पीलीभीत: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 22 से 31 जनवरी तक निशुल्क राशन वितरित कार्यक्रम संपन्न

पीलीभीत : जिला पूर्ति अधिकारी पीलीभीत ने बताया कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 22 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक प्रति यूनिट 3 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाएगा।जो राशन कार्ड धारक आधार वेरिफिकेशन से अन्नप्राप्त नही कर पाते वे OTP के माध्यम से अन्न प्राप्त कर सकते हैं। सभी राशन की दुकानें प्रातः 6बजे से सांय 9बजे तक खुली रहेंगी तथा सभी राशनकार्ड धारक कोविड़ प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करें ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं व परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की जांच की गई

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही टी0ई0टी0 परीक्षा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथम पाली में ज्ञान इंटरनेशनल व हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की जांच करते हुये पहचान पत्र से मिलान किया गया साथ ही साथ कक्ष निरीक्षकों की भी जांच कराई गई तथा सभी को आवश्यक दिशा…

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी 30 स्टार प्रचारकों की सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावके लिए भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी शनिवार देर रात अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव,अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद डिंपल यादव शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में अपने बयानों को लेकर राज्यसभा में चर्चा में रहने वाली जया बच्चन का नाम भी शामिल है। उन्हें सूची में पांचवा स्थान दिया गया है। वहीं भाजपा छोड़ सपा की सवारी कर रहे…

पीलीभीत : थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस का सराहनीय कार्य खोया मोबाइल तत्काल ढूंढ प्रार्थी को किया वापस ।

पीलीभीत : प्रार्थी पवन कुमार पुत्र राम दयाल का मोबाइल अचानक सेहरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत खो गया था जिसकी सूचना पवन कुमार ने थाना सेहरामऊ उत्तरी में 112 पर कॉल करके दी और 112 पर काल की सूचना प्राप्त होते ही 112 की पूरी टीम गाड़ी नंबर UP 32 DG 2079 में उपस्थित हेड कांस्टेबल राम सिंह कांस्टेबल सुमित पाल व धर्मवीर सिंह तत्काल प्रभाव से छान-बीन शुरू कर दी काफी मुश्किल के बाद मोबाइल गायब करने वाले युवक बब्लू गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता को पकड लिया और शिकायत…

प्रयागराज – RAF के जवानो के सांथ प्र0नि0 थाना मांडा के नेतृत्व में पैदल मार्च

प्रयागराज – तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा मे प्र0 नि0 थाना मांडा महेश मिश्रा के नेतृत्व में RAF के जवानो के सांथ थाना क्षेत्र के चिलबिला, भारतगंज, मांडा मार्केटों का भ्रमण करते हुए उपरौध क्षेत्र के हाटा मार्केट तक आज दि0, 22/01/2022 को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के निर्देश पर आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्दे नजर पैदल फालिङ्ग मार्च निकाला गया जिसमे प्र0नि0 थाना मांडा महेश मिश्रा सहित थाने के सभी पुलिस बल तैनात रहे lद दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय की बैठक सम्पन्नभुगतान जिनका अभी तक बकाया है, उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाये जिलाधिकारी 22 जनवरी 2022 तक ।

 प्रयागराज : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की समीक्षा बैठक की गयी जिलाधिकारी ने सभी धान क्रय केन्द्रों के एजेन्सियो को निर्देशित किया है कि जिनका भुगतान अभी तक बकाया है, उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाये तथा यदि नही करते है तो नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं, उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया है कि सभी एजेन्सियो के साथ बैठक अवश्य कर ले, मण्डी समिति कोरांव को भुगतान में लापरवाही के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है, अगर…

रायबरेली : बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम।

जगतपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर चौराहे के पास दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।गौरा विकास खण्ड के वादी पुर निवासी महेंद्र कुमार तिवारी किसी काम से ऊंचाहार जा रहे थे कि मधवापुर चौराहे के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार को भी गंभीर अवस्था में जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। महेंद्र कुमार तिवारी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी…

रायबरेली:गौवंश संरक्षण के लिए सीडीओ संग प्रधानों की हुई अहम बैठक

सरेनी,रायबरेली – सरेनी खंड विकास अधिकारी सरेनी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली की ब्लॉक के ग्राम प्रधानों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत हुयी।वीडियो वार्ता में मुख्य बिंदु गौ वंश संरक्षण करने हेतु ग्राम प्रधानों को उत्साहित किया गया मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिक ठंड व बारिस होने की वजह से चारा की तलाश में इधर उधर किसानों की फसलों को नुकसान पहुचा रहे जिससे किसान भी परेसान है खंड विकास अधिकारी सरेनी आशीष सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी जमीनों को चिन्हित कर…

बौद्ध भिक्षु तिक न्यात हन्ह का 95 साल की उम्र में निधन

बौद्ध भिक्षु तिक न्यात हन्ह का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने वियतनाम के उसी तु हियु मंदिर में प्राण त्यागे जहां से उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हुई थी। तिक न्यात हन्ह के अनुनायियों ने उनके आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। तिक न्यात हन्ह ने अपनी पहचान विचारक, कवि, लेखक और एक्टिविस्ट के रूप में भी बनाई। वियतनाम युद्ध को खत्म करने का आह्वान करने के लिए करीब 40 साल के लिए उन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया था। अपनी…

रायबरेली: मुजरिम की निशानदेही पर पुलिस ने किया चोरी का माल बरामद

महरजगंज रायबरेली । धारा 457।380 आई पी सी से सम्बंधित अभीयुक्त राजकुमार सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी पूरे राम सिंह मजरे मिर्जगढ़ थाना मोहन गंज जिला अमेठी को पुलिस अभिरक्षा रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर एक जोड़ी पीली धातु झुमका एक पीली धातु की अंगूठी बरामद कर उसपर लगी धारा में धारा 411।413 की बढोत्तरी कर दी है। बरामद माल की शिनाख्त वादी द्वारा की गई।बिधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया है।यहां सवाल एक बात का उठता है कि पुलिस ने जिस पीली धातु…

रायबरेली: निर्माणाधीन अंडर पास में जलभराव

डलमऊ /रायबरेली: रेलवे अंडर पास निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन जलभराव की समस्या से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है इसके पूर्व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा अंडर पास बनाए जाने का विरोध भी किया गया था लेकिन काम रोकने के बाद पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ दरियापुर रेल खंड पर गेट संख्या 11सी पर रेल विभाग के द्वारा अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस पर निर्माण कार्य से ही जलभराव की समस्या बन गई है। इधर…

पीलीभीत : हर पल भला सोचो लाभ रहेगा.. सन्दीप खंडेलवाल

पीलीभीत :पूरनपुर हर दिन कुछ अच्छा करते चलो परमात्मा की कृपा से आपके साथ भी बुरा नहीं होगा, बस उसके पीछे भावना स्वार्थ वाली न हो ऐसा मानना है गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल काउन्होंने उनके प्रयास द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रहे ग्राम मोहनापुर के 14 बच्चों के मध्य पहुंच कर सभी से ढेर सारी बातचीत की सवाल जवाब तो किए ही साथ ही 26 जनवरी से संबंधित देश भक्ति गीत भी सुने सभी को साफ सफाई व पढ़ाई के महत्व के बारे में भी बताया जैसा कि वो अक्सर फेसबुक…

पीलीभीत: टीईटी परीक्षा की पूरी तैयारी 24घण्टे फ्री रहेंगी रोडवेज बसे।

पीलीभीत:23/1/2022को होने वाली टीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली प्रातः 10बजे से अपराह्न 12: 30बजे तक व द्वितीय पाली 2: 30से5बजे तक। पीलीभीत परिवहन निगम इंचार्ज दीनानाथ ने सभी परिचालकों को निर्देश दिया कि निशुल्क यात्रा हेतु अभियार्थी से स्वप्रमाणित प्रवेश पत्र की छाया प्रति लेकर शासना देश का पालन किया जाए जो अभियार्थी स्वप्रमाणित प्रवेश पत्र नहीं देंगे उनसे पूरा किराया लिया जायेगा। अभियार्थी 30मिनिट पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का आदेश जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे पूर्व में ही दे चुके हैं।

बाबू सिंह कुशवाहा ने किया गठबंधन का ऐलान

ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल-मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को गठबंधन का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो दो मुख्यमंत्री होंगे. इसमें से एक ओबीसी समुदाय से होगा. जबकि दूसरा दलित समुदाय से. इसके अलावा, तीन उप मुख्यमंत्री भी होंगे. बाबू सिंह कुशवाहा अपनी जन अधिकारी पार्टी चला रहे हैं. बता दें, यूपी में थर्ड फ्रंट…

पीलीभीत : रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज तहसील पूरनपुर कोतवाली रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करा तथा लोगों से अपील की कि सब लोग अपने अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें यह हमारा अधिकार है और हमें मतदान के दिन सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करना है इस अवसर पर कौशलेंद्र भदौरिया अध्यक्ष श्याम खंडेलवाल आकाश खंडेलवाल शेखर ठाकुर डॉ मनदीप सिंह पारस गुप्ता ऋषि खन्ना आदि…

पीलीभीत: पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से बाबूराम पासवान फिर बने भाजापा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

पीलीभीत: पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से बाबूराम पासवान फिर बने भा जा पा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर पूरनपुर 129 विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर मौजूदा विधायक को भारतीय जनता पार्टी में अपना प्रत्याशी आज शुक्रवार को घोषित कर दिया घोषणा सुनते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर की ओर उन्हें बधाई देने पहुंच गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी हुई भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट में पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र 129 से पिछले 05 वर्षों से विधायक…

गाज़ीपुर: मृत्यु बोज बंद कर श्रद्धांजलि सभा कराये राजकुमार मौर्य जी

गाज़ीपुर: गोविंदपुर मठिया निवासी समाजसेवी राजकुमार मौर्य की माताजी मुराती देवी मौर्य का देहावसान 7 जनवरी को हो गया । जिनकी श्रद्धांजलि सभा 20 जनवरी को अंबेडकर पार्क गोविंदपुर में आयोजित की गई यह एक अनोखा कार्यक्रम रहा पीढ़ियों से चली आ रही कुप्रथा मृत्यु भोज को नकारते हुए राजकुमार मौर्य ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किए तथा अपनी माता जी के स्मृति में अंबेडकर पार्क व खेल का मैदान गोविंदपुर में 20 सोलर लाइट लगवाए अंबेडकर पार्क के समीप एक कक्ष का निर्माण करा कर बैटरी इनवर्टर की व्यवस्था…

रायपुर :-तुलसी मानपुर में 84 लाख की लागत से बनने वाले जल टंकी का जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने किया भूमि पूजा

रायपुर :- समीपस्थ ग्राम तुलसी मानपुर में नवनिर्माणाधीन पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार हेतु शुक्रवार को जिला पंचायत सभापति एवं किसान नेता राजू शर्मा के द्वारा भूमि पूजन किया गया.। इस अवसर पर जनपद सदस्य मीना मनोज मरकाम और सरपंच राजेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।सरपंच ने बताया कि गर्मी के दिनों में गांव में सबसे बड़ी समस्या पीने की पानी की होती है। हालांकि स्पोर्ट्स सोर्स योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को पेयजल प्रदान किया जाता है। बावजूद गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हो जाते थे। जिला…

मथुरा: मथुरा में मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, कईं ट्रेनों के बदले गए रूट

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित दिल्ली-मथुरा रेल खंड पर शुक्रवार देर रात भूतेश्वर एवं वृन्दावन रोड स्टेशन के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन के 16 डिब्बे उतरने की वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा और कई को डायवर्ट करना पड़ा. आगरा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यह मालगाड़ी चित्तूर निंबा स्टेशन से सीमेंट से लदे डिब्बों के साथ मथुरा होते…

पीलीभीत:अवैध शराब नेपाली मार्का सहित पकड़ा गया युवक

दिनांक 21.01.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री की रोकथाम संबंधी अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा भारत नेपाल बार्डर के पिल्लर नं0 18 के पास ग्राम बूदीभूड मोड़ से धर्मेंद्र पुत्र रामविलास निवासी ग्राम बूदीभूड थाना माधौटाडा जिला पीलीभीत को दो पेटी अवैध शराब नेपाली मार्का 60 पव्वो तथा एक अदद देशी चाकू के साथ पकड़ा गया है। जिसके संबंध…