पीलीभीत अवगत करना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ऋण वितरण हेतु रु० 4855.44 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना तैयार की गई है। जो कि गत वर्ष की ऋण योजना से 10.29 प्रतिशत अधिक है। योजना के तहत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के लिए रु० 4584.25 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत कुल कृषि ऋण हेतु रु० 4203.85 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से फसली ऋण के लिए रु० 2776.67 करोड़ का लक्ष्य आवंटित है। इसके अतिरिक्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधोग के…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत ; नगर पालिका परिषद में साफ सफाई, जल निकासी की व्यवस्था ना होने पर लोगों ने उठाई मांग
पूरनपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा बरसात शुरू होने से पूर्व नाले नालियों की सफाई ना कराए जाने से बीती रात हुई बारिश से सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है नगर में शेरपुर रोड माधौ टांडा रोड गुप्ता पैट्रोल पंप रोड सहित नगर के रजागंज लाइनपार सहित नगर के साहूकारा से बड़े छोट नाले नालियों पर अवैध अतिक्रमण के चलते पटने के कारण बरसात के पानी का निकास बंद होने से नगर के बार्डो में जलभराव शुरू हो गया तथा नगर में व्याप्त गंदगी एवं नालों व नालियों के जो…
पीलीभीत:श्रीराम जानकी मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए अखण्ड पाठ व भंडारे के पश्चात रात्रि में भजन कीर्तन के बाद दूर-दराज से आए सन्त महात्माओं को मंगलवार को दक्षिणा देकर विदाई दी गई।
पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में दो जुलाई से अखण्ड पाठ व भंडारा प्रारम्भ हुआ। अखण्ड पाठ व भंडारे के पश्चात सन्त महात्माओं ने मंदिर पर रात्रि में विश्राम कर रात्रि भर भजन कीर्तन किए। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर सन्त महात्माओं के भजन कीर्तन को सुना और उनसे नवीन जानकारी प्राप्त की।मन्दिर के महंत बाबा राघवदास ने दूर-दराज से आए हुए सन्त महात्माओं को भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराकर उनको दक्षिणा देकर विदाई दी। जिसमें…
पीलीभीत:अमरनाथ तीर्थयात्रियों को सम्मान के साथ किया गया रवाना-पूरनपुर से 22 यात्रियों का जत्था कल जम्मू पहुचकर प्रारम्भ करेगा यात्रा।
पूरनपुर। बाबा अमरनाथ बर्फानी जी के दर्शन हेतु पूरनपुर से आज 22 शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ। इन भक्तों को पूरनपुर के सुप्रसिद्ध श्री शिव शक्ति धाम मंदिर से जय घोष के मध्य तिलक चंदन लगाकर, रामनामी दुपट्टे पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मान सहित विदा किया गया। बाबा भोलेनाथ से सभी की यात्रा सुखद, सरल एवं मंगलमय करने की प्रार्थना की गई। तीर्थ यात्रा के लिए हरिओम उपाध्याय, सुनील मिश्रा, विजयपाल सिंह, सुशील मिश्रा, उमेश सिंह, महावीर प्रसाद मिश्रा, संजय खंडेलवाल, इंद्रेश सिंह, अरुण प्रजापति, विनीत गुप्ता, सतीश मिश्र आदि…
पीलीभीत:गुरु पूर्णिमा पर संत योगी भीकमनाथ को किया याद।
पूरनपुर (पीलीभीत)तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास मठ मंदिर पर सोमवार को गुरुपूर्णिमा के पर्व पर योगी भीकम नाथ महाराज को याद किया गया योगी भीकम नाथ ट्रष्ट सेवा समिति के बैनर तले योगी भीकम नाथ के शिष्यों ने उनकी मूर्ति पर माल्यर्पण कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया और गुरुभक्ति गीत सत्संग का कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम पहुँचे जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरु के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चाकर गुरु को सबसे बड़ा बताया उन्होंने कहा कि सच्चे गुरु का मिलना कठिन है…
पीलीभीत:प्रमुख सचिव नियोजन ने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का किया औचक निरीक्षण
प्रमुख सचिव नियोजन उ. प्र. आलोक कुमार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली। इसके साथ ही साथ उन्होंनेे टाइल्सीकरण के कार्य को देखा और उसकी गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान लेक्चर रिसर्च लैब, रिसेक्शन हाल, लेक्चर थियेटर, बायो केमिस्ट्री, लाबी, कोरी डोर, टाइप-4 आवास, सीसीटीवी जोन रूम, एलओपी सहित अबतक कराये गये कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान आधे अधूर…
पीलीभीत:जिनकी कृपा मात्र से होता सुलभ सदा सुरधाम है
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने गुरु की महत्ता बताते हुए काव्य पाठ किया। इस अवसर पर देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा को सम्मानित किया गया। देर रात तक काव्य की रसधार प्रवाहित होती रही।पूरनपुर के शिव शक्ति धाम मंदिर के प्रांगण में आयोजित देवनागरी उत्थान परिषद की काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता पंडित राम अवतार शर्मा और संचालन डॉक्टर निराजना शर्मा ने किया। इस अवसर पर काव्य पाठ करते हुए पंडित राम अवतार शर्मा मुक्तक पढा- जिनकी…
पीलीभीत :श्रीराम जानकी मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुए अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया
पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में दो जुलाई से अखण्ड पाठ का शुभारंभ हुआ था। अखण्ड पाठ के पश्चात हवन पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया। महंत बाबा राघवदास ने भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। महंत बाबा राघवदास ने दूर-दराज से आए हुए सन्त महात्माओं का स्वागत किया। भंडारे में कई जिलों के महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, बंडा, जितौरिया…
पीलीभीत :खेत पर मेड़ विवाद को लेकर लाठी डण्डे चलने से दो लोग घायल हो गए, घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरियापट्टी निवासी ओमकार ने प्रभारी निरीक्षक को शनिवार को तहरीर देते बताया कि पड़ोसियों ने मेरे खेत की मेड तोड़ दी थी। जिसको सही करने को कहा तो वह आग बबूला हो गए। कहासुनी होते-होते चार आरोपियों ने लाठी-डंडे लाकर पीछे से आकर बेरहमी से पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। जिसमें ओमकार व भाई संजीव कुमार को सिर एवं हाथ में गम्भीर चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। लाठी-डंडे चलने से कई लोगों ने आकर बचाया। जिसमें ओमकार…
पीलीभीत :श्रीराम जानकी मंदिर पर गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया।
पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के नेतृत्व में गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार को पंडित श्रीमन नारायण एवं रामस्वरूप ने पूजन कर अखंड पाठ का शुभारंभ किया। जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। महंत बाबा राघवदास ने बताया कि सोमवार को गुरुपूर्णिमा पर अखंड पाठ के समापन पर हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें सभी श्रद्धालु भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें। धार्मिक समारोह में चेतन्य दास, दीनदयाल दास, सरोज बाजपेई, रामस्वरूप, सर्वेश…
पीलीभीत :अखंड पाठ में भाग लेने जा रहे सांड के सामने आने से वाइक सवार दम्पति गिरकर घायल हो गए।
पूरनपुर क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी हुकुम सिंह अपनी पत्नी प्रेमवती को लेकर रविवार को बाइक से पूरनपुर श्रीराम जानकी मंदिर में अखंड पाठ सुनने जा रहे थे। तभी साईं श्रद्धा वैंकट हाल के सामने शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक सामने से सांड आने से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक गिरने से पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। जिसमें राहगीरों ने उनको उठाया और बाद में उपचार कराया। उन्होंने बताया कि गुरु की कृपा से वह दोनों लोग बाल-बाल बच गए।
पीलीभीत : प्रमुख सचिव नियोजन ने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज का किया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत मा. प्रमुख सचिव नियोजन उ. प्र. आलोक कुमार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली। इसके साथ ही साथ उन्होंनेे टाइल्सीकरण के कार्य को देखा और उसकी गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान लेक्चर रिसर्च लैब, रिसेक्शन हाल, लेक्चर थियेटर, बायो केमिस्ट्री, लाबी, कोरी डोर, टाइप-4 आवास, सीसीटीवी जोन रूम, एलओपी सहित अबतक कराये गये कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान…
पीलीभीत :परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने विभिन्न मार्गो पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग कार्यवाही के दौरान 4 वाहनों को सीज एवं 6 वाहनों का चालान किया गया।
पीलीभीत : एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा रविवार की प्रात पीलीभीत- बीसलपुर व पूरनपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहनों की गहन जांच की गई, चेकिंग के दौरान 2 वाहन ओवरलोड संचालित होते पाए गए, जिन्हें पूरनपुर चीनी मिल चौकी पर सीज़ कर दिया गया इसके अतिरिक्त बीसलपुर में दो ऐसे ईको जो प्राइवेट वाहन के रूप में हरियाणा में पंजीकृत हैं किंतु व्यवसायिक वाहन की भाँति रोहतक से लखीमपुर खीरी को सवारियां ढोती पायी गई, दोनों वाहन चालकों के पास सवारियों को ले जाने…
पीलीभीत : जन कल्याण सुरक्षा संघ मासिक बैठक में वन सीमा पर तार फैंसिंग बाहर निकले बाघ पकड़ने की मांग।
पूरनपुर : जनपद के तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनियां खास जन कल्याण सुरक्षा संघ के कार्यालय पर पूर्व की भांति जन कल्याण सुरक्षा संघ (JKSS) के पदाधिकारियों की बैठक महीने के प्रथम रविवार को संपन्न हुई जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में संगठन के विस्तार पर चर्चा की और पदाधिकारियों से कहा कि आप गांव-गांव जाकर जनता के बीच मीटिंग कर जन-जन को संगठन के उद्देश्यों व उसके कार्यो के बारे में विस्तार से बतायें और ज्यादा से ज्यादा लोगो को संगठन के सदस्य बनायें साथ ही साथ…
पीलीभीत : डॉक्टर डे पर संदीप ने डॉ प्रशांत व डॉ नीरज का किया सम्मान
गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल हर वर्ष डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का सम्मान अवश्य करते हैं इसी क्रम में उन्होंने इस बार पूरनपुर के चिकित्सक डॉक्टर नीरज खंडेलवाल एवं डॉ प्रशांत गुप्ता को दोशाला उड़ा कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं सभी को शुभकामनाएं देते हुए समस्त डॉक्टर के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना भी कीवह बोले कि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा गया है एवं हम सभी को जीवन में अनेकों बार बेहतर जीवन,स्वास्थ्य के लिए उनकी सेवा लेने होती है, इसीलिए डॉक्टर विशेष सम्मान के पात्र हैं।
पीलीभीत : ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन पूरनपुर द्वारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता का जन्मदिन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
पूरनपुर कल ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन पूरनपुर द्वारा डॉक्टर्स डे स्थानीय आसाम रोड स्थित एक होटल में समारोह पूर्वक मनाया गया सभी चिकित्सकों ने सामूहिक रुप से केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है और समाज में डॉक्टरों का क्या महत्व है उनकी समाज के प्रति क्या जिम्मेदारी है इस पर विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि हमारे मन में मरीजों के प्रति दया भावना होना चाहिए और हम इसको एक व्यवसाय के…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षसम्पूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 05 का हुआ निस्तारण।
पीलीभीत: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 47 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित…
पीलीभीत:डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पल्स द्वारा शहर के डॉक्टर्स को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित।
पूरनपुर डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पल्स द्वारा शहर के डॉक्टर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। क्लब की प्रेसिडेंट श्वेता गुप्ता चार्टर प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ने शहर के सम्मानित डॉक्टर्स का सम्मान किया जिसमें डॉ अनिकेत गंगवार MOIC पूरनपुर, डॉक्टर सुधाकर पांडे , डॉक्टर प्रिया पांडे, डॉ अनुभव गुप्ता, डॉ मनदीप सिंह , डॉ एस एस चंदी , डॉ किरण अग्रवाल, डॉ प्रवीण गुप्ता, प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर रनदीप कौर चंदी, डॉक्टर नीरज खंडेलवाल आदि लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
पीलीभीत:ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा
पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ भ्रमण कर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अंशु जैन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मय फोर्स उपस्थित रहे।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में ईद-उल-अज़हा(बक़रीद) का त्यौहार सकुशल संपन्न।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 29-06-2023 को जनपद पीलीभीत में ईद-उल-अज़हा(बक़रीद) का त्यौहार सकुशल सम्पन्न हुआ। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) पर्व के दृष्टिगत निरंतर भ्रमणशील रहकर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा समस्त ईदगाह/मस्जिदों पर नियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल ने उपस्थित रहकर नमाज शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करायी तथा त्यौहार को सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
