Friday, 30 October 2026 | 7:31 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज मिशन 2027 की तैयारी में जुटी बसपा, सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करने

Share:
 कासगंज मिशन 2027 की तैयारी में जुटी बसपा, सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करने

नगला करन में हुई बैठक में भाईचारा मजबूत कर मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

पटियाली (कासगंज)। बहुजन समाज पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारियों को गति देते हुए सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बुधवार को पटियाली विधानसभा के राजा रिजोला सेक्टर नंबर 11 की बैठक ग्राम नगला करन में आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारा मजबूत कर संगठन के विस्तार में जुटने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता राजा रिजोला सेक्टर अध्यक्ष रामकिशन सिंह ने की। मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल के जोन प्रभारी जाहिद अली निजामी, पटियाली विधानसभा अध्यक्ष बबलू गौतम और विधानसभा उपाध्यक्ष मुहम्मद हसन उपस्थित रहे। बैठक में मिशन 2027 के तहत बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सेक्टर व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बैठक में एडवोकेट विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, भूप सिंह, बली मुहम्मद खां, सोहित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार, रामेश्वर दयाल, देवराज सिंह और लाल सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।