फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 जनपद के आदर्श थाना मऊदरवाज़ा में आज पुलिस झंडा दिवस समारोह बड़े ही सम्मान और अनुशासन के साथ मनाया गया। थाना परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने ध्वज फहराकर सभी पुलिसकर्मियों को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को बैज भी लगाए गए। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस झंडा दिवस के महत्व को याद करते हुए बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 23 नवंबर 1952 को पहली बार यूपी पुलिस को पुलिस…
Category: उत्तर प्रदेश
लखनऊ:डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया लैपल-पिन, स्मृति-चिह्न भेंट कर बढ़ाया गौरव
लखनऊ:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आज एक विशेष और गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का लैपल-पिन लगाया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। यह क्षण डीजीपी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण होने के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए सम्मान का विषय रहा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि…
हरदोई के डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक मीणा ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
हरदोई:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 जनपद के जिलाधिकारी आईएएस अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक आईपीएस अशोक मीणा ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में आयोजित हुई, जिसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने हरदोई में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली और समयबद्ध व पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने जिले…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज शिव वाटिका मैरिज लॉन में हुआ भव्य कार्यक्रम में बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार।
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को स्थानीय शिव वाटिका मैरिज लान नवाबगंज में आज एक गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न हुआ। यह विवाह समारोह सभासद अनिल शाक्य की बहन ज्योति, पुत्री श्री महेशचन्द्र शाक्य (निवासी—बरतल गली, वार्ड संख्या 14, गांधीनगर, नवाबगंज) और सरलकुमार, पुत्र श्री वेदराम शाक्य (निवासी—ग्राम नगला टीका, पोस्ट बरौन, जिला फर्रुखाबाद) के मध्य आयोजित किया गया। विवाह की विशेषता यह रही कि पूरा दाम्पत्य संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार अत्यंत सरल, शांत और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न…
फर्रुखाबाद: एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी सातनपुर में नए आलू की हुई एंट्री, आढ़तों पर हुआ शुभारम्भ
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी के रूप में प्रसिद्ध सातनपुर मंडी में आज नए आलू की आवक का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर आढ़तियों ने विधि-विधान से पूजन किया, प्रसाद का वितरण किया और दुकानों का मुहूर्त कर नए सीज़न का स्वागत किया। मंडी में आज सबसे पहले मेसर्स सुरेश कुमार विजय कुमार तथा मेसर्स विकास यादव–गौरव यादव की आढ़तों पर नए आलू की आवक दर्ज की गई। दोनों आढ़तों पर मिलाकर लगभग 100 पैकेट नए आलू आए। एक पैकेट में…
फर्रुखाबाद: महिला की जमीन पर कब्जा दिलाने के आरोपी दरोगा गिरीश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर।
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 जिला पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने महिला की जमीन पर कब्जा करवाने के गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाते हुए थाना नवाबगंज में तैनात उप निरीक्षक गिरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने चंपुरा रोड पर रहने वाली सावित्री देवी की जमीन पर जोधा नगला निवासी तेज सिंह को कब्जा दिलाया था। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य और जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा कराने के लिए दरोगा ने…
लखनऊ:यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एस.एन.पांडेय सहित कई अधिकारी निलंबित।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में गंभीर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक शेष नाथ पांडेय (एस.एन. पांडेय) सहित कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ■ संयुक्त निदेशक एस.एन. पांडेय निलंबित सूत्रों के अनुसार विभागीय जांच में पाया गया कि मदरसों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं और वेतन भुगतान गड़बड़ियों में संयुक्त निदेशक की लापरवाही और भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसी आधार पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर…
फर्रुखाबाद:टीबी रोगियों में बढ़ जाता है एड्स का खतरा – डॉ.रंजन गौतम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. रंजन गौतम ने की। कार्यक्रम में ज्वाइंट डायरेक्टर रमेश चन्द्र, डीएसओ आगरा की रेनू वाला, नाको दिल्ली से तृप्ति जैन, डॉ. अनुनय कुटार, डीपीटीसी अमित कुमार तथा पीएसआई इंडिया से अनुपम मिश्र शामिल रहे। टीबी रोगियों में एड्स का जोखिम अधिक – डॉ. गौतम बैठक के दौरान डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि टीबी…
लखनऊ में सम्पन्न हुआ भव्य विवाह समारोह, जिले के कई गणमान्य हुए शामिल
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 आनंदी वर्ड मैजिक लॉन में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय विवाह समारोह में विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के पूर्व विधायक एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री कुलदीप गंगवार के सुपुत्र अभय सिंह का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, तथा नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के प्रतिनियुक्त अध्यक्ष राहुल राजपूत सहित कई अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपत्ति…
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधानसभा को बड़ी सौगात: 36.37 करोड़ की लागत से होगा फर्रुखाबाद-चैनत मार्ग का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित फर्रुखाबाद-चैनत मार्ग (पलिया बेडीरौर कड़हर होते हुए) के सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर ₹36.37 करोड़ की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस स्वीकृति के लिए अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि यह…
प्रयागराज : मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-22.11.2025 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी…
दिव्यांगजनों में दिव्य रचनात्मक क्षमता होता है”- माननीय न्यायमूर्ति श्री क्षितिज शैलेन्द्र जी प्रयागराज
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय, प्रयागराज के संयुक्त सहयोग से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज में त्रिदिवसीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद रहे। माननीय न्यायमूर्ति ने दिव्यकला एवं कौशल प्रदर्शनी में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत एवं सरकारी विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। माननीय न्यायमूर्ति जी ने दिव्यांगजनों के हितार्थ उत्तर प्रदेश मूक बधिर…
प्रयागराज:मण्डलायुक्त ने मण्डल के जनपदों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की
मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को संगम सभागार में ऑनलाइन माध्यम से मण्डल के जनपदों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपद प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर के सभी चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से सम्बंधित क्षेत्रों में एसआईआर कार्यक्रम के तहत कितने फार्म वितरित किए गए तथा वितरण के सापेक्ष कितने फार्मों का संग्रह किया गया तथा कितने फार्मों को डिजिटाइज किया गया, की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने धीमी प्रगति वाले ईआरओ को…
लखीमपुर खीरी : धर्म सभा इंटर कॉलेज में 25 नवंबर को जिले के 451 जोड़ो का होगा सामूहिक विवाह
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) लखीमपुर खीरी के डीएस कॉलेज मैदान में 451 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अंतिम तैयारियां जारी हैं। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। यह आयोजन 25 नवंबर को होना है। 25 नवंबर को जिले में 451 जोड़ों का सामूहिक विवाह के कार्यक्रम की तैयारियों का सीडीओ अभिषेक कुमार ने बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने वेदिकाओं के प्रस्तावित स्थान,बैठने की व्यवस्था,साफ सफाई की व्यवस्था,रजिस्ट्रेशन…
लखीमपुर खीरी : थाना समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए आदेश
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिनांक 22.11.2025 दिन शनिवार को जिलाधिकारी महोदया खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना कोतवाली सदर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों…
फर्रुखाबाद:थाना मोहम्मदाबाद में ‘थाना समाधान दिवस’ पर डीएम–एसपी की संयुक्त जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मोहम्मदाबाद पहुँचकर जनता की समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के पहुंचते ही थाना परिसर में मौजूद फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। डीएम और एसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का…
फर्रुखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी, 23 नवम्बर को होगा विशेष अभियान दिवस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) का कार्य जिले में तेजी से प्रचलित है। यह विशेष पुनरीक्षण अभियान 04 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इसी क्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं, उनका संग्रह कर रहे हैं और निरंतर बीएलओ एप के माध्यम से अपलोडिंग भी कर रहे हैं। पूरे जिले में यह प्रक्रिया युद्धस्तर पर संचालित है। 23 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस निर्वाचन…
फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के आगमन पर आज विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र माननीय सदस्या के समक्ष प्रस्तुत किए। श्रीमती सैनी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित…
फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने मेरापुर में कानून-व्यवस्था हेतु पैदल गश्त की
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह द्वारा शनिवार को थाना मेरापुर क्षेत्र के मुख्य बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। एएसपी ने बाजार में मौजूद दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा से संबंधित उनकी समस्याएँ भी जानीं। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।…
फर्रुखाबाद: लेखपाल संघ की बैठकों में गूँजी समस्याएँ, 8 दिसंबर तक समाधान न होने पर तेज होगा आंदोलन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, जनपद की तीनों तहसीलों—सदर, कायमगंज और अमृतपुर में शनिवार को तहसील स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। ये बैठकें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत सम्पन्न हुईं, जिसमें लेखपालों की वर्षों से लंबित समस्याओं और आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठकों में संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फर्रुखाबाद इकाई प्रदेश भर में चल रहे आंदोलन के साथ पूर्णतः एकजुट है। लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति प्रक्रिया में सुधार, फील्ड कार्य के…
