फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने दो चोरो को माल सहित किया गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज जय सिंह के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस ने राहुल पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम मौजी नगला थाना पटियाली जनपद कासगंज व कुलदीप पुत्र सजीवन निवासी ग्राम अलईयापुर थाना पटियाली जिला कासगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अभियुक्तों द्वारा पूछताँछ पर बताया कि मै राहुल व मेरे साथी कुलदीप के…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बने अरविंद शुक्ला जिलाध्यक्ष।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2024 जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक नगर के साहबगंज चौराहा निकट बीएसएनल टावर के पास एक हाल में संपन्न हुई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पत्रकारों द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह व राष्ट्रीय सचिव सुनील श्रीवास्तव व जिला प्रभारी मनीष श्रीवास्तव व मीटिंग में उपस्थित पत्रकारों की सर्व सहमति से अरविन्द शुक्ला को…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर वितरण की राहत सामग्री।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0वी0के0 सिंह द्वारा अमृतपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित तीसराम की मड़ैया,, बगला की मड़ैया, आशा की मड़ैया का  दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिये संवंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर बाढ़ पीड़तों को राहत सामिग्री का वितरण किया गया इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक कर दिए दिशा निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 31 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए 11 प्रस्ताव पेश किये गये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि जैम पोर्टल से क्रय की जा रही सामिग्री गुडवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप हो व कोई भी खरीद मार्किट रेट से अधिक न हो। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के जून माह में 670 के सापेक्ष 559 का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा…

फर्रुखाबाद:केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित करने के सन्दर्भ में आप एवं इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2024 इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सोपा । इस अवसर पर आम आदमी पार्टी तथा सहयोगी इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे।  विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट पवन यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, एडवोकेट वरुण त्रिपाठी अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कांग्रेस ,एडवोकेट कौशलेंद्र सिंह यादव, कामरेड सुनील सिंह कटियार संयोजक सीपीएम ,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आदिल…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला एवं केंद्रीय कारागार का मासिक निरीक्षण किया

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी डॉ० वी०के० सिंह आईएएस एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी आईपीएस द्वारा जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का मासिक सुरक्षा ऑडिट निरीक्षण किया। बंदियों से भोजन, दवाई, केस की सुनवाई, जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी  की गई, किसी भी बंदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नही की गई । जिलाधिकारी महोदय द्वारा जेल साफ सफाई भोजन व्यवस्था की सराहना की गई।

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया यानि हाथी पांव लाइलाज वर्ष में एक बार दवा जरूर खाएं-डॉ माथुर 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2024 फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह कहना है उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी माथुर का l इसी को लेकर पीसीआई संस्था द्वारा विद्यालयों, मदरसों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्म गुरु से अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है l इसी को लेकर मदरसा फैजाने इमामे आजम में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को अभियान के बारे में जानकारी दी और शपथ भी दिलाई…

फर्रुखाबाद:बंदरो के आतंक से अब मिलेगी मुक्ति,कुत्तो को पालने बालो को लेना होगा लाइसेंस,03 बर्षो में नगर क्षेत्र में लगे वाटर कूलर होंगे सही-जिलाधिकारी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में जिला स्तरीय व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि लालसराय में बनने बाली पार्किंग के निर्माण का टैंडर हो गया है इसी हफ्ते कार्य प्रारंभ हो गया है। व्यापारियों द्वारा बताया गया कि शहर में घुमना व पल्ला में वेडिंग जोन चिन्हित है। जिलाधिकारी द्वारा वहाँ पर सुबिधाओं को…

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावितों को भोजन पॉलीथीन में कदापि न दे-जिलाधिकारी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 बाढ़ प्रभावितों को भोजन पॉलीथीन में कदापि न दे। एंबुलेंस सेवारत रहे। पशुओं को भी चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने फोन खुला रखें। कोई जन हानि, पशुहानि न होने पाए जहां नाव लगाने की आवश्यकता है, वहाँ नाव लगाई जाए। कोई भी तकलीफ बाढ़ पीडित को नहीं होनी चाहिए।. गंगा किनारे के घाट खाली कर दिए जाएं ताकि कोई अनहोनी न होने पाए। वैरीकेट लगा दिए जाएं। बाढ़ का खतरा का बैनर लगा दिया जाए। बाढ़ पीडितों को न्यूनतम…

फर्रुखाबाद: एसिड अटैक घटनाओं को रोकने हेतु जिलाधिकारी ने दिये दिशा निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 आज NCORD जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इसके पश्चात एसिड अटैक घटनाओं को रोकने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एसिड विक्रेता अपना पंजीकरण कराएं व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अपंजीकृत विक्रेता एसिड न विक्रय करें तथा समस्त बिक्री शासकीय निर्देशों के अधीन केवल पहचान पत्र धारक क्रेताओं को ही की जाए। इसके उपरांत बाढ़ राहत कार्यों को…

फर्रुखाबाद: डीएम ने बाढ़ आपदा को देखते हुए तत्काल समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर डियूटी स्थल पर लौटने के दिए निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद  26 जुलाई 24 को प्रातः 10ः00 बजे हरिद्वार बैराज से 1.85 लाख क्यूसेक पानी गंगानदी में डिस्चार्ज होने से जनपद के तटवर्ती ग्रामों में संभावित जल प्लावन/बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत तटवर्ती ग्रामों के निवासीगण को सतर्क रहने एवं सावधानी बरतने के साथ ही साथ जल प्लावन/बाढ़ से किसी प्रकार की क्षति/हांनि न होने और तत्काल पीड़ितो को अनुमन्य राहत/सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियो की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने…

फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में जन-सुनवाई कर, बाढ़ चौकी का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 27 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ तहसील अमृतपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना राजेपुर में ‘‘थाना समाधान दिवस’’ में जन-सुनवाई करने के उपरान्त ग्राम राजेपुर राठौरी में स्थापित गंगापार महात्मा गांधी इण्टर कालेज बाढ़ शरणालय एवं कम्पोजिट विद्यालय, राजेपुर राठौरी बाढ़ चौकी तथा ग्राम बरूआ में स्थापित बाढ़ चौकी का औचक निरीक्षण किया गया । औचक निरीक्षण के दौरान तहसील अमृतपुर के एसडीएम व तहसीलदार को बाढ़ राहत कार्यो को सम्पादित करने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए उनका स्वयं…

फर्रुखाबाद:आईजीआरएस संदर्भों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निस्तारित करने के निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सायंकाल 05:00 बजे IGRS संदर्भों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ वी.के. सिंह ने कहा कि शिकायत निस्तारण के उपरांत उसी कार्यालय का उच्चाधिकारी जांच कर निचले स्तर द्वारा कृत निस्तारण का सत्यापन करेगा कि निस्तारण उचित व संतोषजनक है या नहीं। संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी प्रयास करें कि उत्तर प्रदेश में जनपद की रैंक उत्तरोत्तर सुघरे व स्तर नियमित रहे। एक ब्लॉक की IGRS प्रकरणों के निस्तारण…

फर्रुखाबाद में केवाईसी के नाम पर कोटेदार की अवैध वसूली ?

कोटेदार केवाईसी के नाम पर ले रहा 50-50 रुपए कोटेदार गांव में जाकर KYC के नाम पर ले रहा रुपए , वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के खंडोली गांव का मामला

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उधोग बंधु समिति की बैठक का किया गया आयोजन 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्तरीय उधोग बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया।    बैठक में समिति को अवगत कराया गया कि ईज ऑफ डूईंग विजनेस में श्रेणी ए में जनपद को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। निवेश मित्र पोर्टल पर  विभिन्न विभागों के 05 प्रकरण लंवित है। जिलाधिकारी द्वारा लंवित प्रकरणों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि बैंको द्वारा लोन स्वीकृति में विलम्ब किया जा रहा है जिलाधिकारी…

फर्रुखाबाद:सोलह वाहन सीज, लगाया चार लाख 19 हजार जुर्माना एक डग्गामार बस भी पकड़ी 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ० वी०के० सिंह के निर्देशन मे एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा राजेपुर तथा अमृतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ चेकिंग करते हुए 15 वाहनों को सीज कर दिया गया तथा रूपए 3.88 लाख का जुर्माना लगाया गया । सीज किए गए वाहनों में सात वाहन ऑटो रिक्शा थे, जिनकी फिटनेस समाप्त थी तथा परमिट के विरुद्ध संचालित हो रहे थे । तीन ओवरलोड ट्रकों को भी पकड़कर सीज  किया गया। इसके अतिरिक्त एक ट्रैक्टर ट्राली को स्टेशन की रैक से सीमेंट…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार  में हुई सम्पन्न

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया   बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 18427 आवेदन प्राप्त हुये है जिनमे से 8770 का प्रथम स्टेज का सत्यापन हो गया है 9380 सत्यापन के लिये लंवित है। जिलाधिकारी द्वारा लंवित सभी आवेदनों का एक सप्ताह में सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये।   बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:भाकियू भानू ने नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिशासी अधिकारी का पुतला फूंककर किया विरोध

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2024 भारतीय किसान यूनियन भानू ने नगरपालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनमानस के काम न होने पर कस्बा कायमगंज के मैन चौराहे पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कायमगंज का पुतला फूंककर विरोध किया।      भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज में जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता,कर्मचारी सब धन उगाही, सुविधा शुल्क लिए बगैर कोई कार्य नहीं करते हैं।…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान संचालन के लिये जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर दिए दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान संचालन के लिये जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।    बैठक में बताया गया कि उक्त अभियान 10 अगस्त से शुरू होकर 02 सितंबर तक चलेगा जिसमे स्वास्थ्यकर्मी द्वारा घर घर जा कर दवाई खिलाई जाएगी, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ये सुनिश्चित किया जाये कि आशा घर- घर जाकर दवा खाने बालों की सूची बनाये व दवा खिलाये, सभी परिवारों की दवा खाते हुये फोटो खींचे, एमओआईसी न्याय पंचायत…

फर्रुखाबाद:लक्ष्मीलता गौतम सिकेटरी ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई का स्थानान्तरण रूकवाने जनता पहुंची विधायक दरबार

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2024 ब्लाक कमालगंज के ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मीलता गौतम वहुत ही नेक एवं कर्तव्यनिष्ठ महिला है। क्षेत्र की जनता में समय से सभी का कार्य करती है किसी भी व्यक्ति एवं आम जनता को कोई शिकायत नहीं है। केवल प्रधान महावीर सिंह वर्मा गैर कानूनी कार्य कराना चाहते है जिसको कि सिकेटरी करती नहीं है इसलिए अनावश्यक रूप से शिकायत करके स्थानान्तरण कराना चाहते है। ऐसी स्थिति में जनहित में ट्रन्सफर रूकवाया जाना न्यायहित में जरूरी है। रूनी…