फर्रुखाबाद:अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 जनपद में न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज कलैक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, वहीं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, श्रीमती आरती सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में न्यायालय से संबद्ध अधिकारियों, अभियोजन विभाग के प्रतिनिधियों तथा पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान लंबित मामलों, गवाहों की उपस्थिति, चार्जशीट दाखिल करने की स्थिति एवं अपराधियों के विरुद्ध सशक्त पैरवी जैसे विषयों…

फर्रुखाबाद:नवनियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का सम्मान, तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन ने किया सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 जनपद में तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम नगला खैरबंद निवासी शिक्षक प्रज्ञानंद शाक्य के आवास पर आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, संरक्षक अवनीश शाक्य, जिला सचिव संतोष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर शाक्य, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य,…

फर्रुखाबाद:औषधि प्रशासन की कार्रवाई और मदिरा विक्रय पर सख्ती को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में औषधियों की गुणवत्ता और मदिरा के अवैध व्यापार पर सख्त निगरानी बनाए रखना रहा। औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 43 औषधियों के नमूने संग्रहीत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमूना संग्रहण की यह प्रक्रिया निरंतर और प्रभावी ढंग से जारी रहे, ताकि मिलावटी या मानकविहीन औषधियों…

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरितफर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज अपरान्ह 03:20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश भर के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में योजना के लाभार्थियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया।जनपद फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों सदर, अमृतपुर और कायमगंज में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण…

फर्रूखाबाद:उत्तर प्रदेश सरकार की बागवानी योजनाओं में निजी क्षेत्र के लिए सुनहरा अवसर, उद्यान विभाग देगा 50% तक सब्सिडी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत निजी क्षेत्र के लिए अनेक अनुदान आधारित योजनाओं की शुरुआत की गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों एवं निजी संस्थाओं को तकनीकी रूप से उन्नत horticulture आधारित परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन देना है। हाईटेक नर्सरी, टिश्यूकल्चर लैब और बीज उत्पादन में मिलेगा अनुदान नवीन गाइडलाइन के अनुसार, प्री-हार्वेस्ट प्रबंधन के अंतर्गत निजी क्षेत्र में हाईटेक नर्सरी की स्थापना (1-2 हेक्टेयर)…

फर्रुखाबाद में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी: सिगंतुईया कोटेदार के गोदाम से भारी मात्रा में राशन गायब, मुकदमा दर्ज।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 जनपद में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान वितरण प्रतिशत में गिरावट पाए जाने पर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए सिगंतुईया गांव के कोटेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सदर के निर्देश पर कोटेदार की दुकान व गोदाम पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में खाद्यान्न का स्टॉक गायब पाया गया। मामला मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिगंतुईया के कोटेदार आशीष यादव से जुड़ा है। ऑनलाइन वितरण समीक्षा में इनके द्वारा वितरण प्रतिशत काफी कम पाया गया। इस…

फर्रूखाबाद:प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना,आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME) के तहत स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को वित्तीय, तकनीकी एवं कारोबार सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना को वोकल फॉर लोकल अभियान से भी जोड़ा गया है ताकि पारंपरिक एवं क्षेत्रीय खाद्य उत्पादों को बढ़ावा दिया…

फर्रूखाबाद:तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की बैठक में राहुल शाक्य घोषित हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 नगर पंचायत नवाबगंज के सर्वेश मैरिज लॉन में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक सूरुचि शाक्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बुद्ध वंदना के साथ की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं…

फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 रविवार को जनपद के विभिन्न मंडलों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अमृतपुर विधानसभा के अमृतपुर मंडल में ग्राम पिथनापुर में विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य…

फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल सहित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बाल अपचारी को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 124/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत इस मामले में एक बाल अपचारी की गिरफ्तारी की…

फर्रूखाबाद:थाना जहानगंज पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, तीन अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 थाना जहानगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में घुसकर की गई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी गए आभूषणों व दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते: 1. हिमांशू पुत्र आदेश कुमार निवासी ग्राम मूसाखिरिया, थाना जहानगंज 2.…

फर्रूखाबाद:नवविवाहित जोड़े को धर्मपाल बौद्ध ने दिया आशीर्वाद एवं प्रमाण पत्र।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 जनपद में रविवार को एक सादे और पावन वातावरण में विवाह समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें रजित पुत्र श्री अरविन्द कुमार शाक्य (ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा) एवं गौरी पुत्री स्वर्गीय श्री सुनील शाक्य (ग्राम नगला टीका, पोस्ट बरौन) ने दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की। इस विवाह संस्कार को परंपरागत बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं।समारोह…

फर्रूखाबाद:एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शूटिंग प्रतियोगिता में एम आई सी फतेहगढ़  ने मारी बाजी, बताए गए साइबर क्राइम से बचने के तरीके।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 दिन रविवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर तथा कैंप कमांडेंट कर्नल अमरजीत सिंह मलिक के दिशा निर्देशन में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 33 में शूटिंग, ड्रिल कंपटीशन, क्विज कंपटीशन कराई गई तथा साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर के छठे तथा सातवें दिन एनसीसी कैंप में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन एनसीसी अधिकारियों तथा पी स्टाफ द्वारा कराया गया, जिसमें प्रमुख रूप से शूटिंग प्रतियोगिता, ड्रिल प्रतियोगिता,…

फर्रुखाबाद में योग सप्ताह का शुभारंभ, 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का आगाज़

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 दिन रविवार को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में भव्य आयोजन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 जून 2025 को योग सप्ताह का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसका संचालन मास्टर ट्रेनर श्री अंकुर द्विवेदी द्वारा किया गया। इस योग अभ्यास में लगभग 100 लोगों ने…

फर्रूखाबाद:लखनऊ जाते समय पुलिस टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फतेहगढ़ एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा।

(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां जनपद बदायूं से पुलिस भर्ती का नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रही टीम का वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायलों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक…

फर्रुखाबाद के चौक बाजार में बिजली के पोल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 जनपद के व्यस्ततम क्षेत्र चौक बाजार घंटाघर के पास आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें बिजली के तार धूं-धूं कर जल उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैला दी। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर…

ब्लैक बॉक्स:विमान दुर्घटनाओं के पीछे छिपे सच का रहस्योद्घाटनकर्ता-धर्मवीर सिंह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2025 जब भी कोई विमान हादसा होता है, तो सबसे पहले जिसकी तलाश की जाती है, वह है “ब्लैक बॉक्स”। यह एक ऐसा उपकरण है, जो किसी भी हवाई दुर्घटना के रहस्यों पर से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम भले ही ‘ब्लैक बॉक्स’ है, लेकिन असल में इसका रंग नारंगी होता है, ताकि मलबे के बीच इसे आसानी से खोजा जा सके। क्या है ब्लैक बॉक्स ? ब्लैक बॉक्स दरअसल दो प्रमुख रिकॉर्डिंग यूनिट्स से…

फर्रूखाबाद:पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी रॉकी गिहार गिरफ्तार, तमंचा, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद,चार साथी फरार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2025 जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और कम्पिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी रॉकी गिहार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर) व ₹35,300 नकद बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर रौकी के चार साथी भाग जाने में सफल रहे जिनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का विवरण:…

फर्रूखाबाद:डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में मनाया गया विश्व क्लब फुट दिवस।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,14 जून 2025 विश्व क्लब फुट दिवस के अवसर पर शनिवार को डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं अनुष्का फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इस दौरान जन्मजात विकृतियों, विशेषकर क्लब फुट (मोड़े पांव) की चिकित्सा और प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक प्रियदर्शी, आर्थो सर्जन डॉ नीरज वर्मा और अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव आलोक वाजपेई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की…

फर्रूखाबाद: कंपिल में मुठभेड़ के दौरान बदमाश रॉकी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 14 जून 2025 कंपिल थाना क्षेत्र में बीती रात हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रॉकी निवासी ग्राम मामपुर, कोतवाली कायमगंज के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कंपिल पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने ग्राम भैसरी क्षेत्र में पांच बदमाशों को घेरने की कार्रवाई की थी। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके…