कुछ आदेश जारी कर दिए। इसका खुलासा होने पर शासन ने जांच बैठा दी है।वहीं इसके चलते इन कूट रचित आदेश करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।कृषि विभाग में आदेश पहुंचने पर हुई जानकारीवित्त अनुभाग दो…
अगर आप भी किराये पर कमरा दे रहे हैं तो किरायेदार का कराएं पुलिस वेरिफिकेशन
लखनऊ पुलिस ने घरों में रहने वाले किराएदारों से लेकर घर और ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी से लेकर डिलीवरी ब्वॉय तक का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस वेरिफिकेशन (चरित्र सत्यापन) को अनिवार्य रूप से कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह नियम धारा 144 के तहत शनिवार (26 अगस्त) से लागू कर दिया गया है।दो महीने के अंदर सभी संबंधित कंपनी और प्रतिष्ठान अपने पूर्व कर्मचारी व डिलीवरी मैन और मकान मालिक किराएदार का सत्यापन करवा लें।…
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के जूतों में कीचड़ न लग जाए। कपड़े भीग न जाएं इसलिए फॉर्च्यूनर प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के जूतों में कीचड़ न लग जाए। कपड़े भीग न जाएं। इसलिए, उन्होंने अपने सारथी यानी ड्राइवर को प्लेटफॉर्म पर ही अपनी फॉर्च्यूनर चढ़ाने का हुक्म दे दिया। बुधवार को उनकी गाड़ी हॉर्न बजाते हुए लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में दाखिल हो गई। प्लेटफॉर्म पर गाड़ी देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मंत्रीजी की गाड़ी देखकर यात्री बेचारे अपना सामान लेकर इधर-उधर दौड़ने लग गए। खैर, मंत्री तो ठहरे मंत्री। रुतबा ऐसा कि जिन पुलिसवालों को उनकी गाड़ी को प्लेटफॉर्म…
कौन हैं यूपी कांग्रेस के नए लीडर अजय रॉय ? आइये जानते हैं
यूपी कांग्रेस के नए बॉस अजय राय ने अपने शपथ ग्रहण से पहले शक्ति प्रदर्शन किया। वह गुरुवार को वाराणसी से 100 लग्जरी कारों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे। यहां काशी के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें शपथ दिलाई।शपथ के बाद अजय राय ने कहा, ”योगी-मोदी की दमनकारी सरकार है। जिस ED, CBI और बुलडोजर से डराया जाता है। मैं उस बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा। हम डरने वाले नहीं। आज 24 तारीख से 2024 फतेह की तैयारी करेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए अगर जान की…
AKTU में 5 दिवसीय वर्कशॉप का होगा आयोजन, कल से होगी शुरुआत
सुपर 30 की तर्ज पर डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एससी एसटी के 40 बीटेक छात्रों को इंटरनेट में एक्सपर्ट बनाने जा रहा है। सीडेक, सीएससी और IEEE के साथ मिलकर विश्वविद्यालय पांच दिवसीय कार्यशाला करा रहा है। जिसमें छात्रों को IOT यानी इंटरनेट ऑफ थिंग्स की विस्तार से जानकारी तो मिलेगी साथ ही उन्हें प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा। जिससे ये छात्र आगे इंडस्ट्री के मुताबिक खुद को तैयार कर सकेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति प्रो.जेपी पांडेय मंगलवार को करेंगे।विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से इस 5…
सिर्फ लखनऊ में 1 दिन का कारोबार 17 लाख, ग़दर 2 ने मचाया ग़दर
आजकल रुपहले पर्दे पर फिल्म गदर-2 जगमगा रही है। OTT से संघर्ष में घिस रहे फिल्मों के संसार को नई संजीवनी मिल गई है। फिल्म में जिस तरह से गदर के बीच से प्रेम परवान चढ़ा ठीक उसी तरह से सिनेमा उद्योग भी दशकों की दुश्वारी के बाद लहलहा रहा है। खासतौर पर अपने अस्तित्व के लिए हांफ रहा सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने गुल्लक को भरते हुए लंबे अंतराल के बाद देख जा रहा।सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने सुनहरे दौर की यादों और कमाई में मग्न है। अतीत के आनंदालय के…
