पीलीभीत:स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर के निर्देशन में रैली निकाली

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पूरनपुर क्षेत्र में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर श्री मदन लाल वर्मा जी के निर्देशन में रैली निकाली.क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तथा रेडक्रास के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर से खंड शिक्षा अधिकारी श्री मदनलाल वर्मा जी के निर्देशन में एक जागरूकता रैली निकाली गई. जिसको पूरनपुर के अधिशासी अधिकारी श्री आरके भार्गव जी ने झंडी दिखाकर…

पीलीभीत :निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों में बैठाई जायें सवारियां- एआरटीओ।

पीलीभीत : चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज एआरटीओ श्री अमिताभ राय एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आसाम चौराहे पर वाहन चालकों के विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किये गये। बैठक में उन्होंने सभी को निर्देश दिये गये कि नगर के प्रमुख चौराहे जैसे बांसुरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, गन्ना तिराहा ,गौहनिया चौराहा इत्यादि के चारों सड़क पर 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन स्टैंड, पार्किंग ,ठेला ,ऑटो रिक्शा, मैजिक या अन्य…

पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस ने किये चरस एवं स्मैक तस्कर गिरफ्तार

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश कुमार पी0 व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर आज दिनाक 19.04.2022 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता 1- श्रीमती सीमा पाण्डेय पत्नी विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 2- मोहित पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 3- निशान पुत्र लखविन्दर सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को मय 03 किलो चरस, 131 पुडिया स्मैक…

पीलीभीत :नालियों की साफ सफाई ना होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी मार्ग पर भरा।

पीभीत पूनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिरिया जयभद्र गांव का मुख्य मार्ग प्रदूषण है। .अधिकारी द्वारा ध्यान देने से यह मार्ग बंद हो जाएगा और जलाव से चलने वाले को भी बगाव में बंद हो जाएगा। मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की दूरी खराब होने कीपूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया जयभद्र गांव का मुख्य मार्ग कच्चा है।सडक पर गंदगी का अबांर लगा हुआ है।गांव की नालियां गंदगी से पटी पड़ी हुई है।जिनकी सफा सफाई न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी मार्ग पर बहता रहता है।अधिकारियों द्वारा ध्यान न…

पीलीभीत: स्वास्थ्य, पुलिस, महिला व बाल पोषाहार विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को दीं उपयोगी जानकारियां, लगाई प्रदर्शनी।

पीलीभीत पूरनपुर। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री नूपुर गोयल ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी तरह कम नहीं है। आज की बेटी प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर हो रही है और अपना व माता-पिता का नाम देश दुनिया में रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हर अभिभावक का कर्तव्य है कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दें क्योंकि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। शिक्षित बेटियां ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ पाएंगी। पूरनपुर की एसडीएम नूपुर गोयल आज सपहा के पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में…

पीलीभीत :सम्मान में मिले चांदी के मुकुट को गरीब बेटी की शादी में किया है भेंट

पीलीभीत :भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने सम्मान में मिला चांदी का मुकुट गरीब बेटी की शादी में किया दान बरखेड़ा विधानसभा के विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद अपनी कार्यशैली के चलते क्षेत्र में लगातार लोकप्रिय बनते जा रहे हैं बीते दिन कार्यशैली बदायूं में एक धर्म कांटे का उद्घाटन के अवसर पर राजपूत समाज द्वारा स्वामी प्रवक्ता नंद को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया था अपनी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक गांव हसन नगर भगतनिया निवासी निर्मल कुमार व धर्मपाल के घर पहुंचे जिनके घर मैं…

पीलीभीत :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 25 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 40 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 25 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के द्वारा इमरान का मकान कुर्क कर तीन ताले लगाकर किया गया सीज

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15.04.2022 को थाना सुनगढी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/21 धारा 2/3 गैंग0 एक्ट बनाम इमरान पुत्र मकबूल अहमद नि0 मो0 फीलखाना थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत के क्रम में अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट वाद सं0 794/2022 कम्प्यूटरीकृत वाद सं0 D20221256000794 व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर पीलीभीत व प्र0नि0 थाना…

पीलीभीत:अधिकारियों ने रुकवाया अवैध पेट्रोल पम्प का निर्माण, नहीं मिली एनओसी, लाइसेंस व अन्य कागजात

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुर्जनपुर कला (नजीरगंज) गांव में बिना अनुमति बायो डीजल के पेट्रोल पंप की स्थापना के मामले में हुई शिकायतों के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वीर सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। जिस पर वहां काम होता मिला। इस पर उन्होंने तत्काल काम बंद करवा दिया और एनओसी, विस्फोटक लाइसेंस व अन्य कागजात प्रस्तुत करने के लिए अपने कार्यालय में तलब किया है। श्री सिंह ने बताया उन्हें मौके पर कोई भी कागजात नहीं मिले। काम कराने वाला व्यक्ति भी मौके पर नहीं था। मजदूर…

पीलीभीत: बाबा त्रेतानाथ मंदिर पर शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

पूरनपुर तहसील से करीब 18 किलोमीटर दूर गांव सिंहपुर व खाड़ेपुर के मध्य बाबा त्रेतानाथ मंदिर का प्राचीन स्थल है। इस स्थल पर मांगी गई मुराद बाबा त्रेतानाथ पूरी करते है। इसी वजह से यहां पर हर समय कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है।गांव सिंहपुर के बुजुर्ग कुंदनसिंह ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग की स्थापना त्रेतायुग में स्वयं हुई थी। तभी से यहां मंदिर पर लोगों द्वारा मांगी गई मुराद पूरी होती है। मंदिर पर श्रावण माह में हर सोमवार को मेला लगता है।मंदिर पर समय-समय पर…

पीलीभीत:शिकायत पर एसपी ने सीओ को सौंपी जांच

पीलीभीत। सेहरामऊ थाना पुलिस का रवैया जनता के अलावा पत्रकारों के प्रति ठीक नहीं है। क्षेत्र में हो रही घटनाओं की खबर छपने से तिलमिलाए दरोगा ने पत्रकार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। मामले की भनक लगने पर पत्रकारों ने पुलिस कप्तान से शिकायत की। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताकर मामले की जांच सीओ को सौंपी है। एक दिन पहले भी जनता से दुर्व्यवहार के मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था।सांप को रस्सी और रस्सी को सांप बनाने की कहावत पुलिस के…

पीलीभीत : बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारों से सुसज्जित प्रदेश में स्कूल चलो अभियान प्रारम्भ।

पीलीभीत : सब पढ़े, सब बढ़े, शिक्षा विकास की कुंजी है। कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, घर-घर दीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, पढ़ेंगे पढ़ायेंगे उन्नत देश बनायेंगे, एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा छूटा, पढ़ी लिखी नारी घर की उजियारी, आदि नारों से सुसज्जित उ0प्र0 में स्कूल चलो अभियान उ0प्र0 सरकार का बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकरण कराकर शिक्षा देने का बड़ा कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। इस अभियान के तहत प्राइमरी/बेसिक शिक्षा के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी,…

पीलीभीत:मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत में आज से स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ गांधी प्रेक्षागृह से मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण द्वारा उनके उद्वबोधन को उपस्थित छात्र/छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं अध्यापकों द्वारा देखा एवं सुना गया। इसके साथ ही साथ जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में भी टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया एवं सुनाया गया। कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिला बेसिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या…

पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बने अनुपम बाजपेई

पीलीभीत: ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री अनुपम बाजपेई को नियुक्त किया गया। ब्राह्मण चेतना परिषद के अनुपम बाजपेई के प्रदेश महामंत्री बनने पर तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव महुआ गुंन्दे निवासी अनुपम बाजपेयी को ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद की संस्तुति पर ब्राह्मण चेतना परिषद का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। अनुपम बाजपेई के ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश महामंत्री बनने पर0 ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक बाजपेई अचलेंद्र मिश्रा अचल मोहन पांडे नरेश पाल…

पीलीभीत :समस्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट मानक के अनुरूप संपन्न कराएं परीक्षा – जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ने 10वी एवं 12वी परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन कराने हेतु गूगल मीट के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट व विद्यालय के केंद्र व्यस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दिन समय पर समस्त केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाए और पेपर प्रारंभ होने से पूर्व एक एक केद्र पर अपने सम्मुख पेपर सील खुलवाएं। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों एवं उपस्थित…

पीलीभीत: पत्रकारों के हित के लिए पूरनपुर प्रेस क्लब करता रहेगा संघर्ष

पीलीभीत पूरनपुर प्रेस क्लब लगातार पत्रकारों के हित में आवाज उठा रहा है। इससे इस क्लब की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर अन्य संगठनों को छोड़कर पत्रकार पूरनपुर प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस प्रकार लगातार पूरनपुर प्रेस क्लब का कुनवा बढ़ रहा है।पूरनपुर प्रेस क्लब (रजि0) की मासिक बैठक संगठन अध्यक्ष योगेश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में गत बैठक की पुष्टि के बाद हुई आगे की कार्यवाही में नए सदस्यों को संगठन में शामिल करने पर विचार किया गया।…

पीलीभीत : इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के सदस्यों ने अलीगढ़ से आई विशिष्ट अतिथि मंडल 311 की मंडलाध्यक्ष डॉ दिव्या लहरी जी के साथ कुछ समय पूरनपुर की सुंदर जगहों को दिखाने में बिताए।

पीलीभीत पूरनपुर सीमा गुप्ता जी द्वारा हर्बल गार्डन का भ्रमण करवाया जिसमे 100 से भी ज्यादा औषधीय पौधे लगे हुए है।सिद्ध पीठ माँ काली जी के मंदिर का भ्रमण किया ।क्लब द्वारा मंदिर में किये गए कार्यों को मंडलाध्यक्ष द्वारा देखा गयाचार्टर अध्यक्ष ने बताया कि काली जी के मंदिर के विकास के लिए निरंतर क्लब यूँ ही कार्य करता रहेगाअध्यक्ष मोनिका होरा जी ने अपने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और उपहार देकर मंडलाध्यक्ष का सम्मान किया । अलीगढ़ मानसी क्लब की उपाध्यक्ष आरती जी भी साथ रही क्लब…

पीलीभीत: अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी ने थाना माधोटांडा का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक 30.03.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा थाना माधोटांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण व बीट क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पीलीभीत :पूरनपुर शपथ ग्रहण उपरांत प्रथम बार अपने ग्रह पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने अपने साथियों के साथ विधायक बाबूराम पासवान को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया

पीलीभीत : पूरनपुर शपथ ग्रहण उपरांत प्रथम बार अपने ग्रह पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने अपने साथियों के साथ विधायक बाबूराम पासवान को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जन जन का प्रयास एवं विकासशील विधायक बाबूराम पासवान के अपने ग्रह पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री दीक्षित ने नगर कहां से बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद का भी फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। श्री दीक्षित ने कहा कि मोदी योगी के सफल…

पीलीभीत : एमएलसी प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में बोट देने की अपील की।इससे पहले उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं।मंगलवार को घुंघचाई गांव में गुलरिया भूपसिंह, दिलावरपुर,सिमरिया,गोपालपुर,घाटमपुर,नरायनपुर सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रधान बीडीसी सदस्यों की भाजपा एमएलसी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मुलाकात कर कहा कि वे सभी लोग अपना कीमती मत देकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाएं।इस दौरान उन्होंने कहा कि वे लोगों की जन समस्याओं को बेहतर तरीके से समझेंगे और विकास की योजनाओं को भलीभांति क्षेत्र के हर गांव और पंचायत…