शाहजहांपुर जिले से खबर , जिले के गांव सिकंदरपुर में बने भट्टा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई , जिसमें , एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, मामला शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र का है। जहां गांव मुडिया कला निवासी ललित शर्मा ने आज एक नई बाइक खरीदी और बाइक खरीदने के बाद बह परशुराम धाम मंदिर पहुंचा ।जहां उसने बाइक का पूजन कराया ।पूजन के बाद वह बाइक से अपने गांव के लिए…
Category: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज- जिलाधिकारी ने परेड ग्राउंड में पंजीकृत निर्माण श्रमिको की वयस्क पुत्रियो की सामूहिक विवाह योजना की चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण
प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की व्यस्क पुत्रियों के दिनांक 13 मार्च, 2023 को परेड ग्राउण्ड, माघ मेला क्षेत्र में सामूहिक विवाह हेतु चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सकुशल, भव्य एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अच्छे ढंग से साफ-सफाई, चूना छिड़काव, पेयजल हेतु स्वच्छ…
पीलीभीत :5वीं विशाल यात्रा का पदयात्री भक्तों का एक जत्था रवाना हुआ
पूरनपुर घुँघचाई से माता पूर्णागिरी देवी के दर्शन हेतु 5वीं विशाल यात्रा के रूप में 225 पदयात्री भक्तों का एक जत्था आज रवाना हुआ जोकि 12 तारीख को माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएगा इस यात्रा में भक्त समूह के साथ सुंदर-सुंदर झांकियां भी चल रही हैं ढोल नगाड़े और जयघोष के मध्य वातावरण भक्तिरस से परिपूर्ण है, यात्रा का माँ गोमती त्रिवेणी घाट के निकट पूरनपुर के गायत्री परिजन समाजसेवी संदीप खंडेलवाल ने स्वागत किया एवं उन्हें मार्ग हेतु खाद्य पदार्थ भेंट किया एवं उन सभी से संवाद…
पीलीभीत : शराब के नशे में धुत हुड़दंगी कार चालक ने दो युवकों को मारी टक्कर, घायल हुए
पूरनपुर ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने अलग अलग जगहों पर दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम रामनगर में सड़क के किनारे खड़े ग्राम शांतिनगर निवासी जसबीर को नशे में धुत कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से जसबीर की एक टांग टूट गई। मौके पर खड़े ग्रामीणों ने कार को रोकने के लिए पीछा…
पीलीभीत : विद्युत हाईटेंशन लाइन मे स्पार्किंग होने से गन्ने के खेत में लगी आग
पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में विद्युत हाईटेंशन जर्जर लाइन खेतों से होकर गुजर रही है इसको सही कराने को लेकर ग्राम प्रधान के द्वारा लगभग 1 साल पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जिसके चलते आज गन्ने के खेत में आग लग गई इस दौरान पंकज शानदार रामचंद्र शानदार लक्ष्मण डाली सुकू कुमार सहित कई किसानों का गन्ने की फसल जलकर राख हो गई जिसमें लगभग 8 एकड़ गन्ना जल गया…
पीलीभीत ; रंगों का पर्व होली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया
रंगों का पर्व होली नगर व ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।सुबह होलिका दहन स्थलों पर परिक्रमा कर जौ चढ़ाए। होलिका दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना करने वाले लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।इसके बाद रंगों की बौछार का दौर शुरू हो गया।बच्चों,युवाओं आदि सभी ने एक-दूसरे के रंग लगाकर और गले मिलकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी।नगर से लेकर देहात क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।सुवह होती ही ढोल नगाडों के साथ बडी संख्या में लोग अलग अलग टोलियां वनाकर होलिका स्थल पर पहुंचे।जल रही…
पीलीभीत ; ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कहोराम
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टाटरगंज निवासी सुरजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सुरजीत सिंह बुधवार की शाम को अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट जाने के कारण उसके नीचे दब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से सुरजीत सिंह को नीचे से निकाला। परिजनों ने आनन -फानन में गंभीर रूप से घायल हुए सुरजीत…
बुखार और सांस के रोगी वायरल इन्फ्लूएंजा की जद में , पढ़िए रिपोर्ट
UP में कोरोना संक्रमण की दर भले ही नियंत्रण में हो लेकिन वायरल फीवर का अटैक कम नहीं हो रहा। होली से 15 दिन पहले संक्रमण में आई तेजी, अभी भी कम होने का नाम नही ले रही। डॉक्टर इसे इन्फ्लूएंजा-A का सब टाइप H3N2 वायरस बता रहे हैं। वायरस के लक्षणों वाले मरीजों का अस्पतालों में तांता लगा रहा।लखनऊ के सरकारी अस्पतालों की OPD में होली के पहले H3N2 वायरस के अटैक के मामलों में 20% से 30% का इजाफा था। होली के बाद इसमें और ज्यादा इजाफा होने…
ब्लड कैंसर रोगियों को मिलेगी बड़ी राहत, KGMU में होगी मॉलिक्यूलर जांच
KGMU में ब्लड कैंसर से जुड़े मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही हैं। यहां जल्द ही ब्लड कैंसर की सटीक जांच हो सकेगी। इस जांच से हेमोटोलॉजी से जुड़ी दूसरी बीमारियों की पहचान भी हो सकेगी। इसके लिए पैथालॉजी विभाग में जल्द ही एडवांस नेक्स्ट जेन सीक्वेंसिंग शुरू होगी।पैथालॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. यूएस सिंह ने बताया कि ब्लड कैंसर की जांच की सुविधा अभी KGMU में नहीं है। मरीजों को बड़ी राहत देने के मकसद से सभी प्रकार के रक्त कैंसर की जांच की सुविधा जल्द ही शुरू…
पीलीभीत :युवक पर छेंडछांड कर पीटने का आरोप
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ होली पर शामिल होने बंडा गया था।उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की।विरोध करने पर पिटाई लगाकर जान से मारने की धमकी दी।शोर-शराबा पर युवक मौके से भाग गया। घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने पूरी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।दोनों पक्षों में हालांकि समझौते के प्रयास चल रहे हैं।मामला पुलिस…
पीलीभीत :संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
पूरनपुर मामला सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मनहरिया का है।यहां अधिकांश लोग जंगल के किनारे रहते हैं। गांव निवासी छत्रपाल के यहां संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग ने देखते देखते रूद्र रूप धारण कर लिया। उसने पड़ोस के बहादुर सिंह के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।दोनों घरों से चारपाई,कपड़े,बिस्तर व जरूरी दस्तावेज व नगदी आग की भेंट चढ़ गई।इसके बाद आग ने दिव्यांग अतरपाल सिंह के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया।यहां भी आग से भूसा,चारपाई,कपड़े,बिस्तर व 5-5 हजार की नकदी सहित हजारों का…
पीलीभीत :एक दर्जन मजदूरों का लाखों रुपए न मिलने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुरमजदूरी कराने गए एक दर्जन मजदूरों लाखों रुपए का भुगतान नहीं किया गया।पुलिस को तहरीर दी गई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना क्षेत्र के गांव डूंडा निवासी जितेंद्र कुमार, राकेश, सुरेंद्र,साजन,राहुल,दीपू,बासुदेव,बिक्कू सहित एक दर्जन मजदूरों को गांव के ही तीन ठेकेदार छत्तीसगढ़ में गन्ने की छिलाई कराने के लिए अपने साथ ले गए थे।जंहा एक फार्मर के यहां सभी ने गन्ने की छिलाई की।जिसमे 13500 रुपये प्रति एकड़ तय किया गया था। सभी मजदूरों ने चार महीना लगातार कड़ी…
पीलीभीत :दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर नेशनल हाईवे 730 पर शुक्रिया गुरुद्वारा के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके चलते चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थित राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिसैया के रहने वाले ओमकार व उसकी पत्नी नन्ही देवी किसी काम से पूरनपुर आ रहे थे। तभी साइड में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने जा रहे थे तभी सामने तहसील क्षेत्र के…
लखनऊ का हाईजिया इंस्टीट्यूट और ओम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट के संचालक हैं मास्टर माइंड, पढ़िए ED के रेड बाद खुलासा
यूपी में स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में घोटाला सामने आया है। इसका खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने किया। दरअसल, ED को किसी ने इसकी गोपनीय शिकायत की थी। इसी की पड़ताल में ED यूपी के 6 जिलों में ताबड़तोड़ छापे मारे तो पूरे मामले की पोल खुली। ED को कई ऐसे डॉक्यूमेंट हाथ लगे हैं, जिसमें अल्पसंख्यक, SC-ST स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में 100 करोड़ रुपए का घपला हुआ है। इसके लिए बैंक एजेंट्स ने गांववालों को सरकारी स्कीम के फायदे का झांसा देकर उनके नाम पर 3000 फेक अकाउंट्स खोल लिए।…
200 साल से ज्यादा पुरानी है लखनऊ की इमारतें, जॉली LLB की शूटिंग हुई थी, पर्यटन विभाग सुधारेगा दशा
लखनऊ की चार प्रमुख इमारतें अब होटल बनेंगी। 200 साल से ज्यादा पुरानी यह इमारतें खंडहर में बदल चुकी हैं। पर्यटन विभाग अब इनकी दशा सुधारकर एक नई दिशा देने की तैयारी में लगा है। उनके इस फैसले से विभाग की कमाई में इजाफा होगा। होटल या फिर पैलेस बनाए जाने के बाद इन इमारतों में राजस्थान की शाही इमारतों की तरह आलीशान शादियां होंगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।दैनिक भा,स्कर की टीम इन इमारतों की स्थिति देखने पहुंची। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर इसके इतिहास को जाना। पर्यटन विभाग…
मैनपुरी: अंगौथा में होली पर आलू की खुदाई को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई
प्रदेश के मैनपुरी जनपद में होली पर आलू की खुदाई को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई. घटना से होली की खुशियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. वारदात के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
फर्रुखाबाद : सफाई कर्मी के आगे ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी नतमस्तक जनता खुद नालियां साफ करने को मजबूर
ब्लाक मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत पिपरगाव मे लोग अपने ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान से कह कह कर परेशान हो गए लेकिन सफाई नहीं हुई लोगों ने स्वयं बीड़ा उठाया और कर डाली गांव की नालियां साफ पूरा मामला ग्राम पंचायत के पिपरगाँव के ग्राम मतापुर का है इस गांव की नालियां इस कदर बज बजा रही थी की नाली का पानी सड़क के ऊपर से गुजर रहा था आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या होती गांव के लोगों ने अपने ग्राम पंचायत सदस्य रीता शाक्य से गांव की…
दो महिलाओं ने फ्लैट पर किया कब्जा, फ्लैट बेचने के नाम पर 18 लाख ठगे
लखनऊ में फ्लैट मालिक ने किराएदार को फ्लैट बेचने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ठग लिए। रजिस्ट्री के नाम पर आरोपी पीड़ित को समय देता रहा। इस बीच बीच फ्लैट मालिक की परिचित दो महिलाओं ने फ्लैट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। कैसरबाग पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।लिस के मुताबिक बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित सरबरी अपार्टमेंट में महबूब आलम व उसकी पत्नी सबरा खातून का एक फ्लैट है। फ्लैट में हमीरपुर के बिहुनी निवासी विवेक कुमार 2017 से किराए पर रह रहे…
दुनिया की सबसे महंगी एग्जॉटिका गुझिया लखनऊ में मिल रही , ‘बाहुबली’ के 1 पीस की कीमत 6000 रुपए
होली में रंगों के अलावा सबसे खास चीज होती है गुझिया। आपने 500, 1000 या 2000 रुपए किलो की गुझिया खाई होगी। लेकिन क्या कभी 50 हजार रुपए किलो की गुझिया के बारे में सुना है? अगर, नहीं सुना तो जरा लखनऊ घूम आइए।होली पर आज हम आपको यूपी की प्रमुख मिठाइयों के साथ दुनिया की सबसे महंगी गुझिया के बारे में बताएंगे। ये कहां मिलती है, इसका स्वाद कैसा है, कैसे बनती है? सब कुछ।लखनऊ कैंट के सदर बाजार में छप्पन भोग की दुकान है। यहां दुनिया की सबसे…
प्रयागराज-थाना माण्डा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रयागराज-थाना माण्डा पुलिस द्वारा थाना माण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0 188/22 धारा 323/504/506/386/419/420/467/468/471/447 भादवि में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार मिश्रा पुत्र रेवती रमन मिश्रा नि0 ग्राम माण्डाखास थाना माण्डा प्रयागराज को दिनांक 06.03.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत माण्डाखास चौराहा से पुलिस थाना माण्डा व0उ0नि0 राम केवल यादव अपने सहयोगी साथी नि0 सुभाष सिंह, का0 शानू मिश्रा तथा का0 अनूप पाल के सांथ मिल कर दविस देते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उपरोक्त के ऊपर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर…
