लखनऊ में कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित घसियारी मंडी में बुधवार रात सिल्वर हाइट अपार्टमेंट से निकली कार ने दो साल की मासूम सृष्टि को रौंद दिया। बच्ची की चीख सुनकर पास ही टहल रही उसकी मां किरन पास पहुंची तो देखा बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। उन्हें देखकर ड्राइवर कार लेकर भाग निकला।आक्रोशित परिजनों ने ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुधवार रात 12 बजे के बाद पुलिस ने शव को हटाने…
Category: लखनऊ
NSG कमांडो को उतारने के लिए हेलिकॉप्टर पहुंच गया विधानसभा की छत पर, आखिर क्या हुआ?
लखनऊ में विधानसभा की छत पर गुरुवार सुबह 6 बजे NSG कमांडो को उतारने के लिए हेलिकॉप्टर पहुंचता है। कमांडो मोर्चा संभालते हैं। दरअसल, बुधवार रात करीब 8:10 बजे ही विधानसभा के ठीक सामने लोकभवन पर आतंकी हमला हो जाता है। आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जेहादी नारे लगाते हुए लोकभवन के भीतर घुसते हैं।चार बम ब्लास्ट लोकभवन के गेट नंबर-2 और फिर दो ब्लास्ट लोकभवन परिसर में होते हैं। लोकभवन पर 26/11 की तरह आतंकी हमले करते हुए भीतर कई VIP के साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों और नागरिकों…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का नया फरमान
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा जारी नए नियम के अनुसार प्रदेश में अब दिन में 35 और रात में 25 से कम सवारी होने पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने इसका आदेश जारी किया है। इस फैसले के पीछे घाटे से बचने का तर्क दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सितंबर में यात्रियों की संख्या कम होती है। सितंबर के अंत में श्राद्ध और उसके बाद नवरात्र शुरू होंगे। इससे यात्री कम हो जाते हैं। ऐसे…
31 किलो चांदी लखनऊ के व्यापारी की हड़प ली, एफआईआर
लखनऊ में चौक सर्राफा बजाार के एक व्यापारी से एक ठग ने वाट्सएप पर सौदा तय करके बहराइच 31 किलो चांदी डिलीवर करने को बुलाया। जहां पैसा मांगने पर मारपटी की। वहीं तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर नाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।नाका निवासी व्यापारी अजीत अग्रवाल के मुताबिक उनकी चौक के महानरायण बाग में चांदी रिफाइनिंग और बुलियन व्यवसाय का काम है।बहराइच निवासी विशाल सोनी की आशा बुलियन ज्वेलर्स के नाम से फर्म है। जिसके…
लखनऊ में नेपाल मूल की महिला ने की ठगी, एफआईआर
लखनऊ में एक रिटायर आईएएस अधिकारी के डॉक्टर बेटे को नेपाल मूल की महिला ने ब्लैकमेल कर पिछले दस साल में 84 लाख रुपये, 25 लाख रुपये की जमीन और लाखों के जेवर हड़प लिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिला एक संगठित गिरोह चला रही है। जिसने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर ठगी की है। इंदिरानगर थाना पुलिस निजी मेडिकल कॉलेज में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गोमतीनगर के विनीत खंड निवासी निजी मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर का कहना…
लखनऊ में रात रात भर नशे में लड़के, लड़कियां झूमती दिखीं, पढ़िए रिपोर्ट
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर शराब बंदी को लेकर अभियान चलाते हैं, लेकिन उनके ही घर पर शराब परोसी गई। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। यूपी सरकार और आबकारी विभाग का नियम कहता है कि 21 साल से कम उम्र के लोग शराब नहीं पी सकते हैं। क्लब और बार में उनको शराब नहीं परोसा जाएगा। लेकिन, राजधानी लखनऊ के समिट बिल्डिंग के क्लबों के लिए यह नियम कोई मायने नहीं रखता है।इन्हीं नियमों की ग्राउंड तहकीकात के लिए dastak 24 की टीम…
लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर डाला असर
लखनऊ में लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर असर डाला। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा से दिल्ली और मुंबई रूट की 6 से ज्यादा फ्लाइट उड़ान देर से भर सकीं। बारिश के कारण दिलकुशा बाराबंकी रेलखंड पर सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। यहां मैनुएली ट्रेनों का संचालन किया गया। ट्रेनें 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेंगती नजर आईं। वंदे भारत एक्सप्रेस लेट हो गई। बारिश ज्यादा होने से लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, केसरबाग बस…
इंदिरानगर इलाके में पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में पूर्व प्रधान के मूक बधिर बेटे की पानी की टंकी से संदिग्ध हालात में गिर कर मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान और पुरानी रंजिश को देखते हुए तीन लोगों पर पानी की टंकी से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही।इंदिरानगर के जरहरा गांव में पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव का बेटा सुमित (28) शुक्रवार देर शाम मानस टाउन में बनी 70 फीट…
‘प्रभारी अफसर योजना’ के नाम पर चहेते अफसरों का तबादला, पढ़िए रिपोर्ट
यूपी में अफसरशाही और नेतागीरी “तुम डाल डाल, मैं पात पात” वाली शैली में काम कर रही है। सरकार ने विकास कार्य सुचारू रूप से चलें और उनकी समीक्षा होती रहे। इसके लिए “प्रभारी मंत्री” बनाए लेकिन अफसरों ने इस योजना को लपक लिया और “प्रभारी अफसर” बनाने शुरू कर दिए। इस योजना का लाभ कुछ खास किस्म के कृपापात्रों को ही मिलता है इस सरकार में।सीएम योगी कहते हैं कि उनकी सरकार ने अफसरों के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन को खत्म कर दिया। लेकिन, अफसरों ने इसकी काट निकालते…
बिना पेपर ही पास हो गए छात्र, कई को नहीं मिली डिग्री
यूपी के दस शिक्षण संस्थानों में फर्जी दस्तावेजों के सहारे 100 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति मामले में चार्जशीट से बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जिसमें जांच में सामने आया है कि पूरे खेल का मास्टरमाइंड हाइजिया कालेज प्रबंधन था। सबसे ज्यादा कालेजों ने डिप्लोमा कोर्स के माध्य से छात्रवृत्ति हड़पी गई। क्योंकि होम एक्जाम की व्यवस्था के चलते इन कालेजो में न ही कोई क्लास चली, न पेपर हुए। जल्द ही इस मामले में एसआईटी तत्कालीन जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के भी नाम अपनी…
चौकी पर शिकायत करने पहुंची पीड़िता से दरोगा ने की छेड़छाड़, पढ़िए रिपोर्ट
लखनऊ में आलमबाग थाने पर तैनात एक दरोगा ने चौकी पर पहुंची पीड़िता से छेड़छाड़ की और मदद के नाम पर होटल ले जाकर नशीला पानी पिला अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बल पर लगातार मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं और बात न मानने पर पति के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करने की धमकी दे रहा हैघटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने आरोपी दरोगा को तत्काल निलंबित करते हुए पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।सरोजनीनगर निवासी…
लखनऊ: राहुल गाँधी की भारत जोड़ने की यात्रा मात्र एक धोखा -सुशील कठेरिया
लखनऊ: राहुल गाँधीजी भारत जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे थे तब यू पी कांग्रेस को अपनी मुट्ठी में कैद किये. जिम्मेदार कई दशकों से कांग्रेस की शर्मनाक हार के कारित करने वाले कुर्सी से चिपके गद्दार अफीम चाटकर सत्ता सुख के सपने देख रहे थे. राजधानी लखनऊ तक में भारत जोड़ो यात्रा नही निकाले थे,आज जब जुल्म के शिकार पीड़ित सड़क पर उतरे विरोध प्रदर्शन कर रहे अपनी मांगों को हड़ताल कर रहे है तब गद्दार कांग्रेसी जाग कर उठे लखनऊ में भारत जोड़ो…
सुबह 11 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन, आज चेहल्लुम के जुलूस के चलते बदली रहेगा यातायात
पुराने लखनऊ में चेहल्लुम के जुलूस के चलते गुरुवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह डायवर्जन व्यवस्था सुबह 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी। जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़ा से दोपहर एक बजे शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, बाजारखाला, लाल माधव टाकिज (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल के रास्ते कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा।टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर जाएगा।कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास)…
अंकित को किसने दी विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल? फोरेंसिक विशेषज्ञों ने की पुष्टि
लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल अंकित को किसने दी, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल पर हत्यारोपी अंकित वर्मा की उंगलियों के अलावा एक और व्यक्ति के निशान मिले हैं। वह किसके हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के घर हुई विनय की हत्या के वक्त अंकित वर्मा के हाथ में पिस्टल थी यह फारेंसिक जांच में साफ हो गया है, लेकिन पिस्टल और किसके हाथ में आई यह अभी तक पता…
आखिर कौन है विनय को गोली मारने वाला, कहीं मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार तो नहीं
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर में विनय श्रीवास्तव की 1 सितंबर को हत्या हुई थी। मंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ ही विनय को गोली मारने वाला अंकित रहता था, जो उनका रिश्तेदार है। घटना वाले दिन विनय, अंकित और अजय विकास किशोर को छोड़ने गए थे। घर पर पिस्टल छोड़ना उनकी बड़ी चूक थी।जैसे तमाम जवाब विकास किशोर ने मंगलवार रात पुलिस की पूछताछ में बताया। विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में ACP चौक सुनील शर्मा और इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने करीब 90 मिनट…
आलमबाग से पडरौना के लिए जा रही थी बस, बस के टायर में लगी आग
लखनऊ से गोरखपुर पडरौना जा रहे परिवहन विभाग के बस में मंगलवार रात आग लग गई। बस के टायर में आग ली थी। हालांकि ड्राइवर की समझदारी से आग को बुझा लिया गया। इस दौरान 15 यात्री बस में सफर कर रहे थे। आग की सूचना के बाद यात्रियों में आफरा – तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि आग की सूचना के बाद कुछ यात्री जल्दी के चक्कर में बस से कूद गए। शाम करीब साढ़े आठ बजे गौतमपल्ली स्थित लालबत्ती चौराहा पर यूपी 78…
एसटीएफ को भी DGP ने जांच में लगाया, महिला कॉन्स्टेबल पर ट्रेन में हुए हमले पर हाईकोर्ट ने लिए संज्ञान
महिला कॉन्स्टेबल पर ट्रेन में हुए हमले पर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद सियासी तूल पकड़ने लगा है। जहां सोमवार शाम को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी विजय कुमार और स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर महिला कॉन्स्टेबल का हालचाल जाना।डीजीपी ने पूरे मामले के खुलासे के लिए रेलवे और यूपी पुलिस के साथ एसटीएफ व जांच एजेंसी को भी लगाने की बात कही। अभी तक की जांच प्रापर्टी को लेकर रंजिश और लूटपाट के बिंदु की तरफ जा रही है। हालांकि…
निलमथा में खुलेगा नया पुलिस बूथ, गश्त के लिए ड्यूटी चार्ट तैयार
पीजीआई थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर को अगवा कर रेप के प्रयास में असफल होने पर चाकू से हमला करने के मामले में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार रात चौकी प्रभारी वृंदावन अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही घटना स्थल के इलाके में एक पुलिस बूथ खोलने के निर्देश के साथ ही एसआई पारुल पांडेय को बूथ प्रभारी भी नियुक्त कर दिया।डीसीपी ने निर्देश में कहा कि निलमथा बाजार के आसपास गश्त चार्ट बनाकर…
कर्नल सहित तीन अफसरों पर दर्ज की (सीबीआई) ने FIR, प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने में भ्रष्टाचार के आरोप
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिग्रेडियर नवीन सिंह, कर्नल दुष्यंत सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल आरपी राम के अलावा मोबाइल टॉवर लगाने वाली कंपनी मेसर्स इंडस टॉवर्स लिमिटेड के लखनऊ स्थित ठिकानों पर रविवार को छापा मारा। सीबीआई छापों में बरामद दस्तावेजों का परीक्षण कर रही है। तीनों सैन्य अफसरों पर कानपुर कैंट में तैनाती के दौरान कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचा कर भ्रष्टाचार करने का आरोप है।सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने बिग्रेडियर नवीन सिंह, कर्नल दुष्यंत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आरपी राम और मेसर्स इंडस टॉवर्स लिमिटेड लखनऊ के…
प्रदेश में कानून व्यवस्था की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे, जिले के कप्तान नहीं : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा
पहले फैसला करना फिर यू टर्न लेना, सूबे की योगी आदित्यनाथ की सरकार का शगल बन गया है। कई मौकों पर ये साबित होता रहा है कि नौकरशाही बेअंदाजी के आलम में है। अपने आदेशों से सरकार को असहज करने वाली अफसरशाही अपने जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से सरकार की कई बार भद्द पिटवा चुकी है। 6 साल के कार्यकाल में कई ऐसे मौके आए जब बिना सोचे विचारे सरकार ने जल्दबाजी में फैसला ले लिया…हो-हल्ला होने के बाद फैसला वापस लेना पड़ा।उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर…
