Wednesday, 07 October 2026 | 4:28 AM
भारत

योग्य लाभार्थियों को आवास योजना से नाम काटने का आरोप

गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत केनार पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने की शिकायत वहां की मुखिया पुनीता वैश्कियर ने शासन प्रशासन से की है
Share:
योग्य लाभार्थियों को आवास योजना से नाम काटने का आरोप
योग्य लाभार्थियों को आवास योजना से नाम काटने का आरोप
Read in your preferred language.
केनार पंचायत के आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत 
मुखिया ने शासन प्रशासन से लगाई गुहार
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया, 6 अक्टूबर।
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत 
केनार पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने की शिकायत वहां की मुखिया पुनीता वैश्कियर ने शासन प्रशासन से की है और जांच कर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
केनार पहाड़पुर पंचायत की मुखिया पुनीता वैश्कियार और उनके पति पिंकू कुमार ने आज बताया कि प्रधान मंत्री आवास योजना मे सैकड़ों योग्य लाभार्थी का नाम काट दिया गया है जबकि कई अयोग्य लाभार्थी का नाम जोड़ दिया गया है।
सर्वे में योग्य लाभार्थी का नाम था पर अंतिम सूची में नाम है ही नहीं।
उन्होंने बताया कि शिकायत पत्र में केनार पहाड़पुर पंचायत में 50 ऐसे नाम भी उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है और कहा है कि उनकी स्थिति की जांच की जाए क्योंकि वे सभी इस योजना के लाभार्थी के योग्य हैं पर उनका नाम अंतिम सूची में है ही नहीं।
इस बाबत मुखिया पुनीता वैश्कियार ने गया के जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त समेत प्रधानमंत्री के पास भी पत्र भेजा है और आग्रह किया है कि स्थल जांच करके योग्य लाभार्थी को इस योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि किस परिस्थित में योग्य लाभार्थियों का नाम काटा गया है उसकी भी जांच किया जाए। गलत सर्वे करने वाले कर्मचारी को दंडित करने की भी मांग की है।