फर्रुखाबाद:जाप के पदाधिकारियों ने किया कायमगंज विधानसभा के पश्चिमी क्षेत्र का भ्रमण, हक-अधिकारों के लिए संघर्ष का दिया संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी की ओर से आज कायमगंज विधानसभा के पश्चिमी क्षेत्र में एक विशेष जनसंपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी०सिंह शाक्य और महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्षा श्रद्धेया सुनीता सिंह शाक्य ने संयुक्त रूप से किया। दौरे के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने स्थानीय जनता से संवाद किया और पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और जनकल्याणकारी सोच से अवगत कराया। विशेष रूप से उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे को…

फर्रुखाबाद:धर्म परिवर्तन के प्रयास, धार्मिक अपमान व SC/ST एक्ट के आरोपी सोनू पास्टर गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कमालगंज थाना पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए धर्म परिवर्तन, धार्मिक अपमान और SC/ST एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शैलेश मसीह उर्फ सोनू पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश मसीह उर्फ सोनू पास्टर, निवासी ग्राम नगला दीना, सैनिक कॉलोनी, कोतवाली फतेहगढ़ का रहने वाला है। उसे मु0अ0सं0…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चर्चित कादरीगेट के थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जिले में पुलिस विभाग के आंतरिक पुनर्गठन के तहत आज एक महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, निरीक्षक श्री आमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक थाना कादरीगेट के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और स्थानांतरण आदेश के अनुपालन की आख्या गोपनीय कार्यालय को लौटती डाक…

फर्रुखाबाद:आप के जिला प्रभारी एड. बी.एल. दिवाकर का जिले में आगमन, हुआ भव्य स्वागत, संगठन निर्माण व शिक्षा मुद्दे पर बनी रणनीति।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय, आलू मंडी रोड पर आज एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एडवोकेट बी.एल. दिवाकर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्री प्यारे वारसी ने की, जबकि जिलाध्यक्ष इंजी. नीरज प्रताप शाक्य सहित पूरी जिला कार्यकारिणी और अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी बी.एल. दिवाकर ने अपने संबोधन में संगठन निर्माण पर विस्तृत चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को जनहितकारी मुद्दों…

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई से लेकर अपराध नियंत्रण तक दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को थाना अमृतपुर का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी आरती सिंह ने मौके पर मौजूद बीट आरक्षियों की बीट बुक की भी जांच की और उन्हें बीट व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने थाने में दर्ज टॉप 10 अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, तथा…

फर्रुखाबाद: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा, मोटरसाइकिल व कारतूस बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज थाना कम्पिल क्षेत्र में एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम इब्राहीम पुत्र बउआ उर्फ बबलू निवासी समेचीपुर चितार थाना शमशाबाद, जनपद फर्रुखाबाद है। अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसका इलाज वर्तमान में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में चल रहा है। मुठभेड़ का घटनाक्रम: दिनांक 13 जुलाई 2025 की रात्रि को…

फर्रुखाबाद:कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता के जन्मोत्सव पर भव्य पूजा-अर्चना और भंडारा कार्यक्रम आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जुलाई 2025 वैश्य समाज उत्तर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश मंडल महामंत्री अमन गुप्ता द्वारा शनिवार को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनरप्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भाव से एकत्रित हुए और पूजन उपरांत भंडारे का भव्य आयोजन कर जनसेवा व सद्भाव का संदेश दिया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजसेवी, डॉक्टर, अधिवक्ता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाते…

फर्रुखाबाद:दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा उपभोक्ता शिकायत निस्तारण हेतु मेगा कैंप का आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (द०वि०वि०नि०लि०) के अधीन विद्युत नगरीय वितरण खण्ड भोलेपुर, फतेहगढ़ द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु तीन दिवसीय मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। यह अभियान प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लखनऊ के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इस मेगा कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी विद्युत संबंधी समस्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है। अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड, फर्रुखाबाद के अनुसार मेगा कैंप की तिथियां एवं स्थान…

फर्रुखाबाद:नगर पालिका की बाउंड्री दीवार गिरने से बड़ा हादसा टला, कई झोपड़ियां क्षतिग्रस्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 शहर में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की लापरवाही को उजागर कर दिया। टाउन हॉल गांधी पार्क के पीछे की ओर स्थित नगर पालिका की सुरक्षा बाउंड्री दीवार मिट्टी के कटाव के चलते अचानक ढह गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से पहाड़ी क्षेत्र में बने कई कच्चे मकान और झोपड़ियों को नुकसान पहुँचा है। इन झोपड़ियों में रहने वाले…

फर्रुखाबाद:ग्राम गुतासी में कायाकल्प की नई कहानी: विद्यालय सौंदर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 जनपद के बढ़पुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुतासी एक बार फिर विकास की नई मिसाल पेश कर रही है। गांव को नाली मुक्त, स्वच्छ और पक्की सड़कों से सुसज्जित करने के बाद अब ग्राम प्रधान श्री आशीष मिश्रा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। विद्यालय के मुख्य द्वार को भव्य रूप देने का कार्य जारी है, वहीं पूरे परिसर में सौंदर्यीकरण और संरचनात्मक विकास की योजना तेजी से क्रियान्वित की जा रही है। शिक्षा के बेहतर माहौल…

फर्रुखाबाद:फिक्सिंग के नाम पर लाखों की ठगी, पोस्टमास्टर समेत तीन पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद में फिक्सिंग के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरेंद्र चतुर्वेदी पुत्र लक्ष्मी शंकर निवासी गालटोली, फतेहगढ़ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से सरजीत प्रधान पोस्टमास्टर, डाक अधीक्षक दीनबंधु पांडेय और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ याचिका दाखिल की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 09 मई 2025 को पोस्टमास्टर सरजीत ने उसके बेटे से वकालत में फिक्सिंग कराने के नाम पर दो लाख रुपये लिए। चार…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम हैं: 1. विकास उर्फ गौरव चौहान, पुत्र रामवक्श ठाकुर, निवासी हरिपुर थाना किशनी, जनपद मैनपुरी…

फर्रुखाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, एएसपी डॉ. संजय सिंह ने की पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 जनपद में आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय तथा थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक बलराज भाटी के साथ नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों, मंदिर परिसरों एवं भीड़भाड़ वाले संवेदनशील…

फर्रुखाबाद के तीनों पुल जर्जर, विकास राजपूत बोले—“वड़ोदरा जैसी अनहोनी से पहले जागे प्रशासन

1965 से 1976 के बीच बने पुल अब अपनी आयु सीमा पार कर चुके, आए दिन मरम्मत से परेशान जनता ने उठाई आवाज़”फर्रुखाबाद, 12 जुलाई 2025 —फर्रुखाबाद जनपद की तीन प्रमुख नदियों — काली नदी, गंगा नदी एवं रामगंगा नदी — पर बने पुराने पुल अब अपनी आयु सीमा पार कर चुके हैं और लगातार मरम्मत के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास राजपूत ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को चेताया है।उन्होंने बताया कि: • काली नदी…

फर्रुखाबाद में 14 जुलाई को लगेगा बृहद रोजगार मेला: 2100 से अधिक नौकरियों का सुनहरा अवसर।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 14 जुलाई 2025 को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इस मेले में देश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं – हीरो मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम पिस्टन, वाल्वो आयशर, स्वराज इंजन लिमिटेड, न्यू होलैंड ट्रैक्टर, एशियन, हायर एप्लायंसेज, सोलर…

फर्रुखाबाद:पांचाल घाट पुल की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी सख्त, जल्द शुरू होगा कार्य।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद का महत्वपूर्ण पांचाल घाट पुल इन दिनों अपनी जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा में है। आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पुल की बदहाली का संज्ञान लेते हुए कलेक्ट्रेट में एक आपात बैठक आहूत की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “पूर्व में निर्देश देने के बावजूद पुल पर गड्ढे नहीं भरे गए, जो अत्यंत खेदजनक है। कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है, जबकि पर्याप्त समय…

फर्रुखाबाद:पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री नीलाब्जा चौधरी को नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान द्वारा लखनऊ में उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी (CB-CID) के एडीजी श्री नीलाब्जा चौधरी (IPS) को अशोक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री नीलाब्जा चौधरी पूर्व में फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक और कानपुर ज़ोन के डीआईजी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में जनहित, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उत्कृष्ट कार्य किए गए, जिसकी सराहना आज भी की जाती है। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सीबीसीआईडी लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के…

फर्रुखाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को वाहन चोरी की घटना में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की गयी मोटरसाइकिल UP76AV5721 टीवीएस स्पोर्ट्स सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: धीरे पाण्डेय, पिता का नाम: रघुवंश…

फर्रुखाबाद में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार विक्रेताओं के लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद के कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही निगरानी में चार उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि बिना कृषकों की भूमि की पुष्टि किए अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक की बिक्री करने पर यह सख्त कदम उठाया गया है। जिन विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए…

फर्रूखाबाद की एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025  जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी आरती…