फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ₹27,970 का जुर्माना प्रस्तावित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से दिनांक 16 दिसंबर 2025 को थाना शमसाबाद क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन विभाग की टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू से लदी हुई पाई गई। जांच करने पर रॉयल्टी में अंकित मात्रा से अधिक बालू का परिवहन किया जाना सामने आया, जो स्पष्ट रूप से ओवरलोड एवं नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता…

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी के निर्देश: सभी केसीसी धारक किसानों की फसलों का अनिवार्य रूप से कराया जाए बीमा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 जनपद में फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक, समस्त बैंक कोऑर्डिनेटर, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, जिला कृषि अधिकारी, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं सहायक चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रबी विपणन वर्ष 2025–26 की फसलों के फसल बीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त किसान…

फ़र्रुखाबाद: NH-730C इटावा–बरेली मार्ग बना ‘डेथ कॉरिडोर’, रोज़ाना हो रहे हादसे, प्रशासन मौन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसम्बर 2025 जनपद से होकर गुजरने वाला NH-730C इटावा–बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस हाईवे पर रोज़ाना हो रही सड़क दुर्घटनाएँ न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की भयावह तस्वीर भी प्रस्तुत कर रही हैं। चौराहे और तिराहे दुर्घटनाओं के स्थायी केंद्र बन चुके हैं, जहाँ प्रतिदिन किसी न किसी परिवार को अपूरणीय क्षति झेलनी पड़ रही है। चौराहों-तिराहों पर बुनियादी सुरक्षा सुविधाओं का अभाव हाईवे पर यातायात सुरक्षा की न्यूनतम व्यवस्थाएँ तक मौजूद नहीं हैं।…

फर्रुखाबाद: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास व फायरिंग से इलाके में दहशत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र से महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। श्याम नगर क्रॉसिंग के पास निवास करने वाली एक महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मैना पत्नी पप्पू के अनुसार उसके पति सातनपुर मंडी में मजदूरी करते हैं और वह किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। आरोप है कि मोहल्ले के ही संदीप पुत्र राधेश्याम एवं अनुज पुत्र…

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने कोरीखेड़ा में बालक अपहरण–हत्या प्रकरण के घटनास्थल का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोरीखेड़ा में अपहृत बालक आशुतोष 10 वर्ष का शव मिलने की गंभीर घटना को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा साक्ष्यों के संरक्षण एवं निष्पक्ष विवेचना के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में संलिप्त…

फर्रुखाबाद में कैश कलेक्शन कर्मी से लूट, पैर में गोली मारकर बदमाश फरार, एसपी ने अस्पताल पहुंच लिया हाल-चाल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा रेडिएंट कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने कैश कलेक्शन के दौरान कर्मी के पैर में गोली मारकर उसके पास मौजूद कैश बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में कानून-व्यवस्था व अभियानों को लेकर डीआईजी कानपुर रेंज की महत्वपूर्ण गोष्ठी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, जनशिकायतों के प्रभावी समाधान, साइबर अपराध नियंत्रण अभियान तथा IGRS प्रकरणों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। डीआईजी कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए…

फर्रुखाबाद:जहानगंज थाना निरीक्षण, डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र ने व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र  कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा थाना जहानगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात एवं शस्त्रागार का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। डीआईजी श्री हरीश चन्दर ने अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस प्रणाली के अद्यतन संचालन, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा हवालात की सुरक्षा व स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित…

फर्रुखाबाद:एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 को एंटी रोमियो स्क्वाड थाना कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों तथा अपराध की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम बदनपुर में जागरूकता चौपाल आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं महिला थानाध्यक्ष फतेहगढ़ के नेतृत्व में थाना राजेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदनपुर में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग की रोकथाम तथा साइबर क्राइम से संबंधित कानूनी…

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 को थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त और जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा अपराध से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें विपरीत परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा…

फर्रुखाबाद:सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, ‘फिट इंडिया–खेलो इंडिया’ को मिला नया संबल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्घाटन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का शुभारंभ फर्रुखाबाद के माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई और खेलों…

फर्रुखाबाद:व्यापार मंडल ने उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था के लिए प्रभारी यातायात को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा प्रभारी यातायात को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रभारी यातायात उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार की कर्तव्यनिष्ठा, प्रभावी कार्यशैली तथा आमजन के प्रति उनके सहयोगात्मक और…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में मृतक की पत्नी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली कायमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 328/25 धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अनुज गौतम पुत्र हरिराम…

फर्रुखाबाद; सारनाथ से संकिसा तक निकली विशाल धम्म यात्रा का हुआ भव्य समापन, हजारों उपासकों ने की शिरकत

बौद्ध भिक्खु चन्दिमा थेरो के नेतृत्व में सारनाथ से संकिसा तक निकली भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा का भव्य समापन धम्मालोको बुद्ध विहार में हुआ। यहां कई भिक्षुओं तथा हजारों बौद्ध अनुयायियों ने फूल भेंट कर, पुष्पवर्षा करते हुए भिक्खु चन्दिमा , बौद्ध भिक्षु डॉ. एस. नंद, भिक्षु अलोक, भिक्षु नन्दरतन, भिक्षु चैतसिक बोधि, भिक्षु उपनन्द, भिक्षु धमपाल का जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया। आगे यहां से धम्म यात्रा संस्था स्तूप के लिए रवाना हुई। मार्ग में कई बुद्ध विहारों पर भी यात्रा का हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। पंचशील ध्वजों के…

फर्रुखाबाद से बड़ी खबर: तीन दिन से लापता बालक की हत्या, आलू के खेत में मिला शव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र में तीन दिन से लापता 10 वर्षीय बालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को बालक का शव एक आलू के खेत में पड़ा मिला, जबकि उसका कोट घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर दूसरे खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना जहानगंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने अपने पुत्र 10 वर्षीय आशुतोष के लापता होने की तहरीर बीते दिनों थाने…

फर्रुखाबाद:बीएससी छात्र सकुशल बरामद, फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता की सराहना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 फतेहगढ़ पुलिस के कुशल निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा एक बीएससी छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.12.2025 को एक युवक बीएससी की परीक्षा देने के पश्चात घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में चिंता व्याप्त हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों…

फर्रुखाबाद में गूँज रहा है भोजपुरी सिनेमा का तड़का, ग्रामीण अंचलों में चल रही फिल्म की जोरदार शूटिंग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश का फर्रुखाबाद जिला इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जिले के देहाती इलाकों और गाँवों में एक नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है, जिसने स्थानीय लोगों का खासा ध्यान खींचा है। पिछले करीब एक सप्ताह से जारी इस शूटिंग को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सेट से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, त्वरित व सुलह आधारित न्याय पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश/प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सुभाष चंद्र शर्मा ने जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार के साथ संयुक्त रूप से किया। माननीय न्यायमूर्ति प्रातः 10:30 बजे जनपद न्यायालय फतेहगढ़ पहुंचे, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम रजलामई में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी द्वारा थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजलामई में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा। जागरूकता चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग, साइबर अपराध से संबंधित प्रावधानों एवं उनसे…