कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जनपद कन्नौज की अदालत ने एक चिन्हित गैंगस्टर को कठोर सजा सुनाई है। थाना कोतवाली छिबरामऊ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 355/22 अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत दर्ज अभियोग में अभियुक्त को दोषी पाते हुए माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम द्वारा 03 वर्ष 07 दिन का कठोर कारावास एवं ₹5,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: अभियुक्त राहुल उर्फ शाकाल पुत्र कुंवर पाल…
Category: औरैया
औरैया:ग्राम पंचायत पूर्वा लक्षीराम ब्लॉक बिधूना औरैया मैं प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई
ग्राम पंचायत पूर्वा लक्षीराम ब्लॉक बिधूना औरैया मैं प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी गई पूर्वा लक्षीराम को समृद्धि गांव की 0 से 10 वर्ष की सभी लड़कियों के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जा रहे।ये जानकारी वित्तीय सालकर सेन्टर मैनेजर अजय कुमार द्वारा दी गई। जिसमें समूह सखी देव कुमारी आजीविका सखी सुनीता देवी और बैंक सखी शिक्षा कुमारी भी मौजूद रही सतेन्द्र सिंह यादव औरैया रिपोर्टर
औरैया:पूर्वा लक्षीराम बना रहा है बेटियों का भविष्य सुनहरा, समृद्धि गांव के रूप में उठाया बड़ा कदम
औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 तहसील बिधूना के ग्राम पंचायत पुरवा लक्षीराम में मंगलवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व वित्तीय सलाहकार व सेंटर मैनेजर अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पुरवा लक्षीराम को “समृद्धि गांव” के रूप में विकसित किया जा रहा है,…
औरैया:आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, खेत में गोबर डालते समय हुआ हादसा
(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयकरण का पुरवा में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जब आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी शिखा पुत्री बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी खेत में गोबर डालने गई थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर शिखा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, क्षेत्र में शोक…
औरैया में कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित, प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जनपद औरैया में आज “कृषि संकल्प अभियान-2025” के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अन्नदाता किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित किए। इस अवसर पर पौधरोपण कर हरित क्षेत्र विस्तार का संदेश भी दिया गया तथा कृषि उत्पादन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, फसल विविधिकरण और नवीनतम कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस प्रदर्शनी में किसानों को जैविक…
औरैया: भीड़-भाड़ वाले स्थानों,पार्क आदि पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी
पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिजित आर.शंकर के निर्देशन मे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीमों द्वारा प्रमुख स्कूलों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों,पार्क आदि पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नं0-1090,1076,112 तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया ।
औरैया जिलाधिकारी ने विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत उमरसाना में विकास कार्यों कराए जाने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरसाना के पुराने भवन जो पूर्णतया जर्जर है की नीलामी कराते हुए प्राप्त धनराशि का नियमानुसार उपयोग कर विद्यालय भवन के शेष भाग में किए जाने वाले कार्यों यथा मिट्टी भराव, टाईलीकरण, रंगाई पुताई आदि को कराये। उन्होंने विद्यालय में हो रहे टीकाकरण को देखा और संबंधित को निर्देशित किया कि पंजीकरण बच्चों का टीकाकरण शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता /लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत दिए गए कनेक्शन की जलापूर्ति की व्यवस्था देखी…
स्वामी प्रसाद मौर्य का जनपद औरैया में हुआ आगमन, संविधान सम्मान रथ यात्रा का जगह जगह नुक्कड़ सभाओं के साथ हुआ स्वागत
औरैया : जनपद के थाना क्षेत्र एरवा कटरा बाजार में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनसभा को किया संबोधित वर्तमान सरकार पर बोला हमला वर्तमान सरकार महंगाई बेरोजगारी को लेकर मौन है साथ ही वर्तमान सरकार फ्री राशन और मंदिर मस्जिद और बाबर जैसे मुद्दों को उखाड़ कर शिक्षा रोजगार से समाज को वंचित कर रही हैअगर ऐसा ही रहा तो आगे आने वाले समय में आप अपने बच्चों को शिक्षा कैसे देंगेमौर्य ने कहा कि मैं अपनी जनता पार्टी के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में संविधान सम्मान यात्रा को तब…
औरैया:मनाया गया ईएमटी दिवस: एंबुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
औरैया : आज पूरे देश में ईएमटी दिवस (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवस) मनाया जा रहा है। यह दिन उन साहसी और समर्पित ईएमटी कर्मियों को समर्पित है जो आपातकालीन चिकित्सा सेवा में अपनी निःस्वार्थ सेवा प्रदान करते हैं।आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा का अहम हिस्सा माने जाने वाले ईएमटी मरीजों को समय पर प्राथमिक चिकित्सा और त्वरित इलाज उपलब्ध कराते हैं। सड़क दुर्घटनाओं, हृदयाघात, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में उनकी भूमिका जीवन रक्षक होती है।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग एवं एम्बुलेंस अधिकारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में विशेष कार्यक्रम का…
जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी का एक और मानवीय चेहरा आया सामने
औरैया-जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी का एक और मानवीय चेहरा आया सामने। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान बिन भाई की बहन के बने भाई। कार्यक्रम के दौरान लड़की ने DM से कहा मेरा कोई भाई नहीं। जिलाधिकारी औरैया ने तुरंत फूलों की राखी बंधवाकर दिया भाई का प्यार और दुलार। जिलाधिकारी द्वारा बिन भाई की बहन को बनाया गया अपनी बहन। जिलाधिकारी औरैया के इस कार्य से जिले की जनमानस का एक बार फिर दिल जीता। सवांददाता : सतेंद्र यादव
औरैया: धम्म यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय बुद्ध कथा
औरैया जिले में ऐरवा कटरा के मौजा रघुनाथपुर के गांव मुकटपुर स्थित सम्राट अशोक बौद्ध विहार में धम्म यात्रा के साथ सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर धम्म यात्रा के साथ सात दिवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ किया है . जिसमें भगवान बुद्ध से जुड़े जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जायेगा. बता दें की यहां क्षेत्रवासियों के सहयोग से बुद्ध कथा का शुभारंभ किया गया है . सवांददाता : रंजीत शाक्य
औरैया: बच्चे की रासायनिक पदार्थ पीने से हालत बिगड़ी ?
नकुल पुत्र राम बहादुर (13 साल)निवासी कछपुरा मुहल्ला बिधूना ने बोतल मे रखे रासायनिक पदार्थ पी लिया जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गयी परिजन तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने हालत बिगड़ती देख सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बच्चे को शिफ्ट कराकर मेडिकल के लिए निकली ही थी बच्चे की हालत नाजुक होती ही जा रही थी तभी एंबुलेंस कर्मी राम नारायण ने लखनऊ स्थित इमरजेंसी रिस्पोंस फिजियन सेंटर बात करके बच्चे का…
औरैया: स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय एंबुलेंस कर्मी ने सुरक्षित कराया प्रसव
ऐरवा कटरा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत हमीरपुर निवासी राखी पति ब्रज मोहन की प्रसव पीड़ा की सूचना पर पहुँची 102 एंबुलेंस जैसे ही प्रसूता को घर से स्वास्थ्य केंद्र की ओर लेकर निकली रास्ते मे ही तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई वैसे ही एंबुलेंस कर्मी विकास और जगवेंद्र ने परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया राखी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया ।एंबुलेंस में सुविधाएं-ये एम्बुलेंस बीमार और घायल बच्चों के आरामदायक परिवहन के लिए अनुकूलित हैं। एम्बुलेंस सेवा रोग से प्रभावित बच्चे एवं मां को अस्पताल…
औरैया : एंबुलेंस कर्मी ने बचाई वृद्ध की जान
आज सुबह औरैया के 100 सैय्या अस्पताल से दिबियापुर निवासी राजेंद्र पुत्र रूपलाल 65 वर्षीय वृद्ध को 100 सैय्या औरैया से कानपुर हृदय रोग संस्थान के लिए लेकर निकली एंबुलेंसकानपुर पहुँचने से पहले राजेंद्र के सीने में दर्द बड़ जाने से स्थिति गंभीर हो गयी एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रवि यादव ने उपर्युक्त चिकित्सा उपचार एवम सी पी आर किया जिससे राजेंद्र सुरक्षित कर्डियोलोजी पहुँचे जीवन रक्षक है सीपीआर एक जीवन रक्षक तकनीक है और दिल का दौरा पड़ने में कारगर साबित होती है। दिल का दौरा पड़ने पर जब…
औरैया: तेज़ रफ्तार बुलेरो कार ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर
बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेला कानपुर रोड पर तेज रफ्तार से बेला चौराहे से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बुलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी जिससे मोटर साइकिल सवार दीपक पुत्र छोटे लाल हजिया पुर कन्नौज निवासी को सिर में काफी चोट आई तत्काल सूचना पर पहुची 108 एंबुलेंस घायल दीपक को घटना स्थल से लेकर तुरन्त रवाना हुई दीपक का खून ज्यादा निकलने से परेसानी बड़ती जा रही थी तभी एंबुलेंस कर्मी पंकज और जितेंद्र ने प्राथमिक उपचार एवम अपने सीनियर चिकितस्को की राय लेकर…
औरैया: तेज़ बुखार से बिलखती बच्ची को समय रहते मिला उपचार ?
विकास खंड अछल्दा थाना क्षेत्र बिधूना पुरवा भदौरिया निवासी नर्वेश कुमार की पुत्री मिस्टी उम्र एक साल तेज बुखार से हालत नाजुक होने के चलते बच्ची को बिधुना से सैफई के लिये भेजा गया जैसे ही एंबुलेंस सैफई अस्पताल के लिए चली एंबुलेंस कर्मी ई एम टी राम नारायन द्वारा बच्चे की प्रारम्भिक जाँच में पाया की बच्चे तेज बुखार से बिलखरही रही तभी ई एम टी द्वारा लखनऊ और आगरा में सीनियर चिकितस्को की राय लेकर उपचार शुरू किया समय रहते बच्ची को राहत मिली सुरक्षित अस्पताल में भर्ती…
शाक्य युवा संगठन औरैया की कमान अब हर्षवर्धन के हाथ ?
इटावा मे युवा शाक्य संगठन के तत्वाधान मे शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी जागरूकता सम्मलेन को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने तथागत बुद्ध की अर्चना के साथ कार्यक्रम को प्रारम्भ किया वही वक्ताओ ने अपनी अपनी बात रखी और पूरे उत्तर प्रदेश के सभी नये जिलाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र बाटे वही जिला औरैया के जिलाध्यक्ष कुदरकोट निवासी सम्राट हर्षवर्धन को बनाया गया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शाक्य ने कहा कि संगठन को पूरे जिले में सुचारू रूप से संचालित करूंगा और समाज को जागरूक और न्याय दिलाने को हर संभव कोशिश की…
औरैया :स्वास्थ्य विभाग व एंबुलेंस कर्मचारियों ने, हर्ष उल्लासों के साथ मनाएगा देश की आजादी का पर्व
औरैया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवा कटरा पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक मोहित यादव एवं एंबुलेंस सेवा के ई एम ई बृजेश कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों को संबोधित किया और उनके देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य के बारे में बताया इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट आदेश कुमार तथा एम्बुलेंस पायलट उपदेश कुमार,ब्रजेश यादव,सुनील कुमार, राहुल कुमार आदि और ईएमटी अमित यादव,विकास श्रीवास्तव ,उपेन्द्र कुमार , आसवेंद्र कुमार आदि एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित…
औरैया : मौर्या रेजिमेंट हक है हमारा– रंजीत शाक्य
ऐरवा : बौद्ध आर्मी संगठन जो पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय है जिसका नारा है मिशन बुद्धमय भारत जिसके कानपुर मंडल मीडिया प्रभारी रंजीत शाक्य जो नगला बरहा ऐरवा कटरा औरैया के निवासी हैं, जिन्होंने पूरे प्रदेश में ट्विटर पर भारत के महान शासक बौद्ध धर्म के विस्तारक शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, सैनी समाज के पूर्वज सम्राटों के सम्राट अशोक मौर्य के नाम से मौर्य रेजिमेंट की मांग को गति दी। इससे पहले भी इस समाज के बहुत सारे सामाजिक संगठनों ने मौर्या रेजिमेंट को लेकर आवाज उठाई थी। पूर्व में…
औरैय्या: पर्यावरण संरक्षण पहली प्राथमिकता – विनय शाक्य
ऐरवा /कटरा: ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान विनय शाक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लक्ष्य को गति देने के लिए अपनी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय व मजरे नगला बरहा,रानीपुर,बहोरपुर, मुकटपुर में वृक्षारोपण किया और स्थानीय लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राथमिकता देने की बात कही मौके पर करीब 2 दर्जन से ज्यादा स्थानीय लोग उपस्थित हुए व सहयोग किया.
