फर्रुखाबाद: पाक्सो कोर्ट ने भिम्मी नगला के अभियुक्त सचिन को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन पर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कमालगंज क्षेत्र के चर्चित मु0अ0सं0 359/2021, वाद संख्या 65/2022 में दर्ज गंभीर अपराधों के मामले में पाक्सो प्रथम कोर्ट ने अभियुक्त सचिन पुत्र खुशीराम निवासी भिम्मी नगला को दोषसिद्ध ठहराते हुए आज दिनांक 19.11.2025 को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। ➤ मामला था बेहद गंभीर साल 2021 में पंजीकृत इस मामले में अभियुक्त पर…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 थाना कमालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 385/2025, धारा 64 B.N.S व 5M/6 पाक्सो एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। ► गिरफ्तार अभियुक्त नाम: अमित जौन, पिता का नाम: राजन उर्फ एलवट जौन, निवासी: मोहल्ला किदवई नगर, कस्बा–थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़, वर्तमान…

फर्रुखाबाद:आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच करने गईं CDPO से दबंगों की अभद्रता, हाथ मरोड़ा, गाड़ी का घेराव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच करने पहुंचीं CDPO सोनम भदौरिया के साथ दबंगों द्वारा अभद्रता व धक्का-मुक्की का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला अधिकारी दहशत में हैं और पूरे गांव में प्रशासनिक सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, CDPO सोनम भदौरिया नियमित निरीक्षण के तहत ग्राम अजमतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थीं। इसी दौरान गांव के देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना अपने भाइयों के साथ केंद्र…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में राष्ट्रीय एकता रैली का भव्य आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 आज कायमगंज नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भव्य राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ एस.एन.एम. इंटर कॉलेज से हुआ, जो नगर पालिका से होती हुई विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज पहुंचकर एक विशाल सभा के रूप में सम्पन्न हुई। रैली के मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने बच्चों पर फूलों की वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे नगर में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय समरसता का संदेश गूंजता रहा। ✦…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में बुधवार को मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री विपिन कुमार ने प्रभावी ढंग से किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) वंदना द्विवेदी (धर्मपत्नी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी उपस्थिति से विद्यालय प्रांगण में खास ऊर्जा और उल्लास देखने को मिला। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत अंजुम दुबे, रक्षा सिंह, बिन्दु दुबे, उपासना शर्मा, सुधीर कुशवाह,…

फर्रुखाबाद विकास मंच ने शहर की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 विकास मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल को शहर की प्रमुख समस्याओं व जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुल पाँच प्रमुख मांगें रखी गईं, जिन पर जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई। रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग ज्ञापन में पहली और प्रमुख मांग के रूप में फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता उठाई गई। मंच का कहना है कि इससे आम जनता…

फर्रुखाबाद: ‘सत्यापित मतदाता’ सशक्त लोकतंत्र की नींव, सांसद ने भरा SIR फॉर्म

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर जनजागरूकता तेजी पकड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए स्वयं अपना गणना प्रपत्र (SIR फॉर्म) भरकर उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत के समक्ष अपनी बीएलओ श्रीमती सीता देवी को उपलब्ध कराया। सांसद ने कहा कि ‘सत्यापित मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद हैं’, इसलिए…

फर्रुखाबाद: 22 नवंबर को राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा फतेहगढ़ में विशेष महिला जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। यह जनसुनवाई 22 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी करेंगी। 🔹 महिला उत्पीड़न मामलों पर होगी सुनवाई इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा अन्य शिकायतों से पीड़ित महिलाएँ एवं बालिकाएँ आयोग सदस्य के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने VHL स्कूल में छात्रों को दी सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 को थाना कम्पिल पुलिस द्वारा जनसुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत VHL स्कूल, कम्पिल में छात्रों एवं छात्राओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों, सुरक्षा संबंधी घटनाओं या किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होने पर कौन-से सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुख्य हेल्पलाइन नंबर जिनकी जानकारी दी गई: 112 — आपातकालीन पुलिस सेवा 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन (बच्चों के लिए…

फर्रुखाबाद: कर्ज और तनाव से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 जनपद में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ड्राइवर संतोष कुमार यादव उर्फ गोपी (35) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है। संतोष थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम राजेपुर रजौरी निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश का पुत्र था। वह लंबे समय से राजेपुर निवासी मौरम व्यापारी संजू गुप्ता के यहाँ ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। हाल ही में संजू गुप्ता ने थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में…

फर्रुखाबाद:रामगंगा पुल पर बड़ा हादसा: गन्ना लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक ने तैरकर बचाई जान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र की सीमा में सोमवार देर शाम रामगंगा नदी पर बने जर्जर पुल पर बड़ा हादसा हो गया। रूपापुर चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की कमजोर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। 200 मीटर तैरकर बचाई जान ट्रक चालक राजपाल पुत्र नक्शे यादव, निवासी रुस्तमपुर बिलारी (जनपद मुरादाबाद), हादसे के वक्त पूरी तरह होश…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, मतदेय स्थल सूची को दी गई अंतिम मंजूरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं सूची के अंतिम रूपीकरण हेतु मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में मा० सांसद, मा० विधायकगणों सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित उप जिलाधिकारियों ने अवगत कराया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रकाशित मतदेय स्थल सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन, वृद्धि या कमी नहीं की गई है। वर्तमान स्थिति इस प्रकार रही—…

फर्रुखाबाद:श्री रामनगरिया मेला 2026 की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा मा० विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी मेला श्री रामनगरिया एवं विकास प्रदर्शनी 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह मेला 03 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। जल, विद्युत, सुरक्षा और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक/मेला सचिव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था के लिए हैंडपम्प व…

फर्रुखाबाद:आर्मी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में आयोजित स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान आज महिला थाना की थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी हेल्पलाइन सेवाएँ उनका त्वरित सहयोग कर सकती हैं। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं, बच्चों की सहायता, साइबर शिकायत जैसे विषयों से जुड़े प्रमुख नंबरों की जानकारी देना इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य…

फर्रुखाबाद: व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन पर ₹10,000 जुर्माना — 2 वाहन सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 एआरटीओ कार्यालय में आज परिवहन व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा सभी व्यावसायिक वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्त व्यावसायिक वाहनों पर एआईएस-090 और एआईएस-089 मानक के अनुसार रिफ्लेक्टिव टेप एवं रियर मार्किंग टेप लगाना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहनों को फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाएगा, साथ ही ऐसे वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर…

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कानूनन कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना अमृतपुर में मु०अ०सं० 179/2025 धारा 352/74 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी अभिषेक पुत्र सुरेश सिंह, निवासी ग्राम…

फर्रूखाबाद: अवैध असलहा रखने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गश्त…

फर्रुखाबाद: तीन निरीक्षकों का स्थानांतरण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने किए बदलाव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए। नई तैनाती के अनुसार संबंधित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए कार्यक्षेत्रों में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा फील्ड ड्यूटी को सुदृढ़ करने के लिए यह आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। स्थानांतरण विवरण क्रम नाम व पद कहां से कहां को 1 निरी0 श्री योगेन्द्र सिंह…

फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना मेरापुर पुलिस ने आज क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने प्रतिभागियों को आत्म-सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, सुरक्षा का माहौल तैयार करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं…

फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई में रोजगार व अप्रेन्टिसशिप मेला सम्पन्न, 35 अभ्यर्थियों का चयन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रूखाबाद में आज मंगलवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार और अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना रहा। मेले में कुल 04 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। उपलब्ध 350 रिक्तियों के सापेक्ष 40 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनका कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार रहा—Hero Motocorp…