पीलीभीत: सफाई कर्मचारियों के न आने से खुद सफाई करने पर मजबूर ग्रामीण।

पूरनपुर: ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई में साफ सफाई न होने से नालियां गंदगी से चौक हैं।सफाई कर्मियों के न आने से ग्रामीण खुद नालियों की साफ सफाई करने को मजबूर हो रहे है।शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां गांवो को साफ-सुथरा बनाए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।वंही गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।घुंघचाई क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी कभी कबार ही गांव में…

पीलीभीत : : करीब छः वर्ष से पूरनपुर ब्लॉक में सेवायें देने बाले जेई पर है अत्यधिक भार।

पीलीभीत पूरनपुर विधायक निधि, सांसद निधि, क्षेत्र पंचायत निधि एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के साथ साथ ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की एमबी करने वाले जे0ई0 (आर0ई0डी0) श्री सालिकराम पर क्षमता से अधिक भार है। परिणामस्वरूप विकास खंड पूरनपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की एमबी समय से नहीं हो पाती है। साथ ही विकास खंड पूरनपुर में जेई श्री सालिकराम की तैनाती को करीब 6 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। कहते हैं कि बहता जल स्वच्छ और ठहरा जल दूषित हो जाता है,…

पीलीभीत : जिला महामंत्री लेखराज भारती गुलडिया भूपसिंह व दिलावरपुर में कैंप लगाकर गरीब बुजुर्गों को कंबल वितरण किये।

पीलीभीत : 129 विधानसभा पूरनपुर के घुंघचाई मंडल में भारतीयता पार्टी के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने गुलड़िया भूपसिंह व दिलावरपुर में कैंप लगाकर गरीब बुजुर्गों व विधवाओ को कंबल वितरण किये जिला महामंत्री लेखराज भारती ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति एक सेवा का माध्यम है सभी लोग अपने क्षमता के अनुसार गरीबों की सेवा करते रहना चाहिए उन्होंने सभी से आग्रह किया है की अपने अपने बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है क्योंकि शिक्षा एक शेरनी के दूध के समान है जो पियेगा शेर के तरह…

पीलीभीत: इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के द्वारा SHEROES के S वर्टिकल के अंतर्गत दो दिवसीय ऑयस्टर मशरूम उत्पाद प्रशिक्षण शिविर।

पीलीभीत पूरनपुर जेसीज इंटर स्कूल में लगवाया गया । सभी सदस्यों ने बड़े उत्साहित होकर शिविर का शुभारंभ किया ।शिविर के पहले दिन साफ भूसे को फॉर्मेलिन और कॉर्बेडाजिम के पानी मे भिगोना सिखाया गया जिसकी सही मात्रा और तरीके को सभी महिलाकर्मचारी और बालिकाओं ने बड़े ध्यान से देखा समझा। H वर्टिकल के अंतर्गत कोविड के ओमिक्रोन वायरस से बचने के लिए स्कूली बच्चो से स्लोगन द्वारा जागरूकता फैलाई जिससे आने वाले खतरे से सभी सचेत रहे ।क्लब की सम्मानित सदस्य अंजू मिश्रा जी ने बड़े सरल शब्दो मे…

पीलीभीत:कोविड वैक्सीन अभियान में तेजी लाने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को किया जाएगा सम्मानित।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कोविड वैक्सीन अभियान में तेजी लाने हेतु शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रथम डोज पूर्ण करने वाले तथा दोनो डोज पूर्ण करने वाले ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मानित किया जायेगा। कोविड वैक्सीन में प्रत्येक ब्लाक से प्रथम डोज पूर्ण करने वाले प्रधानों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 11.12.2021 को गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।

पीलीभीत: लोक अदालत का आयोजन 11दिसंबरको।

पीलीभीत: उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जवाहर भवन लखनऊ के आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11.12.2021 को दीवानी न्यायालय पीलीभीत में आयोजित की जायेगी। आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घना दावा, इन्श्योरेन्स कम्पनी एवं अन्य प्रकार सुलह योग्य वादों का निस्तारण किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

पीलीभीत : बीसलपुर दुबे बस स्टैंड पर हरे भरे पेड़ काटने पर जिलाधिकारी द्वारा जांच के सख्त आदेश

पीलीभीत : ग्राम चौसर पड़िया, परगना तहसील बीसलपुर में दुबे बस अड्डे के सामने हरे भरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर उप जिलाधिकारी बीसलपुर द्वारा तहसीलदार बीसलपुर से जांच कराई गई। जांच के दौरान राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय जांच की गई। जांच के दौरान 22 पेड काटे गये। भू-स्वामी प्रेम कुमार दुबे के द्वारा वन विभाग के द्वारा पेंडों के काटने की अनुमति प्रदान की गयी। जांच के दौरान आस पास के लोगों से जानकारी दी गई पेड़ हरे भरे तथा स्वस्थ थे। भ्रामक व…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 में निहित प्राविधानों से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम आयोजन गांधी सभागार में किया गया। जिसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से सम्बन्धित अधिनियम में निहित प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यस्थल पर कार्यरत रहने वाली महिलाओं के लिए एक सुरक्षात्मक परिवेश के निर्माण पर विशेष बल दिये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी…

पीलीभीत : मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज में रैली का आयोजन ।

पीलीभीत : हाफिज रहमत खाँ डिग्री कॉलेज चन्दोई में नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक महेश राठौर द्वारा ग्राम चंदोई विकासखण्ड मरौरी में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य आसिफ खान द्वारा युवाओं को वोट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य आसिफ खान द्वारा संदेश दिया गया कि सभी महिलाऐं एवं युवा जिनकी आयु 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो गई वह अपने नजदीकी बीएलओ से सम्पर्क कर फार्म 6 भरकर अपनी वोटर कार्ड बनवाऐ अगर वोट पहले…

पीलीभीत: किसान क्रेडिट कार्ड में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाये जाने पर वेतन पर लगाई गई रोक।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत अपूर्ण पैरामीटर्स, ओपन जिम, हर्बल पार्क एवं गौशाला निर्माण की प्रगति समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। गौशालाओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान 15 दिसम्बर से पूर्व समस्त कार्य पूर्ण करते हुये लोकार्पण कराने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यों में विगत माह के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि यदि 15 दिसम्बर तक मानक के अनुरूप लोकार्पण का कार्य बाधित हुआ तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की…

पीलीभीत:आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी विभागों के नोडलa अधिकारी को मतदान कार्मिकों का ऑनलाइन डाटाबेस फीड करने हेतु किया गया प्रशिक्षित।

पीलीभीत: आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत समस्त कार्मिकों की ऑनलाइन डाटाबेस इन्ट्री कराये जाने हेतु ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम तैयार किया गया है, सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गांधी सभागार में किया गया। आयोजित प्रशिक्षण में सभी नोडल अधिकारियों को मतदान कार्मिकों के डाटाबेस के लिए ऑनलाइन फार्म व सम्बन्धित ऑनलाइन डाटा फीड करने सम्बन्धी जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जलकुम्भी से विभिन्न प्रकार के उत्पादकों के निर्माण हेतु स्वयं सहायता समूहों को किया गया प्रशिक्षित।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जलकुम्भी से सजावटी वस्तु निर्माण की तीन दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन ग्राम्य प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विकासखण्ड मरौरी के स्वयं सहायता समूह ग्राम टाहपौटा से भूमि प्रेरण स्वयं सहायता समूह, शान प्रेरण स्वयं सहायता समूह, ग्राम दियूनी केसरपुर शिवा स्वयं सहायता समूह, विकासखण्ड पूरनपुर के ग्राम बूंदीभूड से विकास प्रेरण स्वयं सहायता समूह, विकासखण्ड ललौरीखेडा ग्राम ललौरीखेडा से पूनम स्वयं सहायता समूह, विकासखण्ड बिलसण्डा के ग्राम ईटगॉव से सरस्वती…

पीलीभीत : पूरनपुर थाना पुलिस का सराहनीय कार्य ऑनलाइन धोखाधड़ी में ठगी के शिकार को वापस कराई धनराशि

पीलीभीत : पूरनपुर थाना क्षेत्र के संदीप कुमार खंडेलवाल पुत्र स्पर्श खंडेलवाल निवासी मोहल्ला चौक थाना पुरनपुर जनपद पीलीभीत के खाते से साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से ₹52900 निकाल लिए गए हैं जिसकी शिकायत पूरनपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से की गई और पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा साइबर क्राइम सेल को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही करा कर संपूर्ण धनराशि वापस करवा दी गई ।शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक एवं धनराशि वापस कराने वाली टीम का बहुत ही आभार प्रकट किया ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाली 06 प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित पोस्टर का किया गया विमोचन।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी द्वारा आज बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाली 06 प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित पोस्टर का विमोचन किया गया। बॉसुरी महोत्सव के अन्तर्गत नाटक, फैंसी ड्रेस, आइडल गायन, फेस पेंटिंग, इन्सट्रमेन्टल स्टार व आइडल नृत्य बालक/बालिका एकल/ग्रुप प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 13 दिसम्बर 2021 की सायं 5 बजे तक ई-मेल आईडी- pilibhitmahotsav@gmail.com या Whatsapp No. 7007712076 पर अपने आवेदन भेज सकते हैं। विभिन्न विधाओं के लिए अधिक आइडल नृत्य, इन्सट्रेन्टल स्टार, पीलीभीत आइडल गायन हेतु 8-35…

पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कॉलेज के छात्र/छात्राओं व अध्यापकगणों को दिलाई गई मतदाता शपथ।

पीलीभीत: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज स्प्रिंगडेल कॉलेज में स्वीप योजनान्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र/छात्राओं व अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि हम सभी लोग अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मताधिकारी का प्रयोग करें और साथ ही साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी…

पीलीभीत :आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा को चेक किया ।

पीलीभीत : माधौटाडा पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशो निर्दशो के अनुपालन में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु आज दिनांक 08.12.2021 को थानाध्यक्ष माधौटाडा व चौकी प्रभारी रमनगरा मय हमराह व एस एस बी वटालियन 49 वीं वाहिनी नौजलिया के जवानों के साथ संयुक्त गश्ती दल द्वारा भारत नेपाल बार्डर के वैरियर पिल्लर नं 17 ग्राम सुन्दर नगर, पिल्लर नं 21 नौजलिया, पिल्लर नं 19 व 20 बूदीभूड, गभिया सहराई आदि को चैक करते हुए पैदल गश्त की। तथा भारतीय सीमा…

पीलीभीत : विधानसभा बीसलपुर के ग्राम दियुरिया खुर्द में प्रधान नहीं करा रहा कोई भी विकास कार्य

पीलीभीत : बीसलपुर विधानसभा के ग्राम दियुरिया खुर्द के ग्राम वासियों का कहना है कि जब से भारत आजाद हुआ है तब से आज तक ग्रामवासियों को किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिली है ।ग्राम वासियों का आरोप है कि आज तक बहुत प्रधान, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि वोट लेने के समय बहुत बड़े बड़े वादे तो कर जाते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई भी यहां देखने तक नहीं आता है उनका कहना है कि आज तक यहां कोई पक्का रोड या खडंजा नही बना है जब…

पीलीभीत : पूरनपुर थाना पुलिस का सराहनीय कार्य ऑनलाइन धोखाधड़ी में ठगी के शिकार को वापस कराई धनराशि

पीलीभीत : पूरनपुर थाना क्षेत्र के संदीप कुमार खंडेलवाल पुत्र स्पर्श खंडेलवाल निवासी मोहल्ला चौक थाना पुरनपुर जनपद पीलीभीत के खाते से साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से ₹52900 निकाल लिए गए हैं जिसकी शिकायत पूरनपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से की गई और पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा साइबर क्राइम सेल को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही करा कर संपूर्ण धनराशि वापस करवा दी गई ।शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक एवं धनराशि वापस कराने वाली टीम का बहुत ही आभार प्रकट किया ।

पीलीभीत :विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप।

पीलीभीत : पूरनपुर :कलीनगर के अधिकारी क्षेत्रीय ग्राम पंचायत मलपुर खजुरिया में गांव के दक्षिण दिशा में कार्य करते हैं। इस कार्य को करने के बाद उसे सुरक्षित रखा जाएगा। नाला निर्माण में भी काम करता है। ग्राम पंचायत समिति सदस्य, राम गुनी, प्रेमशंकर, इंद्रावती, कम देवी, प्रेमशंकर, सहित कुमार क्षेत्र पंचायत के सदस्य उप अधिकारी राजकुमार कांत रघुवंशी को तिथि पत्र ग्राम समाज की महान भूमि भूमि का संबंध न होने के संबंध में। अच्छा

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।

पीलीभीत कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान एमओआईसी बीसलपुर की प्रगति टीकाकरण के साथ अन्य योजनाओं में संतोषजनक न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुये उनका वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्ट प्रदान करने के साथ साथ उनके विरूद्व कार्यवाही करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने समस्त एमओआईसी को कडे निर्देश देते हुये कहा कि कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति कम पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। सभी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये ऐसी ग्राम पंचायतें जहां टीकाकरण…