Wednesday, 07 October 2026 | 4:29 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :बी0आर0पी0 इण्टर कालेज, जौनपुर’’ में सर्वाईकल कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु’’ शिविर का किया गया आयोजन

सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री सुशील कुमार शशि, माननीय जनपद
Share:
जौनपुर :बी0आर0पी0 इण्टर कालेज, जौनपुर’’ में सर्वाईकल कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु’’ शिविर का किया गया आयोजन
जौनपुर :बी0आर0पी0 इण्टर कालेज, जौनपुर’’ में सर्वाईकल कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु’’ शिविर का किया गया आयोजन
Read in your preferred language.
जौनपुर :सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री सुशील कुमार शशि, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के निर्देशन में ‘‘सर्वाईकल कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु’’ श्री सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देख-रेख में 06 अक्टूबर 2026 को ‘‘बी0आर0पी0 इण्टर कालेज, जौनपुर’’ में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

         इस अवसर पर श्री सुशील कुमार सिंह, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए और सभी तक न्याय पहुंचाने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होने के बारे में विस्तार से बताया और समस्याओं के निराकरण हेतु प्राधिकरण की सहायता लेने का आवाहन किया और कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और न्याय पहुंचना चाहिए जिसके लिए वैकल्पिक न्याय प्रणाली का जिला प्रदेश और देश स्तर पर विकास किया गया है। देश को आगे बढ़ाने के लिए अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचना और उसको न्याय मिलना आवश्यक है। सोशल मीडिया, इंटरनेट, मोबाइल, टेलीविजन और किस प्रकार के चैनलों का सावधानी से और रचनात्मक उपयोग करें।

         इसी क्रम में डॉ दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बातते हुए इस पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पूर्ण रूप से मानसिक स्वस्थ रहनाआवश्यक है फिलिप जिनेल ने इस पर काफी काम किया मैदान चिकित्सा और थेरेपी के द्वारा एवं मनोचिकित्सक के द्वारा किया जाता है आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक तीनों विधाओं का उपयोग किया जाता है। मानसिक रूप से बीमार लोगों को और अधिक चीनी कैफीन, जंक फूड,फास्टफूड अधिक नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद कैंसर है एक रोग का कारण वात पित्त और कफ होता है आयुर्वेद में मानसिक रोगों का इलाज ब्राह्मी अश्वगंधा शंखपुष्पी, जटामांसी इत्यादि दवाओं औषधियों के द्वारा किया जाता है राज्य विधिक राष्ट्रीय और जिला विधिक सेवा का वितरण के बारे में विस्तार से बताते हुए मध्यस्थ पैरा लीगल वालेंटियर डिफेंस काउंसिल सिस्टम और फ्रंट ऑफिस के बारे में विस्तार से बताया।

           इसी क्रम में काउंसलर श्री देवेंद्र कुमार यादव डॉक्टर सीमा सिंह एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी व डॉक्टर एस के जायसवाल नीम मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य अनमोल है इसके लिए सरकार और विधि में तथा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन में विस्तृत प्रावधान दिया गया है कि मानसिक रोगियों के साथ कोई भेदभाव ना हो यदि कोई व्यक्ति दोष है तीन सप्ताह तक लगातार उदास रहे तनाव ग्रस्त रहे चिंतित और अवसाद से भरा हुआ रहे तो उसकी परीक्षा अवश्य करनी चाहिए हम प्राचीन धर्म नैतिकता सदाचार और संयुक्त परिवार एवं मानव मूल्यों को अपनाकर इसे मुक्ति पा सकते हैं मानसिक रोगी व्यक्ति को उचित चिकित्सा देखरेख और मनोचिकित्सक की सलाह लेकर पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

        इस अवसर पर प्रधानाचार्य और विद्यालय परिवार द्वारा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

          कार्यक्रम का संचालन श्री सत्य प्रकाश के द्वारा किया गया और धन्यवाद का ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रमोद श्रीवास्तव के द्वारा किया गया

          इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक प्रकाश चंद्र यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार मौर्य, राकेश कुमार यादव और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।