फर्रूखाबाद:प्रशासनिक सतर्कता से जुमा की नमाज सकुशल संपन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जनपद में आज जुमा की नमाज के अवसर पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय स्वयं शहर क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने विभिन्न मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता और…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय संयुक्त पार्टी को निर्वाचन आयोग की नोटिस, राजनीतिक दल के पंजीकरण पर संकट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य के पंजीकृत अप्रत्याशित राजनीतिक दलों पर सख्ती बरतते हुए राष्ट्रीय संयुक्त पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस स्थिति में भेजा गया है जब पार्टी ने वर्ष 2019 से 2024 (छह वर्षों) की अवधि में कोई भी चुनाव नहीं लड़ा। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 56/2025/पीपीएसपीएस-III, दिनांक 20 जून 2025 के तहत यह निर्देश जारी किया गया था कि छह वर्षों तक चुनाव न लड़ने वाले दलों को नोटिस जारी कर उनका…

फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदी के जलस्तर की रिपोर्ट जारी, स्थिति सामान्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 सिंचाई विभाग द्वारा आज की गंगा एवं रामगंगा नदी के जलस्तर की जानकारी जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है, जिससे जनपद में बाढ़ की कोई तत्काल चिंता नहीं है। गंगा नदी का जलस्तर गंगा नदी का जलस्तर लो‍हिया सेतु (पंचालघाट) पर सुबह 8 बजे 136.25 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है। यानी गंगा नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 0.85…

फर्रुखाबाद:स्प्लेंडर को हल्के में ले रहा था Punch वाला, बाइक सवार ने कर दी Punch की कांच चकनाचूर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 शहर में सड़क पर रफ्तार और अहंकार का अजीब मामला सामने आया, जब एक Hero Splendor बाइक सवार और Tata Punch कार मालिक के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Punch चालक बार-बार बाइक सवार को ओवरटेक कर रहा था और उसे हल्के में ले रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्प्लेंडर बाइक Punch के अगले हिस्से में पूरी तरह फंस गई। कार की बोनट और विंडशील्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बाइक का अगला हिस्सा भी…

फर्रुखाबाद को मिली बड़ी सौगात: सेन्ट्रल जेल चौराहे पर नया बिजलीघर स्वीकृत, गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कटौती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 जनपद के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के सतत प्रयासों और भागीरथ कोशिशों के परिणामस्वरूप सेन्ट्रल जेल चौराहे पर एक और नया बिजलीघर (पावर स्टेशन) स्वीकृत हो गया है। यह जसमई तिराहे के बाद जनपद को मिला दूसरा नया बिजलीघर है, जो क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इस स्वीकृति के लिए सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा…

फर्रुखाबाद:कांवड़ यात्रा व मुहर्रम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा एवं मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग में आने वाले सभी गड्ढों को तत्काल, यानी कल ही भरवाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।…

फर्रुखाबाद:पुलिस को बड़ी सफलता, नाबालिग बालिका के अपहरण एवं पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और पाक्सो एक्ट के गंभीर प्रावधानों के अंतर्गत वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जून 2025 को थाना मऊदरवाजा पर एक वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि दिनांक 23 जून 2025 को उसकी…

ग्रीष्मकालीन राहत: मुंबई सेंट्रल से फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज के लिए स्पेशल ट्रेन, 1 जुलाई से बुकिंग शुरू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा गर्मी की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से कासगंज, फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर अनवरगंज तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09185 – मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज यह ट्रेन 6 जुलाई 2025 से 28 सितंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह ट्रेन 13:22 बजे वापी, 14:28 बजे सूरत, 16:33 बजे वडोदरा, अगली सुबह…

फर्रुखाबाद:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,19 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 जनपद में पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाते हुए 19 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा स्थानांतरण बोर्ड की अनुमति से जारी किया गया है, जिसका संदर्भ आदेश संख्या 48(स्थानांतरण)/2025 दिनांक 02 जुलाई 2025 है।  स्थानांतरण आदेश के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, उन्हें उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से रिजर्व पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है। आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सभी पुलिसकर्मी तत्काल…

फर्रुखाबाद: ससुरालीजनों ने महिला से दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकला

मामला थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र का है कोमल पत्नी मोनू कटियार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया उस प्रार्थना पत्र में बताया उसके ससुरालिजन व उसका पति आए दिन मारपीट करता है और अतिरिक्त दहेज की मांग करता है जबकि उसकी मां ने शादी के समय सारी मांगों को पूरा किया था शादी में दिए गए दहेज से ससुराली जनों को संतुष्टि नहीं हुई और एक कार की मांग करने लगे जब कोमल के परिजनों ने असमर्थता जताई तो ससुरालजन उत्पीड़न करने लगे कई बार कोमल को मारपीट कर…

फर्रूखाबाद:स्वच्छता के लिए फर्रुखाबाद में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया साफ-सफाई का संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 तहसील परिसर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण और स्वच्छता की शपथ के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के सहयोग से किया गया, जिसमें अनुकृति नाट्य मंच द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को समझाया कि किस तरह से वे अपने घरों से निकलने वाले…

फर्रूखाबाद:जन शिक्षण संस्थान द्वारा पूजा ब्यूटी पार्लर में ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स का शुभारंभ।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 न्यू कॉलोनी कुइयांबूट स्थित पूजा ब्यूटी पार्लर में आज जन शिक्षण संस्थान, फर्रूखाबाद के तत्वावधान में ब्यूटी केयर असिस्टेंट ट्रेड के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से नीरज पारिक, मनोज मिश्रा, मंजू शर्मा, पूजा शाक्य, नीलम शाक्य, एवं समूह की श्रद्धा दुबे व अभय दुबे उपस्थित रहे।     कार्यक्रम में उन सभी छात्राओं ने भाग लिया जिन्होंने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। इस पहल का उद्देश्य युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है, जिससे…

फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 जिले में बाढ़ नियंत्रण को लेकर सिंचाई विभाग द्वारा 3 जुलाई 2025 की सुबह और शाम की स्थिति पर आधारित रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक: गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है, जबकि लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे इसका जलस्तर 136.60 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से एकांश शाक्य और विनीता शाक्य का वैवाहिक संस्कार सम्पन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 आज ग्राम नगला निजाम निवासी श्री महेंद्रपाल सिंह शाक्य के पुत्र एकांश शाक्य एवं ग्राम ढड़ियापुर निवासी श्री रामनिवास शाक्य की सुपुत्री विनीता शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस बौद्ध दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार में बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण के बाद वर-वधू ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह कार्यक्रम में पारंपरिक धार्मिक मंत्रोच्चार की जगह तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और विचारों की गूंज सुनाई दी। विवाह समारोह…

फर्रूखाबाद:थाना नवाबगंज का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर (एच.एस.) एवं अन्य सक्रिय अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थानाध्यक्ष एवं समस्त पुलिस स्टाफ को बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने…

फर्रुखाबाद:स्कूली वाहनों पर चला एआरटीओ का डंडा, तीन वाहन सीज, ₹1.62 लाख का जुर्माना

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व वैधता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने किया, जिसमें फर्रुखाबाद नगर व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्कूल वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान तीन स्कूली वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं, जिनके चलते उन्हें थाना कादरी गेट में सीज कर दिया गया। इन पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा…

फर्रुखाबाद:प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने पंजीकरण और उपस्थिति पर जताई नाराजगी।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को विकास खंड कमालगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों का पंजीकरण अपेक्षा से काफी कम पाया गया, साथ ही उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं रही।      जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्थिति पर गंभीर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि पंजीकरण व छात्रों की नियमित उपस्थिति में शीघ्र सुधार लाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो…

फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, शीघ्र होगा शपथ ग्रहण समारोह।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट फर्रुखाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल आनंद पैलेस, रेलवे रोड पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारिक हितों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक़ खान ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही नगर से संबंधित सभी व्यापार मंडलों की क्षेत्रीय इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके उपरांत एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर फर्रुखाबाद में…

फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति पर निगरानी तेज, गंगा-रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिले में बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार गंगा एवं रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन की सतर्कता और चौकसी बढ़ा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार: गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित किया गया है। सुबह 08:00 बजे लोहिया सेतु (पांचालघाट) पर जलस्तर 136.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.70 मीटर नीचे है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।…

फर्रुखाबाद:सपा जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम्’ ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज के सांसद माननीय श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ‘वन्देमातरम्’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जन्मदिन की बधाई देते हुए नन्दकिशोर दुबे ने कहा कि “मानव जीवन ईश्वर का अनुपम उपहार है, और जब कोई व्यक्ति जनसेवा एवं राष्ट्रहित को अपने जीवन का उद्देश्य बना लेता है, तो वह जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन जाता…