फर्रुखाबाद:भाजपा पीडीए की एकता से घबराकर रच रही जातीय हिंसा की साजिश-चन्द्रपाल सिंह यादव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुम्मन निवासी श्री रामसिंह शाक्य और उनकी दो बेटियों दीक्षा एवं सुधा से आज समाजवादी पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल मिला और उनका हालचाल जाना। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता भी दी और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है।…

फर्रुखाबाद:राजनीति नहीं, सिर्फ अपनों का साथ , पीड़ित परिवार को सामाजिक संगठन ने दी आर्थिक सहायता।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी प्रदुमन में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सामाजिक संगठन “तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन” के पदाधिकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। संगठन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और यह भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ हैं। संगठन के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और संगठन उनकी…

फर्रुखाबाद:दीक्षा शाक्य से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, लोहिया अस्पताल में इलाज में लापरवाही पर जताई नाराज़गी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद के ग्राम पट्टी प्रदुमन थाना मोहम्मदाबाद की निवासी बेटी दीक्षा शाक्य से जुड़ी अमानवीय घटना के बाद आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात 9:00 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा और पीड़िता दीक्षा, उनके पिता राम सिंह शाक्य, माता और बहन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में दीक्षा शाक्य के इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर गहरी चिंता जताई। बताया गया कि पीड़िता को लगी गंभीर चोटों के बावजूद अभी तक एक्स-रे व अन्य आवश्यक टेस्ट…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, प्रयागराज की बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिसमें क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, संस्कृति विभाग, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नामित सदस्य श्री आर.पी. बघेल आदि उपस्थित रहें। बैठक में निषादराज पार्क के रख-रखाव हेतु ई-निविदा कराये जाने, स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत प्रयागराज के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को सम्मिलित करने के सुझाव दिये गये। इसके…

प्रयागराज : डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र जनसंपर्क अधिकारी इंटर पास छात्रों को कौशल विकास के क्षेत्र में पारंगत करेगा मुविवि- प्रोफेसर सत्यकाम

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज और माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के बीच शुक्रवार को शैक्षिक सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए।समझौता ज्ञापन के उपरांत दोनों संस्थानों के बीच शैक्षिक सहयोग बढ़ेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण मिलेगा। इस समझौता ज्ञापन के तहत मुक्त विश्वविद्यालय ऐसे पाठ्यक्रम विकसित करेगा जो प्रतिवर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लाखों छात्रों की जरूरतों को पूरा करेंगे।कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों…

लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले

शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में बिजली व्यवस्था और खाद की समस्या जिले की समस्याओं एवं गन्ना किसानों का बजाज चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान न होना,और खाद एवं बिजली व्यवस्था से परेशान जनता के बारे में अवगत कराया एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं को विस्तार से बताया,जिसमें पलिया में एक स्टेडियम,सुहेली नदी की डिसिल्टिंग एवं 1500 बच्चों की संख्या वाला मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनवाने का निवेदन किया जिस पर…

लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने खाद्य वितरण केदो का किया औचक निरीक्षण,पारदर्शी टोकन प्रणाली के निर्देश

जिले में खाद वितरण व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को तीन प्रमुख वितरण केदो का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे निरीक्षण की शुरुआत ओयल क्षेत्र में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बी पैक्स पुरवा सावल समिति से हुई जहां डीएम ने उर्वरक वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली और समिति सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने खाद के स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की गहन…

फर्रुखाबाद:एक लाख के इनामी अपराधी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान मौत, पुलिस को बड़ी सफलता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी मनू पुत्र स्व. लठूरी, निवासी ग्राम पखना थाना मेरापुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की ड्रिल और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और एकरूपता का संदेश देते हुए नियमित अभ्यास पर बल दिया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112, परिवहन शाखा, पुलिस मैस तथा क्वार्टर गार्ड आदि का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों…

कासगंज :जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025 हेतु पदाभिहीत उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया की दिनांक 18 जुलाई 2025. से 13 अगस्त 2025 के मध्य आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उपयुक्त कर्मचारियों की सूची सम्बन्धित विभागों से मंगा कर बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति मेन्युली एवं आयोग के सोफ्टवेयर पर करके उनका विधिवत प्रशिक्षण करा दिया जायें एवं प्रशिक्षण के समय पर ही सम्बन्धित बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनका कार्यक्षेत्र आवंटित करते हुए, मतदाता सूची एवं स्टेशनरी का वितरण भी कराया जाए तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को…

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के तहत जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण ट्रैकर एप पर संभव अभियान- 5.0 के तहत वजन, मापन, सी०बी०ई०, वी०एच०एस०एन०डी० व एफआरएस का कार्य सही ढंग से समयबद्ध पूर्ण किये जाने के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही अतिगम्भीर बच्चों का चिन्हांकन कर उनके स्वास्थ्य प्रबन्धन हेतु एन०आर०सी० में भर्ती करायें तथा बेसिक शिक्षा विभाग के पेयरिंग स्कूलों के सर्वे का कार्य खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों दो दिवस के अन्दर पूर्ण करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। आंगनबाड़ी…

प्रयागराज : जिलाधिकारी ने छोटा बघाड़ा, अशोक नगर क्षेत्र में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने गुरुवार को जनपद में माँ गंगा एवं माँ यमुना नदियों में बढ़ते जलस्तर एवं भारी वर्षा के दृष्टिगत बख्शी बाँध, छोटा बघाड़ा, अशोक नगर क्षेत्र एवं वहाँ पर बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया और बाढ़ राहत हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया l जिलाधिकारी ने अशोक नगर के न्याय मार्ग पर स्थित ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं बघाड़ा में एनी बेंसेंट स्कूल में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने…

उत्तर प्रदेश प्रयागराज राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत ऐसे प्रकरण जिनमें सुलह समझौता के आधार पर समाधान की संभावना अधिक हो कराए निस्तारण

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालय में लंबित ऐसे प्रकरण जिसमें सुलह समझौता के आधार पर समाधान की संभावना अधिक हो तो ऐसे प्रकरणों को उक्त अभियान के अंतर्गत मध्यस्थता के माध्यम से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाना है जिससे वादकारियों को त्वरित न्याय मिल सकेगा व उनके धन व समय की भी बचत होगी। दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा बताया गया…

फर्रुखाबाद:दुष्कर्म के दोषी दीवान विनय चौहान बर्खास्त, पुलिस अधीक्षक ने की सख्त कार्यवाही।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले पुलिस विभाग के दीवान विनय चौहान को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई दो जुलाई को एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में की गई है, जिसमें पुलिस जांच में दीवान को दोषी पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह गंभीर अपराध सीओ मोहम्मदाबाद द्वारा की गई जांच में पुष्टि के बाद उजागर हुआ। आरोपी दीवान विनय चौहान…

फर्रुखाबाद:पट्टी प्रदुमन में शाक्य परिवार पर हमला- आरोपी को भाजपा नेताओं का संरक्षण ?

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 ग्राम पट्टी प्रदुमन में हुई एक नृशंस घटना ने जिले भर में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि थाना मोहम्मदाबाद के पिपरगांव निवासी मानवेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाक्य परिवार की बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर को सत्तारूढ़ दल के कई बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण अब तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं हो सकी है। हमला: क्या हुआ था उस दिन? रामसिंह…

फर्रुखाबाद:बाबा पांडेश्वर नाथ महाराज के दरबार में श्री राम कथा के पंचम दिवस पर भजन गायक मुन्ना गुप्ता का सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 श्री पांडेश्वर नाथ महाराज के पावन दरबार में चल रही श्री राम कथा के पंचम दिवस का आयोजन भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं भजन गायक मुन्ना गुप्ता ने “मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन प्रस्तुति के उपरांत मंच पर श्री गुप्ता को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। समाजसेवी श्वेता दुबे, प्रीति मिश्रा, राम जी पाठक, राजेश हजेला, रोहित शर्मा एवं बड़े…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने किया छेत्र का दौरा,लोगों की समस्याओं को सुनकर किया निराकरण

गोला गोकर्णनाथ – गोला विधायक अमन गिरी ने बृहस्पतिवार को ग्राम तकिया में पहुंचकर बाजार भ्रमण किया वहां के दुकानदारों की समस्याओं को सुना व उन समस्याओं का निराकरण किया एवं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सहायता समूहों को लेकर माताओं व बहनों की समस्याएं सुन समूह के बिंदुओं पर वार्तालाप किया और जो समस्याएं माताए एवं बहनों ने बताई उन समस्याओं का विधायक अमन गिरी द्वारा निराकरण भी किया गया तत्पश्चात माननीय विधायक अमन गिरी ग्राम अजान पहुंचे वहा के ग्रामवासियों से मिलकर वहां की समस्याओं को सुना…

फर्रुखाबाद:दिलीप राजपूत आत्महत्या मामला: सांसद प्रतिनिधि समेत दीवान और सिपाही को जेल भेजा गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के छेदानगला में दिलीप राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांसद प्रतिनिधि रजनेश राजपूत, दीवान महेश उपाध्याय और सिपाही जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना मऊदरवाजा अध्यक्ष बलराज भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला क्या है? यह मामला थाना…

लखीमपुर खीरी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की खाद्य वितरण में उद्दंड सिपाही की बर्खास्तगी की मांग

लखीमपुर खीरी – विधानसभा श्रीनगर के बहुद्देशीय सहकारी समिति शंकरपुर भदूरा पर 16 जुलाई को खाद लेने हेतु बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए थे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज किया गया इस बर्बर लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों को को गंभीर चोटे आईं है जिसकी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है हमें यह भी मालूम है कि पिछले 12- 14 सालों से यह किसान विरोधी सरकार किसानों के लिए कोई भी ठोस कदम अभी तक नहीं उठा पाई…

फर्रुखाबाद में चार अभियुक्तों को पाक्सो एक्ट के अंतर्गत तीन वर्ष की सजा- प्रभावी पैरवी से मिली सफलता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों के तहत अपराधियों को कठोर दंड दिलाने हेतु की जा रही प्रभावी पैरवी का परिणाम सामने आया है। जनपद फतेहगढ़ की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आज एक अहम फैसले में चार अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास एवं चार-चार हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2018, वाद संख्या 21/2018 से संबंधित है, जिसमें आरोप धारा 354, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के…