फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 जनपद के विकास भवन स्थित सभागार में आज किसान दिवस का भव्य आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि, सिंचाई, विद्युत, खाद्य एवं रसद, मत्स्य, उद्यान, बैंकिंग और बीमा सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में कृषकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत उप कृषि निदेशक श्र अरविंद मोहन मिश्रा के संबोधन से हुई, जिन्होंने कृषकों को…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद में मौसम का बदला मिजाज: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानियां
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बीते कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बूंदाबांदी के बाद अब उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई और वातावरण में भारी उमस देखने को मिली। जैसे ही लोग घरों से निकले, चिलचिलाती धूप और पसीने ने उनका स्वागत किया। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए,…
फर्रुखाबाद:डीआईजी और एसपी ने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण तैयारियों का लिया जायजा।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरीश चन्दर और जनपद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने संयुक्त रूप से आज फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन का दौरा कर जेटीसी (जूनियर ट्रेनी कांस्टेबल) और आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनी कांस्टेबल) प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी और एसपी ने प्रशिक्षण की प्रभावशीलता और अनुशासन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों, हॉस्टल, भोजनालय, स्नानागार, शौचालय तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन कर सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। साफ-सफाई और जीवन-यापन सुविधाओं…
फर्रूखाबाद:उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, योगी सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)18 जून 2025 उत्तर प्रदेश में बिगड़ती बिजली व्यवस्था और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। फर्रूखाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने जिला कार्यालय फतेहगढ़ पर धरना देकर योगी सरकार की विद्युत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगी बिजली और घंटों बिजली कटौती की दोहरी मार झेल…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2025-26, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना राज्य के युवाओं को उद्योग या सेवा क्षेत्र में स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण एवं अनुदान सहायता प्रदान करती है। 25 लाख तक उद्योग, 10 लाख तक सेवा क्षेत्र हेतु ऋण इस योजना के अंतर्गत यदि कोई बेरोजगार युवा उद्योग क्षेत्र में उद्यम स्थापित करना चाहता है तो उसे अधिकतम…
फर्रुखाबाद :सांसद मुकेश राजपूत ने दिवंगत छोटे सिंह यादव के घर पहुंचकर प्रकट की संवेदना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24न्यूज़)18 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद/विधायक तथा डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के लंबे समय तक सभापति रहे स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद मुकेश राजपूत ने स्व. छोटे सिंह यादव के निधन को जनपद की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि यादव जी ने सदैव किसानों, मजदूरों और गरीब तबके के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और कोऑपरेटिव…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ के नगला दीना शक्ति केंद्र में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी मंडल के शक्ति केंद्र नगला दीना में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना रहा। बैठक का आयोजन मदन कुमार द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएस राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में जनसंघर्षों के माध्यम से जनता का…
फर्रूखाबाद:झांसी की रानी लक्ष्मीबाई: साहस, बलिदान और स्वतंत्रता की अमर प्रतीक।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पहली वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अपने अद्भुत साहस, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व के बल पर अंग्रेज़ी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी। वे न केवल महिलाओं के लिए बल्कि समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं। प्रारंभिक जीवन रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1828 को वाराणसी (तब बनारस) में हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था और प्यार से लोग उन्हें ‘मनु’ बुलाते थे। उनके पिता मोरोपंत ताम्बे मराठा दरबार…
फर्रूखाबाद:प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अमृतपुर विधानसभा में विधायक निधि से बनी सड़क का किया लोकार्पण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रांशु दत्त द्विवेदी ने आज जनपद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि वे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक निधि से बनी यह सड़क क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करेगी, साथ ही गाँवों को…
फर्रुखाबाद में कर व करेतर राजस्व की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कर एवं करेतर विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई विभागों की राजस्व प्राप्तियों पर गहरी नाराजगी जताई। बैठक में वाणिज्य कर विभाग की वसूली निर्धारित लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यवाही तेज करने और वसूली बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। इसी प्रकार, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, परिवहन विभाग, खनन विभाग, मंडी…
फर्रुखाबाद:3750 शौचालय आवेदनों का निस्तारण 10 दिन में सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज अपरान्ह 5:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य बढ़पुर-प्रथम एवं ग्राम प्रधान न्यामतपुर ठाकरान सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। लंबित आवेदनों पर कड़ी नाराजगी बैठक के दौरान यह जानकारी सामने आई कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु 3750 आवेदन अभी भी लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और सभी खंड विकास…
फर्रुखाबाद में प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी रहीं मौजूद।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 आज जनपद में पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक कायमगंज लुईस खुर्शीद भी मौजूद रहीं। प्रेस वार्ता के दौरान सलमान खुर्शीद ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जाएंगे। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने भी…
फर्रुखाबाद: ग्राम नूरपुर में दबंगों ने दलित परिवार को लाठी डंडों से पीटा सर फटा
ग्राम नूरपुर में दबंगों ने दलित परिवार को लाठी डंडों से पीटा सर फटापूरा मामला थाना क्षेत्र मऊदरवाजाके ग्राम नूरपुर का है जहां पीड़ित ज्ञानवती ने थाना मऊदरवाजा में लिखित शिकायत की है शिकायत में उन्होंने बताया गांव के ही निवासी संदीप उर्फ अंशू चौहान वह उदय प्रताप उर्फ भैया चौहान के और राजबहादुर व उनके पुत्रों ने मिलकरलाठी डंडा हुआ सरिया से उनके व उनके परिजनों के ऊपर हमला कर दिया जिसमें ज्ञानवती बा उनके पति रघुनाथ सिंह के सर में गंभीर चोटें आई ज्ञानवती ने थाना मऊदरवाजा में…
पीलीभीत:पूरनपुर विकास खण्ड में इन दिनों भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है?
ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिली भगत से लम्बे समय से भ्रष्टाचार हावी है। जहां ग्राम पंचायत में खड़ंजा को उखाड़कर ही नाली व सड़क में लगने बाली ईंटों में नई का प्रयोग न करके पुरानी ईंटों का किया जा रहा प्रयोग।ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत के सरकारी धन को लगया जा रहा ठिकाने।मनरेगा विभाग में उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत में खड़ंजा उखाड़कर पुरानी ईंटों से बनाई जा रही नाली व सड़क।सरकारी धनराशि को बड़े स्तर पर लगाया जाएगा ठिकाने। नरेगा विभाग…
फर्रुखाबाद में 18 जून को आयोजित होगा किसान दिवस, किसानों की समस्याओं का होगा समाधान।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभागीय समन्वय के उद्देश्य से हर माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस के अंतर्गत जून माह का किसान दिवस 18 जून 2025 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। जिलाधिकारी द्वारा 11 जून 2025 को अनुमोदित कार्यक्रम के अनुसार, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से आवश्यक सूचनाओं सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने के…
फर्रूखाबाद:रोडवेज के रंग में रंगी डग्गामार बस सीज, एफआईआर के निर्देश परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा आज प्रातः कायमगंज रोड पर एक गुप्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक डग्गामार बस को सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या UP14HT-3780 को फर्रूखाबाद से दिल्ली आनंद विहार की ओर जाते समय लगभग सुबह 08:00 बजे चेक किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त बस का रंग एवं बाहरी…
फर्रूखाबाद:11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों संग किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन हेतु दिया प्रेरणादायक संदेश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह (07 जून से 21 जून 2025) के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड, फतेहगढ़ में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा की गई, जिनके साथ पुलिस विभाग के अधिकारीगण व कर्मचरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस योग सत्र में विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास किया गया, जिनका उद्देश्य मानसिक तनाव को कम करना, शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखना एवं आंतरिक ऊर्जा को…
फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य ने फर्रुखाबाद का किया नाम रोशन
फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य को लखनऊ बुलाकर माननीय गृहमंत्री जी ने सौपा पुलिस आरक्षी नियुक्त पत्र यह बहुत ही गर्व की बात है कि एक बेटी जिसकी मां का साथ बचपन में ही छूट गया था उस बेटी ने अपने मेहनत के बलबूते अपने परिजनों और जिले का नाम रोशन किया नगला खैर बंद फर्रुखाबाद की रहने वाली शालिनी शाक्य जिनके चाचा चाची दोनों लोग अध्यापक हैं इनकी मां का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था लेकिन फिर भी इन्होंने अपनी मेहनत को जारी रखा इनके पिता अनिरुद्ध…
कायमगंज:वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 कायमगंज बड़े दुःख और शोक के साथ सूचित किया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला बजरिया, कायमगंज, का 16 जून, मंगलवार की सायं लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और राजधानी लखनऊ में उनका उपचार चल रहा था। प्रदीप कुमार गुप्ता ‘दैनिक आज’ समाचार पत्र के सक्रिय और समर्पित पत्रकार रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सजगता के लिए उन्हें जाना जाता था। स्थानीय मुद्दों…
फर्रुखाबाद : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, प्रभावी पैरवी से मिला न्याय।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में न्याय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए लगातार गंभीर मामलों में सशक्त पैरवी की जा रही है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस, अभियोजन पक्ष, व कोर्ट स्टाफ के अथक प्रयासों से एक जघन्य हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गगन दुबे पुत्र अनिल दुबे, निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0-199/2020, वाद सं0-1139/2020, धारा 147, 148, 149, 302 भारतीय दंड संहिता के तहत…
