पूरनपुर : नगर के मोहल्ला रजागंज देहात निवासी सादिक हुसैन ने बताया कि उसने वर्ष 2021 में नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी एक व्यक्ति से इको कार चार लाख 22 हजार दो सौ अस्सी रुपये मे खरीदी थी।जिसमें दो लाख 59 हजार 280 रुपया कंपनी के फाइनेंस के हैं। लेकिन पीडित को जानकारी लगेगी कि फाइनेंस कंपनी का 9262 रुपये के हिसाब से 38 किस्तें वकाया हैं। इस पर पीड़ित ने सद्दीक अहमद से शिकायत की इस पर व्यक्ति ने शाखा प्रवंधक से मिली भगत कर कार को खडा करा…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत : शारदा पर पेंटून पुल से तैयार, आवागमन नए साल में होगा प्रशासन की लापरवाही से दो माह देर से धनाराघाट पर बन रहा पीपे का पुल
हजारा पीलीभीत । धनाराघाट पर पीपे का पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जा रहा है । पुरानी नदी में पुल बनाकर आवागमन शुरू कर दिया गया है । किंतु मुख्य पुल से आवागमन के लिए इंतजार करना पड़ेगा ।हजारा क्षेत्र में शारदा नदी में धनाराघाट पर पेंटून पुल 15 नवंबर तक बनाए जाने का शासनादेश है। किंतु लोक निर्माण विभाग की लचर व्यवस्था के चलते दो महीने बाद निर्माण शुरू हुआ है । इससे ट्रांस क्षेत्र वासियों को पूरनपुर तहसील और ब्लॉक आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों के खाते को आधार से लिंक कराने से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों के खाते को आधार से लिंक कराने से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त खण्ड अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि प्रधानाचार्यो के माध्यम से 05 जनवरी तक बच्चों के खाते आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि जूता, मोजा, स्वेटर, ड्रेस से वंचित रहे गये स्कूली बच्चे खरीद सके। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्रधानाध्यापकों से सूची एकत्रित कर बैंक अफसरों को तीन दिवस में उपलब्ध करायें, जिससे…
पीलीभीत: पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
हजारा पीलीभीत ।हजारा पुलिस ने कंबोजनगर चौकी क्षेत्र के दो स्थानों पर दबिश देकर 80 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है । कांस्टेबल जोगिंदर सिंह ने टाटरगंज में श्मशान घाट वाले रास्ते पर भगत सिंह के खेत के पास 40 लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए रंगे हाथ सोहन सिंह पुत्र बचन सिंह को गिरफ्तार किया है । इसके अतिरिक्त…
पीलीभीत : थाना सुनगढ़ी पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार
पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को थाना सुनगढ़ी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी के दिशा निर्देशन में एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल रजि0 न0 यूपी 32 सीएल 6495 को अभियुक्त कमलकान्त मिश्रा पुत्र प्रेमशंकर मिश्रा नि0 ग्राम मुढ़गवा थाना बिलसण्डा जनपद पीलीभीत को थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत बीसलपुर रोड पर मोदी मिल के पास से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है, जिसके सम्बन्ध में…
पीलीभीत : थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अवैश शस्त्र सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त हेमराज वर्मा पुत्र शिवचरनलाल निवासी ग्राम कितनापुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मय एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के ग्राम नवदिया सितारगजं तिराहे से पहले पुलिया से आज दिनांक 27.12.2022 समय 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद् थाना हाजा पर मु0अ0सं0 746/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। जिसके विरुद्द विधिक कार्यवाही की जा रही है ।अभियुक्त का नाम व पताहेमराज वर्मा पुत्र शिवचरनलाल निवासी ग्राम कितनापुर थाना बीसलपुर जनपद…
पीलीभीत : जिलाधकारी की अध्यक्षता में शहर के ट्रांसपोर्टरों के साथ अधिकारीगणों ने की यातायात संबंधी मीटिंग।
पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को शहर पीलीभीत में स्थित ट्रांसपोर्ट जहां पर नो एंट्री के समय बड़े वाहनों को ट्रांसपोर्ट पर लाकर सामान उतारा जाता था जिससे शहर में जाम की स्थिति बनती थी इसके संबंध में उप जिलाधिकारी सदर पीलीभीत की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी यातायात एवं क्षेत्राधिकारी नगर के द्वारा उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ट्रांसपोर्टरों को नगर में नो एंट्री के समय में सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक बड़े वाहनों को शहर में ना लाने को…
पीलीभीत : जिला विकास अधिकारी द्वारा देवीपुरा गौशाला का किया गया निरीक्षण ।
पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह द्वारा देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 560 पशु पाये गए, जिसमें गाय 126 व सांड 434 प्रतिदिन 30कुन्तल गन्ने की पत्तियों को हरे चारे के रूप मे उपयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान चोकर 02 कुन्तल स्टॉक पाया गया एवं भूसा लगभग 20 कुन्तल स्टॉक में पाया गया। निरीक्षण के दौरान भूसा का स्टॉक बढ़ने के निर्देश दिये गये। इस दौरान 07 पशु बीमार पाये गए जो दुर्घटना में घायल हुए थे…
पीलीभीत : थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा 80 लीटर अवैध शराब व शराब भट्टी व 4 किलोग्राम यूरिया सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र नन्हेलाल निवासी 244 दुगीपुर बडगवाँ कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मय 2 प्लास्टिक की जरी कैन 80 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण व 04 किलोग्राम यूरिया के ग्राम ढकवारा के पास देवस्थान के पास वाले गन्ने का खेत से दिनांक 27.12.2022 समय 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद् थाना हाजा पर मु0अ0सं0 747/22 धारा 60(2) व 272 भादवि आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। जिसके विरुद्द विधिक कार्यवाही की…
पीलीभीत : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जगमगाया सेंट जोसेफ
पूरनपुर। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर नगर के एक मात्र चर्च को खुबसूरती से सजाया गया है।पर्व से एक दिन पूर्व चर्च में सजावट की गई।विशेष प्रार्थना की भी तैयारियां हुईं।रात देरी तक ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में मशगूल रहे। सेंट जोसेफ चर्च क्रिसमस से एक दिन पहले रोशनी में जगमगा उठा। ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी झांकी जिसे क्रिब कहा जाता है।लोगों ने मिलकर सजावट का काम पुरोहित फादर राजेश की देख रेख में किया।रोशनी में डूबा चर्च अलग छठा बिखेर रहा था।शाम नौ बजे प्रार्थना…
पीलीभीत : मामूली विवाद पर देवर भाभी को मारी ईंटे,रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी सीमा देवी ने बताया वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक उसके पास पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा।उसके बाद ईंट से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटे आई है। बचाने आए महिला के देवर धर्मेंद्र को भी ईंट मारकर घायल कर दिया।घर में रखी ईंटे भी तोड़ दी।इससे उसका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।मामले की तहरीर…
पीलीभीत ; मरम्मत के नाम पर घटिया सामीग्री की एसडीएम से शिकायत
पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा पात्र साफ सफाई व्यवस्था बदहाल है। मरम्मत के नाम पर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया जा रहा है।बताया जाता है कि सफाई व्यवस्था बाल्मीकि समाज का तिरस्कार किया जा रहा है। मुस्लिम बहुल गांव होने के कारण गलत व्योहार किया जा रहा है। आरोप है कि मानकों को ताक पर रखकर गांव में विकास कार्य कराए गए हैं।पत्र में कई गंभीर आरोप शिकायतकर्ता ने लगाए हैं। गांव के राजू,धनीराम,रोहित आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर…
पीलीभीत : तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरु
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला संगठन शालिनी पांडे, प्रशिक्षक अभिजीत कुशवाहा स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यास्थ कर दीप प्रज्वलित कर स्वीट गाइड शिविर शुरू किया। गाइड की प्रतिज्ञा बाटोली विधि से संबंधित विषयों एवं महत्व को बताया गया है। इससे लोगों की सेवा करना,गरीबों की मदद करना बताया जाता है।जिंदगी में सब कुछ होता है। स्काउट गाइड जीवन के हारना नहीं सिखाता…
पीलीभीत : झोपड़ी में रहने वाले नहीं है प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र।
पूरनपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब आज भी झोपड़ी में रहने वाले झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं। पूरनपुर विकासखंड के अधिकारियों में भ्रष्टाचार इस कदर पनप रहा है उन्हें गरीब और अमीर में फर्क नहीं दिख रहा है उन्हें गरीब अमीर नजर आता है वहीं अमीर उन्हें गरीब नजर आता है क्योंकि भ्रष्टाचार का उनकी आंखों की पुतली पर मोतियाबिंद जैसा चढ़ा है जिन्हें दिखाई नहीं देता अमीर कौन है और गरीब कौन।पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र में झोपड़ी में रहने वाले आज भी प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं…
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में शांति एवं क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, सार्वजनिक स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की चेकिंग की गई एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
पीलीभीत : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ज़िला समन्वय समिति की बैठक का किया गया आयोजन।
मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला समन्वय समिति व जिला स्तरीय पुनर्रीक्षा समिति की बैठक गोमती सभागार, विकास भवन में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा करते हुए ऋण जमा अनुपात में जिन बैंकों का ऋण जमानुपात भारतीय रिज़र्व बैंक के मानक के अनुरूप नहीं था, उनको ऋण जमानुपात में अपेक्षित सुधार किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत जनपद को प्राप्त लक्ष्यों को पूर्ण किये जाने पर सभी…
पीलीभीत:बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल का जहरीला काला पानी बीमारी फैला रहा है।
पीलीभीत बरखेड़ा कस्बे से सटी हाइवे पर स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल लिमिटेड का काला जहरीला पानी छुट्टा नदियो मे छोडा जा रहा है। जो बुरी तरह से बदबू छोड रहा है। जिससे लोगो का जीना मुहाल हो रहा है। काला जहरीला पानी पीने से मछली व जानवर बीमार हो रहे है। और मौत हो रही है। वही इस गन्दे काले पानी से लोगो के जल जीवन पर भी असर पड रहा है। वही गन्दे काले जहरीले पानी से नेत्र ट्रेकोमा संक्रमण फैल रहा है। वही छुट्टा जहरीले पानी से…
पीलीभीत:गजरौला पुलिस ने ताबडतोड कार्यवाही कर पकडी अवैध शराब भट्टी व बरामद की 200 लीटर अवैध शराब
पीलीभीत शासन द्वारा अवैध शराब बिक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला व उ0नि जितेन्द्र कुमार द्वारा मय हमराहीयानों के अभियुक्त 1.मगंल सिंह पुत्र गोपाल सिंह नि0 अभयपुर माधोपुर थाना पूरनपुर पीलीभीत को एक अवैध शराब भट्टी संचालित करते हुये मय 04 जरीकेनों में 200 लीटर शराब, 500 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। तथा बरामदा 500 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया।…
पीलीभीत:गजरौला पुलिस ने बरामद की मकान में चल रही अवैध शराब भट्टी
पीलीभीत शासन द्वारा अवैध शराब बिक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला व व0उ0नि0 सदाकत अली द्वारा मय हमराहीयानों के दो नफर अभियुक्त गणों 1.ताराचन्द्र पुत्र ईश्वरी प्रसाद 2. व एक अभियुक्ता नि0गण ग्राम बांसबोझ को एक प्लास्टिक की जरीकेन में 50 लीटर अवैध शराब खाम व 100 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदा लहन को मौके पर नष्ट किया…
पीलीभीत : जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर
पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी संतराम का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत करा दिया।इसके बाद उसके परिजन गेहूं में पानी लगाने के लिए खेत पर पहुंच गए।वह घर पर अकेला था।इसी दौरान कमरे में जाकर उसने रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।पडोसियों ने उसको बेहोश पड़ा देखा,तो सूचना परिजनों को दी। इस पर खलबली मच गई।मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए आनन-फानन में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर…
