बीजेपी अब नए कलेवर में, प्रशिक्षण के बाद ‘भगवा रंग’ होगा और गाढ़ा, बनारस से मिला जीत का ‘मंत्र’

पटना: बिहार भाजपा अब खुद को नए कलेवर के साथ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है। इस नए कलेवर में छुपा है राजनीति का नया पाठ। ‘विशुद्ध भगवाकरण’ की ओर बढ़ चली भाजपा ने इसके लिए कार्यक्रम की तर्ज पर जोर-शोर से तैयारी का आगाज भी कर दिया। इस कार्यक्रम का नाम था पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान। बनारस में आयोजित इस प्रशिक्षण अभियान में बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई नामचीन नेताओं ने भागीदारी की। साथ ही यह संकल्प भी लिया कि अपने-अपने प्रदेश में प्रशिक्षण के कार्यक्रम को बढ़ावा देंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में बिहार से कुल 60 लोगों ने भाग लिया। इनमें कुछ विधायक कुछ पूर्व विधायक और कुछ संगठन के बड़े लोग भी शामिल थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के इतिहास पर कई वक्ताओं ने विस्तार से बातचीत की। भाजपा के इतिहास को व्यक्त करने के साथ यह भी चर्चा हुई कि कैसे दो सांसदों वाली पार्टी आज 200 से ज्यादा सांसदों वाली पार्टी बन गई।

वक्ताओं का विशेष फोकस भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली, उसकी विचारधारा, पार्टी की नेतृत्व क्षमता और उनके ओर से किए गए कार्य को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए, उसके लिए हर राज्य अपने स्तर से कार्यक्रम चलाए। पार्टी की रणनीति और विचारधारा मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ लेवल तक कैसे पहुंचे, इसकी पूरी व्यवस्था और कार्यक्रम बनाएं।

Leave a Comment