पीलीभीत : करंट लगने से किसान की मौत।

पीलीभीत: पूरनपुर घर में टीवी चलाते समय एक किसान को करंट लग गया उपचार के समय उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस किसान के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. किसान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैंनी गुलड़िया के रहने वाले नरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र पूरन सिंह खेती करते थे .बुधवार दोपहर में घर पर टीवी देखने के लिए जैसे ही पिलक को लगाया अचानक नरेंद्र सिंह को करंट…

पीलीभीत: निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व वसूली-जिलाधिकारी पुराने वादो को प्राथमिकता के आधार पर किया जाये निस्तारित।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। कर करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, बाढ़ खंड, मण्डी, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान आईजी स्टाम्प द्वारा विगत माह के सापेक्ष राजस्व वसूली की प्रगति न किये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुये उनको प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुये शासन को भेजने के…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा जनपद की विभिन्न तहसीलों के 41 लेखपालों का किया गया स्थानान्तरण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के विभिन्न तहसीलों में कई वर्षों से तैनात लेखपालों का स्थानान्तरण किया गया है। विभिन्न तहसीलों में 05 वर्षों से अधिक तैनात लेखपालों का स्थानान्तरण करते हुये बीसलपुर तहसील के 15, पूरनपुर तहसील के 08, सदर तहसील के 18 लेखपालों का स्थानान्तरण अन्य तहसीलों में किया गया है। इस प्रकार जनपद के कुल 41 लेखपालों का स्थानान्तरण करते हुये तत्काल नवीन कार्यभार ग्रहण करने के कडे़ निर्देश दिये गये हैं, उन्होंने स्थानान्तरित लेखपालों कडे़ निर्देश दिये गये है कि यदि कोई लेखपाल समय से…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत : आज दिनांक 10-02-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा थाना कार्यालय, बैरिक, भोजनालय,महिला हैल्प डैस्क थाना परिसर एवं थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया तथा अभिलेखों के सही से रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रों का निरीक्षण किया गया। टॉप 10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, ग्राम अपराध रजिस्टर, असलहा धारकों,ऑर्डर बुक,भूमि विवादों आदि से संबंधित जानकारियां पूछी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।रिपोर्ट…

पूरनपुर: विधायक बाबूराम पासवान से बाटीं ट्राईसाइकिलें, सहायक उपकरण, खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

पूरनपुर। सांसद के निर्देश पर दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से आज ब्लाक कार्यालय परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र से काफी दिव्यांग आये जिनको विधायक द्वारा कृत्रिम व सहायक उपकरणों व मंदबुद्धि तथा कुष्ठ रोगियों को किटें उपलब्ध कराई गईं।आज ब्लॉक कार्यालय परिसर में दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आये दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराकर शिविर का लाभ उठाया। विधायक बाबूराम पासवान ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल देकर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं जिला पुर्नवास केन्द्र के…

पीलीभीत: समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार बृहस्पतिवार शुक्रवार किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैंपों के माध्यम से किया जायेगा।

पीलीभीत के समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। कैम्पों का आयोजन प्रातः 10 से 05 बजे तक किया जायेगा। आयोजित कैम्पों में किसान बन्धु जिनका किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आधार संख्या/खाता संख्या में त्रुटि के कारण लाभ नही मिल पा रहा है। ऐसे किसान बन्धु उपरोक्त दिनों में विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम में आयोजित कैम्प में अपने आधार कार्ड/बैंक खाता का विवरण के साथ पहुंचकर अपना…

पीलीभीत : समस्त परिषदीय विद्यालयों में सुनिश्चित होगी वाउण्ड्रीवाल की व्यवस्था-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिन परिषदीय विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल नही है उन विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर बच्चों व विद्यालयों को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 03 दिनों में जनपद के 220 विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम इन विद्यालयों में जाकर वाउण्ड्रीवाल का सीमाकंन करते हुये…

पीलीभीत: अनोखा सांप- सीढ़ी का खेल

पीलीभीत: संकुल शिक्षक की मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय धुन्धरी मे किया गया। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी,समस्त एआरपी, शिक्षक संकुल व करगैना न्याय पंचायत के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी के द्वारा मिशन प्रेरणा पर विस्तृत चर्चा की गयी।शिक्षक संकुल व प्राथमिक विद्यालय लदपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक शुक्ला द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका पर चर्चा की गयी। इसी के साथ उन्होने इस कार्यशाला मे अपने अन्य विचारों के साथ टीएलएम का भी प्रदर्शन किया।खेल विधि व शून्य निवेश पर आधारित यह टीएलएम कक्षा एक के बच्चों को गिनती ज्ञान मे…

पीलीभीत :प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की नीति पर अग्रसर

पीलीभीत उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है। प्रदेश में कृषि कार्यों में लगे श्रमिक, किसानों, कृषि विपणन आदि कार्यों में लगे लोगों की जीविका के साधन में कृषि का बड़ा योगदान है। प्रदेश की जनसंख्या के लगभग 65 प्रतिशत लोग किसी न किसी तरह से कृषि से जुड़े है। प्रदेश के किसानों को खेती में लाभ दिलाने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार ने आठ सूत्रीय रणनीति बनाई है। सी.सी.आई एवं मण्डी परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘फार्मर्स-एग्रो इण्डस्ट्रियलिस्ट-‘‘फार्मर्स फस्र्ट’’ का आयोजन…

पीलीभीत- बर्ड फ्लू पर नियंत्रण, सरकार की प्रभावी रणनीति का परिणाम ।

पीलीभीत :मनुष्य अभी कोरोना की मार से उबर भी नहीं पाया, कि एवियन इनफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) ने पक्षियों पर हमला बोल दिया। प्रदेश के सातजिले (उन्नाव, कानपुर, मुज्फ्फरनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, देवरिया एवं जालौन) इसकी चपेट में आ जाने से अनेक पक्षियों की जानें चली गईं। मानव के साथ ही पक्षियों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। पक्षी जैव विविधता की विशेष धरोहर हैं और इनका संरक्षण अत्यंत ही आवश्यक है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही बर्ड फ्लू के प्रदेश में दस्तक का पता चला, उन्होंने इस मामले को…

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास कार्यों के कुल 91 प्रपत्रों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता मैं आयोजित बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुये कहा कि किसानों की आवश्यकतानुसार नहरों में पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुये कहा कि डाटा संशोधन से सम्बन्धित अभियान चलाकर समस्त विकासखण्डों में कैम्पों का आयोजन किया जाये और साथ ही साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में भी प्रचार प्रसार कराया जाये। गौशालाओं में…

पीलीभीत: मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चलाया गया अभियान।

पीलीभीत : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश के क्रम में मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम हेतु दिनांक 08.02.2021 को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत माधौटाडा रोड, कल्यानपुर, पीलीभीत से सीताराम मिल्क हाॅकर से मिश्रित दूध का नमूना, माधौटांडा रोड़, देवीपुरा से प्रताप सिंह मिल्क हाॅकर से भैंस के दूध का नमूना तथा कचहरी रोड़, पीलीभीत स्थित चक्की एवं स्पेलर प्रो0 जरताब हुसैन से सरसों के तेल का नूमना जांच हेतु संग्रहीत किया गया। सभी नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किये…

पीलीभीत :गेहूॅ खरीद की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहूॅ क्रय व्यवस्था की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में डिप्टी आरएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष 01 अप्रैल से गेहूॅ खरीद प्रारम्भ की जायेगी तथा 01 मार्च तक क्रय केन्द्रों का निर्धारण सुनिश्चित किया जाना है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला प्रबन्धकों को मानक के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि प्रस्ताव के साथ…

पीलीभीत: पूरनपुर में मंगलवार को लगेगा दिव्यांग शिविर

पीलीभीत/पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी जी के निर्देश पर मंगलवार को पूरनपुर ब्लाक परिसर में दिव्यांग शिविर लगेगा।विधायक बाबूराम पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में पंजीकृत दिव्यांगों को इस शिविर में सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे साथ ही नये पंजीकरण कराकर तुरंत जांच व मेजरमेंट करके सहायक उपकरण तुरंत हाथों हाथ दिए जाएंगे। श्री पासवान ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं। उधर दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के प्रभारी सुखदीप सिंहः भदौरिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 से पूरनपुर ब्लाक परिसर में कैम्प…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा थाना बिलसंडा का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक 08-02-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा थाना बिलसंडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा थाना कार्यालय, बैरिक, भोजनालय,महिला हैल्प डैस्क थाना परिसर एवं थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया तथा अभिलेखों के सही से रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शास्त्रों का निरीक्षण किया गया। थाने के भवनों की छतों व परिसर में उगी घास को साफ कराने एवं थाने की बाउंड्री की दीवार की मरम्मत कराने हेतु निर्देशित…

पीलीभीत: पूरनपुर विधायक ने धनाराघाट पर बसी रामनगरिया में साधु-संतों को बांटे कंबल

पीलीभीत/पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान आज शारदा नदी के धनाराघाट पर बसी रामनगरिया में पहुंचे और साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामनगरिया में भीषण सर्दी में रहने वाले साधु संतों को कंबल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कंबल पाकर साधु संतों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने विधायक श्री पासवान को आशीर्वाद देते हुए उनके पुनः विधायक व मंत्री बनने की दुआएं दीं। इस दौरान विधायक ने कहा कि साधु संत कल्पवास करके पुनीत कार्य कर रहे हैं। इसकी जितनी सराहना की…

पीलीभीत :किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैंपों के माध्यम से किया जाएगा।

पीलीभीत :जनपद के समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। कैम्पों का आयोजन प्रातः 10 से 05 बजे तक किया जायेगा। कैम्पों के माध्यम से विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर कृषक बन्धु अपने आधार कार्ड/बैंक खाता का विवरण के साथ पहुंचकर अपना डाटा ठीक करा सकते है। उप निदेशक कृषि प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुये, संशोधन हेतु की जा रही कार्यवाही पर नजर रखेंगें और लम्बित प्रकरणों का समाधान कराना…

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा पेट्रोल पंप पर स्वच्छ पेयजल प्रसाधन की जांच के निर्देश दिए गए

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा पूर्व में शासन द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में जनपद में संचालित पेट्रोल पंप पर स्वच्छ पेयजल व प्रसाधन की सुविधा आम जनमानस को सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत समस्त पेट्रोल पंप पर शौचालयों व पेयजल की संचालित व्यवस्था के जांच हेतु अधिकारियों की टीम गठित कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक,विक्रय अधिकारी तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, विक्रय अधिकारी की टीम गठित की गई है। इसी तरह तहसील…

पीलीभीत :पूरनपुर -दो वाइको में आमने सामने से हुई टक्कर

पीलीभीत: पूरनपुर-दो वाइक आमने सामने से टकरा गई जिससे परमेश्वर दयाल व काशी राम को चोटें आई । बता दें कि परमेश्वर दयाल पुत्र रामचरन व काशीराम पुत्र नेवाराम निवासी नजीरगंज उर्फ दुर्जनपुर कला अपने किसी काम से पूरनपुर आ रहे थे जहूर गंज के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने परमेश्वर दयाल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी परमेश्वर दयाल व काशीराम घायल होकर जमीन पर गिर गए व दूसरी बाइक वाला मौका पाकर फरार हो गया गांव वालों ने…

पीलीभीत: पूरनपुर राशन कार्ड कटने से गरीबों के घर मे शुरू हुई राशन की समस्या

पीलीभीत पूरनपुर राशन कार्ड कटने से गरीबों के घर मे शुरू हुई राशन की समस्या पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सप्लाई विभाग द्वारा बड़ी तादाद में राशन कार्ड काटे जाने से गरीब पात्रों के परिवारों में खाने की समस्या उत्पन्न होने लगी है जिससे वह काफी परेशान हैं जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र में सप्लाई विभाग द्वारा हजारों की तादाद में राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं जिसको लेकर पूरनपुर जोगराजपुर घुघचाई माधोटांडा के 94 गांव के इलाकों सहित समूचे तहसील क्षेत्र में पात्रों के सामने राशन की समस्या…