फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत आज एंटी रोमियो टीम थाना मऊदरवाजा द्वारा जनता इंटर कॉलेज, ग्राम खुम्बरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं तथा आत्मसम्मान और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असहज स्थिति…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित टैगोर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, नवाब दिलावर जंग में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस/मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं समाज में आत्मनिर्भर बनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बालिकाओं को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने, किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में बिना भय के…

फर्रुखाबाद:सी.पी.वी.एन. में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 सी.पी. विद्या निकेतन (सी.पी.वी.एन.) में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी ज्ञान तथा नवाचार की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्याम मिश्रा, प्रोफेसर, विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.पी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशिका श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती रिचा रस्तोगी…

फर्रुखाबाद:09 घंटे में सकुशल मिला डेढ़ वर्षीय बच्चा, पुलिस की तत्परता की हुई सराहना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत सातनपुर मंडी में लेवर का कार्य करने वाले एक दंपति का लगभग डेढ़ वर्ष का बच्चा खेलते-खेलते अचानक गुम हो गया। घटना से परिजन अत्यंत चिंतित हो उठे और बच्चे के पिता द्वारा तत्काल थाना कादरीगेट में सूचना दी गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की गई। थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने मंडी परिसर, आसपास के इलाकों और आने-जाने…

फर्रुखाबाद:किसान दिवस में योजनाओं की जानकारी, समस्याओं पर हुई खुली चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 आज बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं ने सहभागिता की। किसान दिवस में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, नगर पालिका परिषद, कृषि रक्षा अधिकारी, सिंचाई, गन्ना, इफको, खाद्य एवं विपणन, लघु सिंचाई, अग्रणी बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक, जल निगम, मत्स्य…

फर्रुखाबाद:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में जिले को 15वां स्थान, कई विभागों के प्रदर्शन पर जिलाधिकारी नाराज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की नवंबर माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा में विकास कार्यों के प्रदर्शन के आधार पर जनपद फर्रूखाबाद ने प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त किया। बैठक में 28 विभागों की 76 योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई योजनाएं सी-श्रेणी में पाई गईं, जिन पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सी-श्रेणी में शामिल प्रमुख योजनाओं में समाज…

फर्रूखाबाद में पेंशनर्स दिवस का आयोजन, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री अम्बरीष बाजपेई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं उद्बोधन सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी श्री अखिलेश चन्द्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया। पेंशनर्स दिवस में वरिष्ठ कोषाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, सहायक आयुक्त आबकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों…

फर्रुखाबाद में धारा-163 लागू, 11 फरवरी 2026 तक सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 आगामी त्योहारों, विभिन्न महापुरुषों की जयंती, धार्मिक आयोजनों तथा परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता–2023 की धारा-163 के अंतर्गत जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी होकर 11 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा, जब तक राज्य सरकार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा इसे निरस्त न किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस, 24 व 25…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 को एंटी रोमियो टीम थाना मऊदरवाजा द्वारा मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल, थाना मऊदरवाजा परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम के अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असहज स्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया।…

फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, पोकलैंड मशीन जब्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 निदेशक महोदया से प्राप्त निर्देश एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसंबर 2025 की प्रातः थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आसमपुर स्थित खनन पट्टा क्षेत्र में खनन अधिकारी द्वारा औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर एक पोकलैंड मशीन अवैध रूप से खनन कार्य करते हुए पाई गई। जांच में पाया गया कि…

फर्रुखाबाद: कर करेत्तर की समीक्षा बैठक में कई विभागों की वसूली लक्ष्य से पीछे

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें कई विभागों की वसूली लक्ष्य से कम पाई गई। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की वसूली निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अत्यंत कम पाई गई। इसी प्रकार स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, आबकारी विभाग तथा मंडी मोहम्मदाबाद व मंडी कायमगंज की मासिक वसूली भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। वहीं…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से दो मामलों में अभियुक्तों को सजा, फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोदय के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं न्यायालय पैरोकारों की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर सजा दिलाई गई है। पहले मामले में अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र मान सिंह, निवासी अलीदासपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 146/2016, वाद संख्या 639/2023, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानगंज में अभियोग पंजीकृत था। विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र…

फर्रुखाबाद:अयोध्या से लौटते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने बुलाई आपात बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 अयोध्या से वापस आते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक आवश्यक आपात बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आज शाम 4 बजे भोलेपुर स्थित नगर महामंत्री सुमित कटियार के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने फतेहगढ़ मंडल की सराहना करते हुए कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारियों ने एसआईआर फॉर्म भरवाने के कार्य में बीएलओ को भरपूर सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम जैनापुर में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी अमृतपुर द्वारा थाना राजेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जैनापुर में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को, उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग रोकथाम, साइबर अपराध से संबंधित प्रावधानों तथा महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश…

फर्रुखाबाद:यूरिया में टैगिंग रोकने एवं निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने को लेकर 38 उर्वरक दुकानों पर छापा, 4 लाइसेंस निलंबित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 को प्रमुख सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों में कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर छापेमारी की कार्रवाई कराई गई। जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि तहसील कायमगंज में उप कृषि निदेशक एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, तहसील सदर में जिला कृषि अधिकारी के…

फर्रुखाबाद:लखनऊ में मिथिलेश अग्रवाल ने पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह से की शिष्टाचार भेंट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कायमगंज श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी को कायमगंज स्थित सीपी विद्या निकेतन में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। भेंट के दौरान श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं वार्षिक समारोह की रूपरेखा से मंत्री जी को अवगत कराया।…

फर्रुखाबाद: सात दिनों में शुरू होगा रेलवे रोड का निर्माण, ईओ ने दिया आश्वासन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने रेलवे रोड के निर्माण को लेकर व्यापारियों को एक बार फिर आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि आगामी सात दिनों के भीतर रेलवे रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर रेलवे रोड का निर्माण लंबे समय से शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। श्री मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान: थाना अमृतपुर ने विद्यालय में बच्चों को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 को थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं एवं बालकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि के बारे में बताया तथा…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 को एंटी रोमियो स्क्वाड थाना मऊदरवाजा द्वारा मिशन शक्ति अभियान (पांचवां चरण) के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को समाज में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं के विरुद्ध बिना…

फर्रुखाबाद:मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं का हुआ सम्मान समारोह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में विजेता टीमों के प्रतिभागियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें खो-खो प्रतियोगिता की विजेता टीम के 09 प्रतिभागी, गोला फेंक के 01 प्रतिभागी, लम्बी कूद के 02 प्रतिभागी तथा 100 मीटर…