फर्रूखाबाद:चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त निकट उर्फ निखत चोरी के माल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। चोरी के दो मामलों में वांछित अभियुक्त निकट उर्फ निखत पुत्र गुड्डू निवासी रकाबगंज खुर्द को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। चोरी की घटनाएं पहली घटना 07 जनवरी से 17 जनवरी 2025 के बीच की है, जब…

फर्रूखाबाद:मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मऊदरवाजा पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा क्षेत्र की एक युवती के परिजनों ने 27 जून को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी मूक-बधिर पुत्री के साथ गांव के ही सुखराम…

फर्रूखाबाद:हत्या के अभियोग में नामित तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)29 जून 2025 थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डी. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 29 जून 2025…

फर्रूखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर किया पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास

(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया।इस गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्क दृष्टि रखी। बाजार में आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की गई। पुलिस का यह अभियान आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को…

फर्रुखाबाद:”चलो गांव की ओर” अभियान के तहत जन अधिकार पार्टी की अमृतपुर में बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 की तैयारी शुरू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा आज विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में “चलो गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के संस्थापक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. शिवकन्या कुशवाहा जी के निर्देशन में मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर आयोजित किया गया। बैठक में ग्रामीण स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जन अधिकार…

फर्रुखाबाद:गुमशुदा बालक मिला चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की मुस्तैदी से सुरक्षित हुआ परिजन से मिलन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 थाना शमशाबाद क्षेत्र में 25 जून को मिले एक गुमशुदा बालक को पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त कार्यवाही के बाद आज सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ने अपना नाम मृत्युंजय मिश्रा पुत्र संदीप मिश्रा एवं माता का नाम कामना मिश्रा बताया था। वह स्वयं को फर्रुखाबाद निवासी बता रहा था। क्षेत्र में भ्रमण कर रही डायल 112 पुलिस टीम ने बच्चे को अकेले घूमते हुए पाया और तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे…

फर्रुखाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनते बीजेपी कार्यकर्त्ता

फर्रुखाबाद : पश्चिमी मंडल के सेक्टर मेंमरान बजरिया बूथ संख्या 265 पर मोदी जी की बात सुनते बीजेपी के सभी कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की मन की बात सुनी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती बबिता पाठक और पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह पाल साथ में भाजपा नेता असलम कुरेशी पश्चिमी मण्डल महामंत्री अर के दीक्षित के साथ प्रमोद मिश्रा आदि तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने…

फर्रूखाबाद:संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 जुलाई से 31 जुलाई) एवं दस्तक अभियान (11 जुलाई से 31 जुलाई) की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि अभियान के लिए माइक्रो प्लान प्राप्त हो चुका है, और उसके अनुसार समस्त तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी…

फर्रुखाबाद में दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया, श्रेष्ठ करदाताओं को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर जनपद के सर्वोच्च करदाता व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान जी0एम0 किसान सहकारी चीनी मिल्स, कायमगंज एवं श्री आशुतोष त्रिपाठी, माँ विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन को जिले के सर्वाधिक करदाता होने पर विशेष भामाशाह सम्मान व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा 14 अन्य व्यापारियों को भी अधिकतम कर…

फर्रूखाबाद:पेट्रोल पंपों पर जनसुविधाओं की व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 जनपद के पेट्रोल पंपों पर आम जनता के लिए शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद में संचालित पेट्रोल/सीएनजी पंपों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छता और सुविधाओं की उपलब्धता प्राथमिकता होनी चाहिए। पंप संचालकों को निर्देशित किया गया…

फर्रूखाबाद:महाबोधि विरासत बचाओ आंदोलन के अंतर्गत संकिसा में चिंतन शिविर आयोजित, BT एक्ट 1949 को रद्द करने की उठी मांग

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 महाबोधि विरासत बचाओ आंदोलन के अंतर्गत एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन YBS सेंटर, संकिसा में किया गया। इस शिविर में महाबोधि महाविहार को BT Act 1949 से मुक्त करने की जोरदार मांग उठाई गई। आंदोलन के महानायक एवं बौद्ध समाज के प्रतिष्ठित विचारक आदरणीय आकाश लामा जी की विशेष उपस्थिति ने शिविर को दिशा और ऊर्जा प्रदान की। शिविर के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए महाबोधि महाविहार (बोधगया) न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह उनकी…

फर्रूखाबाद:शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 कमालगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कायमगंज के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। युवती का कहना है कि युवक ने उससे विवाह का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर किसी और से विवाह करने जा रहा है। पीड़िता बबली (परिवर्तित नाम) पुत्री श्री वीरेंद्र, निवासी लोहिया नगर, थाना कमालगंज, ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी रिश्तेदारी में नवीन नामक युवक,…

फर्रुखाबाद की बिजली व्यवस्था को नई रोशनी: विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रस्तावों को मिली वित्तीय स्वीकृति

फर्रुखाबाद, 28 जून 2025 जनपद की वर्षों पुरानी बिजली समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस सराहनीय पहल के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ व राज्य सरकार का हार्दिक आभार प्रकट किया है। प्रमुख बिंदु: नया पॉवर हाउस-1 स्थान: जसमई तिराहा यह पॉवर हाउस जिले की लोड बढ़ती मांग को देखते हुए अत्यंत आवश्यक था, जो अब जल्द मूर्त रूप…

फर्रुखाबाद:अमृत महायोजना के तहत फर्रुखाबाद मार्ग की असमान चौड़ाई पर उठे सवाल, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 अमृत महायोजना 2031 के तहत फर्रुखाबाद जिले में प्रस्तावित एक प्रमुख सड़क मार्ग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर इस असमान योजना पर आपत्ति जताई है। ज्ञापन में श्री पाण्डेय ने अवगत कराया कि लालगेट-कादरीगेट-चांदपुर-अमेठी-कोहना होते हुए पांचालघाट तक लगभग 4 किमी लंबा यह मार्ग तीन खंडों में अलग-अलग चौड़ाई के साथ प्रस्तावित किया गया है। जिसमें— रेलवे स्टेशन…

फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक का सख्त एक्शन: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर लगातार कार्रवाई

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में सोशल मीडिया पर धार्मिक, जातिगत एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध जनपद पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। यह विशेष निगरानी अभियान 25 जून से 28 जून 2025 तक संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई। तीन मामलों में त्वरित FIR व गिरफ्तारी/कार्रवाई: थाना अमृतपुर: इंस्टाग्राम यूज़र सीटू यादव पुत्र धनपाल सिंह निवासी ग्राम गुजरपुर पमारान द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के…

फर्रुखाबाद में एक्स-रे टैक्नीशियन संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव 29 जून को

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 उत्तर प्रदेश एक्स-रे टैक्नीशियन एसोसिएशन की जनपद शाखा फर्रुखाबाद का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आगामी 29 जून 2025, दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन डा० राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय फर्रुखाबाद में संपन्न होगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन एवं चुनाव की निगरानी के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री राम मनोहर कुशवाहा, महामंत्री श्री दिलीप यादव, प्रदेश संरक्षक श्री वाई० पी० शुक्ला, प्रवक्ता श्री अनूप मिश्रा…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने उर्वरक कंपनियों व विक्रेताओं को दिए कड़े निर्देश,ओवर रेटिंग व टैगिंग पर होगी सख्त कार्रवाई।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उर्वरक समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उर्वरक आपूर्ति करने वाली कंपनियों के जनपदीय प्रतिनिधियों व थोक विक्रेताओं के साथ खुदरा विक्रेताओं की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्वरकों की ओवर रेटिंग और जबरन टैगिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी थोक और खुदरा विक्रेता अपनी दुकानों पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड अवश्य लगाएं…

फर्रुखाबाद:जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, सीडी रेशियो कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बैंकों की स्थिति, ऋण वितरण व सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना रहा। बैठक में समीक्षा के दौरान जनपद का सीडी (क्रेडिट-डेपॉजिट) रेशियो 54.07 प्रतिशत पाया गया, जो कि प्रदेश के औसत स्तर से कम है। विशेष रूप से इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सबसे कम 18 प्रतिशत रहा, जबकि…

फर्रूखाबाद:मोहर्रम को लेकर कर्बला मैदान का निरीक्षण, शांतिपूर्ण आयोजन हेतु दिए गए निर्देश।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जनपद में मोहर्रम पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत स्थित कर्बला के मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्बला मैदान में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, जल निकासी, विद्युत आपूर्ति एवं बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक…

फर्रूखाबाद:ट्विटर पर जातिवादी टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र में एक युवक द्वारा ट्विटर पर की गई जातिवादी टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी कृष्णा यादव पुत्र छुआरे सिंह, निवासी जैतपुर शरीफपुर छिछनी, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़, को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी ट्विटर आईडी से एक ऐसी टिप्पणी की थी, जिससे समाज में वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हुईं। इस संबंध में…