Wednesday, 07 October 2026 | 4:27 AM
भारत

बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट!

Share:
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट!
Read in your preferred language.
बिहार में विधान परिषद चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. यहां विपक्षी महागठबंधन के सहयोगी दल एक-दूसरे के सामने ही खड़े नजर आ रहे हैं. अब आप चाहें इसे फ्रेंडली फाइट कहें या फिर सियासी रणनीति, लेकिन सात सीटों पर सहयोगियों के बीच जंग होना इस चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है.

अब दरभंगा स्नातक निर्वाचन सीट पर CPIML ने प्रत्याशी उतार दिया है. CPIML की ओर से संदीप चौधरी चुनावी मैदान में हैं. इस सीट से कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक और RJD ने अनिल कुमार झा को उम्मीदवार बनाया है. इस तरह अब यहां महागठबंधन से कुल 3 कैंडिडेट मैदान में हैं- राजद, कांग्रेस, सपिम्ल.