जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को मिश्रिख तहसील परिसर में धनगर समाज को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प व धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई।
मुकदमा दर्ज होने के बाद डॉ. अजय पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उन पर धनगर समाज का मुद्दा न उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग समाज से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और वह इसे लगातार उठाते रहेंगे।
वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।