फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 थाना मेरापुर पुलिस ने ग्राम कुवेरपुर जुन्नारदार में जानलेवा हमले के आरोपी को डबल बैरल 12 बोर की लाइसेंसी टूटी हुई बंदूक और दो खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में थाना मेरापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 81/2025 धारा 351(3)/109/352/115(2) बीएनएस व 3/25/30/27 आर्म्स एक्ट के तहत यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: आदर्श कुमार…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त को 48 घंटे में किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रंगदारी मांगने एवं अनुसूचित जाति उत्पीड़न से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहरूख खान पुत्र नियामत खान, निवासी ढिलावल, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ है, जिसके विरुद्ध थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 193/2025 धारा 115(2)/352/308(5)/351(3)/324(5) BNS व…
फर्रूखाबाद:सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया ‘चंद्रगुप्त ऑटोमोबाइल्स’ का शुभारंभ
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में एक गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्त ‘मुन्ना भईया’ के नवीन प्रतिष्ठान ‘चंद्रगुप्त ऑटोमोबाइल्स’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने श्री सुनील कुमार गुप्त को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे उद्योगों की स्थापना न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराती है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में भी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने…
फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने शोक संतप्त परिजनों से की भेंट, दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद श्री मुकेश राजपूत आज भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरीखेरा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता अजय राजपूत के दादा जी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. श्री जीवा लाल राजपूत के निधन (19 जून 2025) पर गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद मुकेश राजपूत ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. जीवा लाल राजपूत एक समर्पित शिक्षक, समाजसेवी एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिनका संपूर्ण जीवन शिक्षा एवं…
फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की परिचय बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को समयबद्धता का संदेश
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की परिचय बैठक रविवार को बढ़पुर स्थित एक कॉफी शॉप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। इस अवसर पर मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए औपचारिक परिचय साझा किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने पार्टी अनुशासन और कार्यसंस्कृति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “सभी कार्यकर्ता बैठक में समय से पहुंचे। समयपालन ही भाजपा की प्राथमिक पहचान…
फर्रूखाबाद:ग्राम बरौन में चकमार्ग विवाद: दबंग प्रधान समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र ग्राम बरौन निवासी सुरेश चंद्र शाक्य ने गांव के वर्तमान प्रधान अवधेश व उसके साथियों के विरुद्ध थाने में गंभीर आरोपों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित चकमार्ग की पैमाइश के बाद गढ़वायी गई ईंटों को प्रधान व अन्य दबंगों ने उखाड़ फेंका और विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी। सुरेश चंद्र शाक्य ने अपनी तहरीर में बताया कि चकमार्ग को लेकर उनका विवाद प्रधान अवधेश व अन्य…
फर्रुखाबाद:निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, पिछड़ा वर्ग के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य OBC वर्ग के युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 14 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) निर्धारित की गई है।…
फर्रूखाबाद:अपराधियों को सजा दिलाने के लिए फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, चोर को दो वर्ष का कारावास
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नवाबगंज क्षेत्र में पंजीकृत चोरी के एक मामले में आरोपी सुबोध यादव को मा० न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कारावास और ₹3000 के आर्थिक दंड से दंडित किया गया है। अभियुक्त सुबोध यादव पुत्र रामनिवास, निवासी बलीपुर उलियापुर थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध थाना नवाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 205/2023,…
फर्रूखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कमालगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 153/2025 धारा 87/64 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में वांछित अभियुक्त सोनू मिश्रा पुत्र कल्लू उर्फ अवधेश मिश्रा, निवासी ग्राम चौसार, थाना अरवर, जनपद हरदोई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। घटना का विवरण दिनांक 08 जून…
फर्रुखाबाद:मानव उत्थान सेवा समिति ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम शाखा, फर्रुखाबाद में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से किया गया। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षकों हरीराम यादव और बा रामदेव सिंह ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जिसमें योग को पृथ्वी और पर्यावरण के साथ जोड़ते हुए इसके सार्वभौमिक महत्व को…
फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सड़क चौड़ीकरण पर जताई आपत्ति, 25 मीटर चौड़ाई की मांग को लेकर हुआ बैठक का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण योजना पर चर्चा की गई। यह बैठक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का प्रमुख विषय पंचालघाट से अमेठी कोहना होते हुए लालगेट तक प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क को घटाकर 25 मीटर किए जाने की मांग रही। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह मत व्यक्त किया कि 45…
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फर्रुखाबाद में हुआ भव्य आयोजन, 950 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 जनपद में आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के मंडी समिति मैदान, सातनपुर में योग का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि व महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद के कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की, जिनमें सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर, कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार, मण्डलायुक्त कानपुर के. विजयेन्द्र पांडियन, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,…
फर्रुखाबाद : योग को करने से मानसिक , शारीरिक , भौतिक एवं सामाजिक परेशानियां भी दूर होती हैं – हर्ष दुबे
हर्ष दुबे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त जनों को बताना चाहते है कि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम 2025 के अंतर्गत योग दिवस पर समस्त देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं सहित योग को जानने की जरूरत है । योग एक ऐसा साधन है जो पूर्ण रूप से प्राकृतिक और स्वास्थ्य है । योग को करने से मानसिक , शारीरिक , भौतिक एवं सामाजिक परेशानियां भी दूर होती हैं , योग से बीमारियां भी निवारण होती है , जैसे हाइपरटेंशन, शुगर , अवसाद , घबराहट , मोटापा , लीवर , एवं…
फर्रुखाबाद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद फर्रूखाबाद के मण्डी सातनपुर स्थल पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से लेकर जिले के आला अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त त्रिवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,…
फर्रुखाबाद:11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, जनपद फतेहगढ़ में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रातःकाल आयोजित इस योग सत्र में सभी ने अनुशासन और समर्पण के साथ विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के बीच मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह…
फर्रूखाबाद:भाजपा की वर्चुअल बैठक संपन्न, 21 से 29 जून तक विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिनांक 20 जून शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश दुबे की विशेष उपस्थिति रही। इस बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जिला पदाधिकारी, सोशल मीडिया संयोजक, मंडल प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश…
फर्रुखाबाद:जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का पैदल गश्त अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना एवं सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। बाजारों में सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों…
फर्रुखाबाद:गैसिगपुर में कोटेदार की पारदर्शिता की पहल, पूर्ति निरीक्षक ने की सराहना।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम के तहत पारदर्शी वितरण प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों के तहत पूर्ति निरीक्षक सदर अभिषेक मिश्र ने विकास खंड मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत गैसिगपुर में राशन कोटेदार की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार जितेंद्र सिंह राठौर की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर प्रसन्नता जताई और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक अनुकरणीय कदम है, जिससे खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है और कार्डधारकों…
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन पर सामुदायिक स्वास्थय अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण जिले में हैं 1032 फाइलेरिया रोगी।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन पर सीएचसी कायमगंज में मोर्बिडिटी मैनेजमेंट व डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (एमएमडीपी) के बारे में सामुदायिक स्वास्थय अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया l यह प्रशिक्षण प्रत्येक ब्लॉक में अलग अलग तिथियों में दिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद सीएचओ अपने-अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम,व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी देंगे। इससे यह प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता आम जनमानस को…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों एवं अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जानकारी ली तथा इनकी सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बीट प्रणाली की प्रभावी निगरानी, शस्त्रों के…
