प्रयागराज -अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मे मनाया गया जश्न

प्रयागराज -अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण त्यौहार की तरह मनाया गया . तहसील कोराव के गांव हाटा उसकी कला दसवार आदि गाँव में भी लोगों मे उत्साह देखा गया .लोग अपने अपने घरों में मोमबत्ती व दीपक, झालर जलाकर मंदिर निर्माण की खुशी मनाई गांव में लोगों ने पटाखे फोड़ कर खुसी मनाई .अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से बच्चे बूढ़े जवान हर किसी के चेहरे पर खुशी दिखीं. कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए. द दस्तक 24 उमाशंकर कुशवाहा (पंडित)हाटा

प्रयागराज- कोरोना वायरस के चपेट में आया PNB

प्रयागराज: जहां एक तरफ पूरा देश व उत्तर प्रदेश कोरोना जैसी महामारी के चपेट मे आता नजर आ रहा है. वहीं अब प्रयागराज जिला के थाना मांडा उपरौध क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक हाटा भी अछूता नही रहा . बैंक के कर्मचारी व BC प्वाइंट संचालकों ने टीम बनाकर दो बार मे कोरोना चेक कराने का निर्णय लिया. जिसमें पहली बार में शाखा प्रबंधक श्री अमित कुमार शर्मा, अक्तर अली, संजय सिंह पटेल व BC चालक श्री महेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्रा व हरिहर मौर्या ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र…

प्रयागराज :आवारा पशुओं से किसान परेशान

प्रयागराज : फूलपुर के खोदायपुर ग्राम सभा में किसान जहां नीलगाय से परेशान था वही अब आवारा पशुओं से परेशान है. किसान की हरी-भरी खेती को आवारा पशु खा जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार कहती है की कादी हाउस बनाए गए हैं लेकिन कादी हाउस का पता नहीं है. किसान अपना दुख दर्द किससे कहें. खेतों के चारों तरफ बांस बल्ली लगाकर अपनी खेती बचाने की कोशिश कर रहा है. सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. जब से योगी सरकार बनी है तब से आवारा पशुओं…

प्रयागराज- शिवम कुशवाहा को मिले 91 प्रतिशत अंक

प्रयागराज- कोराव तरांव के रहने वाले शिवम कुशवाहा ने मेहनत व पूर्ण लगन से एम एल पब्लिक स्कूल शिरशा बगहा पढाई कर 91 फीसद अंक लाकर बिद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया. जिससे उनके परिवार और बिद्यालय के सभी गुरुजनों का मन खुशी से भर गया . शिवम कुशवाहा को इसी तरह आगे भी अच्छे अंक और बड़े मुकाम हासिल करने की शुभकामनायें दी गई. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा(साहस सच कहने का)

प्रयागराज- प्राथमिक विद्यालय गोबर में हुआ तब्दील

प्रयागराज- तहसील कोराव विकास खण्ड मांडा गाव हाटा के प्राथमिक विद्यालय में जंहा गोबर का अम्बार है, वही प्राथमिक विद्यालय का संकुल भवन आज से लगभग कई सालों से गाँव के ही राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा मकांन गिरने का बहाना करके पूर्ण रूप से अपने कब्जे में लिया गया है .जिस पर गाँव के काफी लोगों को येतराज है. किन्तु उनके उपर कोई असर नहीं है. बिद्यालय को सरस्वती का मंदिर कहा जाता है किन्तु वहा पर गोबर बिखरा पड़ा है.

प्रयागराज- बिजली का तार छूने से बच्चे की जली हथेली

प्रयागराज– के मांडा थाना के अंतर्गत दसवार गाँव में आज समय 2 बजे कनेक्शन का केबल टूट कर नीचे जमीन पर गिर जाने के वजह से केवल को संगम आदिवासी ग्राम दसवार का सात वर्ष का लड़का खेलते हुए पकड़ लिया. जिससे उसके हाथ की हथेली काफी जल गई और गिरने के वजह से उसके मुह से थोडा ब्लड आ गया. जिसे आनन फानन मे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया . द दस्तक 24 :उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा

प्रयागराज-33 केबी विद्युत तार से बांस छू जाने के बाद हादसा टला

प्रयागराज- कोराव तहसील के उपरौध क्षेत्र के धनावल मोड़ पर कल शाम समय 5 बजे के लगभग बिजय शंकर कुशवाहा निवासी सोनबरसा जो धनावल मोड़ पर अपना मकान बनाकर रहते हैं. ट्राली से बास उतारते समय बास उपर तार से टकरा गया और शाट लग गया. आनन फानन में पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए बेलन बरौंधा ले जाया गया. जहां पर उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा साहस सच कहने का

प्रयागराज- मच्छरों का आतंक जारी

प्रयागराज- यमुनापार कोराव तहसील के सभी ग्राम पंचायतों मे लगातार दिन, रात,जारी है मच्छरों का आतंक. जिनके आतंक से समूचे तहसील क्षेत्र में लोग परेशांन हैं और मच्छरों के काटने से अनेको प्रकार की बीमारी फैलने का है खतरा . शासन,प्रशासन द्वारा नही किया जा रहा दवाओं का छिड़काव . जबकि आज से 10 साल पहले साल में दो बार होता था कीट नाशक दवाओं का छिड़काव. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटाकोराव प्रयागराज (साहस सच कहने का)

प्रयागराज:सर्प दंश से थाना मांडा के पियरी गाँव में युवती की मौत

द दस्तक 24- प्रयागराज: जिले के मांडा थाना अंतर्गत पियरी गांव में 5 जुलाई शाम तकरीबन चार पांच बजे आरती कुशवाहा उम्र 19 वर्ष पुत्री गायत्री प्रसाद कुशवाहा को जहरीले सांप ने काट लिया. जिसके बाद जिसके बाद झाड़ फूक कराने व दवा पिलाने बरौधा,करनपुर, मिर्जापुर, व कोराव तरांव ले जाया गया. इन स्थानों पर सभी वैद्यो ने जबाव दे दिया. जिसके बाद रामनगर खानपुर सिरसा अस्पताल में ले जाया गया. वहां पर भी डाक्टर ने जबाव दे दिया. जिसके बाद फिर झाड़ फूक कराने सिकरा बकुलिया वैद्य के पास…

प्रयागराज- फ़र्जी वाट अधिकारी बनकर लोगों से की धोखा धड़ी

प्रयागराज- फ़र्जी वाट अधिकारी बनकर लोगों से की धोखा धड़ी, दिनाँक 05/07/2020 दिन रविवार को चार युवक कार संख्या UP 70 AH 4455 से वाट अधिकारी बनकर ब्लाक मांडा के देवा दसवार मे वीरेंद्र प्रताप के किराना की दुकान पर पहुँचे और वाट अधिकारी बताकर दुकान में घुस गये . वीरेंद्र प्रताप को उल्टा सीधा समझा कर 950 रुपए की रसीद काट कर चल दिये और बगल के दुकान पर भी यही कार्य करके 1000 रू वसूल करके चल दिये . जब रसीद पर देखा गया तो उस पर वाट…

प्रयागराज: बैल की जगह स्वयं पाटा(हेंगा) खीचने के लिए है मजबूर किसान

प्रयागराज जिला के तहसील कोराव के हाटा गाँव व ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी देश के किसान अपने परिवार के पालन पोषण के लिए आज भी अथक मेहनत करते है .जय हो देश के इन नौ जवान किसानो की, जिस तरह देश के जवान अपने प्राणो की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं . उसी तरह इस देश के अन्न दाता अपने दुःख को भूल कर इतनी कड़ी मेहनत के बावजूद भी बिचारे किसान अपने आप मे गर्व महसूस करते है और इनकी पीड़ा को देश की सरकार अनदेखी…

प्रयागराज: आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतप्रयागराज के कोराव – तहसील के अन्तर्गत थाना मांडा के ग्राम देवा दसवार मे दिनाँक 04/07/2020 को समय दो बजे गरजते बादल के साथ आकाशीय बिजली गिरने के वजह से सुनील कुमार पठान उर्फ पहलवान जो कि नट जाति के थे , बकरी चराने गया था । आकाशीय बिजली गिरने से अपनी दो बकरियों के साथ मौके पर ही दम तोड़ दिया, उसी कड़ी मे ग्राम उसकी खुर्द मे दशरथ आदिवासी के घर पर भी आकाशीय बिजली गिरी। जिसमे छोटेलाल की पुत्री उम्र 40 साल…

द दस्तक 24 प्रयागराज- कानपुर में बीती रात पुलिस टीम पर अपराधियो द्वारा हमला

द दस्तक 24 हैजहा देश एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है वही उत्तर प्रदेश के कानपुर मे बीती रात दबिस् देने गई पुलिस टीम पर अपराधियो द्वारा सुनियोजित ढंग से किये गए हमले में मारे गए 8 पुलिस कर्मियों से साफ जाहिर है कि जब हमारी पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा पूरे देश में व प्रदेश में हत्या व उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं शहीद पुलिस कर्मियों को द दस्तक 24 कोराव प्रयागराज की ओर से उमाशंकर कुशवाहा ने अपने…

प्रयागराज – सोशल डिस्टेन्सिंग की उड़ा रहे धज्जिया

प्रयागराज – कोराव तहसील के मांडा ब्लाक उपरौध क्षेत्र के इकलौते पंजाब नेशनल बैंक हाटा मे प्रति दिन लगती है लोगों की भीड़. आये दिन सरवर रहता है गायब. जबकि सभी बैंक कर्मचारी अपने ग्राहको से सोशल डिस्टैंशिग का पालन करते हुए अपने कार्य को कराने को बोलते है और बड़े ही धैर्य लगन व निष्ठा से अपने सभी ग्राहकों का कार्य करते है .किंतु लोगों मे सबसे पहले अपना कार्य कराने की होंड के वजह से बैंक कर्मचारियो को कार्य करने मे होती है परेशांनी. क्योकि पूरे उपरौध क्षेत्र…