कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में एक गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्त ‘मुन्ना भईया’ के नवीन प्रतिष्ठान ‘चंद्रगुप्त ऑटोमोबाइल्स’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने श्री सुनील कुमार गुप्त को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे उद्योगों की स्थापना न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराती है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में भी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने शोक संतप्त परिजनों से की भेंट, दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद श्री मुकेश राजपूत आज भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरीखेरा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता अजय राजपूत के दादा जी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. श्री जीवा लाल राजपूत के निधन (19 जून 2025) पर गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद मुकेश राजपूत ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. जीवा लाल राजपूत एक समर्पित शिक्षक, समाजसेवी एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिनका संपूर्ण जीवन शिक्षा एवं…
फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की परिचय बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को समयबद्धता का संदेश
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की परिचय बैठक रविवार को बढ़पुर स्थित एक कॉफी शॉप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। इस अवसर पर मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए औपचारिक परिचय साझा किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने पार्टी अनुशासन और कार्यसंस्कृति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “सभी कार्यकर्ता बैठक में समय से पहुंचे। समयपालन ही भाजपा की प्राथमिक पहचान…
गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 22 जून 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। यह कार्यक्रम सरकार की ‘जन-सेवा सर्वोपरि’ नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनसमस्याओं का निस्तारण तय समयावधि में किया जाए। उन्होंने…
कन्नौज:”मक्का पट्टी” पर किसानों की व्यथा, सड़क पर मक्का सुखाना बनी मजबूरी, सरकार कब लेगी ठोस कदम ?
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक अजीबोगरीब लेकिन चिंताजनक स्थिति देखने को मिल रही है जहां एक तरफ राज्य सरकार कृषि विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान सड़क पर मक्का सुखाने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों ने व्यंग्य में इसे “मक्का पट्टी” नाम दिया है। ये नज़ारा तब और चर्चा में आया जब माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में एक क्षेत्रीय दौरे के दौरान हवाई निरीक्षण किया, जिसमें यह दृश्य हवाईपट्टी की बजाय सड़क पर…
जौनपुर :युवक ने आत्महत्या की नियत से कुएं में लगाई छलांग
जफराबाद। थाना क्षेत्र के कजगांव के जेठपुरा मुहल्ले में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक मंदबुद्धि युवक ने कुएं में छलांग लगाकरआत्म हत्या का किया प्रयास हुआ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत बुलवाकर उक्त युवक को कुएं से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजवाया।सरफराज अहमद पुत्र मोहम्मद इलियास उम्र 32 वर्ष निवासी जेठपुरा थाना जफराबाद जौनपुर जो मंदबुद्धि का व्यक्ति है, ने पारिवारिक विवाद के चलते घर…
रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड़ से लटका मिला नवयुवक का शव
लालगंज के मलपुरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक 19 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान अंकित लोधी के रूप में हुई है। वह लालगंज मंडी समिति में लहसुन व्यापारी रामनरेश लोधी का पुत्र था।अंकित 21 की शाम को घर से निकला था। परिवार के अनुसार, उससे घर के निर्माण कार्य में मिट्टी को बराबर करने को कहा गया था। अगली सुबह लगभग 7 बजे राहगीरों ने स्कूल परिसर में नीम के पेड़ पर गमछे से लटका शव देखा और परिजनों को सूचित किया। घटना…
पीलीभीत : चंदिया हजारा सचिवालय में अजगर देखने से मचा हड़कंप
पूरनपुर। चंदिया हजारा पंचायत घर में घुसे अजगर को देख ग्रामीणों में हड़कंप मंच गया ग्रामीण पंचायत घर में जरूरी काम के लिए पहुंचे थे उनकी नजर अजगर पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रधान वासुदेव कुंडू को दी जानकारी पर पहुंचे प्रधान ने स्थानीय वन विभाग को सूचना दी मौके पर पंहुची वन विभाग ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा गांव जंगल के बीच में बसा हुआ है जहां वन्य जीवो की चहल कदमी…
पीलीभीत : श्री जी पैलेस में योग दिवस पर हुई काव्य गोष्ठी, कवि व कवयित्रियों ने किया रचना पाठ
पूरनपुर। योग से शान्ति मिले मन कौ चित शीतल देह निरोगी रहें। योग से ध्यान की शक्ति जंगे परमार्थ सधें ऋषि वाणी कहें। योग के आसन साधन सों तन के सब दूरि विकार बहें। योग से दीर्घायु आयु मिलें तन पुष्ट न किंचित दुःख सहें। वरिष्ठ कवि पंडित राम अवतार शर्मा ने उक्त सवैया पढ़कर योग का महत्व सरल शब्दों में समझाया। कई अन्य कवियों ने भी योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में मनहर काव्य पाठ किया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिरसा चौराहा के निकट स्थित श्री…
अलीगढ़:सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज किसी भी राजनीतिक दल का गुलाम नहीं- गिरीश कुशवाहा
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं अलीगढ़ मंडल के प्रभारी मुकेश सैनी की अध्यक्षता में कासगंज एटा हाथरस अलीगढ़ के समाज के प्रबुद्ध वर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई बैठक में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के व्यक्तियों ने अवगत कराया सत्ता पक्ष के नेता हमारा 14% वोट लेकर हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं और सरकार में मुझे न्याय नहीं मिल पा रहा है राजधानी लखनऊ से बैठक में पधारे राष्ट्रीय…
प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा थाना मऊआइमा का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-21.06.2025 को थाना मऊआइमा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा सलामी गार्द से सलामी ली गयी, तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सी0सी0टी0वी0, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों जैसे-विवेचना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि-विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें…
प्रयागराज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक संपन्न
सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत दिनांक-21.06.2025 को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने नगरीय / ग्रामीण क्षेत्रो में छोटे-बड़े नालो की साफ-सफाई, सीवरो की सफाई की जांच व खुले सीवर को ढकने के निर्देश दिये। पशुओ के लिए हरे चारे, भूसा एवं टीकाकरण, जर्जर पोल, ढीले तारो मोबाइल ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था एवं विद्युत सप्लाई की अतिरिक्त व्यवस्था एवं तहसीलो में बनाये गये शरणालयों की जांच, गौशालियों की जाँच, खाद्यान्न सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ…
जनपद प्रयागराज के संगम नोज व रिजर्व पुलिस लाइन्स में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद प्रयागराज के संगम नोज व रिजर्व पुलिस लाइन्स में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगम नोज पर आयोजित योग कार्यक्रम में माननीय मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता’नन्दी’, श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस आयुक्त प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज,पुलिस उपायुक्त नगर, जनप्रतिनिधिगण व आमजनमानस द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में प्रतिभाग करते हुये योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित योगाभ्यास में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/गंगानगर/यमुनानगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया…
लखनऊ:प्रशिक्षण पूरा होने के बाद हर थाने को मिलेंगे 25 अतिरिक्त सिपाही, कानून-व्यवस्था में आएगा सुधार-डीजीपी राजीव कृष्ण
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द ही बड़ी संख्या में नया बल मिलने जा रहा है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि नागरिक पुलिस के 60,244 नवनियुक्त सिपाहियों का 13 माह का प्रशिक्षण जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद प्रदेश के प्रत्येक थाने को 25 अतिरिक्त सिपाही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डीजीपी ने इसे उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए “गेमचेंजर” बताते हुए कहा कि यह नया…
फर्रूखाबाद:ग्राम बरौन में चकमार्ग विवाद: दबंग प्रधान समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 मऊदरवाजा थाना क्षेत्र ग्राम बरौन निवासी सुरेश चंद्र शाक्य ने गांव के वर्तमान प्रधान अवधेश व उसके साथियों के विरुद्ध थाने में गंभीर आरोपों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित चकमार्ग की पैमाइश के बाद गढ़वायी गई ईंटों को प्रधान व अन्य दबंगों ने उखाड़ फेंका और विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी। सुरेश चंद्र शाक्य ने अपनी तहरीर में बताया कि चकमार्ग को लेकर उनका विवाद प्रधान अवधेश व अन्य…
फर्रुखाबाद:निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, पिछड़ा वर्ग के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य OBC वर्ग के युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 14 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) निर्धारित की गई है।…
फर्रूखाबाद:अपराधियों को सजा दिलाने के लिए फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, चोर को दो वर्ष का कारावास
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नवाबगंज क्षेत्र में पंजीकृत चोरी के एक मामले में आरोपी सुबोध यादव को मा० न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कारावास और ₹3000 के आर्थिक दंड से दंडित किया गया है। अभियुक्त सुबोध यादव पुत्र रामनिवास, निवासी बलीपुर उलियापुर थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध थाना नवाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 205/2023,…
फर्रूखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कमालगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 153/2025 धारा 87/64 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में वांछित अभियुक्त सोनू मिश्रा पुत्र कल्लू उर्फ अवधेश मिश्रा, निवासी ग्राम चौसार, थाना अरवर, जनपद हरदोई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। घटना का विवरण दिनांक 08 जून…
लखनऊ:भारत ने योग को आत्मकल्याण के माध्यम से लोक कल्याण का माध्यम बनाकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 11वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की ऋषि परम्परा का ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ काया के साथ-साथ स्वस्थ मस्तिष्क भी उपलब्ध कराता है। भारतीय मनीषा ने प्राचीन काल से ही योग के महत्व से हम सभी को विस्तृत रूप से अवगत कराया है। मनीषा का मानना रहा है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्‘ अर्थात् धर्म के सभी साधनों, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति एक स्वस्थ्य…
फर्रुखाबाद:मानव उत्थान सेवा समिति ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम शाखा, फर्रुखाबाद में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से किया गया। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षकों हरीराम यादव और बा रामदेव सिंह ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही, जिसमें योग को पृथ्वी और पर्यावरण के साथ जोड़ते हुए इसके सार्वभौमिक महत्व को…
