फर्रुखाबाद:आठ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी घर-घर पहुंचायेगे पदाधिकारी।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) दिन बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने 28 मार्च से 30 मार्च के बीच चलने वाले महा संपर्क अभियान की तैयारी हेतु बैठक की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारी को इस महा संपर्क अभियान के लिए दिशा निर्देश दिए एवं सभी मंडलों में प्रचार सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।    भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण हुए हैं इन 8 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में हुए…

फर्रुखाबाद:बकाये कर में बन्द वाहनों की नीलामी हुई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2025 को कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, फर्रूखाबाद में परिवहन विभाग द्वारा थानों में बकाये कर में बन्द 39 वाहनों की नीलामी की गयी। मूल्यांकन समिति द्वारा वाहनों का न्यूनतम मूल्य रू0 3.07 लाख निर्धारित किया गया था। फर्म रोहित ऑटो डिस्पोजल वर्क्स, नियर चन्द्रेश्वर आश्रम, मैनपुरी द्वारा नीलाम में वाहनों को रू0 3.90 लाख की अधिकतम बोली में खरीदा गया। जो वाहन स्वामी अपने वाहनों का कर समय से जमा नहीं करेंगें, उनको थानों में सीज कर इसी प्रकार नीलाम किया जायेगा।

अटल कन्वेशन सेंटर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में फर्रुखाबाद के उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी हुए शामिल।        

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ में अटल कन्वेशन सेंटर में हुआ l जिसमें प्रदेश से आए सभी जनपदों के मंडलीय स्तर तक के सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील बंसल की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रदेश के अन्य पदाधिकारी व जनपद स्तरीय तक मंडलीय पदाधिकारी ने चुनाव अधिकारियों द्वारा शपथ ली…

फर्रुखाबाद:रायल जेजेआर गेस्ट हाउस में बैजनाथ रावत की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये गये लाभार्थी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2025 प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फतेहगढ़ स्थिति रायल जेजेआर गेस्ट हाउस में बैजनाथ रावत अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनूसुचित जनजाति आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, साहित्य एवं संस्कृति, संगीत नाटक अकादमी, पर्यावरण, जनसंरक्षण, नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा गंगा स्वच्छता, गंगा स्वच्छता अभियान से जुडे हुये प्रतिनिधियों के साथ व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदर्शिनी, विचार गोष्ठी / सम्बाद सम्मेलन का आयोजन किया गया,…

फर्रुखाबाद:ब्लॉक कमालगंज के जरारी फीडर पर किसानों की सुलगती फसलें किसान आक्रोशित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2025 जरारी फीडर पर किसानो की फसले सुलगती जरारी फीडर के जे ई साहब पर किसानो ने लगाया विजली काटने का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानो की फसले मक्का, मूंगफली, तरबूज आदि नष्ट होने की कगार पर पर जे ई साहब को किसानो की कोई परवाह नहीं जे ई साहब मस्त प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानो मिल विजली मिल रही मात्र 5 से 6 घंटे किसान परेशान वही आपको बताते चले कि किसान अपनी संतान की तरह पालता और ज़ब किसान की फसल…

फर्रुखाबाद : हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने बाबा नीम करौरीधाम में श्रद्धालुओं को वितरित की हनुमान चालीसा पुस्तकें व फल

मोहोम्मदाबाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबा नीम करौरी धाम में श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए हनुमान चालीसा पुस्तकों और फलों का वितरण किया। इस सेवा कार्य के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अभय प्रताप सिंह राठौड़ (निवासी हैदरपुर) का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भक्ति और सेवा की भावना को प्रबल करते हैं।श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बोले ऐसे ही संगठन समाज…

फर्रुखाबाद:महिला खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले-मोनिका यादव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 को ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि डा० सुरभि विधायक कायमगंज के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि महोदया ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि महिला खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे महिलाएं भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाने में अपना योगदान दें। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव…

फर्रुखाबाद:यातायाय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा यूनिड कोड़ अभियान का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में यातायाय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा यूनिड कोड़ अभियान का निरीक्षण करते हुए यातायात पुलिस को दिशा निर्देश दिये गए तथा आम जनता को यूनिक कोड के फायदे जैसे अपराध नियंत्रण, अपराध अनावरण, सुचार यातायात व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के बारे में बताया गया। यूनिक कोड से यातायात पुलिस द्वारा कई मामलो में ई-रिक्शा पर छुटे हुए सामान उनके मालिको को वापस कराया गया जिसकी आम जनता…

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 25, 26 व 27 मार्च को रॉयल जे0जे0आर0 गेस्टहाउस फतेहगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 3 दिन में 06 सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 12 थींम पर विभिन्न गतिविधिया सम्पन्न की जायेगी, संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान युवाओ के लिये रोजगार मेलो व स्वरोजगार हेतु बैंको द्वारा ऋण शिविर आयोजित किये जायेगा।   इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यदा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व…

फर्रुखाबाद:प्रदेश की योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की दी गई जानकारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों की योजना हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ इस जिला कार्यशाला में प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं संगठन…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने रखा बालिका इंटर कालेज में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत आयोजित पाक कला प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने बाली उ0प्रा0 विद्यालय वीरपुर की रसोइया प्रेमवती, द्वितीय स्थान प्राप्त करने बाली प्रा0 विद्यालय ग्वालटोली की रसोइया बेवी व तृतीय स्थान प्राप्त करने बाली उ0प्रा0 विद्यालय रंगसाजन की रसोइया पार्वती को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ब्लॉक प्रमुख ने की बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) शमसाबाद ब्लॉक कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधानों के साथ ब्लॉक प्रमुख और उच्च अधिकारी नेकी बैठक और विकास कार्यों पर हुई चर्चा और कई विकास कार्य कराए जाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिया गया आश्वासन। ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख सुषमा वर्मा ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक की जिसमें अमृतपुर  विधायक सुशील शाक्य भी पहुंचे ब्लॉक प्रमुख सुषमा वर्मा और वीडियो राधेश्याम ने तमाम विकास कार्यों की जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य बा ग्राम प्रधानों को दी …

फर्रुखाबाद:भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ जिसमें सांसद मुकेश राजपूत सहित पार्टी के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा का गर्म जोशी से स्वागत किया कार्यकर्ताओं…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल बसेली विक्षे बढ़पुर का निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2025 जिलाधिकारी  आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल बसेली, वि0क्षे0 बढ़पुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में गौशाला में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई ,गौशाला में भूसा, दाना, का पर्याप्त भंडारण पाया गया,हरा चारा भी गौबंशो को दिया जा रहा था जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गौशाला से सम्बद्ध भूमि पर अगली बार हरे चारे के साथ गेहूँ भी बोया जाये, गेहूँ कटाई का सीजन शुरू होने जा रहा है भूसा का पर्याप्त भण्डारण कर लिया जाये, जिलाधिकारी द्वारा गौशाला…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय बसेली विक्षे बढ़पुर का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा संविलियन विद्यालय बसेली वि0क्षे0 बढ़पुर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बिछी पेपर बिक्स सही कराने के लिये निर्देशित किया, विद्यालय में बने मिड-डे- मिल की गुणवत्ता खराब पाई गयी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई, जिलाधिकारी द्वारा  विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के  निर्देश दिए, विद्यालय में कक्षा 08  में पंजीकृत 12 के सापेक्ष 05 बच्चे मौके पर उपस्थित थे, इसपर जिलाधिकारी द्वारा नारजगी व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को…

फर्रुखाबाद का प्राचीन फुलवा आलू को मिलेगा जीआई बढेगी किसानों की आमदनी, कृषि निर्यात बैठक का हुआ आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2025 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में उ०प्र० कृषि निर्यात नीति 2019 के प्राविधानान्तर्गत जनपद स्तरीय क्लस्टर सुविधा इकाई की बैठक दिनांक-21.03. 2025 को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की गयी। जनपद के कृषि उत्पाद फुलवा आलू का स्वाद अब दुनियां के लोग चख सकेंगे, जिससे फर्रुखाबाद के स्थानीय किसानों, व्यापारियों सहित अन्य हितधारकों की आमदनी बढेगी। उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के सम्बंध में जानकारी देते हुए जनपद में निर्यात योग्य कृषि उत्पादों के लिए क्लस्टर सुविधा इकाई का गठन और नीति के…

फर्रुखाबाद:ओपन स्टेट सीनियर पुरुष/महिला कबड्‌डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2025 जनपद में 21 मार्च 2025 से 23 मार्च 2025 तक ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष सीनियर कबड्‌डी एवं 24 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 तक ओपन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से कराया जा रहा है। ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्‌डी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों मिर्जापुर, आगरा, कानपुर, बांदा, अलीगढ़, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद की 09 टीमें एवं 01 स्थानीय टीम सहित कुल 10 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। आज 21 मार्च 2025 को उक्त कबड्डी…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गैंगस्टर के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक/अधीक्षक फतेहगढ़ श्री आलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/25- धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण जयन्त यादव उर्फ छोटू, अंशुमान सिंह उर्फ चंचल सिंह को दिनांक 21 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण:- गैंगलीडर 1. जयन्त यादव उर्फ छोटू…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अंतर्विभागीय जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, बैठक में सीएमओ ने अवगत कराया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान  01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा व दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, बैठक में जिलाधिकारी द्वारा  सभी ई0 ओ0 को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी ओवरहैड टैंक, वाटरकूलर की सफाई करा ली जाये नलियों की सफाई कराई जाये,फोगिंग कराई जाये,…

फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2025 पुलिस उप महानिरीक्षक/अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज व थाना राजेपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र राजेपुर में दिनांक 01.02.25 को लूट की घटित घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0- 11/25 धारा 310(2)/109/317(3) BNS 2023 व 3/25 A ACT से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अकरम फारूखी उर्फ चुनमुन पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी हाथीखाना थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ को…