Sunday, 22 November 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:खंड शिक्षा अधिकारी भारतीय शाक्य को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार को किया याद

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी भारतीय शाक्य का जनपद बदायूं स्थानांतरण होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक एवं शिक्षामित्र परिवार ने उनके मिलनसार व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share:
फर्रुखाबाद:खंड शिक्षा अधिकारी भारतीय शाक्य को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार को किया याद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) विकासखंड मोहम्मदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय भारतीय शाक्य का स्थानांतरण जनपद बदायूं के लिए होने पर सहर्ष एवं सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षामित्र एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय शाक्य की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता सभी को साथ लेकर चलना रही है। उन्होंने अपने व्यवहार, सहयोगात्मक दृष्टिकोण और बेहतर समन्वय के माध्यम से शिक्षक एवं शिक्षामित्र परिवार के बीच एक विशेष स्थान बनाया।
उनके साथ काम करने वाले शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने कहा कि किसी भी विभाग में बेहतर कार्य करने के लिए केवल प्रशासनिक दक्षता ही नहीं, बल्कि आपसी तालमेल, सहयोग और सभी को सम्मान देने की भावना भी आवश्यक होती है। भारतीय शाक्य ने अपनी कार्यशैली से इन गुणों का परिचय दिया।
शिक्षक एवं शिक्षामित्र परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें सदैव बनी रहेंगी। सभी ने उनके नए कार्यक्षेत्र जनपद बदायूं में सफल, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में भावनात्मक माहौल के बीच सभी ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।